ब्रेकिंग न्यूज़

प्रीतम सिवाच को बीबीसी स्पोटर्स वूमेन ऑफ द ईयर का लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड मिलने पर अकादमी ने किया सम्मानित Academy honors Pritam Siwach for receiving BBC Sports Woman of the Year Lifetime Achievement Award



सोनीपत (हरियाणा)। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता प्रीतम सिवाच को बीबीसी स्पोटर्स वूमेन ऑफ द ईयर का लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड मिलने के बाद प्रीतम सिवाच हॉकी एकेडमी की खिलाड़ियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। प्रीतम सिवाच ने यह अवार्ड रविवार शाम नयी दिल्ली स्थित ताज होटल में आयोजित समारोह में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष एवं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी दिलीप टिर्की के हाथों से प्राप्त किया। अवार्ड प्राप्त कर सोनीपत पहुंचने पर सोमवार को खेल प्रमियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

प्रीतम सिवाच ने बताया कि भारत में पहली बार बीबीसी द्वारा महिला खिलाड़ी को लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड उन्हें उनकी बल्कि देशभर की महिला खिलाड़ियों को एक नई राह दिखाएगा। उन्होंने बताया कि यह कई दशक से खेल के क्षेत्र में दिए गए योगदान के आधार पर यह अवार्ड दिया गया। मालूम हो कि प्रीतम सिवाच ने हॉकी खेलते हुए अपनी अगुवाई में देश को कई मेडल दिलाए। इसके लिए उन्हें 1998 में उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया गया। उसके बाद उन्होंने सोनीपत में लड़कियों को हॉकी के गुर सिखाने के लिए एकेडमी शुरू कर दी।

बताया जाता है कि शुरूआत में एकेडमी के पास पर्याप्त संसाधन भी नहीं थे। अनेक अवसरों पर उनका वेतन एकेडमी में अभ्यासरत लड़कियों पर ही खर्च हो जाता था। 19 साल की कड़ी मेहनत प्रीतम सिवाच देश को सैकडों खिलाड़ी दी चुकी हैं। वे हॉकी के प्रति समर्पित हैं और चाहती हैं कि लड़कियां हॉकी में देश का नाम दुनिया भर में रौशन करें.

होली मुबारक ! होली और होली के आसपास मनाए जाने वाले पर्व आपको मंगलमय हों। आपका जीवन सुखी, समृद्ध और सहज, शांतिपूर्ण !

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत 

No comments

Thank you for your valuable feedback