ब्रेकिंग न्यूज़

8 अगस्त का इतिहास: गुजरे 1600 वर्ष में भारत और दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी World History of August 8: Information about important events that happened in India and the world in the last 1600 years

422 ऐतिहासिक माया सभ्यता के शहर पैलेंक के शासक कैस्पर का जन्म हुआ।

870 मीरसेन की संधि के तहत राजा लुईस जर्मन और उनके सौतेले भाई चार्ल्स बाल्ड ने मध्य फ्रैंकिश साम्राज्य को दो बड़े पूर्व और पश्चिमी मंडलों में विभाजित किया।

1079 इतिहास प्रसिद्ध जापान के सम्राट हुए होरीकावा का जन्म हुआ।

1220 लिहुला युद्ध में स्वीडन की एस्टोनियाई जनजातियों से हार हुई।

1264 मुडेजर विद्रोह के दौर में मुस्लिम विद्रोही बलों ने कैस्टिलियन गैरीसन को हराने के बाद जेरेज डे ला फ्रोंटेरा के अलकजार पर कब्जा कर लिया।

1503 स्कॉटलैंड के राजा जेम्स चतुर्थ ने स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में होलीरूड एबे में इंग्लैंड के राजा हेनरी सातवें की बेटी मार्गरेट ट्यूडर से शादी की।

1509 दक्षिण भारत में विजयनगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में कृष्णदेव राय का राज्याभिषेक हुआ।

1518 विश्व विख्यात फ्रांसीसी-जर्मन विद्वान, चिंतक और लेखक कॉनराड लाइकोस्थनीज का जन्म हुआ।

1549 फ्रांस ने इंग्लैंड के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।

1609 वेनिस (इटली) की संसद ने विश्व विख्यात खगोलशास्त्री गैलिलियो गैलिली द्वारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया।

1700 डेनमार्क और स्वीडन ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।

1709 पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में पुर्तगाल के राजा के सामने बार्टोलोमेउ डी गुस्माओ ने दर्शकों के बीच गर्म हवा की उठाने की शक्ति का प्रदर्शन किया।

1763 कनाडा को फ्रांस गुलामी से आजादी मिली।

1786 अमेरिकी कांग्रेस ने चांदी के डॉलर और मुद्रा के लिए दसमलव प्रणाली को स्वीकार किया। इसी दिन माइकल-गैब्रियल पैकार्ड और जैक्स बलमत ने आल्प्स पर्वत पर मोंट ब्लांक की पहली चढ़ाई पूरी की। इस घटना को आधुनिक पर्वतारोहण का उच्चतम केंद्र माना गया।

1815 सत्ता से हटाए और अपराधी ठहराए गये नेपोलियन बोनापार्ट को सजा के रूप में निर्वासन में अपने शेष दिन बिताने के उद्देश्य से सेंट हेलेना के लिए प्रस्थान किया।

1864 घायलों, मरीजों को चिकित्सा, उपचार और अन्य जरूरी सेवा मुहैया कराने के लिए स्विटजरलैंड के जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई। यह संस्था लगभग हर देश में है और चिकित्सा-स्वास्थ्य सेवा आम लोगों को भी उपलब्ध कराती है।

1876 विश्व विख्यात वैज्ञानिक और आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन ने स्टेंसिल से छपाई करने वाली मिनी प्रिंटिंग मशीन मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया।

1899 ए. टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट करवाया।

1900 अमेरिका के बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शुरुआत हुई।

1901 विख्यात अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और अकादमिक, नोबेल पुरस्कार विजेता अर्नेस्ट लॉरेंस का जन्म हुआ।

1902 प्रसिद्ध अंग्रेजी-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और अकादमिक, नोबेल पुरस्कार विजेता पॉल डिराक का जन्म हुआ।

1903 फिलाडेल्फिया में एक स्टेडियम ढहने से 12 लोगों की मौत हो गई। यह दिन 8 अगस्त शनिवार का था, इसलिए इसे ब्लैक सैटरडे कहा गया।

1908 विख्यात भारतीय शास्त्रीय गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म हुआ। 8 अगस्त 1908 को विल्बर राइट ने फ्रांस में अपने बनाए हुए विमान से नागरिक क्षेत्रों में उड़ान भरी। 1 मिनट 45 सेकेंड तक विल्बर आसमान में उड़ते रहे। इसके बाद तो राइट ब्रदर्स पूरे यूरोप में प्रसिद्ध हो गए। अगले एक साल तक दोनों ने पूरे यूरोप में 200 से भी ज्यादा बार अपने विमान को आम लोगों के बीच उड़ाया।

1911 अमेरिकी प्रतिनिधियों की संख्या 391 से बढ़ाकर 433 करने के लिए राष्ट्रपति विलियम हॉवर्ड टैफ्ट ने एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए।



1915 रावलपिंडी, पाकिस्तान में विख्यात भारतीय हिंदी, उर्दू कथाकार, नाटककार, अभिनेता और लोकप्रिय दूरदर्शन धारावाहिक तमस के लेखक भीष्म साहनी का जन्म हुआ। यह विख्यात फिल्म अभिनेता बलराज साहनी के भाई थे।

1919 रावलपिंडी संधि के तहत ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मान्यता दी।

1921 भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक वुलिमिरि रामालिंगस्वामी का जन्म हुआ।

1932 द्विअर्थी, भौंडी फिल्मों के लिए कुख्यात फिल्मकार दादा कौंडके का जन्म बंबई में हुआ।

1940 भारत के दिग्गज क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई का जन्म मारगाओ, गोवा में हुआ।

1941 जाने माने भारतीय अमेरिकन अर्थशास्त्री, लेखक और कारोबारी सीके प्रह्लाद का जन्म कोयंबटूर में हुआ। इसी दिन जानी मानी भारतीय बांगला एवं हिंदी फिल्म अभिनेत्री लिली चक्रवर्ती का जन्म ढाका में हुआ।

1942 वाशिंगटन में तोड़फोड़ करने वाले एडोल्फ हिटलर के समर्थक छह नाजी को मार डाला गया।

1942 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बंबई सत्र में भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित किया। दूसरे विश्वयुद्ध के समय ब्रिटिश फौज दक्षिण-पूर्व एशिया में हारने लगी थी। जापान लगातार मित्र देशों पर हमले कर रहा था। मित्र देशों ने ब्रिटेन पर दबाव डालना शुरू किया कि वो भारतीय सैनिक भी युद्ध में उतारे। शासन ब्रिटेन का था अतः ब्रिटेन ने बिना किसी परामर्श के भारत को युद्ध में झोंक दिया। इससे कांग्रेस और ब्रिटिश सरकार के बीच गतिरोध पैदा हो गया। गतिरोध को समाप्त करने के लिए मार्च 1942 में ब्रिटिश संसद के सदस्य सर स्टेफर्ड क्रिप्स को भारत भेजा गया। इसे क्रिप्स मिशन कहा जाता है। मिशन में कई ऐसे प्रस्ताव थे जो भारतीयों को मंजूर नहीं थे, इस कारण यह मिशन सफल नहीं हो सका। क्रिप्स मिशन की असफलता के बाद कांग्रेस कमेटी ने 8 अगस्त, 1942 को मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में एक बैठक बुलाई। यहां प्रस्ताव पास किया गया कि भारत की पूर्ण स्वतंत्रता के लिए ये जरूरी है कि ब्रिटिश शासन को भारत से उखाड़ फेंका जाए। महात्मा गांधी ने इसी सभा में करो या मरो का नारा दिया। यानी इस आंदोलन के जरिए हम या तो आजादी प्राप्त करेंगे या फिर अपनी जान दे देंगे। ये नारा हर भारतीय की जुबान पर छा गया। अगले दिन कांग्रेस के लगभग सभी नेता गिरफ्तार कर किए गए और उन्हें अलग-अलग जेलों में बंद कर दिया गया। ब्रिटिश सरकार ने कांग्रेस पार्टी पर प्रतिबंध लगा दिया। गांधी जी को पुणे के आगा खां पैलेस में कैद कर दिया गया। पूरे देश में हड़ताल और विरोध प्रदर्शन होने लगे। मजदूरों ने कारखानों में काम करने से मना कर दिया। सरकार ने आंदोलन को दबाने के लिए बड़े पैमाने पर सख्त कदम उठाए। इससे भारतीयों का गुस्सा बढ़ता गया और कई जगह आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया। लोगों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, रेल पटरियों को उखाड़ दिया और कई जगहों पर आम लोगों की पुलिस से भी भिड़ंत हुई। क्विट इंडिया मूवमेंट यानी भारत छोड़ो आंदोलन ने ब्रिटिश सरकार की चूलें हिला दीं। और ब्रिटेन को भारत की आजादी के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। कांग्रेस और जनता के इस आंदोलन को भारत की आजादी का अंतिम महान प्रयास कहा जाता है।

1944 बंबई के जाने माने गैंगस्टर, माफिया डाॅन और हत्यारे मनोहर अर्जुन सुर्वे यानी मान्या सुर्वे का जन्म महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ।

1945 अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रुमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए। इसी दिन 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। इसी दिन अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और सोवियत संघ ने लंदन में दुनियाभर के युद्ध अपराधियों पर ट्रायल चलाने के लिए ये समझौते पर दस्तखत किए।

1947 पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।

1948 प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ कानूनविद, अधिवक्ता कपिल सिब्बल का जन्म हुआ।

1949 बारहवीं और तेरहवीं लोकसभा के सदस्य प्रसन्न आचार्य का जन्म हुआ। इसी दिन एक विनाशकारी भूकंप ने इक्वाडोर को बुरी तरह झकझोर दिया जिससे 4,600 लोग मारे गए और 20 मिलियन डॉलर का अनुमानित नुकसान हुआ। एक बचाव दल का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और 34 लोग मारे गए।

1950 फ्लोरेंस चाडविक ने 13 घंटे, 22 मिनट इंग्लिश चैनल में तैरने का रिकॉर्ड बनाया।

1952 प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर सुधाकर राव का जन्म हुआ। 

1955 महाराष्ट्र के मानखुर्द, शिवाजी नगर से समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आजमी का जन्म आजमगढ़, उत्तर प्रदेश में हुआ। भारत की खुफिया एजेंसी रा यानी रिचर्स एंड एनालिसिस विंग, डाक विभाग और यूपीएससी के अधिकारी रहे अरविंद सक्सेना का जन्म इसी दिन दिल्ली में हुआ। इसी दिन भारत सरकार में अहम नौकरशाह राजीव महर्षि का जन्म जयपुर में हुआ।

1961 पश्चिम बंगाल में त्रणमूल कांग्रेस नेत्री, 100 से अधिक हिंदी एवं बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री, नृत्यांगना, कोरियोग्राफर और जानवरों के अधिकारों की कार्यकर्ता देबाश्री राय का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1962 जानी मानी भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री नीलिमा अजीम के पटियाला घराने से संबद्ध शौहर मशहूर शास्त्रीय संगीतकार रजा अली खान का जन्म कराची, पाकिस्तान में हुआ।

1963 इंगलैंड के ग्लासगो से लंदन जा रही रॉयल मेल ट्रेन को हथियारबंद लुटेरों ने लूट लिया। लुटेरों ने 2.6 मिलियन यूरो की राशि लूटी। ब्रिटेन में इसे द ग्रेट ट्रेन रॉबरी कहा जाता है।

1965 विख्यात अमेरिकी उपन्यासकार और लघु कथाकार शर्ली जैक्सन का निधन हुआ।

1967 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।

1968 प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर अबेय कुरुविला का जन्म हुआ।

1974 वाटरगेट स्कैंडल में अपनी भूमिका के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने इस्तीफा देने की घोषणा की। अगले ही दिन निक्सन ने इस्तीफा दे दिया।

1981 विख्यात आयरिश रिपब्लिकन, सामाजिक कार्यकर्ता और भूख हड़ताली आंदोलनकारी थॉमस मैकएलवी का निधन हुआ।

1982 जाने माने तमिल, तेलुगू एवं मलयालम फिल्म अभिनेता फहद फासिल का जन्म अलापुझा में हुआ।

1988 अफगानिस्तान में नौ साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई। 1988 में इसी दिन 8888 विद्रोह रंगून (यांगून), बर्मा (म्यांमार) में शुरू हुआ। छात्रों के नेतृत्व में, सैकड़ों हजारों लोग एक-दलीय शासन के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। यह 18 सितंबर को यह प्रदर्शन एक सैन्य कार्रवाई में जबरदस्त रक्तपात के साथ् समाप्त हुआ, जिसमें सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने हजारों लोग डाले।

1991 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी।

1994 चीन और ताईवान के जनप्रतिनिधियों ने आपसी सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए। प्रसिद्ध भारतीय भारोत्तोलक सैखोम मीराबाई चानू का जन्म 8 अगस्त 1994 को हुआ।

1999 अमेरिका में पामेला गेल जॉनसन की पहल पर 1998 में गुप्त रूप से गठित सीक्रेट सोसाइटी ऑफ हैप्पी पीपल ने एडमिट यू आर हैप्पी डे मनाया। उनका नारा था कि क्या आप उससे अधिक खुश हैं जितना आप मानते हैं कि आप हैं? बाद के वर्षों में समिति भी सार्वजनिक हो गई और 8 अगस्त को नेशनल हैप्पीनेस हैपन्स डे मनाया जाने लगा। अगस्त को उन्होंने खुशियों का महीना घोषित कर रखा है।

2000 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1968 से 1969 में अध्यक्ष रहे एस. निजलिंगप्पा का निधन हुआ।

2001 अल्बानियाई विद्रोहियों ने टेटोवो के पास मैसेडोनिया गणराज्य की सेना के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें 10 सैनिक मारे गये।

2002 ताइवान आजाद होने के लिए जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा।

2003 पंद्रह छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया।

2004 जापान ने चीन को पराजित करके एशिया कप फुटबाल जीता। इसी दिन 2004 में इटली ने भारत में बोफोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इन्कार किया।

2005 जॉनसन पब्लिशिंग कंपनी के मालिक, प्रसिद्ध अमेरिकी प्रकाशक, कारोबारी जॉन एच. जॉनसन का निधन हुआ।

2007 एक्सनाना गुसमाओ पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री बने। इसी दिन वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी कि दुर्लभ प्रकार की डॉल्फिन विलुप्त होने के करीब है। शोधकर्ताओं के सर्वेक्षण में यांग्त्जी नदी में बैजिस नामक डॉल्फिन नहीं मिलीं।

2008 29वें आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल बीजिंग, चीन में शुरु हुए। 

2010 तिब्बत के गंसू प्रांत में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 100 लोगों की मौत हुई और लगभग 2000 लोग लापता हो गए। 2010 में 8 अगस्त को ही तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।

2013 पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।

2015  अमेरिका के टेक्सास के हैरिस काउंटी में गोलीबारी में आठ लोग मारे गये।

2016 आतंकवादियों ने पाकिस्तान के क्वेटा में एक सरकारी अस्पताल पर आत्मघाती विस्फोट और गोलीबारी करके हमला किया, जिसमें 70 से 94 के करीब लोग मारे गए और करीब 130 अन्य घायल हो गए।

2017 प्रसिद्ध अमेरिकी गायक-गीतकार, गिटारवादक और अभिनेता ग्लेन कैंपबेल का निधन हुआ।

2018 प्रसिद्ध केन्याई ट्रैक और फील्ड एथलीट निकोलस बेट का निधन हुआ।

2020 प्रसिद्ध कोलंबियाई फुटबॉल खिलाड़ी और खेल प्रशासक गेब्रियल ओचोआ उरीबे का निधन हुआ।

2021 प्रसिद्ध कनाडाई राजनीतिज्ञ और ओंटारियो के 18वें प्रधानमंत्री हुए बिल डेविस का निधन हुआ।

2022 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड ऑस्ट्रेलियाई अमेरिकी गायिका, गीत लेखिका, अभिनेत्री एवं माॅडल ओलिविया न्यूटन जॉन का निधन हुआ।

2022 अमेरिकी आपराधिक जांच एजेंसी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो, पाम बीच, फ्लोरिडा स्थित आवास पर तलाशी वारंट पहुंचाया।



2022 रोमांटिक और संगीत प्रधान फिल्में बनाने वाले निर्माता सुभाष घई ने शाहरुख खान और महिमा चौधरी अभिनीत फिल्म परदेस के 8 अगस्त को 25 साल पूरे होने पर भावुकतापूर्वक याद किया। 1997 की फिल्म परदेस किशोरीलाल नाम के एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने एनआरआई बेटे के लिए एक भारतीय दुल्हन चाहता है। वह उसकी सगाई अपने दोस्त की बेटी गंगा से करवा देता है। यद्यपि बेटी किशोरीलाल के दत्तक पुत्र अर्जुन के साथ एक गहरा बंधन साझा करती है। परदेस में अपूर्वा अग्निहोत्री, आलोक नाथ, अमरीश पुरी और हिमानी शिवपुरी भी थे। यह फिल्म दिल तो पागल है, बॉर्डर और इश्क के बाद 1997 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। घई ने याद करते हुए कहा, परदेस मेरे लिए बहुत प्रिय फिल्म है। मैं पूरी कास्ट और क्रू और विशेष रूप से दर्शकों को 25 साल बाद भी अपना प्यार बरसाने के लिए बधाई देना चाहता हूं। मेरी टीम मुझसे कहती है कि लोग अपना प्यार बरसाते रहें। आज भी डिजिटल क्षेत्र में प्रतिष्ठित दृश्यों को याद करते हैं।

विशेष नोट: हमारा दावा है कि हमने अधिकाधिक और प्रमाणित जानकारी इस पोस्ट में देने का प्रयास किया है। इतनी अधिक जानकारी इतिहास की इंटरनेट पर उपलब्ध किसी भी पोस्ट/आर्टिकल में आपको नहीं मिलेगी। कृपया अपने स्तर पर जानकारियों को जांचें। कोई त्रुटि हमारी पोस्ट में हो तो हमें कमेंट कर सूचित करें। अधिकाधिक यह पोस्ट पढ़ने के लिए अपने परिजनों, मित्रों, संपर्कों को प्रेरित करें। धन्यवाद।


नमस्ते जी ! कृपया यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दीजिए।

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

#worlhistoryofAugust8th #NationalColoringBookDay #NationalIceCreamSandwichDay #InternationalBeerDay #WorldHangoverDay #InternationalTrafficLightDay #HiroshimaDay #NationalFriendshipDay #InternationalCatDay #NationalHappinessHappens Day

World History of August 8: Information about important events that happened in India and the world in the last 1600 years

422 Caspar, ruler of the historic Maya civilization city of Palenque, was born.

In 870, under the Treaty of Meersen, King Louis the German and his half-brother Charles the Bald divided the Middle Frankish kingdom into two large eastern and western circles.

1079 Horikawa, the famous Emperor of Japan, was born.

In 1220 Sweden was defeated by the Estonian tribes in the Lihula war.

During the 1264 Mudéjar rebellion, Muslim rebel forces captured the Alcázar of Jerez de la Frontera after defeating the Castilian garrison.

1503 King James IV of Scotland marries Margaret Tudor, daughter of King Henry VII of England, at Holyrood Abbey in Edinburgh, Scotland.

1509 Coronation of Krishnadeva Raya as emperor of the Vijayanagara Empire in South India.

1518 World famous French-German scholar, thinker and writer Conrad Lycosthenes was born.

1549 France declared war on England.

1609 The Parliament of Venice (Italy) inspected the telescope prepared by the world famous astronomer Galileo Galilei.

1700 Denmark and Sweden sign a peace treaty.

1709 Bartolomeo de Gusmão demonstrates the lifting power of hot air to an audience in front of the King of Portugal in Lisbon, Portugal.

1763 Canada got independence from French slavery.

1786 US Congress accepts silver dollar and decimal system for currency. On the same day, Michel-Gabriel Packard and Jacques Balmat completed the first ascent of Mont Blanc in the Alps. This event was considered the pinnacle of modern mountaineering.

1815 Deposed and convicted Napoleon Bonaparte departs for Saint Helena to spend the rest of his days in exile as a punishment.

1864 The Red Cross was established in Geneva, Switzerland, to provide medical, treatment and other essential services to the injured and patients. This organization is in almost every country and provides medical-health services to the common people as well.

1876 World-renowned scientist and inventor Thomas Alva Edison patented the mimeograph, a mini-printing machine that prints with stencils.

1899 a. T. Marshall got the refrigerator patented.

1900 The first Davis Cup series begins in Boston, USA.

1901 Ernest Lawrence, American physicist and academic, Nobel Prize laureate, was born.

1902 Nobel Prize laureate Paul Dirac, noted English-American physicist and academic, was born.

1903 A stadium collapse in Philadelphia kills 12 people. This day was August 8, Saturday, so it was called Black Saturday.

1908 Siddheshwari Devi, noted Indian classical singer, was born. On August 8, 1908, Wilbur Wright flew his plane over civilian areas in France. Wilbur kept flying in the sky for 1 minute 45 seconds. After this, the Wright Brothers became famous all over Europe. For the next one year, both of them flew their aircraft more than 200 times among common people across Europe.

1911 President William Howard Taft signs a resolution increasing the number of US delegates from 391 to 433.

1915 Bhishma Sahni, noted Indian Hindi and Urdu story writer, playwright, actor and author of the popular Doordarshan serial Tamas, was born in Rawalpindi, Pakistan. He was the brother of noted film actor Balraj Sahni.

Britain recognized the independence of Afghanistan under the 1919 Rawalpindi Treaty.

1921 Vulimiri Ramalingaswamy, Indian medical scientist, was born.

1932 Filmmaker Dada Kaundke, notorious for double-meaning, raunchy films, was born in Bombay.

1940 Dilip Sardesai, veteran Indian cricketer, was born in Margao, Goa.

1941 CK Prahlad, noted Indian American economist, author and businessman, was born in Coimbatore. On this day, well-known Indian Bengali and Hindi film actress Lily Chakraborty was born in Dhaka.

1942 Six Nazi supporters of Adolf Hitler who vandalized Washington are executed.

1942 The Indian National Congress passed the Quit India resolution in its Bombay session. During the Second World War, the British army started losing in South-East Asia. Japan was continuously attacking the allied countries. Allied countries started putting pressure on Britain to send Indian soldiers to the war. The rule was of Britain, so Britain threw India into war without any consultation. This led to a standoff between the Congress and the British Government. Sir Stafford Cripps, a member of the British Parliament, was sent to India in March 1942 to end the deadlock. This is called Cripps Mission. There were many such proposals in the mission which were not acceptable to the Indians, due to which this mission could not be successful. After the failure of the Cripps Mission, the Congress Committee called a meeting on August 8, 1942 at the Gowalia Tank Ground in Mumbai. Here the resolution was passed that for the complete independence of India it is necessary that the British rule should be uprooted from India. Mahatma Gandhi gave the slogan of do or die in this meeting. That is, through this movement, we will either get freedom or give up our lives. This slogan caught the lips of every Indian. Next day almost all the Congress leaders were arrested and put in different jails. The British government banned the Congress party. Gandhiji was imprisoned in the Aga Khan Palace in Pune. Strikes and protests began across the country. The workers refused to work in the factories. The government took drastic measures to suppress the movement on a large scale. Due to this, the anger of the Indians increased and in many places the movement took a violent form. People damaged government property, uprooted railway tracks and at many places the common people also clashed with the police. Quit India Movement i.e. Quit India Movement shook the stove of the British Government. And forced Britain to think about India's independence. This movement of the Congress and the public is called the last great effort of India's independence.

1944 Manohar Arjun Surve aka Manya Surve, a well-known Bombay gangster, mafia don and murderer, was born in Ratnagiri, Maharashtra.

1945 US President Truman signs the United Nations Charter. On this day in 1945, the Soviet Union declared war on Japan in World War II. On the same day, the US, Britain, France and the Soviet Union signed this agreement in London to run trials on war criminals from all over the world.

1947 Pakistan approved its national flag.

1948 Advocate Kapil Sibal, noted Indian politician and senior jurist, was born.

1949 Prasanna Acharya, member of 12th and 13th Lok Sabha, was born. On the same day, a devastating earthquake struck Ecuador, killing 4,600 people and causing an estimated $20 million in damage. A rescue plane crashed and 34 people were killed.

1950 Florence Chadwick sets a record for swimming the English Channel in 13 hours, 22 minutes.

1952 Sudhakar Rao, famous Indian cricketer, was born.

1955 Abu Azmi, Samajwadi Party MLA from Mankhurd, Shivaji Nagar, Maharashtra, was born in Azamgarh, Uttar Pradesh. Arvind Saxena, who was an officer of India's intelligence agency RA i.e. Research and Analysis Wing, Department of Posts and UPSC, was born on this day in Delhi. On this day Rajiv Mehrishi, an important bureaucrat in the Government of India, was born in Jaipur.

1961 Debashree Rai, Trinamool Congress leader in West Bengal, actress in over 100 Hindi and Bengali films, dancer, choreographer and animal rights activist, was born in Calcutta.

1962 Famous classical musician Raza Ali Khan, husband of the Patiala Gharana of noted Indian film and television actress Neelima Azim, was born in Karachi, Pakistan.

1963 Armed robbers rob Royal Mail train going from Glasgow to London, England. The robbers made away with an amount of 2.6 million euros. In Britain it is called The Great Train Robbery.

1965 Shirley Jackson, noted American novelist and short story writer, passed away.

1967 Meeting of Indonesia, Malaysia, Philippines, Singapore and Thailand held to establish the group of Southeast Asian countries.

1968 Abey Kuruvilla, famous Indian cricketer, was born.

US President Richard Nixon announces his resignation over his role in the 1974 Watergate scandal. Nixon resigned the very next day.

1981 Thomas McElwee, noted Irish republican, activist and hunger strike activist, passed away.

1982 Fahadh Faasil, noted Tamil, Telugu and Malayalam film actor, was born in Alappuzha.

1988 Russian troops begin to withdraw after nine years of war in Afghanistan. On this day in 1988, the 8888 Uprising started in Rangoon (Yangon), Burma (Myanmar). Led by students, hundreds of thousands of people joined nationwide protests against one-party rule. On 18 September, the demonstration ended in a bloodbath in a military crackdown in which thousands of people were killed by the army and other security forces.

1991 UN Security Council approves membership of North and South Korea.

1994 People's representatives of China and Taiwan signed an agreement on mutual cooperation. Famous Indian weightlifter Saikhom Mirabai Chanu was born on 8 August 1994.

1999 Secret Society of Happy People, secretly formed in 1998 on the initiative of Pamela Gail Johnson in America, celebrates Admit You Are Happy Day. Their slogan was Are You Happier Than You Believe You Are? In later years, the committee also became public and August 8 was celebrated as National Happiness Happens Day. They have declared August as the month of happiness.

2000 The President of the Indian National Congress from 1968 to 1969 was S. Nijalingappa passed away.

2001 Albanian rebels ambush a Macedonian Army convoy near Tetovo, killing 10 soldiers.

2002 Taiwan withdraws from referendum plan to become independent.

2003 Fifteen smaller countries support Taiwan's membership of the United Nations.

2004 Japan defeated China to win the Asia Cup football. On this day in 2004, Italy refused to hand over Ottavia Quattrocchi, the main accused in the Bofors brokerage case to India.

2005 Famous American publisher, businessman John H. Johnson, owner of Johnson Publishing Company, passed away.

2007 Xnana Gusmao becomes Prime Minister of East Timor. On the same day, scientists warned that a rare type of dolphin is close to extinction. The researchers' survey did not find any dolphins called badgers in the Yangtze River.

2008 The 29th modern Summer Olympic Games open in Beijing, China.

In 2010, 100 people died and about 2000 went missing in a landslide after heavy rains in Tibet's Gansu province. On August 8, 2010, Tejaswini Sawant became the first Indian woman to achieve this feat by winning the gold medal in the 50 meters event at the World Shooting Championships held in Munich.

2013 A suicide attack in Quetta, Pakistan, kills 28 people.

2015 Eight people killed in a shooting in Harris County, Texas, USA.

2016 Terrorists attack a government hospital in Quetta, Pakistan with a suicide bombing and shooting, killing 70 to 94 people and injuring around 130 others.

2017 Glen Campbell, famous American singer-songwriter, guitarist and actor passed away.

2018 Nicholas Bett, renowned Kenyan track and field athlete, passed away.

2020 Gabriel Ochoa Uribe, famous Colombian football player and sports administrator, passed away.

2021 Bill Davis, a famous Canadian politician and the 18th Prime Minister of Ontario, passed away.

2022 Famous, beautiful, bold Australian American singer, songwriter, actress and model Olivia Newton John passed away.

2022 The US criminal investigation agency the Federal Bureau of Investigation (FBI) served a search warrant at the Mar-a-Lago, Palm Beach, Florida residence of former President Donald Trump.

Producer Subhash Ghai, who made 2022 romantic and music-oriented films, emotionally recalled Shah Rukh Khan and Mahima Chowdhary starrer Pardes completing 25 years on August 8. The 1997 film Pardes revolves around a man named Kishorilal, who seeks an Indian bride for his NRI son. He gets him engaged to his friend's daughter Ganga. Although the daughter shares a deep bond with Kishorilal's adopted son Arjun. Pardes also featured Apoorva Agnihotri, Alok Nath, Amrish Puri and Himani Shivpuri. The film was the fourth highest-grossing Bollywood film of 1997 after Dil To Pagal Hai, Border and Ishq. Ghai recalled, Pardes is a very dear film to me. I would like to congratulate the entire cast and crew and especially the audience for showering their love even after 25 years. My team tells me that people should keep showering their love. Even today we remember the iconic scenes in the digital sphere.

Special Note: We claim that we have tried to give maximum and certified information in this post. You will not find so much information in any post/article of history available on the internet. Please check the information at your level. If there is any error in our post then inform us by commenting. Inspire your family, friends and contacts to read this post as much as possible. Thank you.


Namaste Ji ! Please help me by sharing this post.

To become a reporter of Hindi weekly newspaper Peoples Friend and Hindi news website https://www.Peoplesfriend.in published from Rudrapur (Uttarakhand, India), get your news, advertisements, compositions published, make your own newspaper, magazine, YouTube channel, Facebook page, website, news portal, Contact for your post, poster, advertisement etc. like and share etc. - WhatsApp, Telegram 9411175848 Email peoplesfriend9@gmail.com

#worlhistoryofAugust8th #NationalColoringBookDay #NationalIceCreamSandwichDay #InternationalBeerDay #WorldHangoverDay #InternationalTrafficLightDay #HiroshimaDay #NationalFriendshipDay #InternationalCatDay #NationalHappinessHappens Day

No comments

Thank you for your valuable feedback