ब्रेकिंग न्यूज़

21 मार्च का इतिहास: 1500 वर्षों में भारत एवं दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा मशहूर लोगों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी World History of March 21: Information about important events and birth and death days of famous people in India and the world in 1500 years

21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय रंग दिवस, विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस, विश्व वानिकी दिवस, विश्व कठपुतली दिवस, नस्लीय भेदभाव उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विश्व कविता दिवस, मानवाधिकार दिवस (दक्षिण अफ्रीका), सद्भाव दिवस (ऑस्ट्रेलिया) नामीबिया का स्वतंत्रता दिवस और अन्य अनेक दिवस मनाए जाते हैं। यह अवसर आपको बहुत-बहुत मुबारक हों !

537 रोम की घेराबंदी करते हुए नगर की उत्तरी और पूर्वी दीवारों पर राजा विटिगेस ने हमला करने का प्रयास किया। इस हमले का बीजान्टिन जनरलों बेसास और पेरेनियस के अधीन रक्षकों ने हमलावरों को प्रीनेस्टीन गेट (विवेरियम) की तरफ खदेड़ दिया गया।

630 बीजेंटाइन साम्राज्य के सम्राट हेराक्लियस ने ट्रू क्रॉस टूजेरुसन अंगीकरण को बहाल किया। यह धार्मिक चिन्ह शुभ कार्यों पर सुरक्षा विषयों के लिए था। क्रॉस मतलब जिस पर चढ़ाकर जीसस क्राइस्ट को फांसी दी गई। बीजेंटाइन साम्राज्य, जिसे पूर्वी रोमन साम्राज्य या बीजेंटाइनियन भी कहा जाता है, प्राचीन काल और मध्य युग के दौरान अपने पूर्वी प्रांतों में रोमन साम्राज्य की निरंतरता थी, इसकी राजधानी कॉन्स्टेंटिनोपल थी। तब आज की तुर्की का सबसे बड़ा शहर हुआ करता था कॉन्स्टेंटिनोपल, ओटोमन साग्राज्य के दौर में भी। इसे अब इस्तांबूल कहते हैं।

715 विंसी की लड़ाई (लेस रूज-डेस-विग्नेस) नॉर्ड के कंबराई के पास लड़ी गई सत्ता प्राप्ति के लिए आपसी प्रतिस्पर्धा थी जिसमें चार्ल्स मार्टेल और ऑस्ट्रेशियाई लोगों के बीच और दूसरी फ्रैंक्स के राजा चिलपेरिक द्वितीय और उनके महल के मेयर, रेगेनफ्रिड के बीच हुई।

1152 फ्रांस के राजा लुई 7वें और एक्विटेन की रानी एलेनोर के विवाह को रद्द किया गया। एलेनोर ऑफ एक्विटेन 37 से 1204 तक एक्विटाइन की डचेस, 1137 से 1152 तक फ्रांस की रानी यानी राजा लुई 7वें की पत्नी और 1154 से 1189 तक इंग्लैंड की रानी यानी राजा हेनरी द्वितीय की पत्नी थीं। एलेनोर ऑफ एक्विटेन हाउस ऑफ पोइटियर्स की उत्तराधिकारी, जिसने दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस के अधिकांश हिस्से को नियंत्रित किया, वह उच्च मध्य युग के दौरान पश्चिमी यूरोप की सबसे धनी और सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक, सैन्य रूप से वह दूसरे धर्मयुद्ध में और अपने बेटे के पक्ष में विद्रोह में एक प्रमुख अग्रणी व्यक्ति थीं। सांस्कृतिक रूप से, वह वेस, बेनोइट डी सैंटे-मौर और बर्नार्ट डी वेंटाडोर्न जैसे कवियों और उच्च मध्य युग की कलाओं की संरक्षक थीं।

1180 जापान के नये सम्राट एंटोकू जापान के राज सिंहासन पर विराजमान हुए।

1349 जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में हजारो यहूदियों का नरसंहार किया गया।

1413 हेनरी पंचम इंग्लैंड के राजा बने।

1556 अंग्रेजीवाद के पूर्वजों में से एक कैंटरबरी के आर्कबिशप थॉमस क्रैंमर को ऑक्सफोर्ड, इंग्लैंड में जिंदा जलाकर मार दिया गया। ऑक्सफोर्ड में अपनी फाँसी के दिन कैंटरबरी के पूर्व आर्चबिशप थॉमस क्रैनमर अपने द्वारा दिए गये बयानों से मुकर गये और कहा, जहां तक पोप की बात है, मैं उन्हें मसीह के शत्रु और मसीह विरोधी के रूप में अस्वीकार करता हूँ। जबकि पूर्व में उन्होंने पोप को मसीह विरोधी बताया था।

1768 महान फ्रांसीसी गणितज्ञ जोसेफ फोर्ये का जन्म हुआ। फोर्ये ने धातु की प्लेटों में ऊष्मा प्रवाह और तापमान की गणना के लिए एक श्रंख्ला का प्रयोग किया था। जिसे उनके नाम पर फोर्ये सीरीज कहते हैं।

1788 ग्रेट न्यू ऑरलियंस की करीब एक चौथाई आबादी आग में जल कर खत्म हो गई। सेंट लुइस कैथेड्रल और कैबैडी सहित 856 इमारतें नष्ट हुईं और शहर का अधिकांश हिस्सा खंडहर में तब्दील हो गया।

1791 अंग्रेजों और टीपू सुल्तान के बीच हुए युद्ध के दौरान 6 हफ्ते की घेराबंदी के बाद ब्रिटिश सेना ने बंगलौर पर कब्जा किया।

1800 एक सशस्त्र संघर्ष के दौरान चर्च नेतृत्व को रोम से बाहर करने के बाद पायस 7वें को पपीयर-मैचे से बने अस्थायी पोप टियारा के साथ वेनिस में पोप का ताज पहनाया गया।

1801 मिस्र में अलेक्जेंड्रिया में निकोपोलिस के खंडहरों के पास ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेनाओं के बीच अलेक्जेंड्रिया युद्ध हुआ।

1804 नेपोलियन बोनापार्ट ने फ्रांस की नागरिक संहिता को अपनाया।

1814 ऑस्ट्रिया की सेना ने आर्किस-सुर-औबे की लड़ाई में नेपोलियन के फ्रांसीसी सैनिकों को पीछे धकेल दिया।



1836 कलकत्ता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत हुई ये दक्षिण एशिया की पहली मॉडर्न पब्लिक लाइब्रेरी थी। अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।

1844 बहाई कैलेंडर की शुरुआत की गई। बहाई कैलेंडर में 19 दिन के 19 महीने होते हैं। बहाई धर्म एक स्वतंत्र धर्म है जो इराक के बगदाद शहर में युगावतार कहे गए बहाउल्लाह ने स्थापित किया। यह एकेश्वरवाद और विश्व भर के विभिन्न धर्मों और पंथों की एकमात्र आधारशिला पर जोर देता है। इस धर्म के अनुयायी बहाउल्लाह को पूर्व के अवतारों बुद्ध, कृष्ण, ईसा, मूसा, जर्थुस्त्र, मोहम्मद आदि की वापसी मानते हैं। भारत में तमाम लोग बहाई धर्म के हैं और उनका सबसे बड़ा और पवित्र माना जाने वाला प्रार्थना या उपासना ग्रह लोटस टेंपल भारत की राजधानी दिल्ली के नेहरू प्लेस के पास स्थितहै। यह अपने आप में एक बेहद अनूठा मंदिर है। यहाँ न कोई मूर्ति है और न ही किसी प्रकार का कोई धार्मिक कर्म-कांड किया जाता है। यहाँ केवल विभिन्न धर्मों से संबंधित उपदेश लेख पढ़े जाते हैं।

1857 जापान की राजधानी टोक्यो में आए जबरदस्त भूकंप में तकरीबन 170000 लोगों की जान गयी।

1858 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सैनिकों ने लखनऊ में आत्मसमर्पण किया।

1859 एडिनबर्ग या एडिनबरा में स्कॉटलैंड नेशनल गैलरी खोली गयी।

1871 जर्मन साम्राज्य के संस्थापक ओटो वॉन बिस्मार्क को इसका पहला चांसलर घोषित किया गया।

1887 हिंदू धर्म / संस्कृति को बढ़ावा देने, समाज सुधार के नाम पर बंबई में खाए-पिए-अघाए आर्थिक मामले में अग्रणी लोगों ने प्रार्थना समाज की स्थापना की। 1887 इसी दिन भारतीय दार्शनिकों में क्रांतिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक एमएन राय यानी मानवेंद्र नाथ राय का जन्म हुआ।

1896 प्रसिद्ध ऑस्ट्रियाई गणितज्ञ, भौतिक विज्ञानी और दार्शनिक, वियना सर्कल के सदस्य और तार्किक सकारात्मकवाद के प्रमुख सिद्धांतकारों में से एक फ्रेडरिक वाइसमैन का जन्म हुआ।

1899 दो घरेलू महिलाओं की हत्या करने पर 21 मई 1936 को मैनचेस्टर, इंग्लैंड में फांसी की सजा पाने वाले फिजिशियन बक्स रुक्स्टन का जन्म बंबई में हुआ।

1906 थाई सिल्क उद्योग को बचाने वाले अमेरिकी कारोबारी जिम थॉमसन का जन्म हुआ।

1907 होंडुरास पर अमेरिका ने हमला किया।

1912 प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार ख्वाजा खुर्शीद अनवर का जन्म हुआ।

1913 अमेरिका के ओहियो के डेटन क्षेत्र में आई ग्रेट डेटन फ्लड यानी भयंकर बाढ़ से 360 से अधिक लोग मारे गए और 20,000 के करीब घर नष्ट हो गए।

1914 विख्यात बाॅलीवुड फिल्म हास्य अभिनेता आगा का जन्म पुणे में हुआ।

1916 विख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खान का जन्म हुआ। 2001 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। बिस्मिल्ला खान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले तीसरे संगीतकार हुए।

1919 बेला कुन ने हंगेरियन सोवियत रिपब्लिक की स्थापना की।

1922 प्रख्यात अमेरिकी फिल्म निर्देशक और निर्माता रस मेयर का जन्म हुआ। इसी दिन 1922 में बांग्लादेश के प्रथम प्रधानमंत्री मुजीब उर रहमान का जन्म हुआ। प्रमुख मलयालम साहित्यकार, नाटककार और उपन्यासकार सी.वी. रमन पिल्लई का निधन इसी दिन हुआ।

1923 सहज योग की संस्थापक कही गई आध्यात्मिक गुरु निर्मला श्रीवास्तव का जन्म हुआ। इन्हें श्री माताजी निर्मला देवी के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन डाॅ. महालिंगम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग एंड टैक्टनौलोजी के संस्थापक, कारोबारी और उद्योगपति, पद्मभूषण सम्मान प्राप्त नाचिमुथू महालिंगम का जन्म पोलाची, तमिलनाडु में हुआ।

1934 स. बूटा सिंह का जन्म हुआ। वे कांग्रेस के प्रमुख नेता तथा भारत के गृहमंत्री हुए।

1935 फारसी भाषा वाले देश फारस का नाम बदलकर ईरान किया गया।

1937 विख्यात भारतीय हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद जाफर का जन्म हुआ।

1942 कावुतावरम, आंध्र प्रदेश, ब्रिटिश भारत में पैचा रामचन्द्र राव का जन्म हुआ। राव प्रसिद्ध भारतीय धातुविज्ञानी और प्रशासक हुए। राव बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कुलपति, राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर के निदेशक, डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के पहले कुलपति आंध्र प्रदेश में पाउडर धातुकर्म और नई सामग्री के लिए अंतर्राष्ट्रीय उन्नत अनुसंधान केंद्र में राजा रमन्ना फेलो हुए।

1943 जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर पर उनके विरोधियों द्वारा किया गया जानलेवा हमला विफल हुआ।

1952 प्रमुख हिंदी साहित्यकार केशव प्रसाद मिश्र का निधन।

1954 बेनेट कोलमैन एंड कंपनी या टाइम्स आॅफ इंडिया ग्रुप की पत्रिका फिल्म फेयर के ग्लैमर क्षेत्र में दिए जाने वाले फिल्म फेयर पुरस्कार दिए गए। पहली बार सिर्फ 5 श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। दो बीघा जमीन को बेस्ट फिल्म का और इसके निर्देशक बिमल रॉय को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था। इसमें मुख्य भूमिका बलराज साहनी की थी। बैजू बावरा की अभिनेत्री मीना कुमारी बेस्ट एक्ट्रेस और इसी फिल्म के गाने तू गंगा की मौज मैं जमुना का धारा के लिए नौशाद को बेस्ट म्यूजिक का अवॉर्ड मिला था। दिलीप कुमार को दाग फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।

1955 ब्राजील के 38वें राष्ट्रपति एवं काफी विवादाग्रस्त रहे जायर बोलसोनारो का जन्म हुआ।

1958 सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1960 दक्षिण अफ्रीका के शहर शार्पविल में गोरी पुलिस ने रंगभेद के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे अश्वेत यानी मूल अफ्रीकी काले लोगों के एक समूह पर गोलियां बरसा कर लगभग 75 लोगों की हत्या कर दी। इस दिन को अब अफ्रीका में मानव अधिकार दिवस और उक्त घटना की याद में वैश्विक स्तर पर संयुक्त राष्ट्र का इंटरनेशनल डे फॉर द एलिमिनेशन ऑफ रेसियल डिस्क्रिमीनेशन मनाया जाता है।

1963 दुनिया की सबसे खतरनाक जेलों में शामिल अलकतरा जेल बंद कर दी गई। ये जेल सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के अलकतरा आईलैंड पर बनी थी।

1970 1980 और 1990 के दशकों की लोकप्रिय मलयालम फिल्म अभिनेत्री प्रिया यानी करपागवाली का जन्म हुआ। 1970 में इसी दिन केरल के तिरुअनंतपुरम में शोबना चंद्रकुमार पिल्लई का जन्म हुआ। वे भरत नाट्यम नृत्यांगना और दक्षिण भारतीय सिनेमा में अभिनेत्री हैं।

1971 भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।

1975 इथोपिया में तीन हजार साल बाद राजतंत्र समाप्त हुआ।

1976 महाराष्ट्र के प्रमुख राजनेता और मुख्यमंत्री रहे विलासराव देशमुख के पुत्र राजनीतिज्ञ अमित विलासराव देशमुख का जन्म लातूर में हुआ।

1977 भारत में 21 महीने से चल रहा आपातकाल खत्म हुआ था। 26 जून 1975 की सुबह प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने रेडियो से आपातकाल लगाने का ऐलान किया। उनके इस ऐलान के कुछ घंटे पहले ही 25 जून की आधी रात के बाद इमरजेंसी के आदेश पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद दस्तखत कर चुके थे। 1971 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रायबरेली सीट से राजनारायण को हराया था, लेकिन राजनारायण ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती दी। 12 जून, 1975 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस जगमोहन लाल सिन्हा ने इंदिरा गांधी का चुनाव निरस्त कर 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी। कोर्ट के फैसले के बाद इंदिरा गांधी पर विपक्ष ने इस्तीफे का दबाव बनाया, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। जयप्रकाश नारायण ने इंदिरा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 19 महीने बाद 18 जनवरी 1977 को इंदिरा ने अचानक ही मार्च में लोकसभा चुनाव कराने का ऐलान कर दिया। 16 मार्च को हुए चुनाव में इंदिरा गांधी और उनके बेटे संजय दोनों हार गए। कांग्रेस महज 153 सीटों पर सिमट गई और देश में जनता पार्टी की सरकार बनी। 24 मार्च को मोरारजी देसाई ने देश के चौथे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इस सरकार ने काफी अच्छे काम किये। लेकिन सरकार में शामिल विभिन्न नेताओं के बीच अंतरविरोधों के कारण यह ज्यादा दिन तक टिकी नहीं। इसमें दो साल करीब मोराजी प्रधानमंत्री रहे। और करीब 6 महीने चौधरी चरण सिंह। 1980 के लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी फिर से पूर्ण बहुमत से सत्ता में आईं।

1978 लंबे समय तक बॉलीवुड की शीर्ष और महंगी अभिनेत्री तथा माॅडल रही रानी मुखर्जी का जन्म बंबई में हुआ। राजा की आएगी बारात फिल्म से करियर शुरू करने वाली रानी ने गुलाम, कुछ कुछ होता है, ब्लैक, हम तुम और मर्दानी जैसी यादगार फिल्में की हैं।

1979 मिस्र की संसद ने इजरायल के साथ शांति संधि पर सहमति जताई।

1980 अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने ऐलान किया कि उनका देश 1980 के मॉस्को ओलिंपिक का बायकॉट करेगा। अमेरिका ने यह बायकॉट सोवियत संघ के अफगानिस्तान पर हमले के विरोध में किया। अमेरिका के समर्थन में पाकिस्तान, बांग्लादेश, अर्जेंटीना और जापान जैसे 65 और देशों ने इन खेलों में हिस्सा नहीं लिया। शीत युद्ध के दौर में अमेरिका के इस एक्शन का रिएक्शन 1984 के ओलिंपिक में दिखा, जब सोवियत संघ ने अमेरिका के लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलिंपिक खेलों के बायकॉट का ऐलान किया। सोवियत संघ के साथ कुल 14 देशों ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक में हिस्सा नहीं लिया। इसके अलावा तीन देश ईरान, अल्बानिया और लीबिया ने भी इन खेलों में हिस्सा नहीं लिया। यद्यपि ये तीनों देश सोवियत गुट का हिस्सा नहीं थे।

1981 विख्यात आॅस्ट्रेलियाई बास्केटबाल खिलाड़ी खिलाड़ी इबान ह्याम्स का जन्म पुणे में हुआ।

1990 दक्षिण अफ्रीका से आजाद होकर नामीबिया एक स्वतंत्र देश बना। 106 साल तक नामीबिया पर जर्मनी और दक्षिण अफ्रीका का शासन रहा। इस दिन नामीबिया स्वतंत्रा दिवस मनाता है, सार्वजनिक अवकाश रहता है।

1999 विख्यात ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का निधन हुआ।

2000 गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए। इसी दिन ताइवान की संसद ने चीन के साथ सीधे व्यापार और परिवहन पर गुजरे 50 वर्ष से जारी प्रतिबंध खत्म किये।

2003 प्रसिद्ध लेखिका, कथाकार, उपन्यासकार शिवानी का निधन हुआ। इनका वास्तविक नाम गौरा पंत था। यह प्रसिद्ध लेखिका, पत्रकार मृणाल पांडेय की मां थीं। जब मृणाल हिंदुस्तान अखबार की संपादक थीं तब उन्होंने अपनी मां शिवानी का उपन्यास सुनहू तात यह अकथ कहानी धारावाहिक रूप में छापा था।

2006 चीन और रूस ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किये। इसी दिन 2006 में ट्विटर पर पहला ट्वीट हुआ। ट्वीट ट्विटर के सह संस्थापक जैक डॉर्सी ने किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा, यानी बस अपने ट्विटर की स्थापना कर रहा हूं’। इसी दिन 2006 में एक हथौड़े से एक व्यक्ति ने थाइलैंड के बैंकॉक में इरान श्राइन में फ्रा फ्रॉम की प्रतिमा को तोड़ दिया, इससे गुस्साए लोगों ने उसे पीट-पीटकर जान ले ली।

2008 वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर पानी होने के नये साक्ष्य प्राप्त किये। इसी दिन मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर को जेडी पावर एंड एसोसिएटेड फाऊंडर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

2011 बोस्टन, मैसाचुसेट्स, अमेरिका में ब्रिघम और महिलाओं के अस्पताल में सर्जन ने पहले पूर्ण चेहरे का प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया।

2013 दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिकी सेना ने उत्तर कोरिया की संयुक्त सैन्य अभ्यास में बी -52 बॉम्बर जेट विमानों का इस्तेमाल किया। इससे नाराज उत्तर कोरिया ने अमेरिका को जापान में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला करने की धमकी दी। इसी दिन ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने औपचारिक रूप से उन लोगों से माफी मांगी जो 1950 से 1970 के दशक के दौरान जबरन गोद लेने से प्रभावित थे।

2015 ल्यूसर्न, स्विट्जरलैंड में हंस एर्नी का 106 वर्ष की आयु में निधन हुआ। हंस एर्नी प्रसिद्ध स्विस ग्राफिक डिजाइनर, चित्रकार, चित्रकार, उत्कीर्णक और मूर्तिकार थीं। उन्हें सचित्र डाक टिकट, स्विस रेड क्रॉस के लिए उनके लिथोग्राफ, ओलंपिक समिति में उनकी भागीदारी के साथ स्विट्जरलैंड लोगों की छुट्टियों की भूमि नामक भित्तिचित्र श्रंख्ला जिसे ज्यूरिख में राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए कमीशन और प्रदर्शित किया गया था, के लिए जाना जाता है।

2019 चेनजियागांग केमिकल इंडस्ट्री पार्क, चेनजियागांग, जियांगशुई काउंटी, यानचेंग, जियांग्सू, चीन में बड़े रासायनिक संयंत्र में बड़ा विस्फोट हुआ। 25 मार्च को प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, 78 लोग मारे गए और 617 घायल हुए। चीन की राज्य परिषद ने आधिकारिक रूप से दुर्घटना की गंभीरता को मान्यता दी, जिसे अक्सर 3.21 विस्फोटक दुर्घटना कहा गया।

2021 नवल अलसादावी का काहिरा में निधन हुआ। वे मिस्र की सुप्रसिद्ध नारीवादी लेखिका, कार्यकर्ता और चिकित्सक थीं। उन्होंने अपने समाज में महिला जननांग विकृति की प्रथा पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस्लाम में महिलाओं के विषय पर कई किताबें लिखीं। उन्हें अरब दुनिया की सिमोन डी ब्यूवोइर कहा गया। नवल अलसादावी अरब महिला सॉलिडेरिटी एसोसिएशन की संस्थापक और अध्यक्ष थीं, अरब एसोसिएशन फॉर ह्यूमन राइट्स की सह-संस्थापक थीं। उन्हें तीन महाद्वीपों पर मानद उपाधियों से सम्मानित किया गया। 2004 में यूरोप काउंसिल से उत्तर-दक्षिण पुरस्कार, 2005 में बेल्जियम में इनाना अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार तथा 2012 में अंतर्राष्ट्रीय शांति ब्यूरो ने उन्हें 2012 सीन मैकब्राइड शांति पुरस्कार से सम्मानित किया।

2022 चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की उड़ान 5735 चीन के गुआंग्शी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 132 लोग मारे गए। इसी दिन हरियाणा विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष (पूर्व मुख्यमंत्री) भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्रित्व वाली भाजपा सरकार के बजट को लेकर सरकार पर बड़े सवाल खड़े करते हुए कहा कि आम जनता को बजट में कुछ खास नहीं मिला, वे बोले, बजट देख कै इसा लागै सै जणै किसी सीखदड़ मिस्त्री ने गाड़ी का इंजन तै खोल लिया, पर बांधणा कोनी आया। (ऐसा लगता है कि किसी नौसिखिये मिस्त्री ने गाड़ी का इंजन तो खोल लिया, लेकिन बांधना नहीं आया।) हुड्डा ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का वादा हुआ था, लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं हुआ है। हुड्डा ने कहा कि बेशक सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बजट पेश किया, लेकिन इसने लंबे समय से आंदोलन कर रहीं आशा और आंगनवाड़ी वर्कर्स की मांगों को अनसुना कर दिया। हुड्डा ने कहा कि सरकार ने टैक्स फ्री बजट कहकर जनता को महंगाई के नाम पर गुम चोट मारी है। कहा कि सरकारी महकमों में करीब एक लाख पद खाली पड़े हैं। स्कूलों में टीचर नहीं हैं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं और सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी नहीं है। कर्मचारियों की भर्तियां ना करके सरकार ने खुद को मिनिमम करने का काम किया है। इस तरह से सरकार अपने मैक्सिमम गवर्नेंस के नारे को चरितार्थ करने के लिए ग्राम पंचायत के चुनाव नहीं करवा रही है। चुनावों को टालकर सुशासन सहयोगी जैसी गैर-जरूरी नियुक्तियां की जा रही हैं। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कृषि संकट, बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। सरकार ने प्रदेश को कर्ज के जाल में फंसाने का काम किया है। आज हरियाणा पर लगभग 3 लाख करोड़ का कर्ज है। सदन में सीएमआईई की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए हुड्डा ने कहा कि बेरोजगारी का समाधान करने की बजाय सरकार समस्या से नजर फेर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति सरकार के रवैये का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने इस बार शिक्षा के बजट में 1 प्रतिशत की कटौती कर दी है। 46 कॉलेजों के पास अपनी इमारत नहीं है और 127 कॉलेज में प्रिंसिपल नहीं हैं। इसी दिन ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारत के अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ डिजिटल शिखर वार्ता में कहा कि यूक्रेन में भयानक आक्रमण के बाद हुई जनहानि के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ऐसी भयानक घटनाएं कभी न हों। मॉरिसन ने यूक्रेन संकट पर क्वाड देशों के नेताओं की हाल में हुई बैठक का भी जिक्र किया और कहा कि इससे हिंद प्रशांत क्षेत्र के लिए घटनाक्रम के असर और परिणामों पर चर्चा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा, हम यूरोप में भयानक स्थिति से व्यथित हैं, हालांकि हमारा ध्यान हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर अधिक है। प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत में रूस और यूक्रेन युद्ध की चर्चा नहीं की।

2023 राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए स्वास्थ्य विभाग की बजटीय मांग पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा विरोधाभास से भरी पार्टी है, जिसे कई उदाहरणों से समझा जा सकता है। उन्होंने कहा, भाजपा ने कभी भी न तो जनहित के वास्तविक मुद्दों को उठाया और न ही उसे हल करने की कोशिश की। वह केवल किसी न किसी बहाने लोगों को गुमराह करने में लगी रही। तेजस्वी ने कहा कि यह हास्यास्पद है कि भाजपा देश की कुल जनसंख्या में से 85 प्रतिशत आबादी वाले बहुसंख्यक हिंदुओं में केवल 15 प्रतिशत आबादी वाले अल्पसंख्यक मुसलमानों से भय पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं की संख्या हिंदुओं में सबसे अधिक थी, लेकिन उनमें से एक हिस्सा केवल भाजपा शासन के कारण ही खुश था। वह अपनी खुद की नौकरी पाने के लिए चिंतित नहीं रहा। इसी तरह, आजीविका के लिए नौकरी पाने की परवाह किए बिना गरीब परिवारों का एक हिस्सा हर महीने पांच किलो खाद्यान्न पाकर ही खुश है। इसी दिन लंबे समय तक बॉलीवुड की शीर्ष और सर्वाधिक पारिश्रमिक पाने वाली अभिनेत्री एवं माॅडल रहीं रानी मुखर्जी 45 साल की आयु पूरी करने के अवसर पर देवी को धन्यवाद ज्ञापित करने और अपनी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए उनका आशीर्वाद लेने के लिए असम की राजधानी दिसपुर के पास निलाचल हिल्स स्थित कामाख्या मंदिर गईं। रानी ने बताया कि यह जरूरी है कि अपने सबसे खास दिनों में किसी के सबसे करीब होना चाहिए। रानी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह मेरे जन्मदिन के लिए है, क्योंकि मुझे लगता है कि ये जन्मदिन बहुत खास रहा है, क्योंकि सभी दिनों और महीनों में फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे मार्च को रिलीज हुई, जो मेरा जन्मदिन का महीना है और जिस तरह का प्यार मुझे मिल रहा है मेरे जन्मदिन पर, ऐसा लग रहा है कि मेरे करियर में फिर से एक नई शुरुआत हुई है।


नमस्ते जी ! कृपया यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दीजिए।

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

#WorldSeagrassDay #ZeroDiscriminationDay #ReadAcrossAmericaDay #WorldHearingDay #WorldWildlifeDay #WorldObesityDay InternationalDayforDisarmamentand Non-ProliferationAwareness #HospitalityWorkersinHealthCareDay #PlantPowerDay #NameTagDay #InternationalWomen'sCollaborativeBrewDay #InternationalWomen'sDay #InternationalDJDay #MarioDay #WorldPlumbingDay #WorldDayAgainstCyberCensorship #NoSmokingDay #IDM #InternationalDaytoCombatIslamophobia #WorldConsumerRightsDay #WorldwideQuiltingDay #NationalPandaDay #ForgiveMomandDadDay #InternationalReadtoMeDay #InternationalHappinessDay #WorldSparrowDay #worldhistoryofmarch21 #InternationalDayfortheEliminationofRacialDiscrimination #InternationalColorDay #WorldPuppetryDay #WorldPoetryDay

I Love INDIA & The World !


World History of March 21: Information about important events and birth and death days of famous people in India and the world in 1500 years

March 21 is International Color Day, World Down Syndrome Day, World Forestry Day, World Puppetry Day, International Day for the Elimination of Racial Discrimination, World Poetry Day, Human Rights Day (South Africa), Harmony Day (Australia), Namibia's Independence Day and others. Many days are celebrated. Many congratulations to you on this occasion!

537 During the siege of Rome, King Vitiges attempted to attack the northern and eastern walls of the city. The attack was repelled by the Byzantine defenders under the Byzantine generals Bessas and Perennius, repulsing the attackers towards the Praenestein Gate (Vivarium).

630 Emperor Heraclius of the Byzantine Empire reinstates the True Cross to Jerusalem. This religious symbol was for protection purposes on auspicious works. Cross means the cross on which Jesus Christ was hanged. The Byzantine Empire, also called the Eastern Roman Empire or Byzantine, was the continuation of the Roman Empire in its eastern provinces during antiquity and the Middle Ages, with its capital at Constantinople. At that time, Constantinople used to be the largest city of today's Turkey, even during the period of Ottoman Empire. It is now called Istanbul.

715 The Battle of Vinci (Les Rouges-des-Vignes) fought near Cambrai in the Nord was a contest for power, one between Charles Martel and the Australasians and the other between Chilperic II, King of the Franks, and Regenfrid, mayor of his palace. Hui.

1152 The marriage of King Louis VII of France and Queen Eleanor of Aquitaine is annulled. Eleanor of Aquitaine was the Duchess of Aquitaine from 37 to 1204, Queen of France from 1137 to 1152, wife of King Louis VII, and Queen of England from 1154 to 1189, wife of King Henry II. Eleanor of Aquitaine, heiress of the House of Poitiers, which controlled much of south-western France, was one of the wealthiest and most powerful women in Western Europe during the High Middle Ages, militarily she served in the Second Crusade and with her son She was a major leading figure in the rebellion in favor of. Culturally, she was a patron of poets such as Wes, Benoît de Sainte-Maur and Bernard de Ventadorn, and of the arts of the High Middle Ages.

1180 The new Emperor of Japan Entoku ascended the throne of Japan.

1349 Thousands of Jews were massacred in the Black Death riots in the city of Erfurt, Germany.

1413 Henry V becomes king of England.

1556 Thomas Cranmer, Archbishop of Canterbury, one of the fathers of Anglicanism, is burned alive in Oxford, England. On the day of his execution in Oxford, former Archbishop of Canterbury Thomas Cranmer retracted his statements and said, As for the Pope, I reject him as the enemy of Christ and the Antichrist. Whereas in the past he had called the Pope the antichrist.

1768 The great French mathematician Joseph Fourey was born. Forey used a series to calculate heat flow and temperature in metal plates. Which is called Forey Series after him.

1788 Nearly a quarter of the population of Great New Orleans perishes in a fire. 856 buildings were destroyed, including St. Louis Cathedral and Cabildo, and much of the city was reduced to ruins.

1791 During the war between the British and Tipu Sultan, the British army captured Bangalore after a 6-week siege.

1800 Pius VII is crowned Pope in Venice with a makeshift papal tiara made of papier-mâché after the Church leadership was forced out of Rome during an armed conflict.

1801 The Battle of Alexandria took place between British and French forces near the ruins of Nicopolis in Alexandria, Egypt.

1804 Napoleon Bonaparte adopts the Civil Code of France.

1814 Austrian forces push back Napoleon's French troops at the Battle of Arcis-sur-Aube.

1836 The first public library was started in Calcutta. It was the first modern public library of South Asia. Now its name is National Library.

1844 The Bahá'í calendar is introduced. The Bahá'í calendar has 19 months of 19 days each. The Bahá'í Faith is an independent religion founded by Bahá'u'lláh, also known as the Prophet, in the city of Baghdad, Iraq. It emphasizes monotheism and the sole foundation of various religions and sects around the world. Followers of this religion consider Baha'u'llah to be the return of previous incarnations of Buddha, Krishna, Jesus, Moses, Zarathustra, Mohammed etc. Many people in India belong to the Bahai religion and their largest and most sacred place of prayer or worship, the Lotus Temple, is located near Nehru Place in the capital of India, Delhi. This is a very unique temple in itself. There is neither any idol nor any religious ritual of any kind is performed here. Here only sermon articles related to different religions are read.

1857: Nearly 170,000 people lost their lives in the massive earthquake that hit Japan's capital Tokyo.

1858 Indian soldiers surrender in Lucknow during the First War of Independence.

1859 Scotland's National Gallery opened in Edinburgh.

1871 Otto von Bismarck, founder of the German Empire, is declared its first Chancellor.

1887 In the name of promotion of Hindu religion/culture and social reform, leading people in the economic affairs of Bombay established Prarthana Samaj. 1887 On this day, MN Roy i.e. Manvendra Nath Roy, a revolutionary thinker among Indian philosophers and a strong supporter of humanism, was born.

1896 Friedrich Weissmann, famous Austrian mathematician, physicist and philosopher, member of the Vienna Circle and one of the leading theorists of logical positivism, was born.

1899 Bux Ruxton, a physician who was hanged in Manchester, England on 21 May 1936 for murdering two housewives, was born in Bombay.

1906 Jim Thomson, the American businessman who saved the Thai silk industry, was born.

1907 America attacks Honduras.

1912 Famous Indian musician Khwaja Khurshid Anwar was born.

1913 The Great Dayton Flood, which occurred in the Dayton area of Ohio, USA, killed more than 360 people and destroyed about 20,000 homes.

1914 Famous Bollywood film comedian Agha was born in Pune.

1916 Famous Shehnai player Ustad Bismillah Khan was born. In 2001 he was awarded the Bharat Ratna, India's highest civilian honour. Bismillah Khan became the third musician to be awarded the Bharat Ratna.

1919 Béla Kun establishes the Hungarian Soviet Republic.

1922 Russ Meyer, eminent American film director and producer, was born. On this day in 1922, the first Prime Minister of Bangladesh, Mujib ur Rahman was born. Prominent Malayalam litterateur, playwright and novelist C.V. Raman Pillai died on this day.

1923 Spiritual guru Nirmala Srivastava, known as the founder of Sahaja Yoga, was born. She is also known as Shri Mataji Nirmala Devi. On this day Dr. Nachimuthu Mahalingam, Padma Bhushan awardee, businessman and industrialist, founder of Mahalingam College of Engineering and Technology, was born in Pollachi, Tamil Nadu.

1934 c. Buta Singh was born. He became a prominent leader of Congress and the Home Minister of India.

1935 The name of the Persian speaking country Persia was changed to Iran.

1937 Famous Indian hockey player Mohammad Jaffer was born.

1942 Patcha Ramachandra Rao was born in Kavutavaram, Andhra Pradesh, British India. Rao was a famous Indian metallurgist and administrator. Rao, Vice Chancellor of Banaras Hindu University (BHU), Director of National Metallurgical Laboratory, Jamshedpur, first Vice Chancellor of Defense Institute of Advanced Technology, Raja Ramanna Fellow at the International Advanced Research Center for Powder Metallurgy and New Materials in Andhra Pradesh.

1943 A deadly attack on German dictator Adolf Hitler by his opponents fails.

1952 Prominent Hindi litterateur Keshav Prasad Mishra passed away.

1954 Filmfare Awards given in the glamor sector of Filmfare, a magazine of Bennett Coleman & Company or Times of India Group. For the first time, awards were given in only 5 categories. Do Bigha Zameen received the Best Film award and its director Bimal Roy received the Best Director award. Balraj Sahni played the lead role in this. Baiju Bawra's actress Meena Kumari got the Best Actress award and Naushad got the Best Music award for the song Tu Ganga Ki Mauj Main Jamuna Ka Dhara from the same film. Dilip Kumar was given the Best Actor Award for the film Daag.

1955 Jair Bolsonaro, the 38th President of Brazil and a controversial figure, was born.

1958 Soviet Union conducted nuclear test.

1960 In the South African city of Sharpeville, white police opened fire on a group of black people who were peacefully protesting against apartheid, killing about 75 people. This day is now celebrated as Human Rights Day in Africa and the United Nations' International Day for the Elimination of Racial Discrimination globally in memory of the said incident.

1963 Alcatraz prison, one of the most dangerous prisons in the world, was closed. This prison was built on Alcatraz Island in San Francisco Bay.

1970, popular Malayalam film actress of the 1980s and 1990s, Priya i.e. Karpagwali was born. On this day in 1970, Shobana Chandrakumar Pillai was born in Thiruvananthapuram, Kerala. She is a Bharat Natyam dancer and actress in South Indian cinema.

1971 Indian cricketer Sunil Gavaskar scored his first Test century.

1975 Monarchy ended in Ethiopia after three thousand years.

1976 Politician Amit Vilasrao Deshmukh, son of Vilasrao Deshmukh, a prominent politician and Chief Minister of Maharashtra, was born in Latur.

1977 The 21-month long emergency in India ended. On the morning of 26 June 1975, Prime Minister Mrs. Indira Gandhi announced the imposition of emergency over the radio. A few hours before his announcement, President Fakhruddin Ali Ahmed had signed the emergency order after midnight on June 25. In the Lok Sabha elections held in 1971, Prime Minister Indira Gandhi had defeated Rajnarayan from Rae Bareli seat, but Rajnarayan challenged the decision in the High Court, alleging rigging in the elections. On June 12, 1975, Justice Jagmohan Lal Sinha of Allahabad High Court canceled Indira Gandhi's election and banned her from contesting elections for 6 years. After the court's decision, the opposition put pressure on Indira Gandhi to resign, but she refused. Jayaprakash Narayan opened a front against Indira. After 19 months, on 18 January 1977, Indira suddenly announced to hold Lok Sabha elections in March. Both Indira Gandhi and her son Sanjay lost in the elections held on 16 March. Congress was reduced to just 153 seats and Janata Party formed the government in the country. On March 24, Morarji Desai was sworn in as the country's fourth Prime Minister. This government has done a lot of good work. But it did not last long due to contradictions between various leaders involved in the government. Moraji remained Prime Minister for about two years. And Chaudhary Charan Singh for about 6 months. In the 1980 Lok Sabha elections, Indira Gandhi again came to power with an absolute majority.

1978 Rani Mukherjee, Bollywood's top and most expensive actress and model for a long time, was born in Bombay. Rani, who started her career with the film Raja Ki Aayegi Baraat, has done memorable films like Ghulam, Kuch Kuch Hota Hai, Black, Hum Tum and Mardaani.

1979 The Egyptian Parliament agrees to a peace treaty with Israel.

1980 US President Jimmy Carter announced that his country would boycott the 1980 Moscow Olympics. America did this boycott in protest against the Soviet Union's attack on Afghanistan. In support of America, 65 more countries like Pakistan, Bangladesh, Argentina and Japan did not participate in these games. The reaction to this action of America during the Cold War was visible in the 1984 Olympics, when the Soviet Union announced a boycott of the Olympic Games to be held in Los Angeles, America. A total of 14 countries, including the Soviet Union, did not participate in the Los Angeles Olympics. Apart from this, three countries Iran, Albania and Libya also did not participate in these games. Although these three countries were not part of the Soviet bloc.

1981 Famous Australian basketball player Eban Hyams was born in Pune.

1990 Namibia became an independent country after gaining independence from South Africa. Namibia was ruled by Germany and South Africa for 106 years. On this day Namibia celebrates Independence Day and is a public holiday.

1999 Famous British comedian Erniewise passes away.

2000 Girija Prasad Koirala was appointed the new Prime Minister of Nepal. On the same day, Taiwan's Parliament ended the 50-year-old ban on direct trade and transportation with China.

2003 Famous writer, storyteller, novelist Shivani passed away. His real name was Gaura Pant. She was the mother of famous writer and journalist Mrinal Pandey. When Mrinal was the editor of Hindustan newspaper, she published her mother Shivani's novel Sunhu Tat Yeh Akath Kahani in serial form.

2006 China and Russia signed three major agreements in the fields of defense and energy. On this day in 2006, the first tweet took place on Twitter. The tweet was made by Twitter co-founder Jack Dorsey. In the tweet he wrote, 'I am just setting up my Twitter'. On this day in 2006, a man with a hammer broke the statue of Phra Phrom at the Iran Shrine in Bangkok, Thailand, and angry people beat him to death.

2008 Scientists find new evidence of water on Saturn's moon Titan. On the same day, Jagdish Khattar, former managing director of Maruti Suzuki India Limited, was honored with the JD Power and Associated Founder Award.

2011 Surgeons at Brigham and Women's Hospital in Boston, Massachusetts, US successfully perform the first full face transplant.

2013 US forces with South Korea used B-52 bomber jets in joint military exercises with North Korea. Angered by this, North Korea threatened America to attack American military bases in Japan. On the same day, Australian Prime Minister Julia Gillard formally apologized to those affected by forced adoption during the 1950s to 1970s.

2015 Hans Ernni dies at the age of 106 in Lucerne, Switzerland. Hans Ernni was a renowned Swiss graphic designer, illustrator, painter, engraver and sculptor. He is known for his illustrated postage stamps, his lithographs for the Swiss Red Cross, his participation in the Olympic Committee, as well as his fresco series entitled Switzerland's People's Vacation Land, which was commissioned and displayed for the National Exhibition in Zurich.

2019 Major explosion at large chemical plant in Chenjiagang Chemical Industry Park, Chenjiagang, Jiangshui County, Yancheng, Jiangsu, China. According to reports published on 25 March, 78 people were killed and 617 injured. The State Council of China officially recognized the seriousness of the accident, often referred to as the 3.21 explosives accident.

2022 China Eastern Airlines Flight 5735 crashes in Guangxi, China, killing 132. On the same day, Leader of Opposition in the Haryana Legislative Assembly (former Chief Minister) Bhupendra Singh Hooda raised big questions on the government regarding the budget of the BJP government headed by Manohar Lal Khattar in the Assembly and said that the general public did not get anything special in the budget, they He said, after seeing the budget, it seems as if some learned mechanic has opened the engine of the car, but no one knows how to fix it. (It seems that some novice mechanic has opened the engine of the vehicle, but did not know how to fix it.) Hooda said that there was a promise of doubling the income of farmers by 2022, but till now this promise has not been fulfilled. Hooda said that although the government presented the budget on International Women's Day, it ignored the demands of the Asha and Anganwadi workers who have been agitating for a long time. Hooda said that the government has hurt the public in the name of inflation by calling it a tax-free budget. Said that about one lakh posts are lying vacant in government departments. There are no teachers in schools, no doctors in hospitals and no employees in government offices. By not recruiting employees, the government has minimized itself. In this way, the government is not conducting Gram Panchayat elections to fulfill its slogan of maximum governance. By postponing the elections, unnecessary appointments like Good Governance Associates are being made. Hooda said that the state is struggling with problems like inflation, unemployment, corruption, agricultural crisis, deteriorating law and order. The government has done the work of trapping the state in the debt trap. Today Haryana has a debt of about Rs 3 lakh crore. Referring to the CMIE report in the House, Hooda said that instead of solving unemployment, the government is turning a blind eye to the problem. He said that the government's attitude towards education can be gauged from the fact that this time it has cut the education budget by 1 percent. 46 colleges do not have their own buildings and 127 colleges do not have a principal. On the same day, Australian Prime Minister Scott Morrison said in a digital summit with his Indian counterpart Narendra Modi that there is a need to hold Russia accountable for the loss of life following the horrific attack in Ukraine. He said that it should be ensured that such terrible incidents never happen in the Indo-Pacific region. Morrison also referred to the recent meeting of leaders of the Quad countries on the Ukraine crisis and said it provided an opportunity to discuss the impact and consequences of the developments for the Indo-Pacific region. He said, we are distressed by the terrible situation in Europe, although our focus is more on the Indo-Pacific region. Prime Minister Modi did not discuss the Russia and Ukraine war in the conversation.

2023 Rashtriya Janata Dal leader and Deputy Chief Minister and Health Minister of Bihar Tejashwi Prasad Yadav, while replying to the discussion in the Assembly on the budgetary demand of the Health Department for the financial year 2023-24, said that BJP is a party full of contradictions, which has been criticized in many instances. It can be understood from. He said, BJP never raised real issues of public interest nor tried to solve them. She was only engaged in misleading people on one pretext or the other. Tejashwi said that it is ridiculous that BJP is creating fear among the majority Hindus who constitute 85 percent of the total population of the country and the minority Muslims who constitute only 15 percent of the population. He said the number of unemployed youth was highest among Hindus, but a section of them was happy only because of BJP rule. He was no longer concerned about getting a job of his own. Similarly, a section of poor families are happy with getting five kg of food grains every month without worrying about getting a job for livelihood. On the same day, Rani Mukherjee, Bollywood's top and highest paid actress and model for a long time, reached the capital of Assam to thank the Goddess on the occasion of completing 45 years of age and seek her blessings for her film Mrs. Chatterjee vs Norway. Went to Kamakhya Temple situated in Nilachal Hills near Dispur. Rani said that it is important to be close to someone on your most special days. Rani told the media that it is for my birthday, because I think this birthday has been very special, because of all the days and months, the film Mrs. Chatterjee vs Norway was released on March, which is my birthday month and The kind of love I am getting on my birthday, it feels like there is a new beginning in my career again.

No comments

Thank you for your valuable feedback