ब्रेकिंग न्यूज़

31 जनवरी का इतिहास - भारत एवं विश्व में 1700 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी World History of 31 January - Information about important events and birth and death days of famous people in India and the world in the last 1700 years

314 पोप मिल्टिएड्स के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी के रूप में पोप सिल्वेस्टर प्रथम को प्रतिष्ठित किया गया।

1208 लीना की लड़ाई स्वीडन के राजा सेवरकर द्वितीय और उनके प्रतिद्वंद्वी, प्रिंस एरिक के बीच हुई, जीत के बाद एरिक एक्स स्वीडन के राजा बने।

1504 फ्रांस के नगर ल्योन में हु ई संधि के तहत इतालवी युद्ध समाप्त हुआ, फ्रांस को उत्तरी इटली पर और स्पेन को नेपल्स पर अधिकार मिला।

1561 विश्व विख्यात मुगल शहंशाह अकबर के अंगसंरक्षक बैरम खाँ की गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई।

1599 इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम की संस्तुति पर भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई।

1606 इंग्लैंड में शासन के खिलाफ साजिश करने के आरोप में गाइफाक्स नाम के एक व्यक्ति को फांसी दी गई।

1607 राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद स्पेन में बैंक ऑफ जेनेवा का पतन हुआ।



1846 मिल्वौकी ब्रिज युद्ध के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के जूनोटाउन और किलबोर्नटाउन शहर मिल्वौकी शहर बनाने के लिए एकजुट हुए। मिल्वॉकी अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन का सबसे बड़ा शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका का 26वां सबसे अधिक आबादी वाला शहर और अमेरिका का 39वां सबसे अधिक आबादी वाला क्षेत्र है। मिल्वॉकी बीयर उद्योग का गढ़ है। यह मिल्वॉकी काउंटी की काउंटी सीट है और यह मिशिगन झील के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित है।

1848 जाने माने भारतीय दार्शनिक, इतिहासकार, अनुवादक तथा सामाजिक कार्यकर्ता शिवंत शास्त्री का जन्म हुआ।

1850 चीन में ताए पींगहा यानी जनता का संकल्प नाम से सबसे बड़ा जनांदोलन आरंभ हुआ। यह जनता के शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन था।

1865 अमेरिका में दासता उन्मूलन संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत हुआ। तब गरीब लोगों, गुलामों की खरीद-फरोख्त होती थी। ढोर-डंगरों की तरह महिला, पुरुष, बच्चों को खरीदा, बेचा जाता था। इस कानून के बाद गुलामों की खरीद-फरोख्त आपराधिक कृत्य हुई।

1884 नोवखानी, बाकू उएजद, बाकू गवर्नरेट, काकेशस वायसरायल्टी, रूसी साम्राज्य में अजरबैजानी विद्वान, राजनीतिज्ञ, अजरबैजान लोकतांत्रिक गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति मम्माद अमीन रसूलजादे का जन्म हुआ।

1893 अमेरिका में पहली बार कोका कोला ट्रेडमार्क का पेटेंट किया गया।

1896 विख्यात कन्नड़ कवि डीआर बेंद्रे का जन्म हुआ। इसी दिन ब्रेस्ट के निकट एक कस्बे प्रुझानी में सोफ्या अलेक्सांद्रोव्ना यानोन्सकाया का जन्म हुआ। जो इतिहासकार, अनुवादक, लेखिका, संपादक, कम्युनिस्ट पदाधिकारी, कार्ल मार्क्स के गणितीय कार्यों को रूसी भाषा में अनुवाद कर प्रकाशित करने के लिए जानी जाती हैं।

1915 प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस के विरुद्ध जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।

1932 पंजाब के प्रसिद्ध अखबार समूह पंजाब केसरी, हिंद समाचार एवं जगवाणी के मालिक हुए पत्रकार, संपादक विजय कुमार चोपड़ा जन्म हुआ।

1943 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के फील्ड मार्शल फ्रेडरिक पोलस ने सोवियत संघ की सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1946 सोवियत संघ के मॉडल के आधार पर यूगोस्लाविया के 6 देशों बोस्निया-हर्जेगोविना, सर्बिया, मैसेडोनिया, मोंटेनेग्रो, स्लोवेनिया, क्रोएशिया का विघटन हुआ।

1949 पहला टेलीविजन धारावाहिक (सोप ओपेरा) दीज आर माई चिल्ड्रेन शिकागो में एनबीसी स्टेशन द्वारा प्रसारित किया गया।

1953 आयरलैंड के निकट सागर में नौका दुर्घटना में चालक दल के सदस्यों के साथ कम से कम 200 यात्रियों की मौत हुई।

1957 अबादान से तेहरान तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हुआ।

1958 अमेरिका ने पहले भू-उपग्रह का प्रक्षेपण किया।



1961 हैम नामक चिंपैंजी को प्रोजेक्ट मरकरी के तहत फ्लोरिडा के टापू स्थित लॉन्च पैड से अंतरिक्ष यान के जरिये अंतरिक्ष में भेजा गया। करीब साढ़े तीन साल के हैम को कंटेनर में बांधकर 31 जनवरी 1861 को अंतरिक्ष के लिए रवाना किया गया। उड़ान के साढ़े सोलह घंटे बाद हैम अंतरिक्ष में पहुंचा। यान ने 5800 किमी प्रति घंटे की गति से 157 किमी की ऊंचाई तक उड़ान भरी। उड़ान के दौरान दबाव के कारण हैम के कैप्सूल को नुकसान पहुंचा था, लेकिन हैम के स्पेस सूट ने उसे बचा लिया और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा। धरती पर लौटते वक्त हैम का कैप्सूल 130 किमी की दूरी पर अटलांटिक महासागर में जा गिरा। उसे बचाने के लिए कुछ ही घंटे में एक जहाज मौके पर पहुंचा। बताया गया कि जब हैम को कैप्सूल से निकाला गया तब उसके चेहरे पर मुस्कान थी, जिसे फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। कुछ लोग इसे खुशी की तो कुछ चिंता और भय की मुस्कान बताते हैं। अंतरिक्ष से वापसी के बाद हैम को 1963 में वॉशिंगटन के नेशनल जू में रखा गया। इसके बाद नॉर्थ कैरोलिना के चिड़ियाघर भेज दिया। 19 जनवरी 1983 को हैम का निधन हो गया। उसे अंतरिक्ष में भेजना एक ऐसा कामयाब प्रयोग था जिसने अंतरिक्ष में इंसान के जाने के रास्ते खोल दिए थे। क्योंकि चिंपैंजी की शारीरिक स्थिति करीब आदमी जैसी ही होती है। शोधों से पता चला है कि चिंपैंजी ही लाखों साल में सुधर कर इंसान बना है। इन अमेरिकी प्रयोगों का उद्देश्य अंतरिक्ष में इंसान को भेजने से पहले चिंपैंजी को भेजकर शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों का पता लगाना था।

1961 बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का निधन हुआ।

1962 अमेरिकी देशों के संगठन ने क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया।

1963 मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।

1966 लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना 9 स्पेशक्राफ्ट की सोवियत संघ ने लांचिंग की।

1968 प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश नौरू को आस्ट्रेलिया से स्वाधीनता मिली। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय हिंदी निबंधकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का निधन हुआ।

1969 मेहराबाद, अहमदनगर, महाराष्ट्र, भारत में मेरवान शेरियार ईरानी का निधन हुआ। उन्हें मेहर बाबा (जन्म 25 फरवरी 1894 पुणे, बॉम्बे प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत) कहा जाता है। वह भारतीय आध्यात्मिक गुरु थे जिन्होंने घोषणा की कि वह युग के अवतार, या मानव रूप में भगवान हैं। वे 20वीं सदी की एक प्रमुख आध्यात्मिक व्यक्ति थे। उनके लाखों अनुयायी हुए जिनमें ज्यादातर भारत में साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में उनकी संख्या थी। अनुयायी उनकी पुण्य तिथि अमर तिथि के नाम से मनाते हैं।

1971 पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई।

1972 बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह नेपाल के 12वें राजा बने।

1974 पेन अमेरिका एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें लगभग 25 लोग मारे गये।



1975 विख्यात भारतीय फिल्म अभिनेत्री और कारोबारी प्रीति जी जिंटा का शिमला हिमाचल प्रदेश में जन्म हुआ।



1978 अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान की बहन जानी मानी खूबसूरत बोल्ड प्रसिद्ध माॅडल, टेलीविजन और स्टेज शो प्रस्तोता अमृता अरोड़ा का जन्म हुआ।

1979 चीन ने सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया।

1983 कोलकाता में पहला शुष्क बंदरगाह शुरू हुआ।

1985 दलबदल निरोधक संबंधी 52वें संविधान संशोधन विधेयक को राज्यसभा ने भी मंजूरी दी।



1986 मुंबई में मनीषा केलकर का जन्म हुआ। वे जानी मानी, खूबसूरत एवं बोल्ड माॅडल और अभिनेत्री तथा एंकर हैं।

1987 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी मिनजुर भक्तवत्सलम का निधन हुआ।

1988 तमिल भाषा के साहित्यकार अकिलन का निधन हुआ। इसी दिन पोलैंड में सालिडैरिटी समर्थकों ने सरकार द्वारा मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। इसी दिन 1988 में डौग विलियम्स सुपर बाउल में खेलने वाले पहले अफ्रीकी अमेरिकी क्वार्टरबैक बने और सुपर बाउल 22 में वाशिंगटन रेडस्किंस को जीत दिलाई।

1989 कोलंबिया विमान को हाईजैक किया और इसमें सवार 122 लोगों को किडनैप कर कोस्टारिका ले जाया गया।

1990 रूस की राजधानी मास्को में विश्व का सबसे बड़ा मेकडोनाल्ड स्टोर शुरू हुआ।

1992 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड ब्रिटिश फिल्म अभिनेत्री ऐमी लुइस जैक्सन का जन्म इंग्लैंड में हुआ। वे मिस टीन वल्र्ड चुनी गईं और भारतीय हिंदी, तमिल, तेलुगू इत्यादि फिल्मों में अभिनय किया है।

1996 श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए आत्मघाती हमले में 86 लोगों की मौत हुई एवं 1400 घायल हुए।

1998 प्रसिद्ध टेनिस स्टार मार्टिना हिंगिस ने कोंचिता मार्टिनेज को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियनशिप जीती।

1999 अर्मिनिया की सुंदरी गोहर अरुथ्यूनियम मिस कॉमनवेल्थ 1999 चुनी गईं। इसी दिन येवगेनी काफेलनिकोव (रूस) ने पुरुषों का आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस का एकल खिताब जीता।

2000 भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता के. एन. सिंह का निधन हुआ। इसी दिन चर्चित हवाला केस के सभी आरोपी अदालत ने बरी हुए। 2000 अलास्का एयरलाइंस की उड़ान 261 तकनीकी खराबी के कारण कैलिफोर्निया के प्वाइंट मुगु के तट पर प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो कर गिर गया, जिसमें सवार सभी 88 लोग मारे गए।

2001 नीदरलैंड में एक स्कॉटिश अदालत ने लीबिया के अब्देलबासेट अल-मेगराही को दोषी ठहराया और 1988 में लॉकरबी, स्कॉटलैंड के ऊपर पैन एम फ्लाइट 103 पर बमबारी में भाग लेने के लिए लीबिया के एक अन्य नागरिक को बरी कर दिया।

2002 झारखंड के राज्यपाल प्रभात कुमार ने इस्तीफा दिया।



2004 प्रसिद्ध भारतीय पाश्र्व गायिका और अभिनेत्री सुरैया जमाल शेख का निधन हुआ। इसी दिन पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ. अब्दुल कादिर खान को अन्य देशों को परमाणु प्रौद्योगिकी के हस्तांतरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

2005 जनरल जोगिंदर सिंह नए सेना प्रमुख बने। इसी दिन बांग्लादेश ने जिम्बाव्वे से एक दिवसीय श्रंखला 3-2 से जीती।

2007 टाटा समूह की भारतीय स्टील कंपनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कंपनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कंपनी बनी। इसी दिन नागालैंड के तीसरे मुख्यमंत्री होकिसे सेमा का निधन हुआ।

2008 भारत-अमेरिकी असैन्य परमाणु करार के विवादास्पद हाइड-एक्ट कानून के जनक और पूर्व रिपब्लिकन सांसद हेनरी हाइड का निधन हुआ। इसी दिन 2008 में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने यूपी को 5 साल के अंदर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 6 हजार 168 करोड़ रुपए की विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 2008 में इसी दिन बेनजीर भुट्टो की पार्टी ने चुनाव के लिए अपनी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।

2009 केन्या के मोलो में तेल रिसाव के कारण कम से कम 113 लोग मारे गए और 200 से अधिक बीमार हो गए।

2010 हॉलीवुड फिल्म अवतार दो बिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमायी करने वाली फिल्म बनी।

2012 समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ मनीराम बागड़ी का निधन हुआ।

2013 दक्षिण अफ्रीका के प्रीटोरिया में हुए एक ट्रेन हादसे में लगभग 2500 लोग घायल हुए।

2019 पहांग के अब्दुल्ला ने मलेशिया के 16वें यांग डि-पर्टुआन अगोंग के रूप में शपथ ली।

2020 47 वर्षों तक सदस्य राज्य रहने के बाद अनुच्छेद 50 के अनुसार यूरोपीय संघ के भीतर यूनाइटेड किंगडम की सदस्यता समाप्त हुई। 2020 में इसी दिन लाहौर हाई कोर्ट ने उस विशेष अदालत को असंवैधानिक करार दिया, जिसने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को संगीन देशद्रोह का दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई थी। इसी दिन ओडिशा के फिल्म निर्माता मनमोहन महापात्र का भुवनेश्वर में निधन हुआ। इसी दिन भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दुर्लभ बीमारियों पर एक नीति मसौदा दुर्लभ रोग 2020 जारी किया। इसमें उन गरीब लोगों को 15 लाख रुपये की सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है जो उपचार का खर्च वहन नहीं कर सकते। इसी दिन ख्यातिप्राप्त पंजाबी लेखिका दलीप कौर टिवाणा का निधन हुआ।

2022 ब्रिटेन की वरिष्ठ सिविल सेवा अधिकारी सू ग्रे ने प्रधानमंत्री निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट पार्टीगेट विवाद पर अपनी रिपोर्ट का प्रारंभिक संस्करण प्रकाशित किया। कोरोना वायरस के दौरान सभा, पार्टी इत्यादि न करने के सरकारी आदेशों के खिलाफ जा कर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सरकार और उनकी कंजर्वेटिव पार्टी ने प्रधानमंत्री के सरकारी आवास में पार्टी आयोजित की।

2023 वैश्विक आर्थिक मामलों पर नजर रखने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अनुमान जताया कि अगले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि में कुछ नरमी आ सकती है और यह 6.1 फीसदी रह सकती है, जो 31 मार्च को खत्म होने जा रहे चालू वित्त वर्ष की 6.8 फीसदी की वृद्धि के मुकाबले कम है। आईएमएफ ने जनवरी का विश्व आर्थिक परिदृश्य मंगलवार को जारी किया। इसमें कहा गया कि वैश्विक वृद्धि भी 2022 के 3.4 फीसदी से घटकर 2023 में 2.9 फीसदी पर आने का अनुमान है। मुद्रा कोष में अनुसंधान विभाग के निदेशक एवं मुख्य अर्थशास्त्री पियरे ओलिवर गोरिंचेस ने कहा कि वृद्धि के हमारे अनुमान वास्तव में भारत के लिए तो अक्टूबर के परिदृश्य की तुलना में अपरिवर्तित ही हैं।


नमस्ते जी ! कृपया यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दीजिए।

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

Please Visit our Facebook Page Public Space : https://www.facebook.com/profile.php?id=61552313234703

For Inspirational and Motivational, Truth, facts Plz Visit on our Quora India Facts Space https://qr.ae/pKz9Ap

#GlobalFamilyDay #WorldIntrovertDay #Motivation&InspirationDay #PerihelionDay #SavitribaiPhule #InternationalMind-BodyWellnessDay #WorldBrailleDay #TriviaDay #WorldDayofWarOrphans #I'mNotGoingtoTakeitAnymoreDay #Earth'sRotationsDay #PravasiBharatiyaDiwas #InternationalChoreographersDay #worldhindiday #NationalHouseplantAppreciationDay #nationalYouthDay #Lohri #makarsankranti #Uttarayani #Pongal #PoetryBreakDay #WorldLogicDay #MartinLutherKingJr.Day #ArmyDay  #InternationalHotandSpicyFoodDay #MuseumSelfieDay #WorldQuarkDay #InternationalDayofAcceptance #NationalHuggingDay #CelebrationofLifeDay #InternationalEducationDay #NationalVotersDay #InternationalDayofWomeninMultilateralism #republicday #InternationalEnvironmentEducationDay #InternationalHolocaustRemembranceDay #DataPrivacyDay #FreethinkersDay #SchoolDayofNon-violenceandPeace #worldhistoryofjanuary31 #NationalBackwardDay

I Love INDIA & The World !


World History of 31 January - Information about important events and birth and death days of famous people in India and the world in the last 1700 years

314 After the death of Pope Miltiades, Pope Sylvester I was installed as his successor.

1208 The Battle of Lena took place between King Sverkar II of Sweden and his rival, Prince Eric, with the victory resulting in Eric X becoming King of Sweden.

1504 The Italian War ended under the treaty signed in the French city of Lyon, France got control over Northern Italy and Spain got control over Naples.

1561 Bairam Khan, the bodyguard of the world famous Mughal emperor Akbar, was murdered in Patan, Gujarat.

1599 Britain's first East India Company was established in India on the recommendation of Queen Elizabeth I of England.

1606 A man named Gyfax was hanged in England on charges of conspiring against the government.

1607 The Bank of Geneva in Spain collapses after declaring national bankruptcy.

Following the 1846 Milwaukee Bridge War, the United States towns of Juneautown and Kilbournetown united to form the city of Milwaukee. Milwaukee is the largest city in the U.S. state of Wisconsin, the 26th most populous city in the United States, and the 39th most populous state in the United States. Milwaukee is home to the beer industry. It is the county seat of Milwaukee County and is located on the southwestern shore of Lake Michigan.

1848 Shivant Shastri, a well-known Indian philosopher, historian, translator and social worker, was born.

1850 The biggest mass movement started in China named Tae Pingha i.e. people's resolution. This was a movement against the exploitation and oppression of the people.

1865 The 13th Amendment Bill regarding abolition of slavery was approved in America. At that time there was buying and selling of poor people and slaves. Like cattle, men, women and children were bought and sold. After this law, buying and selling of slaves became a criminal act.

1884 Novkhani, Baku Uyezd, Baku Governorate, Caucasus Viceroyalty, Russian Empire Mammad Amin Rasulzade, Azerbaijani scholar, politician, first President of the Azerbaijan Democratic Republic, was born.

1893 The Coca-Cola trademark is patented for the first time in America.

1896 Noted Kannada poet DR Bendre was born. On this day, Sofya Alexandrovna Yanonskaya was born in Pruzhany, a town near Brest. Historian, translator, writer, editor, communist official, she is known for translating and publishing the mathematical works of Karl Marx in Russian.

1915 During the First World War, Germany used poisonous gas against Russia.

1932 Vijay Kumar Chopra, journalist and editor, owner of Punjab's famous newspaper group Punjab Kesari, Hind Samachar and Jagvani, was born.

1943 During World War II, Germany's Field Marshal Friedrich Polus surrenders to the Soviet Union.

1946 On the basis of the model of the Soviet Union, Yugoslavia disintegrated into 6 countries Bosnia-Herzegovina, Serbia, Macedonia, Montenegro, Slovenia, Croatia.

1949 The first television series (soap opera) These Are My Children is broadcast by the NBC station in Chicago.

1953 At least 200 passengers and crew die in a ferry disaster off the coast of Ireland.

1957 The work of laying the pipeline from Abadan to Tehran was completed.

1958 America launched the first Earth satellite.

1961 A chimpanzee named Ham was sent into space through a spacecraft from the launch pad on the island of Florida under Project Mercury. Ham, about three and a half years old, was packed in a container and sent into space on January 31, 1861. Ham reached space after sixteen and a half hours of flight. The vehicle flew at a speed of 5800 km per hour to a height of 157 km. Hamm's capsule was damaged due to pressure during flight, but Hamm's space suit saved him and he was unharmed. While returning to Earth, Ham's capsule fell into the Atlantic Ocean at a distance of 130 km. A ship reached the spot within a few hours to rescue him. It was told that when Ham was taken out of the capsule, there was a smile on his face, which the photographer captured in his camera. Some people call it a smile of happiness while others call it a smile of worry and fear. After returning from space, Ham was placed in the National Zoo in Washington in 1963. After this he was sent to the zoo in North Carolina. Haim died on January 19, 1983. Sending it into space was such a successful experiment that it opened the way for humans to go into space. Because the physical condition of chimpanzees is almost similar to that of humans. Research has shown that chimpanzees have evolved over millions of years to become humans. The purpose of these American experiments was to find out the effects on the body of sending chimpanzees before sending humans into space.

1961 The first Chief Minister of Bihar, Shri Krishna Singh passed away.

1962 The Organization of American States decided not to include Cuba.

1963 Peacock was declared the national bird of India.

1966: The Soviet Union launches the unmanned Luna 9 spacecraft under the Luna program.

1968 Nauru, an island country located in the Pacific Ocean, gained independence from Australia. On this day, famous Indian Hindi essayist and litterateur Padmanarayan Roy passed away.

1969 Merwan Sheriar Irani died in Mehrabad, Ahmednagar, Maharashtra, India. He is called Mehar Baba (born 25 February 1894 Pune, Bombay Presidency, British India). He was an Indian spiritual guru who declared that he was the incarnation of the Yuga, or God in human form. He was a major spiritual figure of the 20th century. He had millions of followers, mostly in India but also in the United States, Europe and Australia. Followers celebrate his death anniversary as Amar Tithi.

1971 Telephone service is restored between East and West Berlin after a gap of 19 years.

1972 Birendra Bir Bikram Shah became the 12th king of Nepal.

1974 A Pen America Airways plane crashes, killing about 25 people.

1975: Famous Indian film actress and businesswoman Preity Zinta was born in Shimla, Himachal Pradesh.

1978 Actress Malaika Arora Khan's sister, famous beautiful bold famous model, television and stage show presenter Amrita Arora was born.

1979 China accused the Soviet Union of being the main country instigating world war.

1983 First dry port started in Kolkata.

1985 Rajya Sabha also approved the 52nd Constitutional Amendment Bill related to anti-defection.

1986 Manisha Kelkar was born in Mumbai. She is a well-known, beautiful and bold model, actress and anchor.

1987 Famous freedom fighter Minjur Bhaktavatsalam passed away.

1988 Tamil language litterateur Akilan passed away. On the same day, Solidarity supporters in Poland demonstrated against price increases by the government. On this day in 1988, Doug Williams became the first African American quarterback to play in a Super Bowl, leading the Washington Redskins to victory in Super Bowl 22.

1989 A Colombia airliner was hijacked and 122 people on board were kidnapped and taken to Costa Rica.

1990 The world's largest McDonald's store opened in Moscow, the capital of Russia.

1992 Famous beautiful, bold British film actress Amy Louise Jackson was born in England. She was chosen Miss Teen World and has acted in Indian Hindi, Tamil, Telugu etc. films.

1996: 86 people died and 1400 were injured in a suicide attack in Colombo, the capital of Sri Lanka.

1998 Famous tennis star Martina Hingis won the Australian Open Championship by defeating Conchita Martínez.

1999 Miss Gohar Aruthuniam of Armenia was elected Miss Commonwealth 1999. On the same day, Yevgeny Kafelnikov (Russia) won the men's Australian Open tennis singles title.

Villain actor of 2000 Indian cinema. N. Singh passed away. On the same day, all the accused in the famous Hawala case were acquitted by the court. 2000 Alaska Airlines Flight 261 crashes into the Pacific Ocean off the coast of Point Mugu, California due to technical failure, killing all 88 on board.

2001 A Scottish court in the Netherlands convicted Libyan Abdelbaset al-Megrahi and acquitted another Libyan national of participating in the 1988 bombing of Pan Am Flight 103 over Lockerbie, Scotland.

2002 Jharkhand Governor Prabhat Kumar resigned.

2004 Famous Indian playback singer and actress Suraiya Jamal Sheikh passed away. On the same day, Dr. Abdul Qadir Khan, the father of Pakistani nuclear program, was arrested on charges of transferring nuclear technology to other countries.

2005 General Joginder Singh became the new Army Chief. On the same day, Bangladesh won the ODI series from Zimbabwe 3–2.

2007 Tata, the Indian steel company of Tata Group, became the fifth largest company in the world after the acquisition of Anglo-Dutch steel company Corus. On this day, the third Chief Minister of Nagaland, Hokise Sema, died.

2008 Former Republican Congressman Henry Hyde, the father of the controversial Hyde-Act law for the Indo-US civil nuclear agreement, passed away. On the same day in 2008, Uttar Pradesh Chief Minister Mayawati inaugurated and laid the foundation stone of power projects worth Rs 6 thousand 168 crore to make UP self-reliant in electricity within 5 years. On this day in 2008, Benazir Bhutto's party released its Pakistan Peoples Party manifesto for the elections.

2009 Oil spill in Molo, Kenya, kills at least 113 and sickens more than 200.

2010 Hollywood film Avatar became the highest grossing film worldwide by earning two billion dollars.

2012 Maniram Bagri, a famous Indian politician of socialist ideology, passed away.

2013 About 2500 people were injured in a train accident in Pretoria, South Africa.

2019 Abdullah of Pahang was sworn in as the 16th Yang di-Pertuan Agong of Malaysia.

2020 The United Kingdom ends its membership within the European Union in accordance with Article 50 after 47 years as a member state. On this day in 2020, the Lahore High Court declared as unconstitutional the special court which had sentenced former Pakistan President Pervez Musharraf to death after finding him guilty of grave treason. On the same day, Odisha's film producer Manmohan Mahapatra passed away in Bhubaneswar. On the same day, India's Union Ministry of Health and Family Welfare released Rare Diseases 2020, a policy draft on rare diseases. In this, a provision has been made to provide assistance of Rs 15 lakh to those poor people who cannot afford the treatment. On this day, famous Punjabi writer Dalip Kaur Tiwana passed away.

2022 Senior British civil service official Sue Gray publishes a preliminary version of her report into the 10 Downing Street Partygate controversy, the Prime Minister's residence. Prime Minister Boris Johnson's government and his Conservative Party held a party at the Prime Minister's official residence, going against government orders not to hold meetings, parties etc. during the Corona virus.

2023 The International Monetary Fund (IMF), the United Nations agency that monitors global economic affairs, has estimated that the growth of the Indian economy may slow down slightly in the next financial year and it may be 6.1 percent, which will end on March 31. This is less than the growth of 6.8 percent in the current financial year. The IMF released the World Economic Outlook for January on Tuesday. It said that global growth is also expected to decline from 3.4 percent in 2022 to 2.9 percent in 2023. Pierre-Olivier Gorinches, director of the research department and chief economist at the Monetary Fund, said that our growth projections for India are actually unchanged compared to the October scenario.

No comments

Thank you for your valuable feedback