ब्रेकिंग न्यूज़

सरोज स्मृति सम्मान इस बार जनपक्षधर असमिया कवियत्री, लेखिका सुश्री कविता कर्मकार को Saroj Smriti Samman this time to pro-people Assamese poetess, writer Ms. Kavita Karmakar



ग्वालियर। वर्ष 2023 का जनकवि मुकुट बिहारी सरोज स्मृति सम्मान असमिया भाषा की कवि सुश्री कविता कर्मकार को प्रदान किया जायेगा। शिबसागर, असम की निवासी कविता कर्मकार असमिया, बांग्ला, हिंदी और अंग्रेजी में लिखती हैं। असमिया भाषा में उनके दो कविता संग्रह तथा बांग्ला में एक संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। हिंदी कविताओं का एक संग्रह प्रकाशनाधीन है। इनके अलावा उनके द्वारा अनुवादित 17 किताबें भी हैं जिनका प्रकाशन नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया और साहित्य अकादमी ने किया है! वे 7 किताबों का सम्पादन भी कर चुकी हैं। उनकी कहानियों तथा यात्रा वृतांतों को असम की अनेक प्रतिष्ठित पत्रिकाओं ने स्थान दिया है। 

कविता कर्मकार मानती हैं कि वर्तमान समाज में कमजोर निर्बल लोगो का इतिहास नहीं लिखा जाता है बल्कि इतिहास के वह पन्ने ही गायब कर दिए जाते है जहाँ उनका वर्चस्व स्थापित होता नजर आये। जब कभी उभरता है उनका स्वर तो दबा दिया जाता है, उनकी समस्याओं और उनके संघर्ष को अनसुना किया जाता है। बचपन से उनकी संवेदनाओं को व्यक्त करते लोकगीत और उनके प्रति हो रहे सामूहिक दमन ,सामूहिक प्रतिरोध और सामूहिक मुक्ति की कामना ने मुझे बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। इसी प्रभाव ने मुझे उनके मौन को स्वर और शब्द देने के लिए प्रेरित किया है।



जनकवि मुकुट बिहारी सरोज सम्मान सम्मान हिंदी के अलावा अब तक उर्दू, संथाली, बुन्देली, अंग्रेजी, ओरांव भाषा के कवियों को दिया जा चुका है। न्यास की विज्ञप्ति के अनुसार कविता कर्मकार को दिया जाने वाला यह 19वां सरोज सम्मान है तथा इससे सम्मानित होने वाली वे 20वीं रचनाकार हैं। 

यह सम्मान उनकी रचनाधर्मिता के उत्तरोत्तर विकास की कामना के साथ उत्तरपूर्व की समृद्ध भाषाओं तथा उनमे सृजन करने वाले समर्थ रचनाकारों के प्रति आदर और कृतज्ञता की निर्मल अभिव्यक्ति भी है । यह सम्मान समारोह हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरोज जी के जन्मदिन 26 जुलाई को ग्वालियर में आयोजित होगा। जनकवि मुकुट बिहारी सरोज स्मृति सम्मान से अभी तक सीताकिशोर खरे (सेंवढ़ा), निर्मला पुतुल (दुमका झारखंड), निदा फाजली (मुंबई), कृष्ण बक्षी (गंज बासौदा), अदम गौंडवी (गोंडा), उदय प्रताप सिंह (दिल्ली-मैनपुरी), नरेश सक्सेना (लखनऊ), राजेश जोशी (भोपाल), डॉ. सविता सिंह (दिल्ली), राम अधीर (भोपाल), प्रकाश दीक्षित (ग्वालियर), कात्यायनी (लखनऊ), महेश कटारे सुगम (बीना), शुभा तथा मनमोहन (रोहतक) मालिनी गौतम (गुजरात) विष्णु नागर (दिल्ली), जसिंता केरकट्टा (राँची) तथा देवेंद्र आर्य (गोरखपुर) को अभिनंदित किया जा चुका है। -मान्यता सरोज, सचिव जनकवि मुकुट बिहारी सरोज स्मृति न्यास मो. 92855 82442, 94065 28486

विशेष अपील - कृपया इसे अधिक से अधिक लोगों को शेयर कर और पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर हमारा सहयोग करें। हम आपके सहयोग के आभारी रहेंगे। आप अपने सुझाव, शिकायतें, जानकारी आदि हमें हमारे व्हाट्सऐप नंबर 9411175848 पर भेज सकते हैं। अपने समाचार, रचनाएं विज्ञापन छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, फेसबुक पेज, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल इत्यादि शुरु करवाने/ संचालित करवाने इत्यादि के लिए भी आप हमसे उपरोक्त नंबर पर संदेश भेजकर संपर्क कर सकते हैं। कृपया अपना संदेश भर भेजें, फोन न करें। अपना काम भर बताएं संदेश के जरिये, हम उसके अनुरूप आपसे खुद संपर्क कर लेंगे। धन्यवाद ! आभार ! सप्रेम, एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार, रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत) #WorldBloodDonorDay #Globalwindday15june  #worldelderabuseawarenessday  #worldelderabuseawarenessday #InternationalDayofFamilyRemittances #WorldDaytoCombatDesertificationDrought

No comments

Thank you for your valuable feedback