रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 11 दिसंबर 2025 (जि.सू.का.)। उत्तराखंड वॉलीबाल एसोसिएशन एवं खेल विभाग के तत्वाधान में रूद्रपुर मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला वॉलीबाल चैंपियनशिप-2025 का जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, अध्यक्ष उत्तराखंड वॉलीबाल एसोसिएशन कमलेंद्र सिंह धानक, महासचिव उत्तराखण्ड ओलंपिक एसोसिएशन डॉ0 डीके सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ही खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाती है और आगे चलकर यही खिलाड़ी प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना व अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा आज खेलों में युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। खेलों से युवा अपना भविष्य संवार रहे हैं। डीएम ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से न सिर्फ शारीरिक विकास होता है बल्कि मन मस्तिक भी स्वस्थ रहता होता है। उन्होने कहा सभी खिलाड़ी टीम भावना के साथ खेले व अपना शतप्रतिशत देकर टीम को जिताये। उन्होने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना व बधाई दी।
महासचिव ओलंिपक एसोसिएशन डॉ0 डीके सिंह व जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी व सभी खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने की अपील भी की। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप महिला 11 व 12 दिसम्बर एवं पुरूष चैंपियनशिप 13 व 14 दिसम्बर को आयोजित होगी। उन्होने बताया कि राज्य स्तरीय महिला वॉलीबाल चैंपियनशिप में जनपद अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार व देहरादून की कुल राज्य की 10 टीमों के लगभग 130 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही है।
कार्यक्रम में महासचिव उत्तराखंड साईकिलिंग एसोसिएशन दिवेश पांडे, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत सहित कोच, रेफरी, खिलाडीघ् आदि मौजूद थे।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#InternationalNeutralityDay #UniversalHealthCoverageDay #WorldHistoryofDecember12 #ShivrajPatil #ShirleyHazard #SharadPawar #FrankSinatra #RobertNoyce #BSMunje #SambhavnaSeth #Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #JohannChristophGottsched #LodovicoGiustiniani #MayimBialik








0 टिप्पणियाँ