ब्रेकिंग न्यूज़

10 जुलाई का इतिहास: भारत और दुनिया में 900 वर्ष में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी History of July 10: Information about important events that happened in 900 years in India and the world

1190 तृतीय धर्मयुद्ध के बीच रोमन सम्राट फेडरिक बार्बेरोजा की मौत हुई।

1246 नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली का बादशाह बना।

1553 मात्र 15 साल की उम्र में लेडी जेन ग्रे इंग्लैंड की रानी बनीं। हालांकि वे केवल 9 दिन तक ही इस पद रहीं इसलिए उन्हें 9 दिन की रानी के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि यह 9 दिन ही रानी रह सकीं।

1624 हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

1652 इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1800 ब्रिटिश गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेस्ली ने कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना कराई। बंगाली, हिंदी और भारतीय उपमहाद्वीप की अन्य स्थानीय भाषाओं की पढ़ाई के निमित्त इसे स्थापित किया गया।



1806 वेल्लूर में भारतीय सिपाहियों ने अंग्रेजों के खिलाफ पहला विद्रोह किया था। वेल्लोर के किले में भारतीय सैनिकों ने करीब 200 अंग्रेज सैनिकों पर हमला किया। किले को अंग्रेजों से मुक्त कराकर टीपू सुल्तान के बेटे को वहां का राजा घोषित कर दिया। इस प्रकरण को वेल्लूर विद्रोह का नाम दिया गया। इस सैनिक विद्रोह की वजह अंग्रेजों का नया ड्रेस कोड था। कोड में हिन्दू सैनिकों को तिलक न लगाने और मुस्लिम सैनिकों को दाढ़ी न रखने का हुक्म दिया गया था। इसके साथ सैनिकों को एक कलगी लगी हैट भी पहनने का हुक्म दिया गया। भारतीय सैनिकों ने अंग्रेजों के इस हुक्म का विरोध किया, किंतु अंग्रेजों ने विरोध करने वाले सैनिकों पर कोड़े बरसाए और उन्हें सेना से बर्खास्त कर दिया। अंग्रेजों के इस कार्रवाई से सिपाहियों का गुस्सा बढ़ गया। 9 जुलाई 1806 को टीपू सुल्तान की एक बेटी की शादी वेल्लोर के किले में ही थी। 4 मई 1799 को टीपू सुल्तान का निधन हो गया था और उनका परिवार उस समय ईस्ट इंडिया कंपनी के रहमो-करम पर गुजर-बसर कर रहा था। अंग्रेजों ने टीपू सुल्तान के परिवार को वेल्लोर किले का एक हिस्सा रहने के लिए दे रखा था। इस शादी में विद्रोही सैनिक भी इकट्ठे हुए और फैसला लिया कि किले को अंग्रेजों से मुक्त कराया जाएगा। विवाह संपन्न होने के बाद भारतीय सैनिक अपनी योजना को अंजाम देने में लग गए। सिपाहियों ने अपने अंग्रेज अधिकारियों को सबसे पहले निशाना बनाया। इसके साथ ही पूरे किले में सिपाही फैल गए और एक-एक कर सभी अंग्रेजों को मारा जाने लगा। किले के सेनापति जॉन फैनकोर्ट भी मारा गया और सुबह होते-होते किला भारतीय सैनिकों के कब्जे में आ गया। किले पर मैसूर सल्तनत का झंडा फहरा दिया गया और टीपू सुल्तान के बेटे को राजा घोषित कर दिया गया। वेल्लूर से लगभग 25 किलोमीटर आरकोट में ब्रिटिश सेना के कैंप को ये खबर पहुंची तो अंग्रेजों ने तुरंत गोला-बारूद के साथ सैनिकों का बड़ा जत्था वेल्लूर किले पर आक्रमण के लिए भेज दिया। ब्रिटिश सेना किले में घुसी और भारतीय सैनिकों का नरसंहार करने लगी। जो दिखा उसे गोली से उड़ा दिया गया। थोड़ी ही देर में सैकड़ों भारतीय सैनिक शहीद हो गए और फिर से अंग्रेजों का किले पर कब्जा हो गया।

1832 अमेरिकी राष्ट्रपति एंडू जैक्सन ने दूसरे बैंक को पुनः अधिकार दिए जाने के लिए अपने वीटो अधिकार को इस्तेमाल किया।

1848 अमेरिका के न्यूयॉर्क और शिकागो नगरों के बीच पहला टेलीग्राफ संपर्क शुरू हुआ।

1851 अमेरिका के कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में कैलिफोर्निया वेस्लेयन कॉलेज के रूप में विश्वविद्यालय स्थापित किया।

1856 वाई-फाई के जन्मदाता माने गये अमेरिकी सरर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का जन्म हुआ।

1884 इंग्लैंड के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले जा रहे प्रथम क्रिकेट टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश के कारण रद्द हुआ।

1888 प्रसिद्ध क्रांतिकारी और संत हंसराज के पुत्र बलराज भल्ला का जन्म हुआ।

1890 भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं असम के प्रथम मुख्यमंत्री हुए गोपीनाथ बोरदोलोई का जन्म हुआ।

1906 भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक दामोदर मेनन का जन्म हुआ।

1907 फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1913 यूरोपीय देश रोमानिया ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1921 प्रसिद्ध कवि शिवदीन राम जोशी का जन्म हुआ। इसी दिन मशहूर गीतकार और शायर असद भोपाली का जन्म हुआ।

1924 डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।

1925 सोवियत संघ की आधिकारिक समाचार एजेंसी टीएएसएस तास शुरु हुई।

1927 सर गंगा राम का निधन हुआ। वे प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक थे।

1931 पहली महिला विमान चालक बायन होजन ने संसार का चक्कर लगाने के लिए उड़ान आरंभ की। इसी दिन भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक एम. एस. गोपालकृष्णन का जन्म हुआ था और नार्वे ने 1931 में 10 जुलाई को पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।

1934 सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित हुए और इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय समाज सेवी रजनीकांत अरोल का जन्म हुआ।

1936 फ्रांस में सोशियल पार्टी की स्थापना हुई।

1938 हावर्ड ह्यूज ने 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया।

1940 इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। इसी दिन नार्वे ने 1940 में इसी दिन तानाशाह हिटलर नाजी सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया। कनाडा ने इसी दिन इटली के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1943 अमेरिकी, ब्रिटिश और कनाडाई सेना ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सिसली द्वीप पर हमला किया।

1944 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने यूनान के 218 लोगों की हत्या की।

1946 राजशाही समाप्त होने के पश्चात इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।

1947 चीन के कैंटोन क्षेत्र में नदी में रेलगाडी गिरने से 200 लोगों की मौत हुई।

1949 भारत के विख्यात क्रिकेटर बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मुंबई में जन्म हुआ। उनके नाम 125 टेस्ट में 34 शतकों के साथ 10122 रन हैं। 108 वनडे में उन्होंने 3092 रन बनाए।



1950 पद्मभूषण सम्मान और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका परवीन सुल्ताना का जन्म हुआ।

1951 प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, जनता पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वर्तमान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्म हुआ।

1955 सुप्रसिद्ध भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का जन्म हुआ।

1956 ब्रिटिश हाउस ऑफ लॉर्ड्स ने मौत की सजा समाप्त की। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय फिल्म चरित्र अभिनेता आलोक नाथ का जन्म हुआ।

1957 आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के प्रसिद्ध कवि भाई वीर सिंह का निधन हुआ।

1958 प्रसिद्ध लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनूप सेठी का जन्म हुआ था।

1962 टेलस्टार को अंतरिक्ष की कक्षा में लॉन्च किया गया था। यह दुनिया का पहला संचार उपग्रह था। इसे अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लॉन्च किया। इसे थोर-डेल्टा रॉकेट की मदद से लॉन्च किया गया। इसने उपग्रह टेलीविजन प्रसारण में बहुत मदद की।

1965 मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं के पहले एनसीसी कॉलेज की शुरुआत हुई।



1966 प्रख्यात अमेरिकी अश्वेत मानवाधिकारवादी मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने शिकागो स्वतंत्रता आंदोलन के समर्थन में एक रैली का नेतृत्व किया, जो उत्तरी अमेरिका के सबसे महत्वाकांक्षी नागरिक अधिकारों के अभियानों में से एक है। इसी दिन भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान मिग का 1966 में महाराष्ट्र के नासिक जिले से निर्माण शुरू।

1967 उरुग्वे बर्न कॉपीराइट सम्मेलन संधि का सदस्य बना। इस संधि में कॉपीराइट का अधिकार असली मालिक या आविष्कारकों द्वारा सुरक्षित किया जाता है जो अनधिकृत नकल को अपराध मानते हैं। इसी दिन इजरायल ने छह दिन से चल रहे अरब युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रस्तावित युद्ध विराम मानते हुए लड़ाई का अंत किया। इसी दिन दशमलव मुद्रा को न्यूजीलैंड द्वारा अपनाया गया। दशमलव मुद्रा भी एक प्रकार की मुद्रा है जिसमें उप इकाइयाँ होती हैं। कई देशों की दशमलव मुद्राएँ हैं जैसे अरब, दक्षिण एशियाई आदि।

1971 भोजपुरी के विख्यात लोक कलाकार भिखारी ठाकुर का निधन हुआ।

1972 बंबई के मडगाँव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ।

1973 प्रसिद्ध हिंदी फिल्मीे गीत गायक रूपकुमार राठौर का जन्म हुआ।

1978 दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार, वायलिनवादक, संगीत रिकाॅर्ड निर्माता बालाभास्कर का जन्म हुआ।

1981 प्रसिद्ध भारतीय धावक देवेंद्र झाझरिया का जन्म हुआ।



1986 जानी मानी फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री, कंटेंट क्रिएटर, गायिका और निर्मात्री मानसी पारेख का जन्म अहमदाबाद में हुआ। इसी दिन भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता।




1987 हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता जीवन का निधन हुआ था। जीवन कई धार्मिक फिल्मों में नारद की भूमिका में नजर आए। इसी दिन जानी मानी गायिका, इंडियन आइडल 2006 विजेता अंतरा मित्रा का जन्म हुआ।



1988 खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल मंजरी फडनीस का जन्म मुंबई में हुआ।

1994 नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफा दिया।

1995 म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नजरबंद नेत्री आंग सान स्यूकी लगभग 6 वर्षों के बाद नजरबंदी से मुक्त की गयीं। आजकल वे फिर से जेल की सजा काट रही हैं।



1997 वाटरलू, ओन्टारियो, कनाडा के टाउन कैरियर स्कॉट फ्रेजर ने अंतर्राष्ट्रीय टाउन कैरियर दिवस का आयोजन 1997 में जुलाई के दूसरे सोमवार को किया। टाउन कैरियर स्कॉट फ्रेजर ने महसूस किया कि टाउन कैरियर की समाज और शासन व्यवस्था में बड़ी भूमिका है और टाउन कैरियर को काफी कम महत्व दिया गया है। जब सूचनाओं के प्रसार के लिए साधन कम थे तब सरकारी सूचनाओं को जनता तक पहुंचाने और जनता की राय सरकार तक पहुंचाने और अन्य जरूरी सूचनाओं के प्रसार में टाउन कैरियर ने एतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1997 में इसी दिन फिजी में नये संविधान की मंजूरी के साथ भारतीय समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।



1998 लोकप्रिय मलयालम टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेत्री और माॅडल जुही रुस्तगी का जन्म हुआ।

1999 इंडोनेशिया के स्वतंत्रता समर्थक नेता जोस रामोस होर्ता ने 23 वर्ष के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटने की घोषणा की। 1999 में इसी दिन जेनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत हुई।

2001 नेपाल नरेश हत्याकांड की जांच की अवधि चार दिन बढ़ाई गई। 2001 में इसी दिन सिल्वियो बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए। इसी दिन 2001 में श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग ने निलंबित किया।

2002 संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य सम्मेलन इटली की राजधानी रोम में सम्पन्न हुआ, इसी दिन 2002 में पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के-2 का नाम बदलकर चोगोरी और शाहगोरी कर दिया।

2005 भारत और श्रीलंका के बीच शिक्षा व सामुदायिक विकास विषयक दो समझौते हस्ताक्षरित किये गये। इसी दिन अर्जेन्टीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन बना। रूस के विद्रोही नेता बसायेव की हत्या इसी दिन हुई। इसी दिन इनसैट-4सी भारत का भू-तुल्यकाली उपग्रह प्रमोचक रॉकेट (जीएसएलवी-एफ02), ऑन बोर्ड इन्सैट-4सी सहित, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया था।



2006 अमेरिका की लॉस एंजिल्स काउंटी के पर्यवेक्षक माइकल डी. एंटोनोविच ने वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया। इसका उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करना कितना महत्वपूर्ण है। अब हम जीवाश्म ईंधन पर निर्भर हैं, जिसे बदला जाना चाहिए। जीवाश्म ईंधन जैसे पेट्रोल, डीजल और गैस आदि बनने के बाद खत्म हो जाते हैं। यह ईंधन पर्यावरण क्षरण में बहुत योगदान देते हैं। जीवाश्म ईंधन के विकल्प के रूप में नवीकरणीय, कम प्रदूषणकारी ऊर्जा स्रोतों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला जाता है। इसी दिन  पाकिस्तान के मुल्तान में हुई विमान दुर्घटना में 45 लोगों की मौत हुई।

2007 पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के गढ़ लाल मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद गाजी सेना के हमले में मारे गये।



2008 विख्यात और विवादास्पद भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को बेस्ट आफ बुकर पुरस्कार दिया गया। इसी दिन भारत सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए एक एकीकृत स्पेस सेल की घोषणा की। इसी दिन 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में लगे रहो मुन्नाभाई को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।

2011 ब्रिटिश टैब्लॉइड अखबार न्यूज ऑफ द वर्ल्ड ने इन आरोपों के कारण बंद होने से पहले अपना अंतिम संस्करण प्रकाशित किया कि इसने हत्या की गई स्कूली लड़की मिल्ली डाउलर के वॉयस मेल, 7/7ं जंबो के पीड़ितों और मृत ब्रिटिश सैनिकों के रिश्तेदारों को हैक कर लिया।

2013 चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 40 लोग मरे।

2014 गुजरे जमाने की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार जोहरा सहगल का निधन हुआ।

2015 बंगलादेश के मैमनसिंह जिले में मुफ्त में बांटे जा रहे कपड़े लेने के दौरान मची भगदड़ में 23 लोगों की मौत हो गयी।

2017 अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।

2019 जर्मनी की कार निर्माता कंपनी वॉक्सवैगन ने अपने 81 साल पुराने पहले कार मॉडल बीटल का उत्पादन बंद करने की घोषणा की।

विशेष अपील - सम्मानित पाठकों, हम आपके सहयोग के आभारी हैं। आपको जानकारियों से भरी हमारी यह दैनिक पोस्ट पसंद आती है। हमारा दावा है कि हम अधिकाधिक और प्रमाणिक, तथ्यात्मक जानकारी का समावेश इस आलेख में करते हैं। इंटरनेट पर मौजूद अन्य दैनिक इतिहास के आलेखों को देखकर आप हमारे आलेख की समीक्षा करेंगे तो आपको स्पष्ट हो जाएगा। सभी तथ्यों का हम सही होने का दावा नहीं करते, हम यथासंभव ठीक-ठीक तथ्य प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। आप अपने स्तर पर भी किताबों आदि का अध्ययन कर तथ्यों को चैक-क्रास चैक कर सकते हैं।

कृपया इसे अधिक से अधिक लोगों को शेयर कर और पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर हमारा सहयोग करें। हम आपके सहयोग के आभारी रहेंगे। आप अपने सुझाव, शिकायतें, जानकारी आदि हमें हमारे व्हाट्सऐप/टेलीग्राम  नंबर 9411175848 पर अथवा ईमेल- peoplesfriend9@gmail.com  पर भेज सकते हैं। अपने समाचार, रचनाएं विज्ञापन छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, फेसबुक पेज, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल इत्यादि शुरु करवाने/ संचालित करवाने इत्यादि के लिए भी आप हमसे उपरोक्त नंबर पर संदेश भेजकर संपर्क कर सकते हैं। कृपया अपना संदेश भर भेजें, फोन न करें। अपना काम भर बताएं संदेश के जरिये, हम उसके अनुरूप आपसे खुद संपर्क कर लेंगे। धन्यवाद ! आभार ! सप्रेम, एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार, रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत) #WorldRefugeeDay #WorldMusicDay  #WorldHydrographyDay #WorldRainforest Day #InternationalWidowsDay #InternationalOlympicDay #UnitedNationsPublicServiceDay #PassportSevaDivas #InternationalDayofWomeninDiplomacy #InternationalDayoftheSeafarer #InternationalDrugandDrugProhibitionDay #InternationalDayoftheTropics #NationalStatisticsDay #InternationalDayofParliamentarism #SanthalHulDay #WorldSocialMediaDay #Internationaljokeday #WorldUFODay #WorldSportsJournalistsDay #8july #Nationalbikiniday #WorldZoonosesDay #WorldChocolateDay #NationalBlueberryDay #10july #Nationalbikiniday #WorldZoonosesDay #WorldChocolateDay #NationalBlueberryDay #NationalSugarCookieDay #GlobalEnergyIndependenceDay #InternationalTownCareersDay

History of July 10: Information about important events that happened in 900 years in India and the world

1190 Roman Emperor Federico Barbarossa dies in the midst of the Third Crusade.

1246 Nasiruddin Muhammad Shah became the emperor of Delhi.

In 1553, at the age of 15, Lady Jane Gray became the Queen of England. Although she remained in this position only for 9 days, hence she is also known as 9 Din Ki Rani. Because she could remain queen only for 9 days.

1624 Anti-Spanish treaty was signed between Holland and France.

1652 England declared war on the Netherlands.

1800 British Governor-General Lord Wellesley established the Fort William College in Calcutta. It was established for the education of Bengali, Hindi and other local languages of the Indian subcontinent.

In 1806, Indian sepoys revolted against the British in Vellore for the first time. Indian soldiers attacked about 200 British soldiers in the fort of Vellore. After freeing the fort from the British, Tipu Sultan's son was declared the king there. This episode was named as Vellore rebellion. The reason for this military revolt was the new dress code of the British. The code ordered Hindu soldiers not to apply tilak and Muslim soldiers not to keep beard. Along with this, the soldiers were also ordered to wear a crested hat. The Indian soldiers opposed this order of the British, but the British flogged the protesting soldiers and dismissed them from the army. The anger of the soldiers increased due to this action of the British. On 9 July 1806, a daughter of Tipu Sultan was married in Vellore Fort itself. Tipu Sultan died on 4 May 1799 and his family was living on the mercy of the East India Company at that time. The British had given Tipu Sultan's family a part of the Vellore Fort to live in. Rebel soldiers also gathered in this marriage and decided that the fort would be freed from the British. After the marriage was over, the Indian soldiers started executing their plan. The soldiers first targeted their British officers. With this, soldiers spread throughout the fort and one by one all the Britishers started being killed. John Fancourt, the commander of the fort, was also killed and by morning the fort came under the control of the Indian soldiers. The flag of the Sultanate of Mysore was hoisted on the fort and Tipu Sultan's son was declared the king. When this news reached the British army camp in Arcot, about 25 km from Vellore, the British immediately sent a large batch of soldiers with ammunition to attack Vellore Fort. The British army entered the fort and started massacring the Indian soldiers. What was shown was shot away. Hundreds of Indian soldiers were martyred in a short while and again the British captured the fort.

1832 US President Andrew Jackson used his veto power to reauthorize the Second Bank.

1848 The first telegraph connection between the cities of New York and Chicago in America began.

1851 University established as California Wesleyan College in Santa Clara, California, USA.

1856 Nikola Tesla, the American Serbian inventor considered the father of Wi-Fi, was born.

1884 The first day of the first cricket Test match being played at Old Trafford in England was canceled due to rain.

1888 Balraj Bhalla, son of famous revolutionary and saint Hansraj, was born.

1890 Gopinath Bordoloi, India's famous freedom fighter and first Chief Minister of Assam, was born.

1906 Damodar Menon, one of India's leading freedom fighters, was born.

1907 An agreement was signed between France and Japan to maintain the independence and integrity of China.

1913 European country Romania declares war against Bulgaria.

1921 Shivdin Ram Joshi, famous poet, was born. Famous lyricist and poet Asad Bhopali was born on this day.

1924 Denmark annexes Greenland.

1925 TASS Tass, the official news agency of the Soviet Union, begins.

1927 Sir Ganga Ram passed away. He was a renowned engineer, philanthropist and hero of the Green Revolution in India.

1931 Bayan Hogen, the first female aviator to circumnavigate the globe, begins a flight. On this day, India's famous violinist M.S. Gopalakrishnan was born and the Norwegians occupied East Greenland on 10 July in 1931.

1934 Diplomatic relations between the Soviet Union and Romania were re-established and on this day the famous Indian social worker Rajnikant Arol was born.

In 1936, the Social Party was established in France.

1938 Howard Hughes sets the record for flying a plane for 91 hours.

1940 Italy declares war on France and Britain during World War II. On this day in 1940, on this day in Norway, dictator Hitler surrendered to the Nazi army. Canada declared war on Italy on the same day.

1943 American, British and Canadian forces attack the Isles of Scilly during World War II.

1944 German forces kill 218 Greeks during World War II.

Italy became a republic after the end of the monarchy in 1946.

1947: 200 people die when a train falls into a river in the Canton region of China.

1949 Sunil Gavaskar, India's famous cricketer batsman, was born in Mumbai. He has 10122 runs in 125 Tests with 34 centuries. He scored 3092 runs in 108 ODIs.

1950 Parveen Sultana, renowned Indian classical singer, recipient of the Padma Bhushan and Sangeet Natak Akademi Award, was born.

1951 Rajnath Singh, noted politician, President of the Janata Party and Chief Minister of Uttar Pradesh, current Union Defense Minister, was born.

1955 Prakash Padukone, noted former badminton player, was born.

1956 The British House of Lords abolished the death penalty. On this day the famous Indian film character actor Alok Nath was born.

1957 Bhai Vir Singh, noted poet of modern Punjabi poetry and prose, passed away.

1958 Anoop Sethi, noted writer and social worker, was born.

1962 Telstar was launched into space orbit. It was the world's first communication satellite. It was launched by the American space agency NASA. It was launched with the help of Thor-Delta rocket. It helped a lot in satellite television broadcasting.

1965 The first NCC college for women was started in Gwalior, Madhya Pradesh.

1966 Noted American black human rights activist Martin Luther King Jr. leads a rally in support of the Chicago Freedom Movement, one of the most ambitious civil rights campaigns in North America. On this day, in 1966, the manufacture of MiG fighter aircraft of the Indian Air Force started from Nashik district of Maharashtra.

1967 Uruguay became a member of the Berne Copyright Convention treaty. In this treaty copyright rights are protected by the original owner or inventors who consider unauthorized copying as a crime. On the same day, Israel called an end to the six-day-long Arab War, accepting a ceasefire proposed by the United Nations. Decimal currency was adopted by New Zealand on the same day. Decimal currency is also a type of currency which has sub units. Many countries have decimal currencies like Arab, South Asian etc.

1971 Bhikhari Thakur, noted folk artist of Bhojpuri, passed away.

1972 Fully air-conditioned vessel Harshvardhan was launched from Madgaon port in Bombay.

1973 Roopkumar Rathore, famous Hindi film singer, was born.

1978 Balabhaskar, violinist, music record producer, composer of South Indian films, was born.

1981 Devendra Jhajharia, famous Indian sprinter, was born.

1986 Mansi Parekh, noted film and television actress, content creator, singer and producer, was born in Ahmedabad. On the same day, India won the Test match at Lord's for the first time by defeating England by 5 wickets.

1987 Jeevan, famous character actor of Hindi films, passed away. Jeevan appeared in the role of Narad in many religious films. Renowned singer, Indian Idol 2006 winner Antara Mitra was born on this day.

1988 Manjari Phadnis, beautiful, bold film actress and model, was born in Mumbai.

1994 Prime Minister of Nepal Girija Prasad Koirala resigns.

1995 Myanmar's pro-democracy dissident and detained leader Aung San Suu Kyi was freed from detention after almost 6 years. Nowadays she is again serving the jail sentence.

1997 Town Carrier Scott Fraser of Waterloo, Ontario, Canada, organized International Town Carrier Day in 1997 on the second Monday of July. Town Careers Scott Fraser felt that Town Careers have a major role to play in society and governance and that Town Careers have been under-appreciated. Town carriers historically played an important role in disseminating government information to the public and conveying public opinion to the government and other important information when the means of disseminating information were few. On this day in 1997, the Indian community got political rights in Fiji with the approval of the new constitution.

1998 Juhi Rustagi, popular Malayalam television and film actress and model, was born.

1999 Indonesian pro-independence leader José Ramos Horta announces his return home after 23 years in exile. On this day in 1999, the International Labor Conference started in Geneva.

The investigation period of the 2001 Nepal King assassination case was extended by four days. On this day in 2001, Silvio Berlusconi was appointed the Prime Minister of Italy. On this day in 2001, the Parliament of Sri Lanka was suspended by President Chandrika Kumaratunga.

The 2002 United Nations World Food Conference was held in Italy's capital Rome, on this day in 2002, Pakistan changed the name of the world's second highest peak K-2 to Chogori and Shahgori.

2005 Two agreements on education and community development were signed between India and Sri Lanka. On this day Argentina became the new champion of Junior World Hockey. Russian rebel leader Basayev was assassinated on this day. On the same day INSAT-4C was launched by India's Geosynchronous Satellite Launch Vehicle (GSLV-F02), with INSAT-4C on board, from Satish Dhawan Space Center Sriharikota.

2006 US Los Angeles County Supervisor Michael D. Antonovich organizes Global Energy Independence Day. Its purpose is to let people know how important it is to use alternative fuels. We are now dependent on fossil fuels, which must be replaced. Fossil fuels like petrol, diesel and gas etc. get exhausted after being made. These fuels contribute greatly to environmental degradation. The need for renewable, less polluting energy sources as an alternative to fossil fuels is highlighted. 2006 45 people died in a plane crash in Multan, Pakistan.

2007 Maulana Abdul Rasheed Ghazi, Naib Imam of the fundamentalist stronghold Lal Masjid in Islamabad, Pakistan, was killed in an army attack.

The 2008 Best of Booker Prize was awarded to the famous and controversial Indian-origin British author Salman Rushdie. On the same day, the Indian government announced an integrated space cell for all three services. On the same day, Lage Raho Munnabhai was awarded the Best Popular Film Award at the 54th National Film Awards.

2013 Landslide kills 40 in Sichuan province of China.

2014 Famous film actress and theater artist Zohra Sehgal passed away.

2015 In Mymensingh district of Bangladesh, 23 people died in a stampede while collecting free clothes.

2017 Amarnath Yatra was attacked in which 7 pilgrims died.

2019 German car maker Volkswagen announced to stop the production of its 81 year old first car model Beetle.

Special Appeal - Respected readers, we are grateful for your cooperation. Hope you like our daily informative post. We claim that we include maximum and authentic, factual information in this article. It will be clear to you if you review our article by looking at other daily history articles on the internet. We do not claim that all the facts are correct, we try to present the facts as accurately as possible. You can check-cross-check the facts by studying books etc. at your own level.

Please help us by sharing and encouraging more and more people to read this. We will be grateful for your cooperation. You can send your suggestions, complaints, information etc. to us on our WhatsApp/Telegram number 9411175848 or email- You can also contact us by sending a message on the above number for getting your news, creations, advertisements printed, your newspaper, magazine, Facebook page, news website, YouTube channel etc. started / operated etc. Please leave your message, do not call. Just leave your details via message and we will get back to you accordingly. Thank you ! Gratitude ! Saprem, AP Bharti (Journalist, Editor People's Friend Hindi newspaper, Rudrapur, Uttarakhand, India)

Plz visit our Yutube Channel :  https://www.youtube.com/@apbharati7059

Plz Visit our facebook Profile :  https://www.facebook.com/profile.php?id=100087228624649

Plz Visit Our Quora Space :  https://peoplesfriendsspace.quora.com/

Plz Visit Our Twitter Profile :  https://twitter.com/Ayodhya090

Plz Visit our Hindi News Website : https://loknirnay11.blogspot.com

Plz Visit Our Instagram Profile : https://www.instagram.com/peoplesfriend9/

#WorldBloodDonorDay  #Globalwindday15june  #worldelderabuseawarenessday #InternationalDayofFamilyRemittances #WorldDaytoCombatDesertificationDrought #InternationalPicnicDay #Father'sDay #WorldRefugeeDay #WorldMusicDay  #WorldHydrographyDay #WorldRainforest Day #InternationalWidowsDay #InternationalOlympicDay #UnitedNationsPublicServiceDay #PassportSevaDivas #InternationalDayofWomeninDiplomacy #InternationalDayoftheSeafarer #InternationalDrugandDrugProhibitionDay #UnitedNationsInternationalDayinSupportofVictimsofTorture #MicroSmallandMediumSizedEnterprisesDay #msmeday #NationalInsuranceAwarenessDay #InternationalLightningSafetyDay #InternationalDayoftheTropics #NationalStatisticsDay #InternationalAsteroidDay #InternationalDayofParliamentarism #SanthalHulDay #WorldSocialMediaDay #Internationaljokeday #WorldUFODay #WorldSportsJournalistsDay #InternationalPlasticBagFreeDay #10july #Nationalbikiniday #WorldZoonosesDay #WorldChocolateDay #NationalBlueberryDay #NationalSugarCookieDay #GlobalEnergyIndependenceDay #InternationalTownCareersDay

No comments

Thank you for your valuable feedback