ब्रेकिंग न्यूज़

23 अगस्त का इतिहास: गुजरे 2000 से अधिक वर्षों में हुई भारत और दुनिया की अहम घटनाओं संक्षिप्त जानकारी World History of August 23: Brief information about important events of India and the world in the past more than 2000 years

 30 ईसा पूर्व मिस्र पर सफल आक्रमण अत्यंत रक्तरंजित युद्ध में ऑक्टेवियन ने मार्क एंटनी के सबसे बड़े बेटे मार्कस एंटोनियस एंटिलस और मिस्र के टॉलेमिक राजवंश के अंतिम राजा और (जूलियस सीजर और क्लियोपेट्रा की एकमात्र संतान) सीजेरियन को मार डाला।

79 अग्नि के रोमन देवता वल्कन के पर्व के दिन माउंट वेसुवियस ज्वालामुखी में हलचल शुरू हो गई।

476 इटली विजय के बाद जर्मनिक जनजातियों (हेरुलिक स्किरियन फेडरेटी) के प्रमुख ओडोएसर को उसके लड़ाकों ने रेक्स इटालिया अर्थात इटली का राजा घोषित किया।

1305 स्काॅटलैंड की ब्रिटेन से स्वतंत्रता के आंदोलन के नेता विलियम वालेस को लंदन के स्मिथफील्ड मार्केट में सार्वजनिक रूप से फांसी दे दी गई।

1244 यरूशलेम की लंबे समय चली घेराबंदी के बाद सत्ता के गढ़ डेविड टॉवर ने आक्रांता ख्वारजमिया के सामने आत्मसमर्पण किया।

1268 टैगलियाकोजो की लड़ाई शाही के दौरान सिसिली सिंहासन से होहेनस्टौफेन परिवार का पतन हुआ और दक्षिणी इटली में एंजविन वर्चस्व राज की शुरुआत हुई।

1305 स्काटिस स्वतंत्रता के नायक सर विलियम वालेस को लंदन के स्मिथफील्ड में उच्च राजद्रोह के लिए फाँसी दी गई।

1328 कैसल की लड़ाई में फ्रांसीसी सैनिकों ने फ्लेमिश किसानों के विद्रोह को रोका। किसान अपने शोषण का विरोध कर रहे थे और अपने लिए करों में रियायतों की मांग कर रहे थे। लेकिन राजशाही ने विद्रोह कुचल दिया।

1382 बोर्जीगिन सल्तनत के संस्थापन इस्लामी सुन्नी योद्धा तोखतमिश के नेतृत्व में गोल्डन होर्डे के लड़ाकों ने मॉस्को के ग्रैंड डची की राजधानी की घेराबंदी की।

1456 जोहांस (योहानेस) गुटेनबर्ग ने जर्मनी में अपने बनाए आधुनिक ढंग के दुनिया के पहले छापाखाने से बाइबिल की पहली प्रति छापनी शुरु की जो गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से प्रसिद्ध हुई। अमेरिका सहित विभिन्न देशांे में गुटेनबर्ग द्वारा छापी गई बाइबिल की 21 प्रतियां अभी सुरक्षित हैं। गुटेनबर्ग को सन 2000 में एक हजार साल की टाॅप हस्तियों में जगह मिली जिनमें महात्मा गांधी, कार्ल माक्र्स, अल्बर्ट आइंसटीन इत्यादि शामिल थे। प्रिंटिंग प्रेस के आविष्कार से सूचना एवं ज्ञान के प्रसार में क्रांति हो गई क्योंकि एक ही मैटर की हजारों लाखों प्रतियां छापना संभव हो पाया। कागज पर छपी कोई भी चीज ज्यादा मात्रा में छापना और उसका दुनिया भर में प्रसार आसान हो गया।

1482 विख्यात कोरियाई दार्शनिक जो ग्वांग-जो का जन्म हुआ।

1486 प्रसिद्ध स्लोवेनियाई इतिहासकार और राजनयिक सिगिस्मंड वॉन हर्बरस्टीन का जन्म हुआ।

1514 चल्दिरन युद्ध में सफाविद राजवंश के संस्थापक शाह इस्माइल प्रथम पर ओटोमन साम्राज्य के सुल्तान सेलिम प्रथम निर्णायक विजय प्राप्त की।

1521 डेनमार्क के क्रिस्टियन द्वितीय स्वीडन के राजा के पद से हटाए गये और गुस्ताव वासा नया राजा नियुक्त किया गया।

1541 विख्यात फ्रांसीसी खोजकर्ता जैक्स कार्टियर कनाडा की अपनी तीसरी यात्रा में क्यूबेक सिटी के पास पहुंचे।

1572 फ्रांसीसी धार्मिक युद्ध में पेरिस में हजारों ह्यूजेनॉट्स के खिलाफ भीड़ की हिंसा के परिणामस्वरूप सेंट बार्थोलोम्यू डे नरसंहार हुआ जिसमें करीब 30,000 तक लोग मारे गये।

1595 वैलाचियन राजकुमार माइकल द ब्रेव ने कैलुगेरेनी की लड़ाई में ओटोमन सेना का मुकाबला किया और एक निर्णायक सामरिक जीत हासिल की।

1628 बकिंघम, इंग्लैंड के पहले ड्यूक जॉर्ज विलियर्स की सैन्य जनरल जॉन फेल्टन ने हत्या कर दी।

1762 फ्रांस के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार आंद्रे शनीये का जन्म हुआ

1821 मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।

1839 ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया।

1853 सबसे आधुनिक पहला अंतरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान विभाग ब्रसेल्स बेल्जियम में स्थापित किया गया।

1872 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और आंध्र प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का जन्म हुआ।

1873 लंदन की प्रसिद्ध नदी टेम्स पर बने विशाल अल्बर्ट ब्रिज को खोला गया।

1875 स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक राजकुमार शुक्ल का जन्म हुआ।

1883 महात्मा गांधी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार रामचंद्र कृष्ण प्रभु का जन्म हुआ।

1896 फिलीपीन के क्विजोन शहर में आंद्रेस बोनिफेसियो और उनके साथी कामरेड्स ने स्पेनिश शासन के खिलाफ विद्रोह क्रांति की शुरुआत की।

1901 प्रसिद्ध अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी और मैनेजर गाइ बुश का जन्म हुआ। इसी दिन 1901 में प्रसिद्ध अमेरिकी कप्तान, वकील और राजनीतिज्ञ, पूर्वी जर्मनी में दूसरे संयुक्त राज्य अमेरिकी राजदूत हुए जॉन शर्मन कूपर का जन्म हुआ।

1902 भारतीय रिजर्व बैंक के छठे गवर्नर हुए एच. वी. आर. आयंगर का जन्म हुआ।

1914 जापान द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।

1918 ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए मराठी कवि गोविंद विनायक करंदीकर (विंदा करंदीकर) का जन्म हुआ।

1922 स्पेन के खिलाफ मोरक्को में विद्रोह हुआ। इसी दिन 1922 में विख्यात बेसबॉल खिलाड़ी जॉर्ज केल का जन्म हुआ। 1922 में इसी दिन तुर्की ने एफ्योन में ग्रीक ताकतों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले किये।

1923 वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा अध्यक्ष हुए बलराम जाखड़ का जन्म हुआ।

1939 सोवियत संघ और जर्मनी के बीच एक दूसरे पर हमला न करने की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1943 सुंदरी प्रतियोगिता जीतने वाली पहली एशियाई महिला हुई रीता फारिया का जन्म बंबई में हुआ।

1944 बहुत प्रसिद्ध रहीं हिंदी फिल्म अभिनेत्री सायरा बानो का जन्म हुआ

1947 यूनान के राष्ट्रपति दिमित्रियो मैक्सिमोज ने त्यागपत्र दे दिया।

1947 वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने।

1955 नौवीं लोकसभा के सदस्य सुखदेव नंदाजी काले का जन्म हुआ।



1961 छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के प्रभावशाली नेता और वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म हुआ। इसी दिन जाने माने मोटीवेशनल स्पीकर, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता शिव खेड़ा का जन्म धनबाद बिहार में हुआ।

1962 टेलस्टार सैटेलाइट से यूरोप और अमेरिका के बीच पहला लाइव टीवी प्रोग्राम प्रसारित किया गया।

1966 जाने माने पंजाबी अभिनेता और हास्य-व्यंग्य कलाकार बीएन शर्मा का जन्म जालंधर में हुआ।

1966 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ऑर्बिटर-1 लॉन्च किया था। इस स्पेसक्राफ्ट में एक मेन इंजन, 4 सोलर प्लेट और 68 किलो के कोडेक इमेजिंग सिस्टम को फिट किया गया था। इसका काम अलग-अलग एंगल से चांद की सतह की फोटो लेना था। चांद की ऑर्बिट में पहुंचने वाला ये दुनिया का पहला स्पेसक्राफ्ट भी था। स्पेसक्राफ्ट का लॉन्च सफल रहा और 14 अगस्त को स्पेसक्राफ्ट चांद की ऑर्बिट में पहुंच गया। 23 अगस्त 1966 को इस स्पेसक्राफ्ट ने धरती की भी एक फोटो भेजी। ये चांद की ऑर्बिट से ली गई धरती की पहली फोटो थी। 28 अगस्त तक स्पेसक्राफ्ट ने चांद की सतह की कुल 205 फोटो भेजी। 29 अक्टूबर को चांद की सतह से टकराकर ऑर्बिटर नष्ट हो गया।

1968 केके के नाम से सुप्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्मों के गीत गायक कृष्णाकुमार कुनत का जन्म दिल्ली में हुआ।

1975 प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का निधन हुआ।

1976 चीन में आए भूकंप से हजारों लोगों की मौत हुई और अरबों डाॅलर की संपत्ति का नुकसान हुआ।

1978 1977 के आम चुनाव में कथित तौर पर निजी कारों के मुफ्त इस्तेमाल के आरोप में जेल भेजी गईं पूर्व इंदिरा गांधी न्यायालय ने देश में ही रहने की चेतावनी और 1,875 डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया।

1979 ईरान की सेना ने कुर्द विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा दमन अभियान शुरु किया।

1983 जानी मानी माॅडल और फिल्म अभिनेत्री गौहर खान का जन्म पुणे में हुआ।

1986 बंबई (अब मुंबई) के शंभु अभावाने ने सबसे लंबे समय तक टाइपिंग का मैराथन जीतकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।

1988 खूबसूरत, लोकप्रिय फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल वाणी कपूर का जन्म हुआ।

1988 जानी मानी माॅडल, अभिनेत्री एवं टेलीविजन कलाकार सुदीपा सिंह का जन्म हुआ। इन्होंने 1966 में मिस वल्र्ड प्रतियोगिता जीती। यह जानी मानी फिजीशियन और माॅडल भी रहीं। इन्होंने भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब वगैरह के 600 से अधिक विज्ञापनों में माॅडलिंग की। 

1989 विनियस, लिथुआनिया बाल्टिक निवासियों ने स्वतंत्रता की मांग करते हुए 370 मील लंबी एक मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया जिसमें 1.5 मिलियन लोग शामिल हुए।

1989 जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल आशा नेगी का जन्म देहरादून में हुआ।

1990 इराक के सरकारी टेलीविजन पर सद्दाम हुसैन की पश्चिम बंदियों के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद हुआ। 1990 पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एकजुट होने की घोषणा की। इसी दिन 1990 में आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1991 विश्व की पहली पब्लिक इंटरनेट वेबसाइट लॉन्च की गई। 1991 से प्रति वर्ष 23 अगस्त को इंटरनॉट डे मनाया जाता है। इस वेबसाइट को टिम बर्नर्स ली ने डिजाइन किया था। टिम यूरोपियन काउंसिल फॉर न्यूक्लियर रिसर्च में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। यहां काम करने के दौरान टिम ने देखा कि वैज्ञानिकों को आइडिया, डेटा और जानकारी शेयर करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अलग-अलग कम्प्यूटर पर डेटा रखा होता था जिसे दूसरी जगह से एक्सेस करने के लिए दिक्कतें आती थीं। इस दौरान टेलीफोन भी टेप किए जाने लगे। इसलिए टेलीफोन पर बात करना भी सुरक्षित नहीं था। समस्या से निजात पाने के लिए टिम दुनियाभर के सभी कम्प्यूटर को एक नेटवर्क के जरिए कनेक्ट करने के विचार पर काम करने लगे। 1989 तक टिम बेसिक कोडिंग का काम पूरा कर चुके थे। उन्होंने एचटीएमएल, एचटीटीपी और यूआरआई मॉडल बनाए जो आज भी किसी भी वेबसाइट के काम करने का बेसिक मॉडल है। टिम ने इसे वर्ल्ड वाइड वेब नाम दिया और इस पर एक वेब पेज बनाया। 23 अगस्त 1991 को इस वेब पेज पर आम लोगों को भी एक्सेस दिया गया। इस तरह ये दुनिया का पहला वेब पेज था जिसे आम लोग भी अपने कम्प्यूटर पर ओपन कर सकते थे। इस वेबसाइट पर वर्ल्ड वाइड वेब की समरी दी गई है। 1993 में घोषणा की गई कि सभी के लिए इंटरनेट सर्विस फ्री रहेगी। इसके बाद इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ने लगा। आज वर्ल्ड वाइड वेब पर 100 करोड़ से भी ज्यादा वेब पेज हैं।

1994 प्रसिद्ध भारतीय महिला तैराक आरती साहा का निधन हुआ

1997 अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेंट रद्द किया गया।

1998 की 23 अगस्त को पहली बार दास व्यापार की स्मृति और उसके उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। 22 से 23 अगस्त 1791 की रात को, सेंट डोमिंगु में (आज का हैती गणराज्य) गुलामों के विद्रोह की शुरुआत हुई जिसमें ट्रांसाटलांटिक दास व्यापार के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

1999 इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता फिर से प्रारंभ हुई।

2000 ऐतिहासिक ओलंपिक खेलों की मेजबानी आस्ट्रेलियाई नगर सिडनी को 1993 में सौंपी गई।

2001 हरियाणा के हिसार के पूनिया हत्याकांड में भारतीय राजनेता रेलू राम पूनिया और उनके परिवार के सात सदस्यों की सामूहिक हत्या हुई थी। संजीव कुमार पूर्व विधायक रेलूराम पुनिया का दामाद था। 24 अगस्त 2001 को संजीव कुमार व उसकी पत्नी सोनिया ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। इन्होंने रेलूराम पुनिया, उसकी पत्नी कृष्णा, बेटे सुनील, बहु शकुंतला, बेटी प्रियंका, चार साल के पोते लोकेश, ढाई साल की पोती शिवानी और डेढ़ माह की प्रीती की हत्या कर दी थी। इस मामले में उकलाना थाने में केस दर्ज हुआ था। हिसार के पूर्व विधायक रेलूराम पुनिया समेत उनके परिवार के आठ लोगों के हत्यारे संजीव कुमार को स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2018 में पैरोल पर आने के बाद वह फरार हो गया था। इसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। एसटीएफ ने उसे उत्तर प्रदेश के मेरठ नेशनल हाईवे पर यूवी क्लब के सामने से गिरफ्तार किया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। फरवरी 2021 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

2002 संयुक्त राज्य अमरीका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण रोका, इटली ने पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बंद करने की धमकी दी।

2003 ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गये, पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने घोषित किया कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार कायम रखेगा।

2004 अमेरिका के जस्टिन गैटलिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर पृथ्वी के सबसे तेज धावक बने। चिली के निकोलस मासु ने अमेरिका के मार्डी फिश को हराकर ओलंपिक पुरुष एकल टेनिस का स्वर्ण पदक जीत लिया। इसी दिन लोकसभा में कांग्रेस की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए सरकार के समय नरेगा यानी नेशनल रूरल रोजगार गारंटी योजना बिल पारित हुआ।

2006 आस्ट्रिया की अपहृत बच्ची नताश्चा मारिया कांपुश अपहरणकर्ता वोल्फगांग प्रिकलोपिल के बंधन से आठ साल बाद भागने में सफल रही। नताश्चा उसके बाद सेलेब्रेटी बन गईं, वे प्रसिद्ध लेखिका और टीवी शो होस्ट हैं।

2007 यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर-2007 में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं। पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।

2008 झारखंड के निर्दलीय विधायक से मुख्यमंत्री बने मधुकोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 2008 में इसी दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश महिला आयोग में 16 सदस्यों को नामित किया।

2011 चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।

2012 राजस्थान में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत हुई।

2013 लेबनान के श्हर त्रिपोली में मस्जिद पर हुये हमले में 50 लोग मारे गए। ध्यान रहे कि लीबिया की राजधानी का नाम भी त्रिपोली है।

2018 प्रसिद्ध प्रखर भारतीय हिंदी, अंग्रेजी लेखक एवं पत्रकार तथा राजदूत रहे कुलदीप नैयर निधन हुआ।

2021 श्रीमती ह्यूस्टन कही गई डेम एलिजाबेथ वायलेट ब्लैकैडर निधन एडिनबर्ग, यूनाइटेड किंगडम में हुआ। एलिजाबेथ प्रसिद्ध स्कॉटिश चित्रकार और प्रिंटमेकर थीं। वह रॉयल स्कॉटिश अकादमी और रॉयल अकादमी दोनों के लिए चुनी जाने वाली पहली महिला थीं। 1962 में उन्होंने एडिनबर्ग कॉलेज ऑफ आर्ट में पढ़ाना शुरू किया, 1986 में सेवानिवृत्ति हुईं।


नमस्ते जी ! कृपया यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दीजिए।

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

#worlhistoryofAugust23rd #fact #news #nature #life #india #world #gk #truth #InternetDay #InternationalDayfortheRemembranceoftheSlaveTradeanditsAbolition 

World History of August 23: Brief information about important events of India and the world in the past more than 2000 years

30 BC Successful invasion of Egypt Octavian kills Marcus Antonius Antillus, eldest son of Mark Antony and last king of the Ptolemaic dynasty of Egypt (only child of Julius Caesar and Cleopatra) Caesarion in a very bloody battle.

79 Mount Vesuvius erupts on the feast day of Vulcan, the Roman god of fire.

476 After the conquest of Italy, Odoacer, chief of the Germanic tribes (Herulic Scirian Federati), is proclaimed Rex Italiae, or King of Italy, by his men.

1305 William Wallace, leader of the movement for Scottish independence from Britain, is publicly hanged in London's Smithfield Market.

1244 After a prolonged siege of Jerusalem, the Tower of David surrenders to the invading Khwarazmiya.

The 1268 Battle of Tagliacozzo led to the fall of the Hohenstaufen family from the Sicilian throne and the beginning of Angevin hegemony in southern Italy.

1305 Sir William Wallace, hero of Scottish independence, is hanged for high treason at Smithfield, London.

1328 French troops quell the Flemish Peasants' Revolt at the Battle of Kassel. The farmers were protesting against their exploitation and were demanding tax concessions for themselves. But the monarchy crushed the rebellion.

1382 Establishment of the Borjigin Sultanate Golden Horde militias led by the Islamic Sunni warrior Tokhtamysh besiege the capital of the Grand Duchy of Moscow.

1456 Johannes (Johannes) Gutenberg begins printing the world's first modern-day printing press in Germany, which became famous as the Gutenberg Bible. 21 copies of the Bible printed by Gutenberg are still safe in different countries including America. In 2000, Gutenberg got a place among the top celebrities of a thousand years, which included Mahatma Gandhi, Karl Marx, Albert Einstein etc. The invention of the printing press revolutionized the dissemination of information and knowledge as it became possible to print thousands and millions of copies of the same matter. Anything printed on paper became easy to print in large quantities and spread around the world.

1482 Jo Gwang-jo, noted Korean philosopher, was born.

1486 Sigismund von Herberstein, famous Slovenian historian and diplomat, was born.

In the 1514 Battle of Chaldiran, Sultan Selim I of the Ottoman Empire won a decisive victory over Shah Ismail I, the founder of the Safavid dynasty.

1521 Christian II of Denmark is deposed as King of Sweden and Gustav Vasa is appointed as the new king.

1541 Jacques Cartier, the famous French explorer, arrives near Quebec City on his third voyage to Canada.

Mob violence against thousands of Huguenots in Paris in the 1572 French Religious Wars resulted in the Saint Bartholomew's Day Massacre, in which up to 30,000 people died.

1595 Wallachian prince Michael the Brave confronts Ottoman forces at the Battle of Calugereni and wins a decisive tactical victory.

1628 George Villiers, 1st Duke of Buckingham, England, is assassinated by military general John Felton.

1762 Andre Schney, famous French poet and writer, was born

1821 Mexico declares independence.

1839 Britain captures Hong Kong in war with China.

1853 The first modern International Meteorological Department was established in Brussels, Belgium.

1872 T. Prakasam, noted freedom fighter, politician and first Chief Minister of Andhra Pradesh, was born.

1873 The massive Albert Bridge over the famous River Thames in London was opened.

1875 Rajkumar Shukla, freedom fighter and one of the leaders of Champaran Satyagraha, was born.

1883 Ramchandra Krishna Prabhu, follower of Mahatma Gandhi and famous journalist, was born.

1896 Andres Bonifacio and his fellow comrades launch a rebellion against Spanish rule in Quezon City, Philippines.

1901 Guy Bush, American baseball player and manager, was born. On this day in 1901, John Sherman Cooper, the famous American captain, lawyer and politician, who became the second United States Ambassador to East Germany, was born.

1902 H.V.R. became the sixth governor of the Reserve Bank of India. Iyengar was born.

1914 Japan declares war on Germany.

1918 Jnanpith awardee Marathi poet Govind Vinayak Karandikar (Vinda Karandikar) was born.

1922 Moroccan revolt against Spain. On this day in 1922, famous baseball player George Cale was born. On this day in 1922 Turkey launched a massive offensive against Greek forces at Efyon.

1923 Balram Jakhar, senior Congress leader and Speaker of the Lok Sabha, was born.

1939 Non-aggression pact signed between the Soviet Union and Germany.

1943 Rita Faria, the first Asian woman to win a beauty pageant, was born in Bombay.

1944 Saira Banu, famous Hindi film actress, was born

1947 President of Greece Dimitrios Maximose resigns.

1947 Vallabhbhai Patel became the Deputy Prime Minister of India.

1955 Sukhdev Nandaji Kale, member of the Ninth Lok Sabha, was born.

1961 Bhupesh Baghel, influential Congress leader and current Chief Minister of Chhattisgarh, was born. On this day, well-known motivational speaker, writer and social worker Shiv Kheda was born in Dhanbad district, Bihar.

1962 The first live TV program was broadcast between Europe and the US from the Telstar satellite.

1966 BN Sharma, noted Punjabi actor and comedian, was born in Jalandhar.

Orbiter-1 was launched by the US space agency NASA in 1966. A main engine, 4 solar plates and a 68 kg Kodak imaging system were fitted in this spacecraft. Its job was to take photographs of the lunar surface from different angles. It was also the world's first spacecraft to reach the lunar orbit. The launch of the spacecraft was successful and on 14 August the spacecraft reached the lunar orbit. On 23 August 1966, this spacecraft also sent a photo of the earth. This was the first photo of the Earth taken from the Moon's orbit. By August 28, the spacecraft sent a total of 205 photographs of the lunar surface. The orbiter was destroyed after hitting the lunar surface on 29 October.

1968 Krishnakumar Kunat, famous South Indian film singer as KK, was born in Delhi.

1975 Vinayakrao Patwardhan, famous classical music singer, passed away.

The 1976 China earthquake killed thousands and caused billions of dollars of property damage.

1978 Former Indira Gandhi jailed for allegedly using private cars for free during the 1977 general elections, released by the court on a stay in the country warning and a surety of $1,875.

1979 Iran's military begins a massive crackdown on Kurdish rebels.

1983 Gauhar Khan, well-known model and film actress, was born in Pune.

1986 Shambhu Abhwane of Bombay (now Mumbai) holds the world record by winning the longest typing marathon.

1988 Vaani Kapoor, beautiful, popular film actress and model, was born.

1988 Sudeepa Singh, noted model, actress, and television personality, was born. She won the Miss World contest in 1966. She was also a well-known physician and model. He modeled in more than 600 advertisements in India, Pakistan and Saudi Arabia etc.

1989 Vilnius, Lithuania Baltic residents form a 370-mile long human chain demanding independence, involving 1.5 million people.

1989 Asha Negi, well-known television actress and model, was born in Dehradun.

1990 Controversy erupts after pictures of Saddam Hussein with Western prisoners appear on Iraqi state television. 1990 East and West Germany announce reunification on 3 October. On this day in 1990, Armenia declared independence.

1991 The world's first public Internet website was launched. Since 1991, Internet Day is celebrated every year on 23 August. This website was designed by Tim Berners Lee. Tim was a software engineer at the European Council for Nuclear Research. While working here, Tim noticed that scientists face a lot of difficulty in sharing ideas, data and information. Data was kept on different computers which were difficult to access from other places. During this time telephones also started being tapped. So even talking on the telephone was not safe. To get rid of the problem, Tim started working on the idea of connecting all the computers around the world through a single network. By 1989, Tim had completed BASIC coding. He created the HTML, HTTP, and URI models, which are still the basic models for how any website works. Tim named it the World Wide Web and created a web page on it. On August 23, 1991, access to this web page was also given to the general public. In this way, it was the first web page in the world which even common people could open on their computers. A summary of the World Wide Web has been given on this website. In 1993, it was announced that internet service would be free for all. After this its use started increasing rapidly. Today there are more than 100 crore web pages on the World Wide Web.

1994 Arati Saha, famous Indian woman swimmer, passed away

1997 The patent on turmeric obtained by the Mississippi University Medical Center of America four years ago was revoked.

The International Day for the Remembrance and Abolition of the Slave Trade was observed for the first time on 23 August in 1998. On the night of 22 to 23 August 1791, a slave rebellion broke out in Saint Domingue (today's Republic of Haiti) that played a key role in the abolition of the transatlantic slave trade.

1999 Talks on recognition issues between Israel and Palestine resume.

The hosting of the 2000 historic Olympic Games was handed over to the Australian city of Sydney in 1993.

The 2001 Poonia massacre was the mass murder of Indian politician Relu Ram Poonia and seven of his family members in Hisar, Haryana. Sanjeev Kumar was the son-in-law of former MLA Reluram Punia. On August 24, 2001, Sanjeev Kumar and his wife Sonia carried out the murder. They killed Reluram Punia, his wife Krishna, son Sunil, daughter-in-law Shakuntala, daughter Priyanka, four year old grandson Lokesh, two and a half year old granddaughter Shivani and one and a half month old Preeti. A case was registered in this matter at Uklana police station. The Special Task Force arrested Sanjeev Kumar, the murderer of eight members of his family including former Hisar MLA Reluram Punia. He absconded after coming on parole in the year 2018. Since then he was being searched. STF arrested him in front of UV Club on Meerut National Highway in Uttar Pradesh. A reward of one lakh rupees was also declared on him. He was arrested in February 2021.

2002 USA halts test of missile defense system, Italy threatens to close consulate in Pakistan.

2003 After a pre-launch explosion of a spacecraft in Brazil kills at least 21 people, Pakistan's President Pervez Musharraf declares that Pakistan will maintain a minimum protective weapon.

2004 Justin Gatlin of America becomes the fastest runner on earth by winning the 100 meters sprint. Nicolas Massu of Chile won the Olympic men's singles tennis gold medal by defeating Mardy Fish of America. On the same day, the NREGA i.e. National Rural Employment Guarantee Scheme Bill was passed in the Lok Sabha during the Congress-led United Progressive Alliance i.e. UPA government.

2006: Kidnapped Austrian child Natasha Maria Kampusch escapes after eight years in captivity with her abductor Wolfgang Priklopil. Natasha became a celebrity after that, she is a famous author and TV show host.

2007 UNESCO's World Memory Register-2007 included 30 manuscripts of Rigveda. The Supreme Court of Pakistan has allowed the former Chief Minister of Pakistan Nawaz Sharif, who is living in exile, to return home.

2008 Jharkhand Independent MLA-turned-Chief Minister Madhukoda resigns from his post. On this day in 2008, the Uttar Pradesh government nominated 16 members to the State Commission for Women.

2011 Scientists from the Chinese Academy of Sciences trace the origin of the Brahmaputra and Indus rivers and complete a comprehensive satellite study of the length of their course.

2012 Heavy rains in Rajasthan killed 30 people.

2013 50 people were killed in an attack on a mosque in the Lebanese city of Tripoli. Keep in mind that the name of the capital of Libya is also Tripoli.

2018: Kuldeep Nayyar, a prominent Indian Hindi and English writer, journalist and ambassador, passed away.

2021 Dame Elizabeth Violet Blackadder, known as Mrs. Houston, died in Edinburgh, United Kingdom. Elizabeth was a famous Scottish painter and printmaker. She was the first woman to be elected to both the Royal Scottish Academy and the Royal Academy. In 1962 he began teaching at the Edinburgh College of Art, retiring in 1986.

Special Note: We claim that we have tried to give maximum and certified information in this post. You will not find so much information in any post/article of history available on the internet. Please check the information at your level. If there is any error in our post then inform us by commenting. Inspire your family, friends and contacts to read this post as much as possible. Thank you.


Namaste Ji ! Please help me by sharing this post.

To become a reporter of Hindi weekly newspaper Peoples Friend and Hindi news website Peoplesfriend.in published from Rudrapur (Uttarakhand, India), get your news, advertisements, compositions published, make your own newspaper, magazine, YouTube channel, Facebook page, website, news portal, Contact for your post, poster, advertisement etc. like and share etc. - WhatsApp, Telegram 9411175848 Email peoplesfriend9@gmail.com

#worlhistoryofAugust23rd #fact #news #nature #life #india #world #gk #truth #InternetDay #InternationalDayfortheRemembranceoftheSlaveTradeanditsAbolition

No comments

Thank you for your valuable feedback