ब्रेकिंग न्यूज़

इतिहास 4 मार्च का इतिहास - भारत एवं विश्व में 2000 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी World History History of March 4 - Information about important events that took place in India and the world in the last 2000 years and the birth and death days of famous people

51 ईस्वी में 4 मार्च को इटली की राजशाही में नीरो प्रिंसेप्स इउवेंटुटिस (युवाओं का मुखिया) की उपाधि दी गई। नीरो का पूरा नाम नीरो क्लॉडियस सीजर ऑगस्टस जर्मेनिकस था। अक्टूबर 54 में नीरो रोमन सम्राट बना।

306 निकोमीडिया के संत एड्रियन शहीद हुए।

581 यांग जियान ने खुद को सुई का सम्राट वेन घोषित किया। उत्तरी झोउ राजवंश को समाप्त किया सुई राजवंश की शुरुआत की।

852 क्रोएशियाई केनेज ट्रिपिमिर प्रथम ने एक कानूनी दस्तावेज जारी किया जिसमें क्रोएशियाई स्रोतों में क्रोएट्स नाम का पहला ज्ञात लिखित उल्लेख है।

938 चेक के राजकुमार, बोहेमिया के ड्यूक, शहीद वेन्सस्लॉस प्रथम के कथनों रेलिक्स क अनुवाद किया गया।

1152 फ्रेडरिक प्रथम बारब्रोसा को जर्मनी का राजा चुना गया।

1238 सिट नदी की लड़ाई से रूस पर मंगोलों की दो शताब्दियों के प्रभुत्व की शुरुआत हुई।

1351 रामाथिबोडी सियाम के राजा बने। पहले थाईलैंड की राजशाही थाईलैंड साम्राज्य सियाम कहा जाता था। 

1386 लिथुआनिया के ग्रैंड ड्यूक जोगैला पोलैंड के राजा व्लादिस्लॉ द्वितीय के स्थान पर राजा बने और जगिलोनियन राजवंश की शुरुआत की।

1493 इतालवी यात्री और अन्वेषक क्रिस्टोफर कोलंबस अपने जहाज नीना पर सवार होकर पुर्तगाल के लिस्बन में अपनी यात्रा से वापस पहुंचे जो अब बहामास और कैरेबियन द्वीप।

1519 स्पेनिश खोजी, यात्री हर्नान कोर्टेस एज्टेक सभ्यता और उसकी संपत्ति की तलाश में मैक्सिको पहुंचे।

1665 अंग्रेज राजा चार्ल्स द्वितीय ने दूसरे एंग्लो-डच युद्ध की शुरुआत के साथ नीदरलैंड पर युद्ध की घोषणा की।

1675 जॉन फ्लेमस्टीड को इंग्लैंड का पहला रॉयल यानी शाही खगोलशास्त्री नियुक्त किया गया।

1681 चार्ल्स द्वितीय ने विलियम पेन को उस क्षेत्र के लिए एक भूमि चार्टर प्रदान किया जो बाद में पेंसिल्वेनिया बना।

1793 जॉर्ज वॉशिंगटन ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए फिलाडेल्फिया में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

1801 थॉमस जेफरसन को संयुक्त राज्य अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गईै। 1805 में इसी दिन फिर से थॉमस जेफरसन को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ दिलाई गई।

1809 जेम्स मैडिसन को संयुक्त राज्य अमेरिका के चौथे राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद शपथ दिलाई गई। 1813 में फिर से इसी दिन जेम्स मैडिसन को दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण कराई गई।

1817 जेम्स मोनरो ने संयुक्त राज्य के पांचवें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद शपथ ग्रहण कर पहले दौर का कार्यकाल शुरु किया। 1821 में फिर से इसी दिन जेम्स मोनरो का संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद शपथ ग्रहण कर दूसरा कार्यकाल शुरू हुआ।

1823 उस्मानी शासन और यूनान के बीच युद्ध में यूनानी सेना ने त्रिपोलिजा शहर में 12 हजार लोगों का नरसंहार किया।

1825 जाॅह्न क्विंसी एडम्स को अमेरिका के छठे राष्ट्रपति, 1829 एवं 1833 को एंड्रयू जैक्सन को, 1837 को मार्टिन वाॅन ब्यूरन को, 1841 को विलियम हेनरी हेरिसन को, 1881 को जेम्स ए गारफील्ड को, 1885 और 1893 को ग्रोवर क्लीवलैंड को, 1884 को बेंजामिन हैरिसन को, 1905 में थियोडोर रूजवेल्ट को, 1909 को विलियम हार्वड टाफ्ट को, 1913 को वुडरो विल्सन को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। 1933 फ्रैंकलिन डी रुजवेल्ट ने अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति पद के लिए निवार्चित व्यक्ति पहले 4 मार्च को शपथ लिया करते थे। कई दशकों से अमेरिकी राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण समारोह अब 20 जनवरी को होता है।



1837 अमेरिका के तीसरे सबसे बड़े नगर शिकागो को शहर का दर्जा मिला। अगस्त 1833 में शिकागो की आबादी महज 200 के आसपास थी। सात साल के अंदर ये 4 हजार के पार पहुंच गई। 1971 में लगी भीषण आग में शिकागो शहर का काफी हिस्सा जलकर खाक हो गया। इसके बाद नए शहर का निर्माण शुरू हुआ। नए शिकागो में लकड़ी की इमारतों की जगह इस्पात और पत्थरों के भवन बनाए गये। 1885 में यहां बनी बहुमंजिला इमारत को दुनिया की पहली बहुमंजिला इमारत माना गया।

1856 विख्यात भारतीय अंग्रेजी कवयित्री तोरु दत्त का जन्म हुआ।

1879 ब्रिटिश सरकार ने लड़कियों को उच्च शिक्षा देने के लिए कलकत्ता में बेथुन कॉलेज की स्थापना की। यह ब्रिटेन से बाहर पहला महिला कॉलेज था।

1881 प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि रामनरेश त्रिपाठी का जन्म हुआ।

1883 अपने सैनिक होने के फर्ज को ठीक से अंजाम देने वाले, फौज में नियमानुसार सेवा देकर ब्रिटिश राज को खुश कर सबसे बड़ा युद्ध पुरस्कार विक्टोरिया क्रॉस प्राप्त करने वाले दरबान सिंह नेगी का जन्म चमोली (अब उत्तराखंड में) में हुआ।

1886 मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी बलुसु संबमूर्ति का जन्म हुआ।

1899 मध्य प्रदेश के विजयराघवगढ़ के राजकुमार और साहित्यकार ठाकुर जगमोहन सिंह का निधन हुआ।

1918 रेणुका देवी के नाम से सुपरिचित पाकिस्तानी टेलीविजन अभिनेत्री बेगम खुर्शीद मिर्ज़ा का जन्म अलीगढ़ में हुआ। इसी दिन स्पेनिश फ्लू का पहला ज्ञात मामला फोर्ट रिले, कंसास, अमेरिका में पहली रिकाॅर्ड किया गया।



1921 मशहूर उपन्यासकार फणीश्वर नाथ मंडल ‘रेणु’ का जन्म बिहार के अररिया जिले में हुआ। मैला आंचल, जुलूस, कितने चैराहे, पलटू बाबू रोड, अच्छे आदमी, मारे गए गुलफाम, लाल पान की बेगम, पंचलाइट उनकी मशहूर रचनाएं हैं। इसी दिन ननकाना के एक गुरुद्वारे के पास आयोजित असहयोग आंदोलन की एक सभा पर ब्रिटिश सैनिकों अंधाधुंध गोली चलाई जिसमें 70 से अधिक लोगों की जानें गई।

1922 संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फिल्म अभिनेत्री, निर्देशिका तथा महिला अधिकारवादी संगठन नेशनल फेडरेशन आॅफ इंडियन वूमेन की अध्यक्ष दीना पाठक का जन्म अमरेली में हुआ।

1924 विख्यात फिल्म निर्माता और वितरक गुलशन राय का जन्म हुआ।

1928 प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा का निधन हुआ।

1930 फ्रांस में आई भयंकर बाढ़ से करीब 700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

1931 ब्रिटिश वायसराय, एडवर्ड फ्रेडरिक लंदल वुड और मोहनदास करमचंद गांधी की मुलाकात हुई, राजनीतिक कैदियों की रिहाई और नमक के सर्वजन उपयोग की छूट को लेकर बातचीत और समझौते की घोषणा हुई।

1936 अमेरिका में प्रमुख वित्तीय कंपनी इंटरनेशनल कैपिटल पार्टनर्स इंक के संस्थापक, कारोबारी अजीत गुणोत्तम हट्टीसिंग का जन्म बंबई में हुआ।

1939 भारतीय प्रशासनिक सेवा त्यागकर क्रांतिकारी बने और अमेरिका में भारतीयों को भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रेरित, संगठित करने वाले गदर पार्टी के संस्थापकों में से एक लाला हरदयाल का निधन फिलाडेल्फिाया, पेंसिलवेनिया में हुआ।

1951 नई दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन किया गया।

1961 भारत के पहले विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत ने सेना के लिए अपनी सेवाएं देनी शुरू कीं। 1971 के भारत-पकिस्तान युद्ध में विक्रांत ने अहम भूमिका निभाई थी।

1965 प्रख्यात बंगलादेशी लेखक, नाटककार, पटकथाकार और पत्रकार अनीसुल हक़ का जन्म हुआ।



1975 विश्व विख्यात फिल्म निर्माता, अभिनेता चार्ली चैपलिन को 85 साल की उम्र में नाइट की उपाधि से सम्मानित किया गया। चैपलिन ने द किड और ग्रेट डिक्टेटर, माॅडर्न टाइम्स जैसी तमाम फिल्में बनाईं। पूंजीवादी शोषण और सरकारों की जनविरोधी नीतियों का उन्होंने विरोध किया। उनके प्रसिद्ध कथनों में से 3 वचन यह हैं - इस मक्कार दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं हैं, हमारी मुसीबतें भी नहीं। सबसे दुःखी चीज, जिसकी मैं कल्पना कर सकता हूँ वो है विलासिता का आदी होना। हास्य टॉनिक है, राहत है, दर्द रोकने वाला है।

1977 रोमानिया में आये जबरदस्त भूकंप से लगभग 1541 लोगों की मौत हुई।

1980 विख्यात भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना का जन्म हुआ। बोपन्ना डबल्स के बेहतरीन खिलाड़ियों में हैं। 2017 में उन्होंने कनाडा की गैब्रिएला डबरोवस्की के साथ मिलकर फ्रेंच ओपन मिक्स डबल्स का खिताब जीता था। इसी दिन 1980 में रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और जिम्बाब्वे के पहले अश्वेत प्रधानमंत्री बने। चुनाव से महज 6 हफ्ते पहले ही मुगाबे दस साल का निर्वासन काटकर देश लौटे थे। इसके बाद भी चुनाव में उनकी पार्टी ने अश्वेतों के लिए आरक्षित 80 में से 57 सीटें जीतीं थी। श्वेत अल्पसंख्यकों का शासन खत्म होने के बाद जिम्बाब्वे में हुए ये पहले चुनाव थे। 1987 में मुगाबे देश के दूसरे राष्ट्रपति बने। इसके बाद 2017 तक वो इस पद पर रहे। 6 सितंबर 2019 को उनका निधन हो गया।

1982 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म निर्देशक और रेस्तरां संचालक कुणाल देशमुख का जन्म बंबई में हुआ।



1984 जानी मानी थिएटर कलाकार एवं फिल्म अभिनेत्री कामालिनी मुखर्जी का जन्म कलकत्ता में हुआ।



1987 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड माॅडल और हिंदी, तमिल, तेलुगू, बंगाली, कन्नड़ आदि विभिन्न भारतीय भाषाओं की फिल्मों में अभिनय करने वाली श्रद्धा दास का जन्म बंबई में हुआ।

1988 नेहा सरगम के नाम से मशहूर, बोल्ड, खूबसूरत भारतीय हिंदी टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल नेहा दुबे का जन्म पटना में हुआ।

1989 टाइम और वॉर्नर कम्युनिकेशन ने अपने विलय की योजना का ऐलान किया।

1992 पत्रकारिता और जनसंचार विषयों के जाने माने लेखक, भारतीय कनाडाई उपन्यासकार गौरव शर्मा का जन्म दिल्ली में हुआ। उनका उपन्यास गाॅन आर द डेज काफी चर्चित हुआ।

1995 इक्वाडोर एवं पेरू के मध्य चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के मध्य समझौता हुआ।

1997 अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मानव क्लोनिंग पर किसी भी शोध के लिए संघीय धन के इस्तेमाल पर रोक लगायी। इसी दिन चीन ने अपने रक्षा बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि की।

1999 संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को अपनी परित्यक्ता पतनी एवं बच्चों को जीवन निर्वाह भत्ता देने की घोषणा हुई। 1999 में इसी दिन व्यापक परमाणु परीक्षण संधि पर हस्ताक्षर करने के भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का अमेरिका ने खंडन किया।

2000 चिली के पूर्व सैनिक तानाशाह जनरल आगस्तो पिनोशे ब्रिटेन द्वारा रिहा किए जाने के बाद स्वदेश रवाना हुए।

2001 तालिबान ने मूर्तियों को खरीदने की ईरान की पेशकश ठुकराई।

2002 कूलम (ऑस्ट्रेलिया) में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें पाकिस्तान को फिर शामिल करने से इन्कार किया गया, इसी दिन फिलिस्तीन ने इस्रायल से सभी संबंध तोड़े।

2006 अमेरिका के साथ राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के दिल्ली आगमन पर भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता हुआ।

2008 आइगेट कॉर्पोरेशन ने फनी मूर्ति को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। इसी दिन हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया के दफ्तर पर इस्रायली युद्धक विमानों ने हमला किया। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर इराक पहुँचे। इसी दिन नेपाल सरकार ने पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक स्वायत्तता की मांग को लेकर संघर्षरत देसी जातीय समूहों के एक गठबंधन से समझौता किया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान पर नई पाबंदियाँ लागू की। इसी दिन 2008 में हिंदी लेखक डॉ. मदन लाल मधु को मीडिया यूनियन ने प्रतिष्ठित सम्मान स्वर्णाक्षर पुरस्कार से सम्मानित किया।

2009 राजस्थान के पोखरन में ब्रह्मोस मिसाइल के नये संस्करण का परीक्षण किया गया। इसी दिन चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में सम्पन्न करने की घोषणा की। इसी दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी अनुषंगी रिलायंस पेट्रोलियम के निवेशकों के निदेशकों के बोर्ड ने दोनों कंपनियों के विलय के प्रस्ताव को मंजूदी दी। 2009 में इसी दिन अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने दारफुर में युद्ध अपराधों के आरोपों में सूडान के उमर अल-बशीर के गिरफ्तारी वारंट जारी किए।

2011 कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह का निधन हुआ। सिंह 2004 से लेकर 2009 तक वे केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री और पंजाब के राज्यपाल रहे।

2012 चार साल तक प्रधानमंत्री के रूप में काम करने के बाद व्लादिमीर पुतिन तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए। 7 मई 2012 को उन्होंने फिर से पदभार ग्रहण किया। इसी दिन पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने अपने रक्षा खर्च में वर्ष 2012 में 11.2 प्रतिशत की वृद्धि की।

2013 मैक्सिकन बिजनेस मैग्नेट कार्लोस स्लिम फोर्ब्स के सबसे धनी लोगों की सूची में सबसे ऊपर पहुंचे। उनकी नेटवर्थ 73 बिलियन डॉलर की हुई। इसी दिन 2013 में इटली की राजधानी रोम स्थित इसाइयों के सर्वोच्च धार्मिक निकाय वेटिकन सिटी में 100 से अधिक कैथोलिक कार्डिनल बैठक करने पहुंचे जिससे पोप बेनेडिक्ट सोलहवें के उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया शुरू शुरु हुई।

2014 पवन दीवान का निधन हुआ। वे छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के प्रखर नेता, संत और कवि थे। इसी दिन राष्ट्रपति ओबामा ने अपना 2015 का बजट अमेरिकी कांग्रेस में पेश करते हुए घोषणा की कि यह सभी अमेरिकियों के लिए अच्छे वेतन और विस्तार के अवसरों के साथ नौकरियां पैदा करने का एक रोडमैप है।

2016 कांग्रेस नेता पीए संगमा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। संगमा 1996 से 1998 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे थे। वो 1988 से 1990 तक मेघालय के मुख्यमंत्री भी रहे।

2018 पूर्व एमआई 6 जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी को इंग्लैंड के सैलिसबरी में नोविचोक नर्व एजेंट ने जहर दिया, जिससे राजनयिक हंगामा हुआ, सभी देशों के राजनयिकों का बड़े पैमाने पर ब्रिटेन से निष्कासन हुआ।

2020 निक वालेंडा निकारागुआ में मसाया ज्वालामुखी पर चलने वाले पहले व्यक्ति बने। इसी दिन 2020 में पेरू के राजनीतिज्ञ और संयुक्त राष्ट्र महासचिव रहे जेवियर पेरेज डी कुएलर का निधन हुआ। वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर पहला विश्व मोटापा दिवस 4 मार्च 2020 को आयोजित किया। यह वैश्विक मोटापा संकट को संबोधित करने के लिए जागरूकता बढ़ाने और व्यावहारिक समाधानों की वकालत करने के लिए वैश्विक वार्षिक मंच के रूप में कार्य करता है। पिछले दिनों आए एक सर्वे से पता चला कि मोटापे का शिकार लोगों की संख्या एक अरब हो गई है, अर्थात हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे से जूझ रहा है और खासतौर पर बच्चे इससे प्रभावित हैं।

2021 प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार बी. एस. नारंग का निधन हुआ।

2022 समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए मुलायम सिंह यादव जनसभा करने मल्हनी, जौनपुर (उत्तर प्रदेश) और मल्हनी विधानसभा से सपा प्रत्याशी लकी यादव के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में नौजवान और किसान सभी परेशान हैं। किसान मेहनत करता है। खाद और बीज के लिए परेशान होता है। उसके उसकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए। लेकिन किसान को इस सरकार में वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। इसलिए हमारे किसान परेशान हैं। समाजवादी पार्टी किसानों को उनका हक दिलाएगी। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी की है। किसान मेहनत करता है उसे उसका लाभ मिलना चाहिए। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि यहां जितने युवा हैं, सब परेशान हैं। उन्हें रोजगार नहीं मिला है। बेरोजगारी के कारण हमारे नौजवान परेशान हैं। उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। इसलिए बेरोजगारी बढ़ रही है। व्यापारियों को उनकी कीमत नहीं मिल रहा है। उद्योग धंधे सब चैपट हो गए हैं। व्यापारियों की समस्याओं को सिर्फ समाजवादी पार्टी ही समझती है। कोई दूसरी पार्टी उनकी समस्याएं नहीं सुनती हैं। आज कहीं जाति-पात है। कहीं हिंसा और कहीं अत्याचार हो रहा है। केंद्र में रक्षा मंत्री और कई बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव हो रहा है। हम सबको साथ लेकर चलेंगे। जो इंसान हैं हम सबको लेकर चलेंगे। समाजवादी पार्टी गरीब, नौजवान और बेसहारा लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी। आज मुझे खुशी है कि आप लोग यहां आए हैं। सपा सरकार आने पर सबकी समस्याएं दूर होगी।

2022 सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी के खिलाफ लंबित सभी मामलों में पंजाब विधानसभा चुनाव तक उनकी गिरफ्तारी या मामले दर्ज करने पर रोक लगाने के पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को शुक्रवार को अभूतपूर्व और हैरान करने वाला बताया। चीफ जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने कहा कि यह अभूतपूर्व आदेश है और हम इस तरह के आदेशों को बढ़ावा नहीं देते हैं। आप मौजूदा मामले में सुरक्षा दे सकते हैं, लेकिन यह क्या है...भविष्य की प्राथमिकियों या मामलों में राहत कैसे दी जा सकती है। पंजाब के महाधिवकता डीएस पटवालिया की दलीलों पर गौर करते हुए पीठ ने कहा, हम एक काम करेंगे कि हम हाईकोर्ट से मामले की दो हफ्तों में अपने समक्ष या किसी अन्य पीठ के समक्ष सुनवाई का अनुरोध करेंगे। मामले के अजीबोगरीब तथ्यों को ध्यान में रखते हुए, हम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से खुद मामले पर सुनवाई करने या किसी अन्य पीठ के समक्ष इसे भेजने का अनुरोध करते हैं। इसी दिन ग्लोबलडाटा ने भारतीय अर्थव्यवस्था में आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 7.8 प्रतिशत कर दिया गया। लंदन की आंकड़ा विश्लेषण और परामर्श कंपनी ने रूस-यूक्रेन के बीच जारी सैन्य संकट के कारण तेल की कीमतों में उछाल की वजह से भारत के निर्यात पर पड़ने वाले असर का हवाला दिया है। इसने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया के कमजोर बने रहने के आसार है जबकि जिंसों की कीमतों में वृद्धि से मुद्रास्फीति बढ़ेगी। सभी कारणों को देखते हुए वृद्धि के अनुमान को 0.1 प्रतिशत घटाकर 7.8 प्रतिशत कर दिया गया है। मुंबई में शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। रूस-यूक्रेन संकट के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के साथ बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 769 अंक का गोता लगाकर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल के बीच पिछले तीन दिनों से शेयर बाजारों में जारी गिरावट से निवेशकों को 5.59 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। 2022 में इसी दिन विख्यात ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, कोच और स्पोर्ट्सकास्टर शेन वार्न का निधन हुआ। 

2023 अमेरिकी सैनिक और राजनीतिज्ञ, इडाहो के 29वें गवर्नर रहे फिल बैट का निधन हुआ। इसी दिन 2023 में अमेरिका के प्रमुख वाणिज्यिक नगर न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे अमेरिकन एअरलाइंस के विमान उड़ान संख्या एए292 में डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले एक अमेरिकी विश्वविद्यालय के छात्र 20 वर्षीय आर्या वोहरा ने नशे की हालत में अपने ही कपड़ों में पेशाब कर पुरुष सह-यात्री के कपड़े भी भिगो दिए। उड़ान संख्या एए292 विमान ने 3 मार्च को रात नौ बजकर 16 मिनट पर न्यूयॉर्क से उड़ान भरी थी और 4 मार्च को रात 10 बजकर 12 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर उतरी।


नमस्ते जी ! कृपया यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दीजिए।

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

#WorldSeagrassDay #ZeroDiscriminationDay #ReadAcrossAmericaDay #WorldHearingDay #WorldWildlifeDay #worldhistoryofmarch4 #WorldObesityDay InternationalDayforDisarmamentand Non-ProliferationAwareness

I Love INDIA & The World !


World History History of March 4 - Information about important events that took place in India and the world in the last 2000 years and the birth and death days of famous people

On March 4, 51 AD, Nero was given the title of Princeps Iuventutis (Chief of Youth) in the Kingdom of Italy. Nero's full name was Nero Claudius Caesar Augustus Germanicus. Nero became Roman emperor in October 54.

306 Saint Adrian of Nicomedia was martyred.

581 Yang Jian declares himself Emperor Wen of Sui. Ended the Northern Zhou dynasty and ushered in the Sui dynasty.

852 Croatian Cnez Trypimir I issues a legal document containing the first known written mention of the name Croats in Croatian sources.

938 Relics of the sayings of the Martyr Wenceslaus I, Prince of Czechia, Duke of Bohemia, were translated.

1152 Frederick I Barbarossa was elected king of Germany.

The 1238 Battle of the Sit River marked the beginning of two centuries of Mongol dominance over Russia.

1351 Ramathibodi became king of Siam. The monarchy of Thailand was previously called the Kingdom of Thailand, Siam.

1386 Grand Duke Jogaila of Lithuania succeeds King Władysław II of Poland as king, beginning the Jagiellonian dynasty.

1493 Italian traveler and explorer Christopher Columbus arrives aboard his ship Niña in Lisbon, Portugal from his voyage to what are now the Bahamas and the Caribbean islands.

1519 Spanish explorer Hernán Cortés arrived in Mexico in search of the Aztec civilization and its wealth.

1665 English King Charles II declares war on the Netherlands, beginning the Second Anglo-Dutch War.

1675 John Flamsteed was appointed England's first Astronomer Royal.

1681 Charles II grants William Penn a land charter for the area that later became Pennsylvania.

1793 George Washington is sworn in for his second term as President of the United States in Philadelphia.

1801 Thomas Jefferson is sworn in as the third President of the United States. Again on this day in 1805, Thomas Jefferson was sworn in for a second term as President of the United States.

1809 James Madison is sworn in as the fourth President of the United States. Again on this day in 1813, James Madison was sworn in as President of the United States for a second term.

1817 James Monroe is sworn in as the fifth President of the United States, beginning his first term. Again on this day in 1821, James Monroe's second term began by taking oath as President of the United States after being elected.

1823 During the war between the Ottoman rule and Greece, the Greek army massacred 12 thousand people in the city of Tripolija.

1825 - John Quincy Adams, the sixth President of America, 1829 and 1833 - Andrew Jackson, 1837 - Martin Van Buren, 1841 - William Henry Harrison, 1881 - James A. Garfield, 1885 and 1893 - Grover Cleveland, 1884 - Benjamin Harrison, Theodore Roosevelt in 1905, William Harvard Taft in 1909, Woodrow Wilson in 1913 were sworn in as the President of America. 1933 Franklin D. Roosevelt took oath as the 32nd President of America. Earlier, the person elected to the post of President used to take oath on March 4. For several decades, the swearing-in ceremony of the US President now takes place on January 20.

1837 Chicago, America's third largest city, got city status. In August 1833, the population of Chicago was just around 200. Within seven years it crossed 4 thousand. In the massive fire that broke out in 1971, a large part of the city of Chicago was destroyed. After this the construction of the new city started. In the new Chicago, wooden buildings were replaced with steel and stone buildings. The multi-storey building built here in 1885 was considered the world's first multi-storey building.

1856 Famous Indian-English poet Toru Dutt was born.

1879 The British government established Bethune College in Calcutta to provide higher education to girls. It was the first women's college outside Britain.

1881 Ramnaresh Tripathi, an important poet of the orientalist era, was born.

1883 Darban Singh Negi, who performed his duty as a soldier properly, pleased the British Raj by serving as per rules in the army and received the biggest war award Victoria Cross, was born in Chamoli (now in Uttarakhand).

1886 Balusu Sambamurthy, prominent freedom fighter of Madras, was born.

1899 Thakur Jagmohan Singh, prince and litterateur of Vijayraghavgarh, Madhya Pradesh, passed away.

1918 Pakistani television actress Begum Khurshid Mirza, better known as Renuka Devi, was born in Aligarh. On this day, the first known case of Spanish flu was recorded in Fort Riley, Kansas, USA.

1921 Famous novelist Phanishwar Nath Mandal 'Renu' was born in Araria district of Bihar. Maila Aanchal, Juloos, Kitne Charahe, Paltu Babu Road, Acche Aadmi, Mare Gaye Gulfam, Lal Paan Ki Begum, Panchlight are his famous works. On the same day, British soldiers opened indiscriminate fire on a meeting of the non-cooperation movement organized near a Gurudwara in Nankana, killing more than 70 people.

Dina Pathak, the famous Gujarati theater and film actress, director and president of the women's rights organization National Federation of Indian Women, who received the 1922 Sangeet Natak Akademi Award, was born in Amreli.

1924 Gulshan Rai, renowned film producer and distributor, was born.

1928 Famous Indian lawyer and politician Satyendra Prasanna Sinha passed away.

1930: More than 700 people died due to a severe flood in France.

1931 The British Viceroy, Edward Frederick Landal Wood and Mohandas Karamchand Gandhi meet, negotiate and announce the agreement regarding the release of political prisoners and the exemption of public use of salt.

1936 Businessman Ajit Gunottam Hattisinghe, founder of International Capital Partners Inc., a leading financial company in America, was born in Bombay.

1939 Lala Hardayal, one of the founders of the Gadar Party, who left the Indian Administrative Service and became a revolutionary and organized and inspired Indians in America for India's independence, died in Philadelphia, Pennsylvania.

1951 The first Asian Games were organized in New Delhi.

1961 India's first aircraft carrier INS Vikrant started serving the Army. Vikrant played an important role in the India-Pakistan war of 1971.

1965 Anisul Haq, famous Bangladeshi writer, playwright, screenwriter and journalist, was born.

1975 World renowned filmmaker, actor Charlie Chaplin was honored with the title of Knight at the age of 85. Chaplin made many films like The Kid and Great Dictator, Modern Times. He opposed capitalist exploitation and anti-people policies of the governments. Three of his famous sayings are - Nothing is permanent in this deceitful world, not even our troubles. The saddest thing I can imagine is to become addicted to luxury. Humor is a tonic, a relief, a pain reliever.

1977: A massive earthquake in Romania killed about 1541 people.

1980 Famous Indian tennis star Rohan Bopanna was born. Bopanna is one of the best doubles players. In 2017, she won the French Open mixed doubles title with Canada's Gabriela Dubrowski. On this day in 1980, Robert Mugabe won a landslide victory in the elections and became the first black Prime Minister of Zimbabwe. Just six weeks before the elections, Mugabe returned to the country after spending ten years in exile. Even after this, his party won 57 out of 80 seats reserved for blacks in the elections. These were the first elections held in Zimbabwe after the end of white minority rule. In 1987, Mugabe became the country's second President. After this he remained on this post till 2017. He died on 6 September 2019.

1982 Well-known Bollywood film director and restaurateur Kunal Deshmukh was born in Bombay.

1984 Well-known theater artist and film actress Kamalini Mukherjee was born in Calcutta.

1987 Shraddha Das, a well-known, beautiful, bold model and acting in films of various Indian languages like Hindi, Tamil, Telugu, Bengali, Kannada etc., was born in Bombay.

1988 Bold, beautiful Indian Hindi television actress and model Neha Dubey, known as Neha Sargam, was born in Patna.

1989 Time and Warner Communications announce their merger plans.

1992 Indian-Canadian novelist Gaurav Sharma, a well-known writer on journalism and mass communication subjects, was born in Delhi. His novel Gone Are the Days became quite popular.

1995 An agreement was reached between the two countries to end the ongoing conflict between Ecuador and Peru.

1997 US President Bill Clinton prohibits the use of federal funds for any research on human cloning. On the same day, China increased its defense budget by 12 percent.

1999: It was announced that United Nations employees would be given subsistence allowance to their abandoned wives and children. The US denied reports of a secret agreement with India to sign the Comprehensive Nuclear-Test-Ban Treaty on this day in 1999.

2000 Former Chilean military dictator General Augusto Pinochet returns home after being released by Britain.

2001 Taliban rejects Iran's offer to buy statues.

2002 Commonwealth summit started in Coolum (Australia) in which Pakistan was refused to be included again, on the same day Palestine broke all relations with Israel.

2006: A historic nuclear deal was signed between India and America on the arrival of US President George Bush to Delhi.

2008 Eyegate Corporation appointed Fani Murthy as its Chief Operating Officer (CEO). On the same day, the office of Hamas chief Ismail Haniya was attacked by Israeli war planes. Iranian President Mahmoud Ahmadinejad reached Iraq on his historic visit. On the same day, the Nepal government reached an agreement with a coalition of indigenous ethnic groups fighting for greater autonomy in the eastern mountainous regions. The United Nations Security Council imposed new sanctions on Iran. On this day in 2008, Hindi writer Dr. Madan Lal Madhu was honored with the prestigious Swarnakshar Award by the Media Union.

2009 A new version of the BrahMos missile was tested in Pokhran, Rajasthan. On the same day, the Election Commission announced that the elections for the 15th Lok Sabha will be held in 5 phases between 16 April and 13 May. On the same day, the board of directors of investors of Reliance Industries Limited and its subsidiary Reliance Petroleum approved the proposal for merger of the two companies. On this day in 2009, the International Criminal Court issued an arrest warrant for Sudan's Omar al-Bashir on charges of war crimes in Darfur.

2011 Congress leader and former Chief Minister of Madhya Pradesh Arjun Singh passed away. Singh was the Minister of Human Resource Development and Governor of Punjab in the Central Government from 2004 to 2009.

2012 Vladimir Putin is elected President of Russia for the third time after serving as Prime Minister for four years. He assumed office again on 7 May 2012. On the same day, the People's Republic of China increased its defense spending by 11.2 percent in 2012.

2013 Mexican business magnate Carlos Slim tops the Forbes list of the richest people. His net worth was 73 billion dollars. On this day in 2013, more than 100 Catholic cardinals gathered at Vatican City, the highest religious body of Christians based in Rome, the capital of Italy, to begin the process of selecting a successor to Pope Benedict XVI.

2014 Pawan Dewan passed away. He was a strong leader, saint and poet of the Chhattisgarh state creation movement. On the same day, President Obama presented his 2015 budget to the US Congress, declaring it to be a roadmap to creating jobs with good wages and expanding opportunities for all Americans.

2016 Congress leader PA Sangma dies of a heart attack. Sangma was the Speaker of the Lok Sabha from 1996 to 1998. He was also the Chief Minister of Meghalaya from 1988 to 1990.

2018 Former MI6 spy Sergei Skripal and his daughter are poisoned with Novichok nerve agent in Salisbury, England, causing a diplomatic uproar, leading to a mass expulsion of diplomats from all countries from Britain.

2020 Nik Wallenda becomes the first person to walk on the Masaya Volcano in Nicaragua. On this day in 2020, Peruvian politician and former United Nations Secretary General Javier Pérez de Cuéllar passed away. The World Obesity Federation in collaboration with the World Health Organization organized the first World Obesity Day on 4 March 2020. It serves as a global annual platform to raise awareness and advocate for practical solutions to address the global obesity crisis. A recent survey revealed that the number of people suffering from obesity has reached one billion, that is, one out of every eight people is struggling with obesity and children are especially affected by it.

2021 Famous classical musician B. S. Narang passed away.

2022 Mulayam Singh Yadav held a public meeting for the election campaign of Samajwadi Party candidate and sought votes for SP candidate Lucky Yadav from Malhani, Jaunpur (Uttar Pradesh) and Malhani Assembly. He said that today the youth and farmers in the state are all worried. The farmer works hard. There is trouble for fertilizer and seeds. He should get a fair price for his crop. But farmers are not getting fair prices in this government. That's why our farmers are worried. Samajwadi Party will give the farmers their rights. He said that the biggest responsibility lies with the Samajwadi Party. The farmer works hard and he should get the benefits of it. Mulayam Singh Yadav said that all the youth here are troubled. He has not got employment. Our youth are troubled due to unemployment. They are not getting jobs. Therefore unemployment is increasing. Traders are not getting their price. All industries have been ruined. Only Samajwadi Party understands the problems of traders. No other party listens to their problems. Today there is casteism somewhere. Violence and atrocities are happening somewhere. Samajwadi Party founder Mulayam Singh Yadav, who was Defense Minister at the Center and several times Chief Minister of Uttar Pradesh, said that discrimination is taking place in the name of caste and religion. We will take everyone along. We will take everyone who is human. Samajwadi Party: Poor, youth and destitute people will get special facilities. Today I am happy that you people have come here. When SP government comes, everyone's problems will be solved.

2022 The Supreme Court on Friday described the Punjab and Haryana High Court's order to stay the arrest or registration of cases till the Punjab Assembly elections in all the cases pending against former Punjab DGP Sumedh Singh Saini as unprecedented and shocking. A bench of Chief Justice NV Ramana, Justice AS Bopanna and Justice Hima Kohli said that this is an unprecedented order and we do not encourage such orders. You can give protection in the present case, but what is it…how can the relief be given in future FIRs or cases. Taking note of the arguments of Punjab Advocate General DS Patwalia, the bench said, one thing we will do is that we will request the High Court to hear the case before itself or before some other bench in two weeks. Keeping in mind the peculiar facts of the case, we request the Chief Justice of the High Court to hear the matter himself or refer it to some other bench. On the same day, GlobalData reduced the economic growth rate estimate in the Indian economy to 7.8 percent. The London-based data analysis and consulting company has cited the impact on India's exports due to the rise in oil prices due to the ongoing military crisis between Russia and Ukraine. It said in a statement on Friday that the rupee is likely to remain weak against the US currency while the rise in commodity prices will increase inflation. Considering all the reasons, the growth estimate has been reduced by 0.1 percent to 7.8 percent. Stock markets in Mumbai fell for the third consecutive day on Friday. With a weak trend in global markets amid the Russia-Ukraine crisis, the BSE Sensex closed with a plunge of 769 points on Friday. Investors suffered a loss of Rs 5.59 lakh crore due to the ongoing decline in stock markets for the last three days amid global turmoil. On this day in 2022, famous Australian cricketer, coach and sportscaster Shane Warne passed away.

2023, Phil Batt, American soldier and politician, 29th Governor of Idaho, passes away. On the same day in 2023, 20-year-old Arya Vohra, a student of an American university living in Defense Colony, in American Airlines flight number AA292 coming from America's main commercial city New York to Delhi, in an intoxicated state, urinated in her own clothes and had male cum. The passenger's clothes also got soaked. Flight number AA292 took off from New York at 9:16 pm on March 3 and landed at Indira Gandhi International (IGI) Airport at 10:12 pm on March 4.

No comments

Thank you for your valuable feedback