ब्रेकिंग न्यूज़

26 मार्च का इतिहास: 1500 वर्षों में भारत एवं विश्व में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी World History of March 26: Information about important events and birth and death days of famous people in India and the world in 1500 years

590 बीजेंटाइन सम्राट मौरिस ने अपने बेटे थियोडोसियस को हिस्को-सम्राट यानी सह सम्राट घोषित किया। बीजेंटाइन साम्राज्य, जिसे पूर्वी रोमन साम्राज्य या बीजेंटियम भी कहा जाता है, प्राचीन काल और मध्य युग के दौरान अपने पूर्वी प्रांतों में रोमन साम्राज्य की निरंतरता थी, इसकी राजधानी कॉन्स्टेंटिनोपल थी। तब आज की तुर्की का सबसे बड़ा शहर हुआ करता था कॉन्स्टेंटिनोपल। ओटोमन साग्राज्य के दौर में भी। अब कॉन्स्टेंटिनोपल का नाम इस्तांबूल है। यह अब तुर्की की वाणिज्यिक राजधानी है। राजधानी अंकारा है।



922 ईरानी सूफी संत और कवि अल-हिल्लाज मंसूर को अब्बासी खलीफा अल मुक्तदर (शासक) के आदेश पर फांसी दे दी गई। कहा जाता है कि मंसूर ने अन अल हक कहा था, साफ-साफ उनका कहना था कि मैं इश्वर हूं, क्योंकि सभी में ईश्वर है। यह बात इस्लाम धर्म के धंधेबाजों को चुभ गई और उन्होंनें खलीफा यानी शासक को मंसूर के धर्म, ईश्वर विरोधी होने का विश्वास दिला दिया और उनसे मंसूर की मौत का फरमान जारी करवा लिया। अन अल हक भारतीय संस्कृत उक्ति अहम ब्रह्मास्मि के जैसा है। यानी मैं ही ईश्वर हूं। क्योंकि सभी में ईश्वर है। अन अल हक को विस्तार से पाकिस्तान के प्रसिद्ध इंकलाबी, प्रतिरोध के शायर फैज अहमद फैज की नज्म हम देखेंगे, लाजिम है कि हम भी देखेंगे को पढ़कर जाना जा सकता है।

1021 फातिमिद खलीफा अल-हकीम बी-अम्र अल्लाह की आधिकारिक घोषणा की गई, उनके बेटे अल-जहीर ली-इजाज दीन अल्लाह को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया गया। अल-हकीम की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा उनकी मृत्यु के करीब डेढ़ महीने बाद की गई।

1169 सलादीन का मिस्र के अमीर के रूप में राज्याभिषेक किया गया।

1344 अल्जेसीरास की घेराबंदी समाप्त हुई। यह पहली यूरोपीय सैन्य गतिविधियों में से एक थी जिसमें हथियार के रूप में बारूद का इस्तेमाल किया गया।

1484 विलियम कैक्सटन ने ईसप की दंतकथाओं का पहला अंग्रेजी अनुवाद छापा।

1535 प्रसिद्ध ऑस्ट्रियाई गणितज्ञ, खगोलशास्त्री और मानचित्रकार जॉर्ज टैनस्टेटर का निधन हुआ।

1552 तिहत्तर वर्ष की आयु में गुरू अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने। उनका जन्म 5 मई 1479 को और निधन 1574 को हुआ।

1640 फिनलैंड का पहला विश्वविद्यालय रॉयल एकेडमी ऑफ टूर्कू, काउंट पेर ब्राहे के प्रस्ताव पर स्वीडन की रानी क्रिस्टीना ने टूर्कू शहर में स्थापित करवाया।

1668 इंग्लैंड ने बंबई पर अधिकार कर लिया।

1700 विलियम डैम्पियर न्यू ब्रिटेन की परिक्रमा करने वाले पहले यूरोपीय हैं। उन्होंने बताया कि यह न्यू गिनी का हिस्सा होने के बजाय एक द्वीप है  और उसे उन्होंने नोवा ब्रिटानिया यानी नया ब्रिटेन नाम दिया।

1770 अंग्रेजी खोजी, नाविक, यात्री कप्तान जेम्स कुक और उनके जहाज एचएमएस एंडेववर के चालक दल ने न्यूजीलैंड खोजा।

1780 ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए।

1799 फिलिस्तीन जापां पर नेपोलियन बोनापार्ट ने कब्जा किया।

1812 वेनेजुएला के काराकास में आए जबरदस्त भूकंप में तकरीबन, 20 हजार लोगों की मौत हुई।

1830 लैटर डेसेंट आंदोलन के परिभाषित पवित्र पाठ, बुक ऑफ मॉर्मन, पहली बार प्रकाशित किया गया।

1845 एडहेसिव मेडिकेटेड प्लास्टर को पेटेंट प्रदान किया गया।

1893 बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक और अभिनेता धीरेंद्र नाथ गांगुली का जन्म हुआ।

1900 यहूदी कैदियों की मदद करने वाली जर्मन नन एंजेला मारिया ऑश की ऑशविट्ज यातना गृह में हत्या कर दी गई।

1904 80,000 प्रदर्शनकारियों ने लंदन के हाइड पार्क में चीनी श्रमिकों के आयात के विरोध में प्रदर्शन किया।

1907 प्रख्यात कवियत्री महादेवी वर्मा का जन्म हुआ। हिंदी साहित्य के छायावादी कवियों में सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, जयशंकर प्रसाद, सुमित्रानंदन पंत और महादेवी वर्मा 4 प्रमुख लोग हुए।

1913 प्रथम बाल्कन युद्ध में पांच महीने की घेराबंदी के बाद, बुल्गारियाई सेना ने एड्रियानोपल के ओटोमन शहर पर कब्जा कर लिया।

1915 वैंकूवर करोड़पतियों ने 1915 स्टेनली कप फाइनल जीता जो पैसिफिक कोस्ट हॉकी एसोसिएशन और नेशनल हॉकी एसोसिएशन के बीच खेली गई पहली चैंपियनशिप थी।

1917 गाजा में तुर्कों और ब्रिटिश सेना के बीच हुये युद्ध में ब्रिटेन विजयी हुआ।

1923 उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बाबा हरि दास का जन्म हुआ। वे योगगुरु, धर्म और मोक्ष के व्याख्याकार थे। बाबा हरि दास क्रियायोग, आयुर्वेद, सांख्य, तंत्रयोग, वेदांत तथा संस्कृत के विद्वान कहे जाते हैं।

1934 ब्रिटेन में चालक परीक्षण शुरू हुआ।

1941 विख्यात अंग्रेज वैज्ञानिक रिचर्ड डॉकिन्स का केन्या के नैरोबी में जन्म हुआ। 1976 में प्रकाशित उनकी किताब द सेल्फिश जीन में उन्होंने जीन-केंद्रित क्रम-विकास के बारे में बताया।

1943 एल्सी एस ओट्ट को अमेरिकी वायुसेना पदक मिला। वह यह पदक पाने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।

1946 मद्रास प्रेसीडेंसी में फ्रेडरिक एंटनी रवि कुमार जाचरिआस का जन्म हुआ। भारतीय मूल के कनाडाई-अमेरिकी ईसाई इंजील मंत्री और धर्मशास्त्री, दार्शनिक हुए। रवि ने रवि जाचरिआस अंतर्राष्ट्रीय मंत्रालयों की स्थापना की और ईसाई धर्म का प्रसार किया।

1947 विख्यात भारतीय अमेरिकी कवि, दार्शनिक और वैज्ञानिक सुभाष काक जन्म जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में हुआ। काक की शिक्षा कश्मीर और दिल्ली में हुई। और वे अमेरिका के ओक्लाहोमा प्रांत में संगणक यानी कंप्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर हैं। वेद, कला और इतिहास पर उनके कई ग्रंथ प्रकाशित हुए हैं।

1953 जोनास सॉल्क ने अपने पोलियो वैक्सीन के वयस्कों और बच्चों के समूह पर सफल परीक्षण की सूचना दी।

1955 प्रसिद्ध ध्यान, योग गुरु अवधूत शिवानंद का जन्म दिल्ली में हुआ। अपने एक संगठन शिवयोग के संस्थापक हैं। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तनाव को कम करने के उद्देश्य से व्यक्तियों में आंतरिक चिकित्सा को सक्रिय करने में शिवयोग दुनिया भर में ध्यान कार्यक्रम आयोजित करता है।

1965 विख्यात दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता प्रकाश राज का जन्म बंगलौर में हुआ। प्रकाश राज तमिल फिल्मों के साथ ही हिंदी और तेलुगु फिल्मो में भी काम करते हैं। प्रकाश को फिल्म कांचीवरम में उत्कृष्ठ अभिनय के लिए वर्ष 2009 के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए चुना गया। वे मुख्यतः विलेन का रोल करते हैं और राजनीतिक रूप से भी अपने प्रखर बयानों के लिए जाने जाते हैं।

1966 कर्नाटक के मंगलौर में जैसिंथा सलदान्हा का जन्म हुआ। यह भारतीय नर्स थीं, जिन्होंने लंदन के वेस्टमिंस्टर शहर में किंग एडवर्ड सप्तम के अस्पताल में काम किया था। जैसिंथा ने 7 दिसंबर 2012 को, एक रेडियो स्टंट फोन कॉल के कारण बदनामी के डर से आत्महत्या कर ली।



1969 जानी मानी, खूबसूरत बोल्ड दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल मधु शाह का जन्म मद्रास में हुआ। इसी दिन विख्यात भारतीय क्रिकेटर विक्रम राठौर का जन्म जालंधर में हुआ।



1971 शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया इसलिए आज के दिन बांग्लादेश स्वंतत्रता दिवस मनाता है। उन्होंने देश के लोगों से स्वतंत्रता संग्राम का आह्वान भी किया। इसके बाद शुरू हुआ स्वतंत्रता संग्राम नौ महीने चला। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान की सेना के भारत के सामने आत्मसमर्पण करने के साथ ही ये संघर्ष खत्म हुआ। 16 दिसंबर को बांग्लादेश में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1947 में भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली तो इसके दो टुकड़े हुए भारत और पाकिस्तान। पाकिस्तान के दो हिस्से थे। एक भारत के पश्चिम में जिसे पश्चिमी पाकिस्तान कहा गया। दूसरा भारत के पूर्वी छोर पर जिसे पूर्वी पाकिस्तान कहा गया। पूर्वी पाकिस्तान की आबादी बांग्ला भाषी थी तो पश्चिमी पाकिस्तान की आबादी उर्दू भाषी। जब उर्दू को राजभाषा घोषित किया गया तो बांग्ला भाषी पूर्वी पाकिस्तान के लोगों में असंतोष और बढ़ गया। बढ़ते असंतोष के बीच पूर्वी पाकिस्तान के नेता शेख मुजीब-उर-रहमान ने आवामी लीग नाम से पार्टी बनाई। 1970 के चुनाव में उनकी पार्टी को भारी जीत मिली, लेकिन पश्चिमी पाकिस्तान के प्रभाव वाले सैनिक शासकों ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की जगह जेल में डाल दिया। इसी घटना को पाकिस्तान के विभाजन का जनक माना जाता है। 26 मार्च को मुजीब-उर-रहमान ने बांग्लादेश को आजाद घोषित कर दिया। इसी के साथ शुरू हुए स्वतंत्रता संघर्ष में भारी खून-खराबा हुआ। पश्चिमी पाकिस्तान की सेनाओं ने पूर्वी पाकिस्तान के लोगों पर जमकर जुल्म ढाए। इस उपद्रव में लाखों लोगों ने भागकर भारत में शरण ली। बांग्लादेश की मुक्ति वाहिनी को भारत ने सैनिक सहयोग दिया। अंततः 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

1972 भारत के चौथे राष्ट्रपति वराहगिरी वेंकटगिरि ने अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।

1973 लंदन स्टॉक एक्सचेंज ने अपने 200 साल पुराने इतिहास में पहली बार महिलाओं की भर्ती की।

1973 उत्तर प्रदेश के पहाड़ी इलाके (सन 2000 में यह भाग अलग उत्तराखंड राज्य बन चुका है) में किसानो ने वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए एक पर्यावरण-रक्षा का पेड़ बचाने का आंदोलन किया जिसे चिपको आंदोलन कहा गया। इसमें सरकारी संरक्षण में पेड़ काटने आए माफियाओं से पेड़ बचाने को लोग पेड़ों से चिपक गये। इसमें गौरा देवी और सुंदरलाल बहुगुणा जैसे कई लोग शामिल थे।

1973 द यंग एंड द रेस्टलेस का पहला एपिसोड प्रसारित किया गया था, जो अंततः 1988 से अमेरिकी टेलीविजन पर सबसे अधिक देखा जाने वाला दिन का नाटक बन गया।

1973 गूगल के सह संस्थापक लैरी पेज का जन्म अमेरिका के मिशिगन में हुआ। लैरी पेज ने सर्गी ब्रिन के साथ मिलकर गूगल की शुरुआत की थी।

1979 मिस्र और इजराइल के बीच कैंप डेविड शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गये इससे 30 साल से चले आ रहे युद्ध पर विराम लगा। दोनों देशों के मध्य यह समझौता अमेरिका द्वारा करवाया गया।

1983 क्रिकेट के प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी केदार माधव जाधव का जन्म पुणे में हुआ।

1984 शहीर शेख भारतीय टेलीविजन के प्रमुख और लोकप्रिय अभिनेता, पूर्व अधिवक्ता और जाने माने माॅडल हैं जिनका जन्म भद्रवाह, जम्मू एवं कश्मीर में हुआ।

1992 हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन को दुष्कर्म के मामले में छह साल जेल की सजा हुई।

1993 दिल्ली में उन्मुक्त चंद का जन्म हुआ जो जाने माने भारतीय घरेलू क्रिकेट खिलाड़ी है। पहले दिल्ली के लिए और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते थे। उन्मुक्त मुख्य रूप से एक बल्लेबाज है जो दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते हैं।



1994 जानी मानी, खूबसूरत और बोल्ड भारतीय हिंदी टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल अनेरी वजानी का जन्म मुंबई में हुआ।

1997 कैलिफोर्निया के रैंचो सांता फे में पुलिस ने हेवेन गेट के 39 सदस्यों के शवों की खोज की जिन्होंने एक धार्मिक विश्वास के कारण सामूहिक आत्महत्या कर ली थी। इन लोगों को किसी उड़ती अनजान चीज (एलियन) पर विश्वास था। इनका मानना था कि ये एलियन उनकी आत्माओं को बेहतर जगह पर ले जाएगा।

1998 अल्जीरियाई गृहयुद्ध में औएद बौइचा नरसंहार में बावन लोगों की जिनमें अधिकतर शिशु थे कुल्हाड़ियों और चाकुओं से बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या कर दी गई।

2003 पाकिस्तान ने 200 कि.मी. तक मार करने वाले परमाणु प्रक्षेपास्त्र अब्दाली का सफल परीक्षण किया।

2005 करीब 2-3 लाख ताइवानियों ने चीन के अलगाव विरोधी कानून के विरोध में राजधानी ताइपे में प्रदर्शन किया।

2006 स्कॉटलैंड की सरकार ने देश में बार और रेस्तरां में धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाया।

2008 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कोष में 2.90 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को गिरफ्तार किया गया। इसी दिन टाटा मोटर्स ने अमेरिकी कंपनी जगुआर व लैंड रोवर का अधिग्रहण किया। पाकिस्तान के 25वें प्रधानमंत्री के रूप में युसुफ रजा गिलानी ने शपथ ली और भारत व पाकिस्तान ने एक-दूसरे के युद्ध बंदियों को रिहा करने के लिए विदेश मंत्रालय स्तर पर बातचीत शुरू की। इसी दिन मिर्गी रोग की मानसिक समस्या के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए कनाडा की 9 वर्षीय कैसिडी मेगन ने 2008 में पर्पल डे की स्थापना की जब वह मिर्गी से अपने संघर्ष से प्रेरित हुई थी। कैसिडी के प्रयासों को कनाडा के एपिलेप्सी एसोसिएशन ऑफ द मैरीटाइम्स (ईएएम) के साथ-साथ न्यूयॉर्क के अनीता कॉफमैन फाउंडेशन ने समर्थन दिया और अंततः यह दिन एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम बन गया। पर्पल डे की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। 2009 में उत्सव में करीब एक लाख छात्र-छात्राएं, 95 कार्यस्थल और 116 राजनेता शामिल हुए।

2010 दक्षिण कोरियाई नौसेना के कार्वेट चेओनान पर टॉरपीडो से हमला किया गया, जिसमें 46 नाविक मारे गये। अंतरराष्ट्रीय जांच के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष ने उत्तर कोरिया को दोषी ठहराया। इसी दिन पूर्वी येरुशलम में इजरायल की योजना के जवाब में ईरान ने दुनिया भर के मुसलमानों से आह्वान किया कि वे विरोध में कार्रवाई करें।

2011 लंदन में सरकार के बजट में कटौती का विरोध करने के लिए ट्राफलगर स्क्वायर में सैकड़ों लोगों ने मार्च निकाला।

2014 चीन ने बीजिंग में वायु प्रदूषण की चेतावनी को कम किया जो विशेष रूप से पीएम 2.5 के रूप में सीमित आउटडोर गतिविधि को विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक से 12 गुना अधिक 309 बता रही थी।

2015 फ्रेडरिक एल. बाउर, जर्मन गणितज्ञ, कंप्यूटर वैज्ञानिक और अकादमिक एवं टॉमस ट्रांसट्रोमर, स्वीडिश कवि, अनुवादक और मनोवैज्ञानिक नोबेल पुरस्कार विजेता का निधन हुआ।

2017 रूस के 99 शहरों में जनता ने व्यापक भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों में प्रतिभाग किया। लेवाडा सेंटर के सर्वेक्षण से पता चला कि सर्वेक्षण में शामिल 38 प्रतिशत रूसियों ने विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया और 67 प्रतिशत ने पुतिन को उच्च-स्तरीय भ्रष्टाचार के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया।

2020 कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 21 हजार से अधिक हुई। यूरोप में महामारी के मामले 2,50,000 से अधिक हुए।

2022 बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने विंग्स इंडिया अवार्डस 2022 में दो प्रमुख पुरस्कार जीते हैं। शनिवार को बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अधिकारियों के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, हवाईअड्डे को सामान्य श्रेणी के तहत सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डा घोषित किया गया है और इसने एविएशन इनोवेशन पुरस्कार भी जीता है। यह सम्मान उद्योग के सबसे अधिक मान्यता प्राप्त सम्मानों में से एक है, जो ग्राहक सेवा, सुविधाओं व नवाचारों के मूल्यांकन के बाद प्रदान किया जाता है। इसी दिन पोलैंड के वारसॉ में शरणार्थियों से मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जोए बाइडन ने पुतिन को कसाई बताया। सीएनएन के मुताबिक बाइडन ने यूक्रेन में रूसी नेता पुतिन की कार्रवाइयों की तीखी आलोचना की, जिसमें लाखों शरणार्थियों को पड़ोसी देश भागते देखा गया है। पत्रकारों ने बाइडन से पूछा कि स्टैडियन नारोडोवी में यूक्रेनी शरणार्थियों को देखकर उन्हें क्या लगता है, क्योंकि वे हर दिन पुतिन की कार्रवाइयों से त्रस्त रहते हैं। समाचार प्रसारण सेवा सीएनएन के अनुसार, बाइडन ने जवाब दिया, पुतिन एक कसाई हैं। शुरुआत में अपने और पुतिन के बीच एक व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता को कम करने की कोशिश के बाद बाइडन ने पिछले 10 दिनों में पुतिन के खिलाफ अपनी बयानबाजी तेज कर दी है। पिछले हफ्ते, बाइडन ने पहली बार पुतिन को युद्ध अपराधी कहा और फिर बाद में उन्हें हत्यारा तानाशाह, एक शुद्ध ठग जो यूक्रेन के लोगों के खिलाफ अनैतिक युद्ध लड़ रहा है के रूप में संदर्भित किया।

2023 संपीड़न एल्गोरिदम का एलजेड परिवार विकसित करने वाले प्रसिद्ध इजराइली इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जैकब जिव का निधन हुआ। इसी दिन केरल के कोच्चि में इनोसेंट वरीद थेक्कथला (जन्म 28 फरवरी 1948) यानी इनोसेंट का निधन हुआ। इनोसेंट जाने माने भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता, लेखक और राजनीतिज्ञ थे।, उन्होंने मुख्य रूप से तमिल, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों के अलावा मलयालम फिल्मों में काम किया, जिनमें ज्यादातर हास्य भूमिकाएँ थीं। पांच दशक से अधिक के करियर में उन्होंने 700 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और उन्हें मलयालम सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकारों में से एक कहा गया। वह मझाविल्कावाडी, पोनमुट्टायिदुन्ना थारवु और गणमेला जैसी नकारात्मक भूमिकाओं वाली भूमिकाओं में भी दिखाई दिए। इनोसेंट ने केरल राज्य फिल्म पुरस्कार और केरल फिल्म क्रिटिक्स पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते थे। उन्होंने भारत की 16वीं लोकसभा (2014-2019) में चलाकुडी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।


नमस्ते जी ! कृपया यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दीजिए।

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

#WorldSeagrassDay #ZeroDiscriminationDay #ReadAcrossAmericaDay #WorldHearingDay #WorldWildlifeDay #WorldObesityDay InternationalDayforDisarmamentand Non-ProliferationAwareness #HospitalityWorkersinHealthCareDay #PlantPowerDay #NameTagDay #InternationalWomen'sCollaborativeBrewDay #InternationalWomen'sDay #InternationalDJDay #MarioDay #WorldPlumbingDay #WorldDayAgainstCyberCensorship #NoSmokingDay #IDM #InternationalDaytoCombatIslamophobia #WorldConsumerRightsDay #WorldwideQuiltingDay #NationalPandaDay #ForgiveMomandDadDay #InternationalReadtoMeDay #InternationalHappinessDay #WorldSparrowDay #InternationalDayfortheEliminationofRacialDiscrimination #InternationalColorDay #WorldPuppetryDay #WorldPoetryDay #WorldwaterDay #WorldMetrologicalDay #WorldBearDay #WorldTuberculosisDay #RighttoTruthDay #InternationalDayoftheUnbornChild #holi #worldhistoryofmarch26 #PurpleDay

I Love INDIA & The World !


590 Byzantine emperor Maurice proclaimed his son Theodosius co-emperor. The Byzantine Empire, also called the Eastern Roman Empire or Byzantium, was the continuation of the Roman Empire in its eastern provinces during antiquity and the Middle Ages, with its capital at Constantinople. At that time, Constantinople used to be the largest city of today's Türkiye. Even during the period of Ottoman Empire. Now the name of Constantinople is Istanbul. It is now the commercial capital of Türkiye. The capital is Ankara.

922 Iranian Sufi saint and poet al-Hillaj Mansur is executed on the orders of the Abbasid caliph al-Muqtadar (ruler). It is said that Mansoor had said An Al Haq, clearly he was saying that I am God, because there is God in everyone. This thing irked the businessmen of Islam and they convinced the Caliph i.e. the ruler that Mansoor's religion was anti-God and got him to issue an order for Mansoor's death. An al Haq is similar to the Indian Sanskrit saying Aham Brahmasmi. That means I am God. Because there is God in everyone. An al Haq can be known in detail by reading the poem Hum Dekhen, Lazaim Hai Ki Hum Bhi Dekhen by Faiz Ahmed Faiz, the famous revolutionary and resistance poet of Pakistan.

1021 The Fatimid Caliph al-Hakim bi-Amr Allah is officially declared dead, with his son al-Zahir li-Ijaz deen Allah declared his successor. Al-Hakim's death was officially announced about a month and a half after his death.

1169 Saladin is crowned as Emir of Egypt.

1344 The siege of Algeciras ends. It was one of the first European military engagements in which gunpowder was used as a weapon.

1484 William Caxton publishes the first English translation of Aesop's Fables.

1535 Georg Tannstetter, famous Austrian mathematician, astronomer and cartographer, passed away.

1552 At the age of seventy-three, Guru Amardas became the third Guru of the Sikhs. He was born on 5 May 1479 and died in 1574.

1640 Finland's first university, the Royal Academy of Turku, was established in the city of Turku by Queen Christina of Sweden on the proposal of Count Per Brahe.

1668 England took control of Bombay.

1700 William Dampier is the first European to circumnavigate New Britain. He told that instead of being a part of New Guinea, it is an island and he named it Nova Britannia i.e. New Britain.

1770 English explorer, sailor, traveler Captain James Cook and the crew of his ship HMS Endeavour, discover New Zealand.

1780 The British newspapers Brit Gazette and Sunday Monitor are published for the first time on Sunday.

1799 Palestine was captured by Japan by Napoleon Bonaparte.

1812: Nearly 20 thousand people died in the massive earthquake that occurred in Caracas, Venezuela.

1830 The defining sacred text of the Latter-day Saint movement, the Book of Mormon, is first published.

1845 Patent granted on adhesive medicated plaster.

1893 Dhirendra Nath Ganguly, famous director and actor of Bengali cinema, was born.

1900 German nun Angela Maria Osch, who helped Jewish prisoners, was murdered in the Auschwitz concentration camp.

1904 80,000 protesters demonstrated in Hyde Park, London, against the importation of Chinese workers.

1907 Famous poet Mahadevi Verma was born. Suryakant Tripathi Nirala, Jaishankar Prasad, Sumitranandan Pant and Mahadevi Verma were the four prominent poets of Hindi literature.

1913 After a five-month siege in the First Balkan War, Bulgarian forces capture the Ottoman city of Adrianople.

The 1915 Vancouver Millionaires won the 1915 Stanley Cup Finals, the first championship played between the Pacific Coast Hockey Association and the National Hockey Association.

1917 Britain was victorious in the war between the Turks and the British army in Gaza.

1923 Baba Hari Das was born in Almora, Uttarakhand. He was a yoga guru, interpreter of religion and salvation. Baba Hari Das is said to be a scholar of Kriyayoga, Ayurveda, Sankhya, Tantrayoga, Vedanta and Sanskrit.

1934 Driver testing begins in Britain.

1941 Famous English scientist Richard Dawkins was born in Nairobi, Kenya. In his book The Selfish Gene, published in 1976, he described gene-centric evolution.

1943 Elsie S. Ott receives the US Air Force Medal. She became the first American woman to receive this medal.

1946 Frederick Antony Ravi Kumar Zacharias was born in Madras Presidency. Indian-born Canadian-American Christian evangelical minister and theologian, philosopher. Ravi founded Ravi Zacharias International Ministries and spread Christianity.

1947 Subhash Kak, famous Indian American poet, philosopher and scientist, was born in Srinagar, Jammu and Kashmir. Kak was educated in Kashmir and Delhi. And he is a professor of computer science in the state of Oklahoma, America. Many of his books on Vedas, art and history have been published.

1953 Jonas Salk reports successful testing of his polio vaccine on a group of adults and children.

1955 Famous meditation, yoga guru Avadhoot Shivananda was born in Delhi. He is the founder of one of his organizations, Shivayoga. Shivay specializes in activating internal healing in individuals with the aim of reducing physical, mental and emotional stress.

1965 Famous South Indian film actor Prakash Raj was born in Bangalore. Prakash Raj works in Tamil films as well as Hindi and Telugu films. Prakash was selected for the National Film Award for Best Actor for the year 2009 for his outstanding performance in the film Kanchivaram. He mainly plays the role of villain and is also known for his strong statements politically.

1966 Jacintha Saldanha was born in Mangalore, Karnataka. She was an Indian nurse who worked at King Edward VII's Hospital in the City of Westminster, London. Jacintha committed suicide on 7 December 2012, fearing disgrace due to a radio stunt phone call.

1969 Madhu Shah, a well-known, beautiful, bold South Indian film actress and model, was born in Madras. On this day, famous Indian cricketer Vikram Rathore was born in Jalandhar.

1971 Sheikh Mujibur Rahman declared East Pakistan as an independent country as Bangladesh, hence today Bangladesh celebrates Independence Day. He also called upon the people of the country to fight for freedom. The freedom struggle that started after this lasted for nine months. This conflict ended with the surrender of Pakistan Army to India on 16 December 1971. 16 December is celebrated as Victory Day in Bangladesh. When India got independence from British rule in 1947, it was divided into two parts, India and Pakistan. There were two parts of Pakistan. One in the west of India which was called West Pakistan. The second one was on the eastern end of India which was called East Pakistan. The population of East Pakistan was Bengali speaking while the population of West Pakistan was Urdu speaking. When Urdu was declared the official language, dissatisfaction among the people of Bengali-speaking East Pakistan increased further. Amidst the growing discontent, East Pakistan leader Sheikh Mujibur Rahman formed a party named Awami League. His party got a massive victory in the 1970 elections, but the military rulers influenced by West Pakistan put him in jail instead of making him the Prime Minister. This incident is considered to be the father of the partition of Pakistan. On March 26, Mujib-ur-Rahman declared Bangladesh independent. There was huge bloodshed in the freedom struggle that started with this. The armies of West Pakistan inflicted severe atrocities on the people of East Pakistan. Due to this disturbance, lakhs of people fled and took refuge in India. India provided military support to the Mukti Bahini of Bangladesh. Ultimately on 16 December 1971, Pakistani soldiers surrendered to the Indian Army.

1972 Varahagiri Venkatagiri, the fourth President of India, inaugurated the International Sanskrit Conference.

1973 The London Stock Exchange admitted women for the first time in its 200-year-old history.

1973 Farmers in the hilly areas of Uttar Pradesh (which became a separate state of Uttarakhand in 2000) organized an environmental tree-saving movement called Chipko Movement to protest against the cutting of trees. In this, people clung to the trees to save them from the mafia who had come to cut trees under government protection. It included many people like Gaura Devi and Sunderlal Bahuguna.

1973 The first episode of The Young and the Restless was broadcast, which eventually became the most watched daytime drama on American television since 1988.

1973 Google co-founder Larry Page was born in Michigan, USA. Larry Page started Google with Sergey Brin.

1979 The Camp David Peace Accords were signed between Egypt and Israel, ending the 30-year war. This agreement was made between the two countries by America.

1983 Famous Indian cricket player Kedar Madhav Jadhav was born in Pune.

1984 Shaheer Sheikh is a prominent and popular Indian television actor, former lawyer and well-known model, born in Bhaderwah, Jammu and Kashmir.

1992 Heavyweight boxing champion Mike Tyson was sentenced to six years in prison for rape.

1993 Unmukt Chand was born in Delhi, a well-known Indian domestic cricket player. Earlier played for Delhi and in the Indian Premier League for Mumbai Indians and Delhi Daredevils. Unmukt is primarily a batsman who bats right-handed.

1994 Famous, beautiful and bold Indian Hindi television actress and model Aneri Vajani was born in Mumbai.

1997 Police in Rancho Santa Fe, California discover the bodies of 39 members of Heaven's Gate who had committed mass suicide due to a religious belief. These people believed in some flying unknown thing (alien). They believed that this alien would take their souls to a better place.

Fifty-two people, most of them infants, were brutally murdered with axes and knives in the 1998 Algerian Civil War at the Oued Bouicha massacre.

2003 Pakistan 200 km. Successfully test-fired Abdali nuclear missile with range of up to 150 km/h.

2005 About 2-3 lakh Taiwanese demonstrated in the capital Taipei in protest against China's anti-secession law.

2006 The Scottish Government bans smoking in bars and restaurants in the country.

2008 Former Board President Jagmohan Dalmiya was arrested in the case of embezzlement of Rs 2.90 crore in Board of Control for Cricket in India funds. On the same day, Tata Motors acquired American companies Jaguar and Land Rover. Yusuf Raza Gilani was sworn in as the 25th Prime Minister of Pakistan and India and Pakistan began talks at the Foreign Ministry level to release each other's prisoners of war. Purple Day was founded in 2008 by 9-year-old Cassidy Megan of Canada, inspired by her own struggle with epilepsy, to raise public awareness of the mental health burden of epilepsy. Cassidy's efforts were supported by the Epilepsy Association of the Maritimes (EAM) of Canada as well as the Anita Kauffman Foundation of New York, and the day eventually became an international event. The popularity of Purple Day grew rapidly. Nearly one lakh students, 95 workplaces and 116 politicians attended the festival in 2009.

2010 The South Korean Navy corvette Cheonan was attacked by torpedoes, killing 46 sailors. After an international investigation, the President of the United Nations Security Council blamed North Korea. On the same day, Iran called on Muslims around the world to take action in protest in response to Israel's plans for annexation of East Jerusalem.

2011 Hundreds of people march in Trafalgar Square to protest government budget cuts in London.

2014 China lowered air pollution warnings in Beijing that specifically limited outdoor activity as PM 2.5 was 12 times the World Health Organization standard 309 .

2015 Frederick L. Bauer, German mathematician, computer scientist and academic and Tomas Tranströmer, Swedish poet, translator and psychologist Nobel laureate, passes away.

2017 The public participated in mass anti-corruption protests in 99 cities across Russia. The Levada Center poll showed that 38 percent of Russians surveyed supported the protests and 67 percent held Putin personally responsible for high-level corruption.

The worldwide death toll due to 2020 Corona virus has exceeded 21 thousand. Pandemic cases in Europe exceed 250,000.

2022 Bengaluru's Kempegowda International Airport has won two major awards at the Wings India Awards 2022. According to an official statement from the Bengaluru International Airport authorities on Saturday, the airport has been declared the best airport under the general category and has also won the Aviation Innovation Award. The honor is one of the industry's most recognized honors, awarded after evaluating customer service, features and innovations. On the same day, after meeting refugees in Warsaw, Poland, US President Joe Biden called Putin a butcher. According to CNN, Biden sharply criticized Russian leader Putin's actions in Ukraine, which have seen millions of refugees fleeing to the neighboring country. Journalists asked Biden how he felt seeing Ukrainian refugees at Stadion Narodovy, as they suffer daily from Putin's actions. According to news broadcast service CNN, Biden responded, Putin is a butcher. After initially trying to play down a personal rivalry between himself and Putin, Biden has stepped up his rhetoric against Putin in the past 10 days. Last week, Biden first called Putin a war criminal and then later referred to him as a murderous dictator, a pure thug who is waging an immoral war against the people of Ukraine.

2023 Jacob Ziv, the renowned Israeli electrical engineer who developed the LZ family of compression algorithms, dies. On this day, Innocent Varid Thekkathala (born 28 February 1948) i.e. Innocent passed away in Kochi, Kerala. Innocent was a well-known Indian actor, filmmaker, writer and politician. He worked primarily in Malayalam films, in addition to Tamil, Kannada, Hindi and English films, mostly in comedy roles. In a career spanning over five decades, he acted in over 700 films and has been called one of the best comedians of Malayalam cinema. He also appeared in negative roles like Mazhavilkavadi, Ponmuttaiyidunna Tharavu and Ganmela. Innocent won several awards including the Kerala State Film Award and the Kerala Film Critics Award. He represented the Chalakudy constituency in the 16th Lok Sabha of India (2014–2019).


Purple Day: A fun celebration that raises awareness about the serious mental problem epilepsy

Purple Day is a solemn celebration celebrated across the world on March 26 that aims to raise awareness around the world about epilepsy, a condition that affects more than 65 million people globally. A neurological condition that causes seizures and often begins in childhood, epilepsy is sometimes misdiagnosed which can lead to difficulty in social situations. The idea of Purple Day is to provide education to those who do not understand the condition, as well as education to those who have epilepsy to recognize that they are not alone. Because lavender is the international color for epilepsy and it is also a color that symbolizes solitude. Purple was the color of choice for this important day of increased understanding, recognition and awareness about epilepsy.

9-year-old Cassidy Megan of Canada reportedly founded Purple Day in 2008 after she was inspired by her struggle with epilepsy. Cassidy's efforts were supported by the Epilepsy Association of the Maritimes (EAM) of Canada as well as the Anita Kauffman Foundation of New York, and the day eventually became an international event. The popularity of Purple Day grew rapidly. Nearly one lakh students, 95 workplaces and 116 politicians attended the festival in 2009.

It's hard to believe that Purple Day has made its way to Disney World just 10 years later in 2019! Purple Day, sponsored by the Epilepsy Foundation of Central Florida, featured events with many participants. Cassidy Megan made a special appearance that day (wearing a purple evening gown, of course) and became good friends with Mickey and Minnie Mouse. Purple Day raises awareness about epilepsy. Its treatment is possible, but there is a lot of superstition all over the world and in case of epilepsy and other mental disorders, people still believe in ghosts, influence of evil spirits etc. and fall prey to exorcisms. Epileptic patients are also looked at with contempt. Purple Day brings awareness to epilepsy and promotes respect for those who suffer from it.

Purple Day is currently celebrated on every continent and in more than 100 countries, such as India, Australia, South Africa, Japan, the United Kingdom, and the United States. Of notable significance is the fact that currently the only nation whose government officially recognizes the day is Canada, which came into effect with the Purple Day Act on June 28, 2012.

Celebrating Purple Day is not only fun but also important to raise awareness of this challenging neurological disorder. One of the easiest things to do to honor the celebration of Purple Day is a purple shirt, dress, pants or hat, or try wearing purple from head to toe. Consider stepping out with purple eyeshadow, purple facial glow or purple lipstick. For those who are more committed to the cause, purple hair dye can make a big impact. By adopting purple color you can attract people towards you. Those who know about Purple Day, their attention will suddenly go towards epilepsy and for those who don't know, you can tell them.

No comments

Thank you for your valuable feedback