ब्रेकिंग न्यूज़

1 मई का इतिहास: मई दिवस, भारत एवं विश्व में 1700 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा मशहूर हस्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी History of May 1: Information about May Day, important events that happened in India and the world in 1700 years and birth and death days of famous personalities

मई दिवस यानी अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अमर शहीदों को इंकलाबी सलाम ! दुनिया की मेहनतकश जनता की जय हो ! दुनिया के मजदूरों एक हो ! मई दिवस अमर रहे !

305 डायोक्लेटियन और मैक्सिमियन रोमन सम्राट के पद से सेवानिवृत्त हुए।

880 कॉन्स्टेंटिनोपल में निया एक्लेसिया का उद्घाटन किया गया, जिसने बाद के सभी क्रॉस-इन-स्क्वायर ऑर्थोडॉक्स चर्चों के लिए मॉडल स्थापित हुए।

1169 नॉर्मन भाड़े के सैनिक लेइंस्टर में बन्नो खाड़ी में उतरे, जो आयरलैंड पर नॉर्मन आक्रमण की शुरुआत का प्रतीक था।

1328 स्कॉटिश स्वतंत्रता के युद्ध की समाप्ति - एडिनबर्ग-नॉर्थम्प्टन की संधि के तहत इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता दी।

1486 क्रिस्टोफर कोलंबस ने कैस्टिले की स्पेनिश रानी इसाबेला प्रथम को इंडीज के लिए एक पश्चिमी मार्ग की खोज करने की अपनी योजना प्रस्तुत की।

1527 प्रसिद्ध जर्मन खगोलशास्त्री, ज्योतिषी, गणितज्ञ जोहान्स स्टैडियस का जन्म हुआ।

1672 जोसेफ एडिसन नामक प्रसिद्ध अंग्रेजी निबंधकार, कवि, नाटककार और राजनीतिज्ञ का जन्म हुआ।

1707 ग्रेट ब्रिटेन साम्राज्य बनाने के लिए इंग्लैंड और स्कॉटलैंड को मिलाने वाला संघ अधिनियम प्रभावी हुआ।

1711 ऑस्ट्रिया ने कैरेल - हंगेरी विद्रोह शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।

1715 प्रशिया ने स्वीडन के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।

1753 कार्ल लिनिअस ने अपनी किताब प्रजाति प्लांटारुम प्रकाशित की जिसमें वनस्पतियों के नाम अंकित किये गये।

1786 विश्व विख्यात ऑस्ट्रियाई संगीतज्ञ वोल्फगैंग अमाडेअस मोत्जार्ट के संगीत ओपेरा विवाह का वियना में प्रीमियर शुरु हुआ।

1807 ब्रिटेन ने दास व्यापार अधिनियम 1807 प्रभावी किया जिससे ब्रिटिश साम्राज्य में दास व्यापार खत्म किया गया।

1820 ब्रिटिश कैबिनेट और प्रधानमंत्री लॉर्ड लिवरपूल को मारने की साजिश के आरोप में कैटो स्ट्रीट षड्यंत्रकारियों फांसी दी गई।

1840 ब्रिटिश सरकार ने पहला आधिकारिक डाक टिकट निर्गत किया। यह विश्व का पहला डाक टिकट था। इस टिकट के ऊपर ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया का चित्र था। डाक टिकट काले रंग में छोटे से चैकोर कागज पर छापा गया, कीमत एक पेनी रखी गई।

1844 हांगकांग द्वारा दुनिया के दूसरे और हांगकांग के पहले पुलिस बल की स्थापना की गयी।

1851 इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया ने लंदन में महा प्रदर्शनी द ग्रेट एग्जिीबीशन का उद्घाटन किया।

1852 में 1 मई को पेटिला डी अरागोन, स्पेन  में  सैंटियागोरामोन वाई काजल Santiago Ramón y Cajal का जन्म हुआ। काजल विख्यात स्पेनिश न्यूरोसाइंटिस्ट, पैथोलॉजिस्ट और हिस्टोलॉजिस्ट, न्यूरोएनाटॉमी और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र विशेषज्ञ थे।. उन्हें और कैमिलो गोल्गी को 1906 में फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार मिला। रेमोन वाई काजल वैज्ञानिक नोबेल पुरस्कार जीतने वाले स्पेनिश मूल के पहले व्यक्ति थे।

1864 वेबस्टर, टेलर काउंटी, वेस्ट वर्जीनिया में अन्ना मारिया जार्विस (निधन 24 नवंबर, 1948) का जन्म हुआ। अन्ना संयुक्त राज्य अमेरिका में मदर्स डे की संस्थापक थीं। उनकी माँ ने इस तरह की छुट्टी स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की थी, और अपनी माँ की मृत्यु के बाद, जार्विस ने स्मरणोत्सव आयोजित कर इसे आंदोलन का रूप दिया और उसका नेतृत्व किया। समय बीतने के बाद जार्विस उत्सव के बढ़ते व्यावसायीकरण से निराश हो गई (उसे खुद उस दिन से कोई लाभ नहीं हुआ) और उसने मदर्स डे को रद्द करने का भी प्रयास किया। उनकी मृत्यु एक सैनिटेरियम में हुई और उनके मेडिकल बिल का भुगतान पुष्प और ग्रीटिंग कार्ड उद्योग के लोगों ने किया।

1866 मेम्फिस रेस दंगे शुरू हुए। तीन दिनों में 46 अश्वेत और दो गोरे मारे गए। अत्याचारों की रिपोर्टों के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में 14वें संशोधन के पारित होने को प्रभावित किया।

1885 मूल शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड बिल्डिंग व्यवसाय के लिए खुली।



1886 आठ घंटे के कार्य दिवस की मांग को लेकर पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में रैलियां आयोजित की गईं, जिसकी परिणति शिकागो में हेमार्केट संबंध के रूप में हुई, जिसकी स्मृति में 1 मई को कई देशों में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। हेमार्केट में काफी खून-खराबा हुआ। अमेरिका के लाखों मजदूरों ने एक साथ हड़ताल शुरू की। वैसे तो श्रमिक काम के घंटे तय करने की मांग को लेकर 1877 से और छुट-पुट रूप से और उससे पहले से भी आंदोलन कर रहे थे। लेकिन 1 मई के उपरोक्त आंदोलन के बाद यह दुनिया के विभिन्न देशों में फैलने लगा। एक मई के अमेरिकी मजदूर आंदोलन में 11,000 फैक्टरियों के कम से कम तीन लाख अस्सी हजार मजदूर शामिल हुए और वहीं से एक मई को मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत हुई। मालूम हो कि इससे पहले मालिकान मजदूरों के साथ बहुत अमानवीयता से पेश आते थे, 12 से 20 घंटे तक रोजाना काम कराया जाता, उन्हें समुचित वेतन और किसी प्रकार की सुरक्षा भी नहीं थी। मजदूर आंदोलन में हजारो लोगों ने अपनी जान गंवाई, सरकारों और पूंजीपतियों, मालिकान की यातनाएं लाखों श्रमिकों ने झेलीं। और फिर दुनिया भर में श्रम सुधार हुए। 20वीं सदी में श्रमिक सुरक्षा और उन्हें तमाम तरह के अधिकार मिले, लेकिन वर्तमान सदी में फिर से मजदूरों के अधिकार छीने जा रहे हैं, पूंजीपतियों और सरकारों के फायदे के लिए मजदूर विरोधी कानून बनाए और लागू किये जा रहे हैं। इसलिए मजदूरों में भारी गुस्सा है और श्रमिक अधिकारों के लिए फिर से मजदूर एकजुटता और आंदोलन की बेहद जरूरत है। भारत की केंद्रीय सरकार ने मजदूरों को पूरी तरह मालिकों का गुलाम बनाने और असहाय करने के लिए पुराने श्रमिक कानूनों को बदल चुकी है और नये मालिकान हितैषी कानून लागू कर रही है। कर्मचारी, मजदूर लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।

1896 जमाल अल-दीन अल-अफगानी के अनुयायी मिर्जा रेजा करमानी ने शाह अब्दुल-अजीम तीर्थ में ईरान के शाह नासिर अल-दीन की हत्या कर दी।

1897 रामकृष्ण परमहंस के शिष्य रहे विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।

1908 क्रांतिकारी प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मार ली।



1913 प्रख्यात फिल्म अभिनेता बलराज साहनी का जन्म हुआ। बलराज वामपंथी-समाजवादी विचारधारा से ओत-प्रोत थे, अच्छे वक्ता, अभिनेता और समाजा सचेतक थे। 1 मई 1913 को रावलपिंडी, पाकिस्तान में जन्में युधिष्ठिर साहनी का फिल्मी नाम बलराज साहनी है। 1953 में आई और बहुत लोकप्रिय हुई बिमल राॅय की फिल्म दो बीघा जमीन में अभिनय करने से पहले साहनी ने अपने रोल के की तैयारी के लिए काफी समय कलकत्ता में हाथ ठेला (सवारी रिक्शा) एक सामान्य रिक्शे वाले की तरह खींचा। फिल्मों में आने से पहले बलराज साहनी बीबीसी हिंदी के लंदन स्टूडियो में समाचार प्रसारक थे।

1914 अमेरिका की कार निर्माता फोर्ड पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया। इसी दिन चीन की संसद के औपचारिक विघटन के बाद चीन के अस्थायी संविधान को बदलने के लिए कैबिनेट से 66 पुरुषों की एक समिति ने संवैधानिक कॉम्पैक्ट बनाया। इस नई कानूनी प्रणाली में चीन की सेना, वित्त, विदेश नीति और नागरिक अधिकारों पर चीन गणराज्य के पहले राष्ट्रपति युआन शिकाई को असीमित अधिकार दिए गये।

1919 मन्ना डे के नाम से विख्यात भारतीय पार्श्व गायक प्रबोध चंद्र डे का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1922 प्रख्यात भारतीय समाजवादी नेता मधु लिमये का जन्म हुआ।

1923 भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत चेन्नई में हुई। इससे पहले 80 देश ऐसे थे जहां एक मई को श्रम दिवस मनाया जाता था। 1 मई 1923 को लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान ने मद्रास (अब चेन्नई) में इसकी शुरुआत की थी। इसका नेतृत्व वामपंथी व समाजवादी पार्टियां कर रही थीं। पहली बार लाल रंग का झंडा मजदूरों की एकजुटता और संघर्ष के प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। तब से हर साल भारत में यह दिन मनाया जाता है। कई राज्यों में 1 मई को अवकाश होता है।

1926 किंगरा सिक्ख समुदाय के एक भारतीय सामाजिक-आध्यात्मिक नेता बाबा इकबाल सिंह का जन्म हुआ।

1932 प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ और कर्नाटक के मुख्यमंत्री हुए एस.एम. कृष्णा का जन्म सोमनहल्ली में हुआ।

1940 भारत की गुप्तचर एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग रॉ के निदेशक हुए अरविंद दवे का जन्म हुआ। यह जासूसी एजेंसी पड़ोसी देशों में भारत के लिए काम करती है।

1944 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और केंद्रीय रेल मंत्री तथा प्रमुख खेल संघों के प्रमुख हुए सुरेश कलमाडी का जन्म पुणे में हुआ।

1945 सोवियत लाल सेना का बर्लिन में प्रवेश हुआ। इससे कुछ घंटे पहले ही जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर और उसकी प्रेमिका इबा ब्राउन सोवियत सेना या अपने विरोधियों द्वारा पकड़े जाने के डर से आत्महत्या कर चुके थे।

1955 भारत के प्रसिद्ध बैंकर और उद्योगपति आनंद महिंद्रा का जन्म बंबई में हुआ।

1956 जोनास सॉल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध करायी गयी।

1960 बॉम्बे स्टेट को विभाजित कर दो नए राज्य गुजरात और महाराष्ट्र बनाए गये। 1 मई को महाराष्ट्र में महाराष्ट्र दिवस और गुजरात में गुजरात दिवस मनाया जाता है। इसी दिन प्रसिद्ध हिंदी कवि एवं लेखक जगदीश व्योम का जन्म हुआ।



1961 क्यूबा के प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा को समाजवादी राष्ट्र घोषित कर दिया।

1971 विख्यात तमिल फिल्म अभिनेता अजीत कुमार का जन्म सिकंद्राबाद में हुआ।

1972 भारत की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया।



1973 विख्यात भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री, मंच परफार्मर, माॅडल और मिस वर्ल्ड 1997 डायना हेडन का जन्म हैदराबाद में हुआ।

1977 तुर्की के इस्तांबुल के तकसीम स्क्वायर में श्रम दिवस समारोह के दौरान लगभग 36 लोगों की मौत हुईं।

1984 फू दोरजी बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल हुये। इसी दिन भारत की जानी मानी खोजी पत्रकार, लेखिका, स्तंभकार राणा अय्यूब का जन्म बंबई में हुआ।

1987 खूबसूरत, बोल्ड ब्रिटिश भारतीय अभिनेत्री एवं माॅडल मैंडी ताखर का जन्म वोल्वरहैंप्टन, इंग्लैंड में हुआ। इसी दिन प्रख्यात इजराइली टेनिस खिलाड़ी शहर पीर का जन्म हुआ।



1988 फिल्म फेयर सहित अनेक पुरस्कार प्राप्त और फोबर््स मैग्जीन की 100 प्रमुख हस्तियों में शामिल जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड अभिनेत्री एवं माॅडल तथा क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का जन्म अयोध्या में हुआ।

1989 अमेरिका में वॉल्ट डिजनी वर्ल्ड के डिजनी-एमजीएम स्टूडियोज को पहली बार जनता के लिए खोला गया।

1993 श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु हुईं।

1995 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री, माॅडल और नृत्य प्रशिक्षक राधिका मदान का जन्म पीतमपुरा, दिल्ली में हुआ।

1996 संयुक्त राष्ट्र ने स्वयं को आधिकारिक तौर पर निर्धन घोषित किया।

1998 पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को नाटो में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव सीनेट में पारित हुआ।

1999 नेपाल में मृत्युदंड की सजा समाप्त हुईं। 1999 में इसी दिन मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त की गईं।

2000 अंतर्राष्ट्रीय अंतर-संसदीय संघ ने पाकिस्तान, आइवरी कोस्ट व सूडान को देश की संसद भंग करने के लिए संघ की सदस्यता से निलंबित किया।

2001 जैश-ए-मोहम्मद एवं लश्कर-ए-तोइबा संयुक्त राज्य अमेरिका में आतंकवादी संगठन घोषित किए गए, भारत संयुक्त अमेरिका की विशेष 301 सूची में शामिल हुआ।

2002 अमेरिका की अपील पर इस्रायल ने हेब्रोन से सेना हटाई।

2003 अमेरिकी राजनयिक पाल ब्रोमर की इराक के प्रशासक पद पर नियुक्ति की गई।

2004 मारेक बेल्का पोलैंड के नए प्रधानमंत्री बने। 2004 में इसी किन यूरोपीय संघ में 10 नये राष्ट्र शामिल हुए।

2005 अमेरिका के कब्जे वाले इराक में राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।

2007 ईएसपीएन द्वारा वनडे क्रिकेट रैंकिंग में भारत को नवां स्थान मिला। इसी दिन 2007 से 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय सूरजमुखी गुरिल्ला दिवस प्रारंभ हुआ, इस दिन गुरिल्ला माली और हरियाली प्रेमी अपने आसपास, स्वामित्वविहीन, लावारिश, उपेक्षित में सूरजमुखी के बीज बोते या पौधारोपण करते हैं। औपचारिक शुरुआत प्रसिद्ध गुरिल्ला मालियों में से दो सरे, इंग्लैंड (1649) में डिगर्स के जेरार्ड विंस्टनले और ओहियो, यूएसए में जॉन एप्पलसीड चैपमैन (1801) ने की।

2008 राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सात नये जजों की नियुक्ति की। 2008 में इसी दिन पाकिस्तान के तालिबान समर्थक आतंकी गुट का पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के डेरा अदम खेल शहर पर नियंत्रण हुआ। इसी दिन बेलारूस ने 10 अमेरिकी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया। इसी दिन 2008 में प्रख्यात गांधीवादी महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे का निधन हुआ।

2009 स्वीडन में समान सेक्स मैरिज यानी समलैंगिकों को कानूनी तौर पर वैध घोषित किया गया। इसके बाद, बेल्जियम, स्पेन, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, स्वीडन, पुर्तगाल, आयरलैंड और अमेरिका में भी समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दे चुके हैं।

2010 सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में भीड़ भरे बकरा बाजार स्थित अब्दाला शिदिया मस्जिद में दोपहर बाद विद्रोही संगठन इस्लामिक अल-शबाब (मूवमेंट ऑफ वैरियर यूथ) के सदस्यों के नमाज अदा करने के वक्त हुए दो बम हमले में करीब 30 लोग मारे गए और 70 जख्मी हो गए।

2011 अमेरिकी राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने घोषणा की कि 9/11 धमाकों का मा्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन मारा गया है।

2012 चीन और रूस ने 15 ट्रिलियन डॉलर के व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

2018 सीरियाई गृहयुद्ध में सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) ने इराक-सीरिया सीमा से इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवंत (आईएसआईएल) के बचे लोगों खत्म करने के लिए डेर एज-जोर अभियान फिर से शुरू किया। ,

2019 भारत में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सली हमले में आईईडी विस्फोट में एक ड्राइवर सहित सेना के 16 जवान मारे गए। नक्सलियों ने एक नक्सल विरोधी अभियान दल को निशाना बनाया था। इसी दिन 2019 में नारुहितो ने अपने पिता अकिहितो के बाद जापान का शाही राज-काज संभाला।

2021 फिल्म और टेलीविजन अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन हुआ। इसी दिन प्रख्यात सितारवादक देबू चौधरी का निधन हुआ।

2022 श्रमिक संयुक्त मोर्चा, उधमसिंह नगर ने मेहनतकशों का अंतरराष्ट्रीय त्यौहार मजदूर दिवस इंटरार्क मजदूरों के धरना स्थल पर मनाया। सभा का संचालन मोर्चा महासचिव चंद्रमोहन लखेड़ा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि मजदूर दिवस का संघर्ष उस परिस्थति में उत्पन्न हुआ था जब मजदूरों की कार्य परिस्थिति बेहद खराब थी। काम के घंटे 14 से 16-18 घण्टे तक होते थे। वेतन, भत्ते आदि की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। ऐसे में सन 1886 में मेहनतकशों की स्थिती में बदलाव के लिए ऑस्ट्रेलिया से मजदूरों ने 8 घण्टे काम के, 8 घण्टे आराम 8 घण्टे मनोरंजन की मांग के साथ आंदोलन शुरु किया, जो 1 मई को शिकागो में बड़े आंदोलन में तब्दील हो गया। इस आंदोलन 4 मजदूर नेताओं अलबर्ट पार्संस, आगस्ट स्पाइस, एडॉल्फ फिशर व जार्ज एंजेल को फांसी की सजा हुई। मेहनतकशों को अधिकार लंबे समय के आंदोलन, कुर्बानियों और बर्बर यातनाएं झेलने के बाद मिले। कहा कि वर्तमान सरकार पूर्व की सरकारों से भी तीव्र गति से मजदूरों के अधिकारों में कटौती कर रही है। तमाम संघर्षों से हासिल श्रमिक अधिकारों को खत्म कर 4 श्रमसंहिताओं में बदलकर मोदी सरकार ने अपनी पक्षधरता देशी-विदेशी पूंजीपतियों के पक्ष में दिखा दी है। इन संहिताओं से मजदूरों की हालात गुलामों जैसी हो जाएगी। 


2023 एक सेसना 206 (एकल इंजन वाला, निश्चित लैंडिंग गियर वाला सामान्य विमान) सोलानो, कैक्वेटा, कोलंबिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की आपको एक बार पुनः बधाई ! अपने श्रमिक और संवैधानिक अधिकारों में कटौती करने वालों, चाहे वह नियोक्ता हों अथवा सरकारें, उनका विरोध करें। शांति, सौहार्द और विकास को बढ़ावा दें। संभव हो तो यह पोस्ट अपने मित्र, परिचितों को शेयर करें, धन्यवाद। 


नमस्ते जी ! 

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

#MayDay #InternationalSunflowerGuerrillaDay #worldhistoryofmayl #InternationalWorkers'Day

I Love INDIA & The World !


History of May 1: Information about May Day, important events that happened in India and the world in 1700 years and birth and death days of famous personalities.

Revolutionary salute to the immortal martyrs of May Day, i.e. International Workers' Day! Victory to the working people of the world! Workers of the world unite! Long live May Day!

305 Diocletian and Maximian retire as Roman emperors.

880 The Nea Ecclesia was inaugurated in Constantinople, setting the model for all subsequent cross-in-square Orthodox churches.

1169 Norman mercenaries land at Bannow Bay in Leinster, marking the beginning of the Norman invasion of Ireland.

1328 End of the Wars of Scottish Independence – England recognizes Scotland as an independent kingdom under the Treaty of Edinburgh-Northampton.

1486 Christopher Columbus presents his plan to discover a western route to the Indies to the Spanish Queen Isabella I of Castile.

1527 Famous German astronomer, astrologer, mathematician Johannes Stadius was born.

1672 Joseph Addison, a famous English essayist, poet, playwright and politician, was born.

1707 The Act of Union takes effect, uniting England and Scotland to form the Kingdom of Great Britain.

1711 Austria signs Carrel-Hungarian Rebellion peace treaty.

1715 Prussia declared war against Sweden.

1753 Carl Linnaeus published his book Species Plantarum in which the names of plants were mentioned.

1786 The world-renowned Austrian composer Wolfgang Amadeus Mozart's musical opera Marriage premieres in Vienna.

1807 Britain enacted the Slave Trade Act 1807, which abolished the slave trade in the British Empire.

1820 The Cato Street conspirators were hanged for plotting to assassinate the British Cabinet and Prime Minister Lord Liverpool.

1840 The British government issues the first official postage stamp. This was the world's first postage stamp. This stamp had a picture of Britain's Queen Victoria on it. The postage stamp was printed in black on a small square of paper and cost one penny.

1844 Hong Kong established the world's second and Hong Kong's first police force.

1851 Queen Victoria of England inaugurated The Great Exhibition in London.

On May 1, 1852, Santiago Ramón y Cajal was born in Petilla de Aragón, Spain. Cajal was a renowned Spanish neuroscientist, pathologist and histologist, expert in neuroanatomy and the central nervous system. He and Camillo Golgi received the Nobel Prize in Physiology or Medicine in 1906. Ramón y Cajal was the first person of Spanish origin to win a scientific Nobel Prize.

1864 Anna Maria JARVIS (died November 24, 1948) was born in Webster, Taylor County, West Virginia. Anna was the founder of Mother's Day in the United States. His mother had expressed a desire to establish such a holiday, and after his mother's death, Jarvis organized and led the commemoration, turning it into a movement. Over time, Jarvis became frustrated with the increasing commercialization of the celebration (she herself made no profit from the day) and even attempted to cancel Mother's Day. He died in a sanitarium and his medical bills were paid by people in the flower and greeting card industry.

1866 Memphis race riots begin. 46 blacks and two whites were killed in three days. Reports of atrocities followed and influenced the passage of the 14th Amendment to the United States Constitution.

1885 The original Chicago Board of Trade building opens for business.

1886 Rallies were held across the United States demanding an eight-hour working day, culminating in the Haymarket affair in Chicago, commemorating May 1 as International Workers' Day in many countries. There was much bloodshed in the Haymarket. Millions of workers in America started a strike simultaneously. Actually, workers had been agitating since 1877 and sporadically even before that, demanding fixing of working hours. But after the above mentioned movement of 1st May it started spreading in different countries of the world. At least three lakh eighty thousand workers from 11,000 factories participated in the American labor movement on May 1 and from there the celebration of Labor Day on May 1 began. It is known that before this, the owners used to treat the workers very inhumanly, they were made to work for 12 to 20 hours daily, they were not given proper salary and there was no security of any kind. Thousands of people lost their lives in the labor movement, lakhs of workers suffered the tortures of governments, capitalists and owners. And then there were labor reforms around the world. In the 20th century, workers got protection and all kinds of rights, but in the present century again the rights of workers are being snatched away, anti-labor laws are being made and implemented for the benefit of capitalists and governments. Therefore, there is a lot of anger among the workers and there is a great need for labor solidarity and agitation again for labor rights. The central government of India has changed the old labor laws and is implementing new employer-friendly laws to make the workers completely slaves to the owners and make them helpless. Employees and laborers are continuously protesting against this.

1896 Mirza Reza Kermani, a follower of Jamal al-Din al-Afghani, assassinates Shah Nasser al-Din of Iran at the Shah Abdul-Azim Shrine.

1897 Vivekananda, a disciple of Ramakrishna Paramhansa, established the Ramakrishna Mission.

1908 Revolutionary Prafulla Chaki shot himself after carrying out the Muzaffarpur bomb incident.

1913 Noted film actor Balraj Sahni was born. Balraj was imbued with leftist-socialist ideology, was a good speaker, actor and social activist. Born on 1 May 1913 in Rawalpindi, Pakistan, the film name of Yudhishthir Sahni is Balraj Sahni. Before starring in Bimal Roy's 1953 and very popular film Do Bigha Zameen, Sahni spent a lot of time preparing for his role by pulling hand carts (riding rickshaws) like a normal rickshaw puller in Calcutta. Before coming into films, Balraj Sahni was a news broadcaster in the London studio of BBC Hindi.

1914 American car manufacturer Ford became the first company to implement an eight-hour working rule for its employees. On the same day, a committee of 66 men from the Cabinet created the Constitutional Compact to replace China's provisional constitution following the formal dissolution of China's Parliament. In this new legal system, Yuan Shikai, the first President of the Republic of China, was given unlimited powers over China's military, finance, foreign policy, and civil rights.

1919 Prabodh Chandra Dey, Indian playback singer known as Manna Dey, was born in Calcutta.

1922 Madhu Limaye, famous Indian socialist leader, was born.

1923 Celebration of May Day in India started in Chennai. Earlier, there were 80 countries where Labor Day was celebrated on May 1. It was started on 1 May 1923 by the Labor Kisan Party of Hindustan in Madras (now Chennai). It was led by leftist and socialist parties. For the first time the red flag was used as a symbol of workers' solidarity and struggle. Since then this day is celebrated every year in India. In many states, May 1 is a holiday.

1926 Baba Iqbal Singh, an Indian socio-spiritual leader of the Kingra Sikh community, was born.

1932 S.M., famous Indian politician and Chief Minister of Karnataka. Krishna was born in Somanahalli.

1940 Arvind Dave, director of India's intelligence agency Research and Analysis Wing RAW, was born. This spy agency works for India in neighboring countries.

1944 Suresh Kalmadi, leader of the Indian National Congress and Union Railway Minister and head of major sports associations, was born in Pune.

1945 The Soviet Red Army enters Berlin. Just hours before this, German dictator Adolf Hitler and his girlfriend Iba Braun had committed suicide out of fear of being captured by the Soviet army or their opponents.

1955 India's famous banker and industrialist Anand Mahindra was born in Bombay.

1956 The polio vaccine developed by Jonas Salk is made available to the public.

1960 Bombay State was divided and two new states Gujarat and Maharashtra were created. Maharashtra Day is celebrated in Maharashtra and Gujarat Day in Gujarat on 1st May. On this day, famous Hindi poet and writer Jagdish Vyom was born.

1961 Cuban Prime Minister Fidel Castro declared Cuba a socialist nation.

1971 Famous Tamil film actor Ajith Kumar was born in Secunderabad.

1972 India's coal mines were nationalized.

1973 Diana Hayden, famous Indian film and television actress, stage performer, model and Miss World 1997, was born in Hyderabad.

1977 About 36 people are killed during Labor Day celebrations in Taksim Square in Istanbul, Turkey.

1984 Fu Dorji succeeded in climbing Mount Everest without an oxygen cylinder. On this day, India's famous investigative journalist, writer and columnist Rana Ayyub was born in Bombay.

1987 Beautiful, bold British Indian actress and model Mandy Takhar was born in Wolverhampton, England. On this day, famous Israeli tennis player Shahar Pe'er was born.

Anushka Sharma, a well-known beautiful, bold Bollywood actress and model and wife of cricketer Virat Kohli, who received many awards including 1988 Filmfare and was included in the 100 leading personalities of Forbes magazine, was born in Ayodhya.

1989 Disney-MGM Studios at Walt Disney World in the United States opens to the public for the first time.

1993 Sri Lankan President Ranasinghe Premadasa died in a bomb blast.

1995 Radhika Madan, a famous, beautiful, bold Indian television actress, model and dance instructor, was born in Pitampura, Delhi.

1996 The United Nations officially declared itself poor.

1998 The proposal to include Poland, Hungary and Czech Republic in NATO is passed in the Senate.

1999 Death penalty abolished in Nepal. On this day in 1999, Miriam Moscoso was appointed the first female President of Panama.

2000 The International Inter-Parliamentary Union suspended Pakistan, Ivory Coast and Sudan from membership of the union for dissolving the country's parliament.

2001 Jaish-e-Mohammed and Lashkar-e-Taiba were declared terrorist organizations in the United States, India was included in the special 301 list of the United States.

2002 Israel withdrew troops from Hebron on America's appeal.

2003 American diplomat Paul Brommer was appointed Administrator of Iraq.

2004 Marek Belka becomes the new Prime Minister of Poland. In 2004, 10 new nations joined this European Union.

2005 President Saddam Hussein of US-occupied Iraq rejects US offer of conditional release.

India was ranked ninth in the 2007 ODI cricket rankings by ESPN. International Sunflower Guerrilla Day started on May 1, 2007. On this day, guerrilla gardeners and greenery lovers sow or plant sunflower seeds in the unowned, unclaimed, neglected areas around them. The formal beginning was made by two of the famous guerrilla gardeners, Gerard Winstanley of the Diggers in Surrey, England (1649) and John Appleseed Chapman in Ohio, USA (1801).

2008 President Pratibha Devi Singh Patil appointed seven new judges to the Allahabad High Court. On this day in 2008, Pakistan's pro-Taliban terrorist group took control of the city of Dera Adam Khel in the North-West Frontier Province. On the same day, Belarus ordered 10 American diplomats to leave the country. On this day in 2008, eminent Gandhian female social worker Nirmala Deshpande passed away.

2009 Same-sex marriage i.e. homosexuals was declared legally valid in Sweden. After this, gay marriage has also been legalized in Belgium, Spain, Canada, South Africa, Sweden, Portugal, Ireland and America.

2010: About 30 people were killed and 70 injured in two bomb attacks in the afternoon when members of the rebel organization Islamic al-Shabaab (Movement of Warrior Youth) were offering prayers at the Abdala Shidiya Mosque located in the crowded Bakra Bazaar in Mogadishu, the capital of Somalia. Have become.

2011 US President Barack Hussein Obama announced that Osama bin Laden, the mastermind of the 9/11 bombings, had been killed.

2012 China and Russia sign a $15 trillion trade deal.

In the 2018 Syrian Civil War, the Syrian Democratic Forces (SDF) resumed the Deir ez-Zor campaign to eliminate remnants of the Islamic State of Iraq and the Levant (ISIL) from the Iraq–Syria border. ,

2019 16 army personnel, including a driver, were killed in an IED blast in a Naxalite attack in Gadchiroli district of Maharashtra, India. Naxalites had targeted an anti-Naxal operation team. On this day in 2019, Naruhito took over the imperial reign of Japan after his father Akihito.

2021 Film and television actor Bikramjeet Kanwarpal passes away. On this day, famous sitarist Debu Chaudhary passed away.

2022 Shramik United Front, Udham Singh Nagar celebrated Labor Day, the international festival of working people, at the protest site of Interarch workers. The meeting was conducted by Morcha General Secretary Chandramohan Lakheda. Speakers said that the Labor Day struggle had arisen in a situation when the working conditions of the workers were very bad. Working hours ranged from 14 to 16-18 hours. The situation of salaries, allowances etc. was extremely pathetic. In such a situation, in 1886, to change the condition of the working people, workers from Australia started a movement with the demand of 8 hours of work, 8 hours of rest and 8 hours of entertainment, which transformed into a big movement in Chicago on 1 May. In this movement, four labor leaders Albert Parsons, August Spies, Adolf Fischer and George Engel were sentenced to death. The working people got their rights after a long struggle, sacrifices and enduring barbaric tortures. Said that the present government is reducing the rights of workers at a faster rate than the previous governments. By abolishing the workers' rights achieved through many struggles and converting them into 4 labor codes, the Modi government has shown its favoritism in favor of domestic and foreign capitalists. With these codes, the condition of workers will become like slaves.

2023 A Cessna 206 (single-engine, conventional aircraft with fixed landing gear) crashes near Solano, Caqueta, Colombia, killing three people.

Congratulations once again on International Workers' Day! Resist those who curtail our labor and constitutional rights, whether it is employers or governments. Promote peace, harmony and development. If possible, share this post with your friends and acquaintances, thank you.

No comments

Thank you for your valuable feedback