ब्रेकिंग न्यूज़

28 मार्च का इतिहास: 2000 वर्षों में भारत एवं दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी World History of March 28: Information about important events and birth and death days of famous people in India and the world in 2000 years

37 ईस्वी में 28 मार्च को रोमन सम्राट कैलीगुला ने सीनेट द्वारा प्रदत्त प्रिंसिपेट की उपाधि स्वीकार की।

193 रोमन सम्राट पर्टिनैक्स की हत्या के बाद उसके प्रेटोरियन गार्ड्स ने नीलामी कर सिंहासन डिडियस जूलियनस सुपुर्द किया।

364 रोमन सम्राट वैलेन्टिनियन प्रथम ने अपने भाई फ्लेवियस वैलेंस को सह-सम्राट नियुक्त किया।

1065 जर्मन तीर्थयात्रा तीन दिन तक बेडौइन डाकुओं ने हमला किया, रामला के फातिमिद गवर्नर ने यात्रा का बचाव किया।

1561 मुगल बादशाह अबुल फतह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर ने मालवा की राजधानी सांरगपुर की लड़ाई में राजा बाजबहादुर को हराया।

1566 माल्टा की राजधानी वैलेटा की आधारशिला, माल्टा के संप्रभु सैन्य आदेश के ग्रैंड मास्टर जीन पेरिसोट डी वैलेट ने रखी। इसी दिन एक कार्निओलन राजनयिक, लेखक, इतिहासकार और पवित्र रोमन साम्राज्य इंपीरियल काउंसिल के सदस्य, रूस के भूगोल, इतिहास और रीति-रिवाजों पर अपने व्यापक लेखन के लिए, जिन्होंने उस क्षेत्र के शुरुआती पश्चिमी यूरोपीय ज्ञान में बहुत योगदान दिया, सिगमंड (सिगिस्मंड) फ्रीहेर वॉन हर्बरस्टीन का निधन हुआ।

1572 हॉलैंड में स्पेन के सेना कमांडर के अत्याचारों के विरुद्ध जनांदोलन आरंभ हुआ।

1795 पोलैंड का विभाजन हुआ जिससे नया देश लिथुआनिया अस्तित्व में आया।

1802 विख्यात जर्मन खगोलशास्त्री हेनरिक विल्हेम मैथियास ओल्बर्स ने दूसरे क्षुद्रग्रह 2प्लस की खोज की।

1809 मेडलिन युद्ध में फ्रांस ने स्पेन को हराया।

1854 फ्रांस और ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ क्रीमिया युद्ध की घोषणा की।

1874 विख्यात भारतीय ब्रिटिश पारसी वामपंथी नेता कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ ग्रेट ब्रिटेन के कार्यकर्ता शापूरजी दोराबजी सक्लात्वला का जन्म बंबई में हुआ।



1868 मैक्सिम गोर्की के नाम से जगत प्रसिद्ध रूसी लेखक, कथाकार और राजनीतिज्ञ अलेक्सी मैक्सीमोविच पेश्कोव का जन्म नीज्नी नोवगोरोद, रूस में हुआ।

1891 विश्व की प्रथम भारोत्तोलन चैंपियनशिप इंग्लैंड में आयोजित की गई। इसके विजेता रहे इंग्लैंड के एडवार्ड लौरेंस लेवी।

1896 प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभावान लेखक गोरख प्रसाद का जन्म हुआ।

1904 तेलुगू भाषा के विख्यात भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्देशक, निर्माता, लेखक और पार्श्व गायक पद्मश्री सम्मान पाने वाले चित्तोर वी नगय्या का जन्म हुआ।

1910 फ्रेंच आविष्कारक हेनरी फाबरे ने दुनिया का पहला सी-प्लेन कैनार्ड बनाया, जिसने 457 मीटर लंबी उड़ान भरी थी।

1922 अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया।

1923 फासिस्ट बेनीटो मुसोलिनी की इटली सरकार ने वायु सेना रिजिया एरोनॉटिका की स्थापना की।

1926 विख्यात भारतीय क्रिकेटर पाली उमरीगर का जन्म शोलापुर, महाराष्ट्र में जन्म हुआ।

1930 तुर्की के कई शहरों के नाम बदले गये जिसमे अंगोरा और कांस्टेंटिनोपल से बदलकर अंकारा और इस्तांबुल किया गया। अंकारा राजधानी और प्रमुख वाणिज्यिक नगर इस्तांबुल है।

1939 स्पेन में गृहयुद्ध समाप्त हुआ।

1939 जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने पोलैंड के साथ एक दूसरे पर आक्रमण नहीं करने संबंधी पांच साल पुराने समझौते को तोड़ा।

1941 नेताजी सुभाष चंद्र बोस नजरबंदी से बचकर जर्मनी के बर्लिन पहुँचे। इसी दिन भारतीय पुलिस आयुक्त कावासजी जमशेदजी पेटिगारा का निधन हुआ। इसी दिन ईस्ट ससेक्स, इंग्लैंड में रिवर ओउस में एडलिन वर्जीनिया वूल्फ का निधन हुआ जो विख्यात अंग्रेजी लेखिका, 20वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण आधुनिकतावादी लेखिकाओं में से एक माना जाता है। उन्होंने जन चेतना बढ़ाने के लिए कथा साहित्य को उपकरण बनाया।

1943 जाने माने भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एस सत्यमूर्ति का निधन हुआ।



1954 हिंदी तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं की फिल्मों एवं टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री मुन मुन सेन का जन्म कलकत्ता में हुआ। यह विख्यात अभिनेत्री सुचित्रा सेन की बेटी हैं।

1956 भारत के प्रमुख औद्योगिक, व्यापारिक पीरामल घराने की भारत की अग्रणी वैज्ञानिकों और उद्योगपतियों में से एक सार्वजनिक स्वास्थ्य और नवाचार के साथ स्वास्थ्य सेवा में संलग्न, पीरामल ग्रुप की अध्यक्ष स्वाति पीरामल का जन्म बंबई में हुआ।

1959 चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।

1962 सीरिया में सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति नाजिम अल-कुद्सी देश छोड़कर भागे।

1963 रूस और अमेरिका के बीच शीत युद्ध हुआ।

1964 इंग्लैंड के पास पहला समुद्री डाकू रेडियो स्टेशन बना।

1965 महान मानवतावादी, मानवाधिकारवादी डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने काले अमेरिकियों के अधिकारों के लिए एलाबामा की राजधानी मॉन्टगुमरी में 25 हजार लोगों के साथ मार्च निकाला।

1968 जाने माने भारतीय, ब्रिटिश क्रिकेटर एवं कमेंटेटर नासिर हुसैन का जन्म मद्रास में हुआ।

1969 संयुक्त राज्य. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन हुआ।

1972 सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता एबिय जे जोस का जन्म हुआ।

1975 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल संध्या मृदुल का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और माॅडल विनोद खन्ना, जो आचार्य रजनीश ओशो के सन्यासी स्वामी विनोद भारती के नाम से जाने के जाते हैं, के पुत्र आज के जाने माने फिल्म अभिनेता एवं माॅडल अक्षय खन्ना का जन्म बंबई में हुआ।

1977 मोरारजी देसाई ने भारत में पहली गैर कांग्रेसी सरकार का गठन किया।

1978 मिस इंडिया यूनीवर्स, जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड एमटीवी वीडियो जाॅकी, अभिनेत्री एवं माॅडल नफीसा जोसफ का जन्म बंगलौर में हुआ। 1978 में इसी दिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने स्टंप बनाम स्पार्कमैन मुकदमे में 5-3 से फैसला सुनाया। एक विवादास्पद मामला था जिसमें अनैच्छिक नसबंदी और न्यायिक प्रतिरक्षा शामिल थी।

1979 पेंसिल्वेनिया के हैरिसबर्ग के बाहर थ्री माइल आइलैंड के यूनिट 2 परमाणु रिएक्टर में शीतलक रिसाव के कारण कोर अत्यधिक गरम हो गया और आंशिक रूप से पिघल गया। 1979 इसी दिन ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स ने एक वोट से जेम्स कैलाघन की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया, जिससे सरकार अल्पमत में आ गई और आम चुनाव की नौबत कराने की जरूरत पड़ी।



1982 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड भारतीय अभिनेत्री एवं माॅडल सोनिया अग्रवाल का जन्म चंडीगढ़ में हुआ।

1985 जाने माने फिल्म एवं टेलीविजन और रियलिटी शो अभिनेता, मंच कलाकार और माॅडल कुशाल टंडन का जन्म लखनऊ में हुआ।

1986 प्रसिद्ध अमेरिकन पॉप गायिका, अभिनेत्री एवं माॅडल गीत लेखिका लेडी गागा का जन्म हुआ।

1989 सोवियत संघ में प्रथम आम चुनाव हुआ जिसमें लोगों को गैर कम्युनिष्ट पार्टी प्रतिनिधि को चुनने का विकल्प दिया गया।

1990 संयुक्त राज्य अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश ने मरणोपरांत जेसी ओवेंस (जेम्स क्लीवलैंड जेसी ओवेंस, जन्म 12 सितंबर, 1913 - निधन 31 मार्च, 1980) विख्यात अमेरिकी ट्रैक और फील्ड एथलीट 1936 के ओलंपिक खेलों में चार स्वर्ण पदक विजेता) को कांग्रेसनल स्वर्ण पदक प्रदान किया।

1994 सारा देवा के नाम से सुप्रसिद्ध, बोल्ड, खूबसूरत तमिल एवं मलयालम सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री तथा माॅडल साईप्रिया देवा का जन्म चेन्नई में हुआ। 1994 में इसी दिन दक्षिण अफ्रीका में अफ्रीका राष्ट्रीय कांग्रेस के सुरक्षा गार्डों ने इंकथा फ्रीडम पार्टी के दर्जनों प्रदर्शनकारियों की हत्या कर दी।

1996 ओकलाहोमा अमेरिका की 17 साल की केटी बीम 35वीं मिस टीनएज बनीं। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय एवं अमेरिकन अभिनेत्री, माॅडल अनु इमेनुअल का जन्म शिकागो, अमेरिका में हुआ।

1998 अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने संसद में 261 के मुकाबले 274 वोट से विश्वास मत हासिल किया।

1999 वीनस विलियम्स ने अपनी बहन सेरेना विलियम्स को हराकर लिप्टन कप जीता। 115 साल में यह पहला मौका आया। इसी दिन सर्बियाई पुलिस और विशेष बलों ने सेंट्रल कोसोवो के ड्रेनिका क्षेत्र में इजबिका के गाँव में कम से कम 89 कोसोवो अलबानियों को मार डाला।

2000 वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।

2001 एथेंस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे एलिफथेरियोस वेनिजेलोस का संचालन शुरू हुआ।

2005 इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर आए भूकंप में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। तीव्रता के हिसाब से ये 1965 के बाद दुनिया का चौथा सबसे बड़ा भूकंप और कुल मिलाकर दुनिया का ग्यारहवां सबसे बड़ा भूकंप था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 8.6 मापी गई। इस भूकंप से कुछ महीनों पहले 26 दिसंबर 2004 को इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर ही आए 9.1 तीव्रता वाले भूकंप ने कहर मचाया था। इसकी वजह से समुद्र में उठी सुनामी की लहरों ने इंडोनेशिया, भारत, श्रीलंका समेत कई अन्य देशों में 2.50 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। अकेले इंडोनेशिया में ही 1 एक लाख 65 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई थी।

2006 अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया। 2006 में इसी दिन सरकार के प्रस्तावित प्रथम रोजगार अनुबंध कानून के विरोध में फ्रांस में 10 लाख से अधिक यूनियन सदस्य, छात्र और बेरोजगार सड़कों पर उतर कर प्रदर्शनों में शामिल हुए।

2007 अमेरिका में सीनेट ने इराक से अमेरिकी सेना की वापसी को मंजूरी प्रदान की।

2008 भारत सरकार ने चालीस उत्पादों के निर्यात से रियायतें समाप्त करने की घोषणा की। इसी दिन ऑस्कर विजेता व पटकथा लेखक ऐबीमैन का निधन हुआ।

2009 उत्तर प्रदेश के पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार वरुण गांधी को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब उन पर मुस्लिमों के खिलाफ नफरत फैलाने वाला भाषण देने का आरोप लगा। उस लोकसभा चुनाव में वरुण ने कांग्रेस के वीएम सिंह को 2.81 लाख वोट से हराया था। गिरफ्तारी के 19 दिन बाद उन्हें जमानत मिल गई और वे रिहा हो गए थे। 5 मार्च 2013 को पीलीभीत की कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया।

2010 एक ब्रिटिश समाचार प्रसारण सेवा को पिछले दिसंबर में लॉर्ड रेसिस्टेंस आर्मी द्वारा किए गए कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में एक नरसंहार के साक्ष्य मिले जिसमें बच्चों सहित 321 लोग मारे गए थे।

2011 भारत में बाघों की संख्या बढ़ी। वर्ष 2006 में इनकी संख्या 1411 थी जो 21 फीसदी बढ़कर 1706 हो गई है। इसी दिन जापान के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में विकिरण के रिसाव के कारण, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने परमाणु सुरक्षा के बारे में चर्चा करने के लिए शिखर सम्मेलन बुलाया। 

2012 संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में मेगा मिलियन जैकपॉट लाॅटरी 500 मिलियन डॉलर की रकम हुई। लॉटरी इतिहास में यह एक भारी भरकम रकम का विश्व रिकॉर्ड है।

2013 इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ। दुनियाभर में इंटरनेट की रफ्तार धीमी हुई।

2015 भारत की सायना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं। इसी दिन जर्मन पियानोवादक एवं संगीतकार निल्स फ्राहम ने विश्व पियानो दिवस की स्थापना की। यह दिवस संगीत में पियानो का महत्व और उससे जुड़े सभी पहलुओं के महत्व को सामने रखता है।

2017 बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री नितीश कुमार को जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा द्वारा अणुव्रत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2021 जोसेफ एडवर्ड डंकन तृतीय (जन्म 25 फरवरी) का निधन हुआ। डंकन कुख्यात अमेरिकी सजायाफ्ता सीरियल किलर और बच्चों से छेड़छाड़ करने वाला व्यक्ति था। यह 2005 में कोयूर डी के ग्रोएन परिवार के सदस्यों के अपहरण और हत्याओं के बाद संघीय जेल में मौत की सजा भुगत रहा था। वह 1997 में ब्यूमोंट, कैलिफोर्निया के एंथोनी मार्टिनेज की हत्या के लिए बिना पैरोल के लगातार 11 आजीवन कारावास की सजा भी काट रहा था। डंकन ने 1996 में सिएटल, वाशिंगटन में दो लड़कियों, सैमीजो व्हाइट और कारमेन क्यूबियास की हत्या की बात कबूल की, लेकिन उस पर कोई आरोप नहीं लगाया गया। ग्रोइन परिवार पर हमले के समय भी डंकन मिनेसोटा में बाल उत्पीड़न के आरोपों से घिरा था। 

2022 गोवा कैबिनेट में 28 मार्च को शपथ लेने वाले सभी नौ मंत्री करोड़पति हैं, उनमें से 44 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 33 प्रतिशत ने गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। गोवा इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने मुख्यमंत्री सहित सभी नौ मंत्रियों के स्वयंभू हलफनामों का विश्लेषण किया है। विश्लेषण में कहा गया है कि चार (44 प्रतिशत) मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं जबकि तीन (33 प्रतिशत) मंत्रियों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

2023 प्रसिद्ध जापानी संगीतकार, रिकॉर्ड निर्माता और अभिनेता रयुची सकामोटो का निधन हुआं इसी दिन भारत में मणीपुर की राजधानी इंफाल में इमा मार्केट यानी सभी महिला बाजार की सैकड़ों महिला वेंडरों और मणिपुर इंटेग्रिटी पर समन्वय समिति (सीओसीओएमआई) के सदस्यों के समर्थन से करीब छह प्रभावशाली छात्र संगठनों ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक बंगले की ओर रैली निकाली। भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री के बंगले की ओर बढ़ने से रोक दिया, जिससे झड़पें हुईं, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आईं। कई घंटों की झड़प, बहस और बवाल के बाद मणिपुर पुलिस ने कहा कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है। मणिपुर स्टूडेंट्स फेडरेशन के नेतृत्व में छह संगठनों के छात्र कई महिला व्यापारियों के समर्थन से रैली शुरू करने से पहले इमा बाजार के सामने इकट्ठे हुए। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं जिन पर लिखा था स्वदेशी अधिकारों और भविष्य की रक्षा करें, जंगलों को बचाएं, पर्यावरण को बचाएं। छात्रों के संगठन सीओसीओएमआई, और सभी महिला बाजार की इमास (मतलब, महिलाएं या माताएं) ने मणिपुर सरकार द्वारा अवैध प्रवासन, एनआरसी के कार्यान्वयन और जनसंख्या आयोग के कार्यान्वयन से निपटने के लिए कदम उठाने की मांग करते हुए अपना विरोध जारी रखने की घोषणा की। छह छात्र संघों के प्रवक्ता सलाम उपेन ने कहा कि मूल निवासियों के संरक्षण के लिए उनके प्रयास तब तक जारी रहेंगे जब तक कि उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं।


नमस्ते जी ! कृपया यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दीजिए।

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

#WorldSeagrassDay #ZeroDiscriminationDay #ReadAcrossAmericaDay #WorldHearingDay #WorldWildlifeDay #WorldObesityDay InternationalDayforDisarmamentand Non-ProliferationAwareness #HospitalityWorkersinHealthCareDay #PlantPowerDay #NameTagDay #InternationalWomen'sCollaborativeBrewDay #InternationalWomen'sDay #InternationalDJDay #MarioDay #WorldPlumbingDay #WorldDayAgainstCyberCensorship #NoSmokingDay #IDM #InternationalDaytoCombatIslamophobia #WorldConsumerRightsDay #WorldwideQuiltingDay #NationalPandaDay #ForgiveMomandDadDay #InternationalReadtoMeDay #InternationalHappinessDay #WorldSparrowDay #InternationalDayfortheEliminationofRacialDiscrimination #InternationalColorDay #WorldPuppetryDay #WorldPoetryDay #WorldwaterDay #WorldMetrologicalDay #WorldBearDay #WorldTuberculosisDay #RighttoTruthDay #InternationalDayoftheUnbornChild #holi #PurpleDay #WorldTheaterDay #InternationalWhisk(e)yDay #worldhistoryofmarch28 #WorldPianoDay

I Love INDIA & The World !

No comments

Thank you for your valuable feedback