ब्रेकिंग न्यूज़

8 जुलाई का इतिहास: जानिए पेरिस का जन्म दिन और 1200 वर्ष में भारत और दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में World History of July 8: Know about the birthday of Paris and important events that happened in India and the world in 1200 years



8 जुलाई को दुनिया के सबसे शानदार शहरों में से एक फ्रांस की राजधानी पेरिस का जन्मदिन है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन 250 ईसा पूर्व पेरिस की स्थापना हुई थी। पैरिसी जनजाति के कुछ लोग सीन नदी के किनारे पर बसे थे। ये नदी पेरिस शहर से गुजरती है। लोगों की आबादी बढ़ती गई और जनजाति के नाम पर ही इस इलाके को पेरिस पुकारा जाने लगा। 15 से 17वीं शताब्दी के दौरान पेरिस कला, आर्किटेक्चर और विज्ञान के केंद्र के तौर पर उभरा। 18वीं शताब्दी के मध्य में नेपोलियन तृतीय ने पेरिस को आधुनिक रूप से बसाने का फैसला लिया, जिसकी जिम्मेदारी इंजीनियर और प्लानर जॉर्ज यूजीन को दी गई। इसके बाद शहर में व्यापक पैमाने पर बदलाव किये गये।

869 भूकंप और उसके बाद आई सुनामी की वजह से जापान के आस-पास के इलाके में भूस्खलन हुआ, जिससे 4 किलोमीटर तक रेत जमा हो गई।

1099 प्रथम धर्मयुद्ध कहे गये एक युद्ध में येरूशलम में लगभग 15,000 यूरोपीय ईसाई बलों ने यरूशलेम पर कब्जा करने के लिए स्थानीय मुस्लिमों पर हमला किया।

1497 की 8 जुलाई को 4 विशाल जहाजों और सैकड़ों नौकाओं के साथ 170 लोगों को लेकर निकले वास्को डी गामा को भारत पहुंचने में करीब 11 महीने लग गए। इसी के साथ वास्को डी गामा ने यूरोप से भारत पहुंचने का समुद्री रास्ता खोज लिया। पुर्तगालियों के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि थी। भारत की चाय और मसाले हमेशा से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहे। उस समय वेनिस यूरोप का सबसे बड़ा व्यापरिक केंद्र था। तब यूरोपीय देश भारत के मसालों और चाय का इस्तेमाल करते थे। भारत से ये सामान अरब देशों से होते हुए यूरोप पहुंचता था। अरब के व्यापारी बड़े पैमाने पर भारत से तमाम चीजें ले जाकर यूरोपियनों को उपलब्ध कराते थे। अरब व्यपारियों के लिए केरल के मालावार में पहली मस्जिद बनाई गई थी। अरब देशों ने यूरोपीय देशों को कभी भी ये नहीं बताया था अरबों के लिए ये कमाई का एक बड़ा जरिया था। यद्यपि यूरोपीय लोगों को पता तो था कि दूर कहीं भारत है, लेकिन वहां पहुंचने का समुद्री रास्ता नहीं पता था। अरब देशों से होते हुए भारत नहीं पहुंचा जा सकता था इसलिए यूरोपीय लोग समुद्र से भारत पहुंचने का रास्ता तलाशने लगे। ऐसा माना जाता है कि इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस सबसे पहले भारत पहुंचने का समुद्री रास्ता पता करने निकले, लेकिन अटलांटिक महासागर में भटक गए और अमेरिका पहुंच गए। वे नवंबर 1492 में अमेरिकी धरती पर उतरे थे। इसके 5 साल बाद वास्को डी गामा भारत पहुंचने का समुद्री रास्ता खोजने निकल पड़े। उनके साथ एक बड़ा काफिला था जिसमें सफर के लिए जरूरी सामान और बाकी चीजों को रखा गया। सफर के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत के लिए 3 भाषाविद भी साथ रखे गए, जिनमें से 2 अरबी बोलते थे और एक अफ्रीका की बांटु भाषा बोलता था। रास्ते की निशानदेही के लिए अपने साथ बड़े-बड़े पत्थरों के पिलर भी रखे गए। गोवा में लंबे समय तक पुर्तगालियों का शासन रहा। भारत के आजाद होने के बाद गोवा की आजादी के लिए लंबे समय आंदोलन करने के बाद गोवा को आजादी मिली। गोवा में वास्को द गामा नाम का एक शहर भी है।

1579 लेडी ऑफ कजान, रूसी रूढ़िवादी चर्च का एक पवित्र चिह्न, कजान, वर्तमान तातारस्तान, रूस में खुदाई के दौरान मिला।

1709 रूस के पीटर प्रथम ने पोल्टावा में स्वीडन के चार्ल्स बारहवें को हराया और स्वीडन पर कब्जा कर लिया

1776 अमेरिका में कर्नल जॉन निक्सन ने स्वतंत्रता की घोषणा को पहली बार सार्वजनिक रूप से पढ़ा।

1791 विख्यात संगीतकार जोसेफ हेडन को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में संगीत की मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया।

1792 फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1808 स्पेन पर कब्जा करने के बाद जोसेफ बोनापार्ट ने बेओन कानून को मंजूरी दे दी। इस शाही राजाज्ञा से बोनापार्ट स्पेन का वैध शासक बन गया।

1836 मानव विकास पर शोध करने वाले महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन शोध करने सेंट हेलेना द्वीप पर पहुंचे।

1858 ग्वालियर के किले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने शांति की घोषणा की।



1889 विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल की शुरुआत हुई। इस अखबार की करीब 20 लाख प्रतियां रोजाना छपती हैं।

1898 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ पी. एस. कुमारस्वामी राजा का जन्म हुआ।

1903 महाराजा जोधपुर सरदार सिंह के बेटे और अगले राजपूत राजा उमैद सिंह महाराव का जन्म हुआ।

1912 स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस के प्रमुख नेता हुए बनारसी दास का जन्म हुआ।

1914 भारत के प्रमुख वामपंथी नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर रिकार्ड लंबे समय तक कार्यरत रहे ज्योति बसु का जन्म हुआ।

1918 ब्रिटिश शासित भारत के संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।

1930 इंग्लैंड के राजा जॉर्ज पंचम ने लंदन में इंडिया हाउस की स्थापना की।

1932 ग्रेट डिप्रेशन यानी महा मंदी के दौरान अमेरिकी शेयर सूचकांक डाऊ जोंस सर्वाधिक निचले स्तर 41 अंक पर पहुंच गया

1937 प्रसिद्ध हिंदी उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक गिरिराज किशोर का जन्म हुआ। हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यासकार होने के साथ-साथ एक सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक थे। इनके सम-सामयिक विषयों पर विचारोत्तेजक निबंध विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से प्रकाशित होते रहे। इनका उपन्यास ढाई घर अत्यन्त लोकप्रिय हुआ था।

1948 अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई।।

1949 अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिज्ञ गेगोंग अपांग का जन्म हुआ। 1949 में इसी दिन कांग्रेस नेता एवं आंध्र प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री हुए वाई. एस. राजशेखर रेड्डी का जन्म हुआ।

1954 भाखड़ा नांगल बांध का उद्घाटन हुआ। आज के हिमाचल प्रदेश के भाखड़ा में एक तेंदुए का पीछा करते हुए ब्रिटिश जनरल लुई डेन सतलज नदी की तराई में पहुंच गए थे। यहां पर जब उन्होंने सतलज नदी के बहाव को देखा तो सोचा कि इसका इस्तेमाल तो बिजली बनाने में किया जा सकता है। 1908 में उन्होंने इसके लिए ब्रिटिश सरकार को एक प्रस्ताव भेजा, लेकिन सरकार ने पैसों की कमी का हवाला देते हुए मना कर दिया। इसके करीब 10 साल बाद तत्कालीन चीफ इंजीनियर एफई वैदर के प्रयासों से एक विस्तृत रिपोर्ट बनाई गई, जिसमें 395 फीट ऊंचा बांध बनाने का प्रस्ताव था। बांध पंजाब के रोपड़ से करीब 69 किलोमीटर दूर बनाया जाना था। बांध को बनाने का उद्देश्य केवल सिंचाई के लिए पानी रोकना ही था। कई बार प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनती रही लेकिन हर बार किसी वजह से पास न हो सकी। अंतिम रूप से 1948 में प्रोजेक्ट रिपोर्ट पास हो पाई। इस रिपोर्ट में भाखड़ा डैम, नांगल डैम और नहरों को बनाने का प्रस्ताव था। 1951 में प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ। अमेरिका से इंजीनियरों की टीम बुलाई गई। फैसला हुआ कि पहले नहर बनाई जाएगी ताकि किसानों को जल्द से जल्द सिंचाई के लिए पानी मिल सके। सामान लाने ले जाने के लिए रोपड़ से नांगल तक 60 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई गई, सड़कें भी बनाई गईं और 50 बेड का एक अस्पताल भी बनाया गया। कहा जाता है कि भाखड़ा-नांगल नहर परियोजना पर पंडित नेहरू को बेहद गर्व था। उन्होंने इसके निर्माण के दौरान परियोजना का 10 बार दौरा किया। 8 जुलाई 1954 को पंडित नेहरू ने इस परियोजना का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के वक्त कहते हैं कि अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नेहरू को चांदी का फावड़ा दिया। नेहरू ने वह फावड़ा एक तरफ फेंक दिया और पास में ही पड़ा लोहे का परंपरागत फावड़ा उठाकर उद्घाटन करते हुए बोले, हमारा किसान क्या चांदी के फावड़े से खेती करता है।

1955 शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी ऊधमपुर के प्रमुख, जम्मू एवं कश्मीर के प्रमुख भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सरदार फारुख खान का जन्म हुआ।

1957 एनाहिम, कैलीफोर्निया, अमेरिका के 46वें मेयर, अमेरिकी राजनीतिज्ञ और बिजनेसमैन हैरी एस सिद्धू का जन्म भारत में हुआ।

1958 बाॅलीवुड के कपूर खानदान की बहू, प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी, लोकप्रिय हिंदी फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल नीतू सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ।

1963 अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए।

1966 दक्षिण भारतीय सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्री रेवती यानी आशा केलुन्नी का जन्म कोच्चि में हुआ।

1967 पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की बहन और प्रमुख सलाहाकार फातिमा जिन्ना का निधन हुआ।

1972 प्रमुख भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सौरव गांगुली का जन्म हुआ।

1973 प्रख्यात मलयालम फिल्म संगीतकार और गायक अल्फोंस जोसफ का जन्म त्रिसूर में हुआ।

1981 फ्रांस के प्रधानमंत्री मॉरिस ने बैंको और कुछ बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया।



1983 जानी मानी माॅडल और फिल्म अभिनेत्री मीरा चोपड़ा का जन्म नई दिल्ली में हुआ।

1985 जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल रिचा सोनी का जन्म मुजफ्फरपुर, बिहार में हुआ।



1991 हिंदी, अंग्रेजी और अनेक भारतीय फिल्मों की गीत गायिका, गीत लेखिका और संगीतज्ञ जसलीन कौर राॅयल का जन्म लुधियाना, पंजाब में हुआ।

1994 उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक किम इल सुंग का निधन 8 जुलाई को हुआ। अपने पिता के निधन के बाद किम जोंग उन ने नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर का पद संभाला। 1994 में इसी दिन शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।

1997 उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को संगठन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

2007 प्रधानमंत्री रहे समाजवादी नेता चंद्रशेखर का निधन हुआ।

2008 फ्रांस सरकार ने बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।

2011 अमेरिकी स्पेस शटल अटलांटिस लॉन्च किया गया। एसटीएस 135 एक छोटी अवधि मिशन था।

2012 असम में जबरदस्त बाढ़ ने विश्व प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 13 गैंडों समेत 500 से अधिक वन्य प्राणियों का जीवन खत्म कर दिया।

2014 जर्मनी के विख्यात फुटबालर मिरोस्लाव क्लोस ने विश्वकप में सर्वाधिक 16 गोलों का विश्व रिकार्ड बनाया।



2016 पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध इदी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी का निधन हुआ। 8 जुलाई को अमेरिका में राष्ट्रीय ब्लूबेरी दिवस मनाया.

2018 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख राजनीतिज्ञ एम. एम. जेकब का निधन हुआ।

2019 डीआरडीओ और भारत डायनामिक्स लिमिटेड निर्मित नाग मिसाइल का परीक्षण सेना के अधिकारियों ने राजस्थान के पोखरण में किया। इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजमार्ग परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए एनआईआईएफ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2020 हिंदी फिल्मों के मशहूर हास्य कलाकार जगदीप का निधन हुआ।

2021 हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनेता एवं मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का निधन हुआ।

विशेष अपील - सम्मानित पाठकों, हम आपके सहयोग के आभारी हैं। आपको जानकारियों से भरी हमारी यह दैनिक पोस्ट पसंद आती है। हमारा दावा है कि हम अधिकाधिक और प्रमाणिक, तथ्यात्मक जानकारी का समावेश इस आलेख में करते हैं। इंटरनेट पर मौजूद अन्य दैनिक इतिहास के आलेखों को देखकर आप हमारे आलेख की समीक्षा करेंगे तो आपको स्पष्ट हो जाएगा। सभी तथ्यों का हम सही होने का दावा नहीं करते, हम यथासंभव ठीक-ठीक तथ्य प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। आप अपने स्तर पर भी किताबों आदि का अध्ययन कर तथ्यों को चैक-क्रास चैक कर सकते हैं।

कृपया इसे अधिक से अधिक लोगों को शेयर कर और पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर हमारा सहयोग करें। हम आपके सहयोग के आभारी रहेंगे। आप अपने सुझाव, शिकायतें, जानकारी आदि हमें हमारे व्हाट्सऐप/टेलीग्राम  नंबर 9411175848 पर अथवा ईमेल- peoplesfriend9@gmail.com  पर भेज सकते हैं। अपने समाचार, रचनाएं विज्ञापन छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, फेसबुक पेज, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल इत्यादि शुरु करवाने/ संचालित करवाने इत्यादि के लिए भी आप हमसे उपरोक्त नंबर पर संदेश भेजकर संपर्क कर सकते हैं। कृपया अपना संदेश भर भेजें, फोन न करें। अपना काम भर बताएं संदेश के जरिये, हम उसके अनुरूप आपसे खुद संपर्क कर लेंगे। धन्यवाद ! आभार ! सप्रेम, एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार, रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत) #WorldRefugeeDay #WorldMusicDay  #WorldHydrographyDay #WorldRainforest Day #InternationalWidowsDay #InternationalOlympicDay #UnitedNationsPublicServiceDay #PassportSevaDivas #InternationalDayofWomeninDiplomacy #InternationalDayoftheSeafarer #InternationalDrugandDrugProhibitionDay #InternationalDayoftheTropics #NationalStatisticsDay #InternationalDayofParliamentarism #SanthalHulDay #WorldSocialMediaDay #Internationaljokeday #WorldUFODay #WorldSportsJournalistsDay #8july #Nationalbikiniday #WorldZoonosesDay #WorldChocolateDay #NationalBlueberryDay

World History of July 8: Know about the birthday of Paris and important events that happened in India and the world in 1200 years

July 8 is the birthday of Paris, the capital of France, one of the most spectacular cities in the world. It is believed that Paris was founded on this day in 250 BC. Some people of the Parisi tribe settled on the banks of the river Seine. This river passes through the city of Paris. The population of the people kept increasing and this area came to be called Paris after the name of the tribe. Paris emerged as a center of art, architecture and science during the 15th to 17th centuries. In the mid-18th century, Napoleon III decided to modernize Paris, which was entrusted to the engineer and planner Georges Eugene. After this, extensive changes were made in the city.

The 869 earthquake and subsequent tsunami caused landslides in the surrounding area of Japan, depositing up to 4 kilometers of sand.

1099 European Christian forces of about 15,000 in Jerusalem attack local Muslims to capture Jerusalem in a war called the First Crusade.

It took about 11 months for Vasco da Gama to reach India on July 8, 1497, carrying 170 people with 4 huge ships and hundreds of boats. With this, Vasco da Gama discovered the sea route from Europe to India. This was a great achievement for the Portuguese. India's tea and spices have always been famous all over the world. At that time Venice was the largest trading center in Europe. Then European countries used spices and tea from India. These goods from India used to reach Europe via Arab countries. Arab traders used to take many things from India and make them available to the Europeans on a large scale. The first mosque was built in Malavar, Kerala for Arab traders. Arab countries had never told this to European countries, it was a big source of income for Arabs. Although the Europeans knew that India was somewhere far away, they did not know the sea route to reach there. India could not be reached through Arab countries, so Europeans started looking for a way to reach India by sea. It is believed that the Italian navigator Christopher Columbus first set out to find the sea route to India, but wandered in the Atlantic Ocean and reached America. He landed on American soil in November 1492. After 5 years, Vasco da Gama set out to find a sea route to reach India. He was accompanied by a large convoy in which essential goods and other things were kept for the journey. During the journey, 3 linguists were also kept with the local people, of whom 2 spoke Arabic and one spoke the Bantu language of Africa. Big stone pillars were also kept with them to mark the way. Goa was ruled by the Portuguese for a long time. After the independence of India, Goa got independence after a long movement for the independence of Goa. There is also a city named Vasco da Gama in Goa.

1579 Lady of Kazan, a holy icon of the Russian Orthodox Church, found during excavations in Kazan, present-day Tatarstan, Russia.

1709 Peter I of Russia defeats Charles XII of Sweden at Poltava and annexes Sweden

1776 Colonel John Nixon reads the Declaration of Independence publicly for the first time in America.

1791 Noted composer Joseph Haydn was awarded an Honorary Doctorate of Music by the University of Oxford.

1792 France declares war on Prussia.

1808 Joseph Bonaparte approves the Bayonne Laws after the invasion of Spain. With this royal decree, Bonaparte became the legitimate ruler of Spain.

1836 Charles Darwin, the great scientist who researched human evolution, reached St. Helena Island to do research.

1858 Lord Canning declares peace after the fall of the Gwalior fort.

1889 The world famous American newspaper The Wall Street Journal was launched. About 20 lakh copies of this newspaper are printed daily.

1898 Indian National Congress politician P.S. Kumaraswamy Raja was born.

1903 Umaid Singh Maharao, son of Maharaja Jodhpur Sardar Singh and the next Rajput king, was born.

1912 Banarasi Das, freedom fighter and prominent Congress leader, was born.

1914 Jyoti Basu, India's leading leftist leader and chief minister of West Bengal, was born for a record long time.

1918 The Montague Chelmsford Report was published to reform the constitution of British India.

1930 King George V of England established India House in London.

During the 1932 Great Depression, the US stock index Dow Jones reached its lowest level of 41 points.

1937 Giriraj Kishore, famous Hindi novelist, prolific storyteller, playwright and critic, was born. Along with being a famous Hindi novelist, he was a strong storyteller, dramatist and critic. Thought-provoking essays on his contemporary subjects continued to be published through various newspapers and magazines. His novel Dhai Ghar became very popular.

1948 Recruitment of women in the US Air Force begins.

1949 Gegong Apang, prominent Arunachal Pradesh politician, was born. On this day in 1949, Congress leader and 14th Chief Minister of Andhra Pradesh Y. S. Rajasekhara Reddy was born.

1954 Bhakra Nangal Dam was inaugurated. Chasing a leopard in today's Bhakra, Himachal Pradesh, British General Louis Dane reached the Sutlej river valley. Here, when he saw the flow of Sutlej river, he thought that it can be used to generate electricity. In 1908, he sent a proposal to the British government for this, but the government refused citing lack of funds. About 10 years later, a detailed report was made with the efforts of the then Chief Engineer FE Vader, in which a 395 feet high dam was proposed. The dam was to be built about 69 km from Ropar in Punjab. The purpose of building the dam was only to stop the water for irrigation. Many times the project report was prepared but every time due to some reason it could not be passed. Finally the project report was passed in 1948. In this report, there was a proposal to build Bhakra Dam, Nangal Dam and canals. Work on the project began in 1951. A team of engineers was called from America. It was decided that a canal would be built first so that the farmers could get water for irrigation as soon as possible. A 60 kilometer long rail line was laid from Ropar to Nangal to transport goods, roads were also built and a 50-bed hospital was also built. It is said that Pandit Nehru was extremely proud of the Bhakra-Nangal canal project. He visited the project 10 times during its construction. This project was inaugurated by Pandit Nehru on 8 July 1954. At the time of inauguration it is said that the officials gave a silver shovel to Prime Minister Nehru. Nehru threw that shovel aside and picked up the traditional iron shovel lying nearby and said while inaugurating it, does our farmer do farming with a silver shovel.

1955 Sardar Farooq Khan, Indian Police Service officer in charge of Jammu and Kashmir, head of the Sher-e-Kashmir Police Academy, Udhampur, was born.

1957 Harry S. Sidhu, 46th Mayor of Anaheim, California, US, American politician and businessman, was born in India.

1958 Neetu Singh, daughter-in-law of Bollywood's Kapoor family, wife of famous actor Rishi Kapoor, popular Hindi film actress and model, was born in Delhi.

1963 The US stops all its financial transactions with Cuba.

1966 Revathi aka Asha Kelunni, leading actress of South Indian cinema, was born in Kochi.

1967 Fatima Jinnah, sister and chief advisor of Pakistan's founder Muhammad Ali Jinnah, passed away.

1972 Sourav Ganguly, prominent Indian cricketer, was born.

1973 Alphonse Joseph, noted Malayalam film composer and singer, was born in Thrissur.

1981 French Prime Minister Morris nationalized banks and some big industries.

1983 Meera Chopra, noted model and film actress, was born in New Delhi.

1985 Richa Soni, noted television actress and model, was born in Muzaffarpur, Bihar.

1991 Jasleen Kaur Royle, singer, songwriter and music composer of Hindi, English and many Indian films, was born in Ludhiana, Punjab.

1994 Kim Il Sung, dictator and founder of North Korea, died on July 8. After the death of his father, Kim Jong Un assumed the position of Supreme Leader of North Korea. On this day in 1994, Shimaki Mukai became Japan's first female astronaut.

1997 The North Atlantic Treaty Organization (NATO) invites Poland, Hungary and the Czech Republic to join the organization.

2007 Socialist leader Chandrashekhar, who was the Prime Minister, passed away.

2008 The French government proposes to grant honorary citizenship to controversial Bangladeshi writer Taslima Nasreen.

2011 The US Space Shuttle Atlantis is launched. STS 135 was a short duration mission.

The 2012 flash floods in Assam killed over 500 wild animals, including 13 rhinos, in the world-famous Kaziranga National Park.

In 2014, Germany's famous footballer Miroslav Klose set the world record for most goals in the World Cup with 16 goals.

2016 Abdul Sattar Edhi, founder of Pakistan's world famous Edhi Foundation, passed away.

2018 M. M. Jacob, prominent politician of the Indian National Congress, passed away.

2019 Nag missile manufactured by DRDO and Bharat Dynamics Limited was test-fired by Army officials at Pokhran in Rajasthan. On the same day the National Highways Authority of India (NHAI) signed an MoU with NIIF for funding highway projects.

2020 Famous comedian Jagdeep of Hindi films passed away.

2021 Virbhadra Singh, a prominent politician and Chief Minister of Himachal Pradesh, passed away.

Special Appeal - Respected readers, we are grateful for your cooperation. Hope you like our daily informative post. We claim that we include maximum and authentic, factual information in this article. It will be clear to you if you review our article by looking at other daily history articles on the internet. We do not claim that all the facts are correct, we try to present the facts as accurately as possible. You can check-cross-check the facts by studying books etc. at your own level.

Please help us by sharing and encouraging more and more people to read this. We will be grateful for your cooperation. You can send your suggestions, complaints, information etc. to us on our WhatsApp/Telegram number 9411175848 or email- You can also contact us by sending a message on the above number for getting your news, creations, advertisements printed, your newspaper, magazine, Facebook page, news website, YouTube channel etc. started / operated etc. Please leave your message, do not call. Just leave your details via message and we will get back to you accordingly. Thank you ! Gratitude ! Saprem, AP Bharti (Journalist, Editor People's Friend Hindi newspaper, Rudrapur, Uttarakhand, India)

Plz visit our Yutube Channel :  https://www.youtube.com/@apbharati7059

Plz Visit our facebook Profile :  https://www.facebook.com/profile.php?id=100087228624649

Plz Visit Our Quora Space :  https://peoplesfriendsspace.quora.com/

Plz Visit Our Twitter Profile :  https://twitter.com/Ayodhya090

Plz Visit our Hindi News Website : https://loknirnay11.blogspot.com

Plz Visit Our Instagram Profile : https://www.instagram.com/peoplesfriend9/

#WorldBloodDonorDay  #Globalwindday15june  #worldelderabuseawarenessday #InternationalDayofFamilyRemittances #WorldDaytoCombatDesertificationDrought #InternationalPicnicDay #Father'sDay #WorldRefugeeDay #WorldMusicDay  #WorldHydrographyDay #WorldRainforest Day #InternationalWidowsDay #InternationalOlympicDay #UnitedNationsPublicServiceDay #PassportSevaDivas #InternationalDayofWomeninDiplomacy #InternationalDayoftheSeafarer #InternationalDrugandDrugProhibitionDay #UnitedNationsInternationalDayinSupportofVictimsofTorture #MicroSmallandMediumSizedEnterprisesDay #msmeday #NationalInsuranceAwarenessDay #InternationalLightningSafetyDay #InternationalDayoftheTropics #NationalStatisticsDay #InternationalAsteroidDay #InternationalDayofParliamentarism #SanthalHulDay #WorldSocialMediaDay #Internationaljokeday #WorldUFODay #WorldSportsJournalistsDay #InternationalPlasticBagFreeDay #8july #Nationalbikiniday #WorldZoonosesDay #WorldChocolateDay #NationalBlueberryDay

No comments

Thank you for your valuable feedback