ब्रेकिंग न्यूज़

5 जुलाई का विश्व इतिहास: जानिए 500 वर्ष में भारत और दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में World History of July 5: Know about the important events that happened in India and the world in 500 years

1658 मुगल शासक मुहिउद्दीन मोहम्मद औरंगजेब ने अपने बड़े भाई शहजादे मिर्जा मोहम्मद मुराद बख्श को बंदी बनाया।



1687 विश्व विख्यात वैज्ञानिक आइजैक न्यूटन की द फिलोसोफी नेचुरलिस प्रिंसिपिया मैथेमेटिका किताब प्रथम बार प्रकाशित हुई जिसमें गति के उनके नियमों और उनके विविधतापूर्ण गुरुत्वाकर्षण के नियमों का वर्णन है।

1811 वेनेजुएला को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।

1841 थॉमस कुक ने इंग्लैंड में पहली रेलवे सेवा प्रारंभ की।

1848 हंगरी के राष्ट्रीय क्रांतिकारी संसद ने काम शुरू किया।

1865 रॉयल असेंट संसद के एक अधिनियम के तहत दिया गया कि टायलिन रेलवे को यात्रियों को स्टीम हॉलेज द्वारा ले जाने की इजाजत है - जो ब्रिटेन की पहली गेज रेलवे है।

1877 अंग्रेजी भाषा की प्रतिष्ठित कवयित्री तोरु दत्त का निधन हुआ।

1882 विख्यात सूफी विचारक, संगीतज्ञ, अनुवादक, गायक इनायत खान रहमत खान का जन्म वडोदरा, गुजरात में हुआ। उन्होंने लंदन और पश्चिम में सूफी विचार के केंद्र खुलवाए।

1918 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और केरल के मुख्यमंत्री हुए के. करुणाकरन का जन्म हुआ।

1924 ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्रोह हुआ।

1935 फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने अमेरिका के नेशनल लेबर रिलेशंस कानून पर हस्ताक्षर किए।

1945 लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की।



1946 लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष व जाने माने भारतीय दलित राजनेता रामविलास पासवान का जन्म हुआ। इसी दिन विख्यात प्राध्यापक और कथाकार असगर वजाहत का जन्म हुआ। पेरिस के फैशन डिजाइनर लुई रियर्ड द्वारा बिकनी के आविष्कार की वर्षगांठ पर 1946 में फ्रांस सरकार ने 5 जुलाई को राष्ट्रीय बिकिनी दिवस मनाने की घोषणा की थी। तब से यह दिवस फ्रांस और अन्य देशों के लोगों को पेरिस के फैशन के प्रति जागरूकता और उत्सुकता पैदा करता रहा है। 

1947 भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया जिसे बाद में ब्रिटिश राजशाही की स्वीकृति मिल गई।

1950 नए कानून के तहत सभी यहूदियों को इस्राइल में रहने की अनुमति दी गई।

1952 गोविंद निहलानी, विधु विनोद चोपड़ा, सुधीर मिश्रा, शेखर कपूर, महेश भट्ट, विजय सिंह जैसे तमाम विख्यात फिल्मकारों की फिल्मों का संपादन करने वाली रेणु सलूजा का जन्म दिल्ली में हुआ।

1954 ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन यानी बीबीसी ने पहला टेलीविजन प्रसारण किया। 20 मिनट का प्रोग्राम पहले से बनाकर तैयार किया गया था। इसी दिन आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्थापना हुई। इसी दिन आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। यह मुसी नदी के दक्षिणी तट पर बनी एक बेहतरीन इमारत है। इसे हैदराबाद के निजाम सातवें मीर उस्मान अली खान ने सराकेनिक शैली में लाल और सफेद पत्थरों से बनवाया था।

1956 समकालीन कवि एवं लेखक ज्योति खरे का जन्म जन्म लिया

1957 जाने माने भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का निधन हुआ।

1960 बड़े अमीर, भारत के वारेन बफेट और भारतीय शेयर बाजार के बिग बुल कहे गये मशहूर शेयर कारोबारी, रेयर इंटरप्राइजेज कंपनी के मालिक राकेश झुनझुनवाला का जन्म हैदराबाद में हुआ।

1962 अल्जीरिया के ओरान में हुए नरसंहार में 96 लोगों की मौत हुई। अल्जीरिया फ्रांस से स्वतंत्र हो गया। अल्जीरिया भूमध्य सागर के तट पर उत्तरी अफ्रीका का एक देश है। इसकी राजधानी और सबसे बसा हुआ शहर अल्जीयर्स है। 2,381,741 वर्ग के क्षेत्रफल के साथ, 90 प्रतिशत रेगिस्तान है, अल्जीरिया दुनिया का दसवां सबसे बड़ा देश है और अरब और अफ्रीका में सबसे बड़ा है।

1968 भारत में पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।



1973 बाॅलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान की शिष्या जानी मानी टेलीविजन एवं फिल्म कोरियोग्राफर, अभिनेत्री, शो प्रस्तोता एवं इंडियाज बेस्ट डांसर प्रतियोगिता की जज गीता कपूर का जन्म बंबई में हुआ।

1975 31वर्षीय अमरीकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश विंबलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले काले व्यक्ति बने। इसी दिन 1975 में केप वर्डे ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की। यह एक द्वीप देश है यह पश्चिमी अफ्रीका के तट से 570 किलोमीटर दूर स्थित है और द्वीप समूह चार हजार किलोमीटर से थोड़ा अधिक के संयुक्त क्षेत्र को कवर करता है।

1976 प्रसिद्ध तमिल फिल्म अभिनेता, निर्माता-निर्देशक मधु वारियर का जन्म नागरकोइल में हुआ।

1977 जनरल जिया उल हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने देश की सत्ता पर कब्जा जमाया। प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को सत्ताच्युत कर गिरफ्तार किया। अप्रैल 1979 में भुट्टो को फांसी दे दी गई।

1980 मुमताज के नाम से सुपरिचित हिंदी, कन्नड़, तमिल एवं मलयालम सिनेमा की खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री एवं माॅडल नग्मा खान का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन स्वीडन के विख्यात टेनिस खिलाड़ी ब्योर्न बोर्ग ने अपना पांचवां विंबलडन फाइनल जीता। इसी दिन बाॅलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय खान के बेटे जाने माने अभिनेता एवं माॅडल जायेद खान का जन्म बंबई में हुआ।

1981 राजन महादेवन ने गणित के पाई के 31 हजार 811 अंकों की गणना कर विश्व रिकार्ड बनाया।

1987 श्रीलंका की सेना के खिलाफ तमिलों के अधिकारों के लिए संघर्षरत द ब्लैक टाइगर्स ऑफ लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल इलम ने नेल्लीडीह में पहली आत्मघाती बमबारी की।



1994 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और माॅडल श्रुति शर्मा का जन्म हुआ। इसी दिन इस्रायल अधिकृत जेरिको में फिलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत हुई।

1995 भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु का जन्म हुआ। इसी दिन आर्मेनिया गणराज्य ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता के चार साल बाद अपना संविधान अपनाया। इसी दिन आर्मेनिया यूरेशिया में दक्षिण काकेशस क्षेत्र में एक पहाड़ी देश है। यह पश्चिमी एशिया में स्थित है।

1996 एक वयस्क कोशिका से क्लोन किया गया पहला स्तनपायी डॉली भेड़। डॉली एक महिला घरेलू भेड़ थी और एक वयस्क दैहिक कोशिका से क्लोन किया जाने वाला पहला जानवर था। यह परमाणु हस्तांतरण की प्रक्रिया का उपयोग करके किया गया था। वह कीथ कैंपबेल, इयान विल्मुट और सहयोगियों द्वारा विकसित किया गया।

1998 विख्यात टेनिस खिलाड़ी पीट संप्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल खिताब जीता।

1998 टैंक विरोधी मिसाइल नाग का सफल परीक्षण किया गया। इसी दिन 1998 में तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन हुआ।

1999 संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा हुई।

2000 दुशांबे (कजाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ हुआ।

2001 चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2002 काठमांडु में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।

2004 यूनान ने यूरो कप फुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया। इसी दिन इंडोनेशिया में पहला राष्ट्रपति चुनाव आयोजित हुआ।

2006 उत्तर कोरिया द्वारा कथित तौर पर कम से कम सात अलग-अलग बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक आपातकालीन बैठक आयोजित की।

2007 मैक्सिको के दक्षिणी प्रांत ट्यूबला में हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मृत्यु। इसी दिन ईरान ने अपने विवादास्पद परमाणु मुद्दे को सुलझाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।

2008 नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।

2009 स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने एंडी रोडिक को हराकर विबंलडन खिताब जीता।

2013 इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद पर हुये बम हमले में 15 लोगों की मौत।

2015 7वीं महिला फुटबॉल विश्व कप के मैच में वैंकूवर में संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान को 5-2 से हराया।

2016 नासा का अंतरिक्षयान जूनो बृहस्पति ग्रह की कक्षा में पहुँचा।

2019 अफ्रीका के मुस्लिम देश ट्यूनीशिया ने महिलाओं के चेहरे को ढंकने वाले नकाब के पहनने पर रोक लगा दी। ट्यूनीसिया ने यह कदम आतंकी हमलों से सुरक्षा के मद्देनजर उठाया। इसी दिन टाटा स्टील कलिंगनगर पहला और एकमात्र भारतीय विनिर्माण संयंत्र बना, जिसे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रतिष्ठित लाइटहाउस नेटवर्क में शामिल किया गया।


विशेष अपील - सम्मानित पाठकों, हम आपके सहयोग के आभारी हैं। आपको जानकारियों से भरी हमारी यह दैनिक पोस्ट पसंद आती है। हमारा दावा है कि हम अधिकाधिक और प्रमाणिक, तथ्यात्मक जानकारी का समावेश इस आलेख में करते हैं। इंटरनेट पर मौजूद अन्य दैनिक इतिहास के आलेखों को देखकर आप हमारे आलेख की समीक्षा करेंगे तो आपको स्पष्ट हो जाएगा। सभी तथ्यों का हम सही होने का दावा नहीं करते, हम यथासंभव ठीक-ठीक तथ्य प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। आप अपने स्तर पर भी किताबों आदि का अध्ययन कर तथ्यों को चैक-क्रास चैक कर सकते हैं।

कृपया इसे अधिक से अधिक लोगों को शेयर कर और पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर हमारा सहयोग करें। हम आपके सहयोग के आभारी रहेंगे। आप अपने सुझाव, शिकायतें, जानकारी आदि हमें हमारे व्हाट्सऐप/टेलीग्राम  नंबर 9411175848 पर अथवा ईमेल- peoplesfriend9@gmail.com  पर भेज सकते हैं। अपने समाचार, रचनाएं विज्ञापन छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, फेसबुक पेज, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल इत्यादि शुरु करवाने/ संचालित करवाने इत्यादि के लिए भी आप हमसे उपरोक्त नंबर पर संदेश भेजकर संपर्क कर सकते हैं। कृपया अपना संदेश भर भेजें, फोन न करें। अपना काम भर बताएं संदेश के जरिये, हम उसके अनुरूप आपसे खुद संपर्क कर लेंगे। धन्यवाद ! आभार ! सप्रेम, एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार, रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत) #WorldRefugeeDay #WorldMusicDay  #WorldHydrographyDay #WorldRainforest Day #InternationalWidowsDay #InternationalOlympicDay #UnitedNationsPublicServiceDay #PassportSevaDivas #InternationalDayofWomeninDiplomacy #InternationalDayoftheSeafarer #InternationalDrugandDrugProhibitionDay #InternationalDayoftheTropics #NationalStatisticsDay #InternationalDayofParliamentarism #SanthalHulDay #WorldSocialMediaDay #Internationaljokeday #WorldUFODay #WorldSportsJournalistsDay #5july #Nationalbikiniday


World History of July 5: Know about the important events that happened in India and the world in 500 years

1658 Mughal ruler Muhiuddin Mohammad Aurangzeb imprisoned his elder brother Shahzade Mirza Mohammad Murad Baksh.

1687 World-renowned scientist Isaac Newton's The Philosophiae Naturalis Principia Mathematica is published for the first time, describing his laws of motion and his laws of multivariate gravitation.

1811 Venezuela gained independence from Spain.

1841 Thomas Cook started the first railway service in England.

1848 The National Revolutionary Parliament of Hungary begins work.

1865 Royal Assent granted under an Act of Parliament allowing the Tylen Railway to carry passengers by steam haulage – Britain's first gauge railway.

1877 Toru Dutt, an eminent English language poetess, passed away.

1882 Inayat Khan Rahmat Khan, noted Sufi thinker, musician, translator, singer, was born in Vadodara, Gujarat. He opened centers of Sufi thought in London and the West.

1918 Indian National Congress politician and Chief Minister of Kerala K. Karunakaran was born.

1924: Military rebellion in Sao Paulo, Brazil.

1935 Franklin D. Roosevelt signs the US National Labor Relations Act.

1945 Labor Party wins British parliamentary elections.

1946 Ram Vilas Paswan, president of the Lok Janshakti Party and noted Indian Dalit politician, was born. On this day famous professor and story writer Asghar Wajahat was born. In 1946, the French government declared July 5 as National Bikini Day, the anniversary of the bikini's invention by Parisian fashion designer Louis Riard. Since then the day has been creating awareness and curiosity about Parisian fashion in France and other countries.

1947 The Indian Independence Act was presented in the British Parliament which later got the approval of the British monarchy.

Under the 1950 new law, all Jews were allowed to live in Israel.

1952 Renu Saluja, who edited films of famous filmmakers like Govind Nihalani, Vidhu Vinod Chopra, Sudhir Mishra, Shekhar Kapur, Mahesh Bhatt, Vijay Singh, was born in Delhi.

1954 The British Broadcasting Corporation ie BBC broadcasts the first television. The 20-minute program was prepared in advance. Andhra Pradesh High Court was established on this day. Andhra Pradesh High Court was established on this day. It is a fine building built on the southern bank of the Musi River. It was built by the seventh Nizam of Hyderabad, Mir Osman Ali Khan, in the Saracenic style with red and white stones.

1956 Jyoti Khare, contemporary poet and writer, was born

1957 Anugrah Narayan Sinha, eminent Indian freedom fighter, teacher, lawyer, politician and builder of modern Bihar, passed away.

1960 Rakesh Jhunjhunwala, the owner of Rare Enterprises Company, the famous stock trader called Warren Buffett of India and the Big Bull of the Indian stock market, was born in Hyderabad.

1962 Massacre in Oran, Algeria, kills 96 people. Algeria became independent from France. Algeria is a country in North Africa on the coast of the Mediterranean Sea. Its capital and most populated city is Algiers. With an area of 2,381,741 km², 90 percent of which is desert, Algeria is the tenth largest country in the world and the largest in Arabia and Africa.

1968 The first submarine arrived in India from Soviet Russia.

1973 Geeta Kapoor, noted television and film choreographer, actress, show presenter and judge of India's Best Dancer competition, disciple of famous Bollywood choreographer Farah Khan, was born in Bombay.

1975 31-year-old American tennis player Arthur Ashe becomes the first black man to win the singles tournament at Wimbledon. On this day in 1975, Cape Verde gained its independence from Portugal. It is an island country. It is located 570 kilometers off the coast of West Africa and the archipelago covers a combined area of a little over four thousand kilometres.

1976 Madhu Warrier, noted Tamil film actor, producer-director, was born in Nagercoil.

1977 The Pakistani army, under the leadership of General Zia-ul-Haq, seized power in the country. Prime Minister Zulfikar Ali Bhutto was deposed and arrested. Bhutto was hanged in April 1979.

1980 Nagma Khan, beautiful, bold actress and model of Hindi, Kannada, Tamil and Malayalam cinema, better known as Mumtaz, was born in Bombay. On the same day, Sweden's famous tennis player Bjorn Borg won his fifth Wimbledon final. On this day, well-known actor and model Zayed Khan, son of Bollywood's famous actor Sanjay Khan, was born in Bombay.

1981 Rajan Mahadevan created a world record by calculating 31 thousand 811 digits of pi.

1987 The Black Tigers of Liberation Tigers of Tamil Eelam, fighting for the rights of Tamils against the Sri Lankan army, carried out the first suicide bombing in Nellidih.

1994 Shruti Sharma, a well-known beautiful, bold Indian television actress and model, was born. On this day, Palestinian self-government formally began in Israel-occupied Jericho.

1995 PV Sindhu, India's famous badminton player, was born. On this day the Republic of Armenia adopted its constitution, four years after its independence from the Soviet Union. On the same day Armenia is a mountainous country in the South Caucasus region in Eurasia. It is located in western Asia.

1996 Dolly the sheep, the first mammal cloned from an adult cell. Dolly was a female domestic sheep and the first animal to be cloned from an adult somatic cell. This was done using the process of nuclear transfer. It was developed by Keith Campbell, Ian Wilmut and colleagues.

1998 Pete Sampras, the famous tennis player, won the Wimbledon singles title for the fifth time.

1998 The anti-tank missile Nag was successfully tested. On this day in 1998, Dolphin City was inaugurated in Tamil Nadu.

1999 The United States announced sanctions on the Taliban.

2000 Shanghai-5 countries conference started in Dushanbe (Kazakhstan).

After the defeat in the 2001 election, the Prime Minister of Bulgaria, Ivan Kostov, resigned from his post.

2002 A bomb blast at the Nepali Congress Party headquarters in Kathmandu injures 10 people.

2004 Greece made history by winning the Euro Cup football tournament. On this day the first presidential election was held in Indonesia.

2006 The United Nations Security Council holds an emergency meeting after North Korea reportedly tested at least seven different ballistic missiles.

2007: 60 people die in a landslide in the southern province of Tubla, Mexico. On the same day, Iran invited officials of the International Atomic Energy Agency for talks, taking an important step towards resolving its controversial nuclear issue.

2008 Nepal's interim cabinet passed a resolution to bring a bill to amend the constitution.

2009 Roger Federer of Switzerland wins the Wimbledon title by defeating Andy Roddick.

2013 15 people died in a bomb attack on a mosque in Baghdad, the capital of Iraq.

The United States defeated Japan 5–2 in a match at the 2015 7th Women's Soccer World Cup in Vancouver.

2016 NASA's Juno spacecraft reaches the orbit of Jupiter.

2019 The Muslim country of Africa, Tunisia, banned the wearing of the niqab, which covers the face of women. Tunisia took this step in view of security from terrorist attacks. On the same day, Tata Steel Kalinganagar became the first and only Indian manufacturing plant to be included in the prestigious Lighthouse Network of the World Economic Forum.

Special Appeal - Respected readers, we are grateful for your cooperation. Hope you like our daily informative post. We claim that we include maximum and authentic, factual information in this article. It will be clear to you if you review our article by looking at other daily history articles on the internet. We do not claim that all the facts are correct, we try to present the facts as accurately as possible. You can check-cross-check the facts by studying books etc. at your own level.

Please help us by sharing and encouraging more and more people to read this. We will be grateful for your cooperation. You can send your suggestions, complaints, information etc. to us on our WhatsApp/Telegram number 9411175848 or email- You can also contact us by sending a message on the above number for getting your news, creations, advertisements printed, your newspaper, magazine, Facebook page, news website, YouTube channel etc. started / operated etc. Please leave your message, do not call. Just leave your details via message and we will get back to you accordingly. Thank you ! Gratitude ! Saprem, AP Bharti (Journalist, Editor People's Friend Hindi newspaper, Rudrapur, Uttarakhand, India)

Plz visit our Yutube Channel :  https://www.youtube.com/@apbharati7059

Plz Visit our facebook Profile :  https://www.facebook.com/profile.php?id=100087228624649

Plz Visit Our Quora Space :  https://peoplesfriendsspace.quora.com/

Plz Visit Our Twitter Profile :  https://twitter.com/Ayodhya090

Plz Visit our Hindi News Website : https://loknirnay11.blogspot.com

Plz Visit Our Instagram Profile : https://www.instagram.com/peoplesfriend9/

#WorldBloodDonorDay  #Globalwindday15june  #worldelderabuseawarenessday #InternationalDayofFamilyRemittances #WorldDaytoCombatDesertificationDrought #InternationalPicnicDay #Father'sDay #WorldRefugeeDay #WorldMusicDay  #WorldHydrographyDay #WorldRainforest Day #InternationalWidowsDay #InternationalOlympicDay #UnitedNationsPublicServiceDay #PassportSevaDivas #InternationalDayofWomeninDiplomacy #InternationalDayoftheSeafarer #InternationalDrugandDrugProhibitionDay #UnitedNationsInternationalDayinSupportofVictimsofTorture #MicroSmallandMediumSizedEnterprisesDay #msmeday #NationalInsuranceAwarenessDay #InternationalLightningSafetyDay #InternationalDayoftheTropics #NationalStatisticsDay #InternationalAsteroidDay #InternationalDayofParliamentarism #SanthalHulDay #WorldSocialMediaDay #Internationaljokeday #WorldUFODay #WorldSportsJournalistsDay #InternationalPlasticBagFreeDay #5july #Nationalbikiniday

No comments

Thank you for your valuable feedback