ब्रेकिंग न्यूज़

3 जनवरी का इतिहास: भारत और दुनिया की 400 साल की अहम घटनाओं का संक्षिप्त ब्यौरा History of 3 January: Brief details of important events of 400 years of India and the world

 1621 महान वैज्ञानिक और खगोलविद गैलिलियो गैलिली ने दूरबीन की खोज की।

1698 इटली के लेखक और कवि पीटर मेताज ताजियो का जन्म हुआ।

1730 तमिलनाडु में शिवगंगा रियासत की रानी, विख्यात महिला स्वतंत्रता सेनानी वेलू नचियार का रामनाथपुरम में जन्म हुआ।

1749 डेनमार्क के सबसे पुराना अखबार बर्लिग्सके का पहला अंक प्रकाशित किया गया था। यह राजधानी कोपेनहेगन से छपने वाला देश का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अखबार है।

1753 केरल में कोट्टायम राजशाही के राजकुमार, स्वतंत्रता सेनानी केरल वर्मा पजहस्सी राजा का जन्म हुआ।

1760 विख्यात स्वतंत्रता सेनानी वीरापंड्या कट्टाबोमन का जन्म तमिलनाडु के पंचलंकुरिची में हुआ। इन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

1823 स्टीफन एफ. ऑस्टिन ने मेक्सिको की सरकार से अनुदान के रूप में टेक्सास में भूमि प्राप्त की।



1831 महान सामाजिक कार्यकत्री, भारत में पहली महिला शिक्षिका, और मराठी भाषा में पहली महिला कवयित्री सावित्रीबाई फुले का जन्म महाराष्ट्र के सतारा के नायगांव में एक किसान परिवार में हुआ। बालिकाओं, महिलाओं को माता सावित्री बाई फुले का ऋणि होना चाहिए। सावित्री बाई ने महिलाओं की मुश्किलें कम करने, उनकी मुक्ति के द्वार खोलने का काम किया। उन्होंने महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाई और भारत में महिला शिक्षा की अगुआ बनीं। सावित्रीबाई फुले को भारत की सबसे पहली आधुनिक नारीवादियों में से एक माना जाता है। 1840 में महज नौ साल की उम्र में सावित्रीबाई का विवाह 13 साल के ज्योतिराव फुले से हुआ था। उन्होंने बाल विवाह और सती प्रथा जैसी हिंदू धर्म की बर्बर बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई। अपने पति ज्योतिराव के साथ मिलकर उन्होंने महिला शिक्षा पर बहुत जोर दिया। देश में लड़कियों के लिए पहला स्कूल साावित्रीबाई और उनके पति ज्योतिराव ने 1848 में पुणे में खोला था। इसके बाद सावित्रीबाई और उनके पति ज्योतिराव ने मिलकर लड़कियों के लिए 17 और स्कूल खोले। सावित्रीबाई न केवल महिलाओं के अधिकारों के लिए काम किया बल्कि वह समाज में व्याप्त भ्रष्ट, अपमानित करने वाली, शोषणकारी जाति प्रथा के खिलाफ भी लड़ीं। जाति प्रथा को खत्म करने के अपने जुनून के तहत उन्होंने अछूतों के लिए अपने घर में एक कुआं बनवाया था। सावित्रीबाई समाज सुधारक के साथ ही वह एक दार्शनिक और कवयित्री भी थीं। उनकी कविताएं अधिकतर प्रकृति, शिक्षा और जाति प्रथा को खत्म करने पर केंद्रित होती थीं। सावित्रीबाई फुले ने बलात्कार की शिकार गर्भवती महिलाओं, लड़कियों की दयनीय स्थिति को देखते हुए अपने पति के साथ मिलकर पीड़िताओं के लिए बालहत्या प्रतिबंधक गृह नाम से एक देखभाल केंद्र खोला। विधवाओं के दुख को कम करने के लिए, उन्होंने नाइयों के खिलाफ एक हड़ताल का नेतृत्व किया ताकि वे विधवाओं का मुंडन न कर सकें, जोकि उस समय की एक प्रथा थी।

सावित्रीबाई फुले ने बच्चों को पढ़ाई करने और स्कूल छोड़ने से रोकने के लिए एक अनोखा प्रयास किया। वह बच्चों को स्कूल जाने के लिए उन्हें वजीफा देती थीं। ऐसे वक्त में जब देश में जाति प्रथा अपने चरम पर थीं, तो उन्होंने अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा दिया। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर सत्यशोधक समाज की स्थापना की, जो बिना पुजारी और दहेज के विवाह आयोजित करता था। 1897 में पुणे में प्लेग फैला था और इसी महामारी की वजह से 66 वर्ष की उम्र में सावित्रीबाई फुले का 10 मार्च 1897 को पुणे में निधन हो गया था। स्वयं को श्रेष्ठ धर्म का बताने वाले हिंदुओं ने सदियों महिलाओं और दलितों का बहुत शोषण और दमन किया। वे स्त्री और दलित अधिकारों का सदैव विरोध करते रहे और उनका अपमान तथा शोषण, उत्पीड़न करते रहे। हिंदुओं में तमाम समाज सुधारक हुए। उन्होंने बुराइयों को खत्म करने का प्रयत्न किया इनमें सावित्री बाई अग्रणी हैं। उन्होंने न केवल विरोध किया बल्कि महिलाओं, दलितों के लिए धरातल पर काम किया। समाज के अग्रणी, शक्तिशाली लोगों के विरोधों और अवरोधों का सामना किया।

1833 ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फॉकलैंड द्वीप पर कब्जा किया। फॉकलैंड द्वीप समूह में दो ब्रिटिश नौसैनिक जहाजों के आगमन के साथ, यूनाइटेड किंगडम ने वहां संप्रभुता का दावा किया।

1836 उत्तर भारत में सबसे पहले प्रिंटिंग प्रेस स्थापित करने वाले मुंशी नवल किशोर का उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्म हुआ।

1848 जोसेफ जेनकिंस रॉबर्ट्स ने लाइबेरिया के पहले राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया।

1871 केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक कुरिआकोसी इलिआस चावारा का निधन।

1875 फ्रांस के विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार और शब्दकोष विशेषज्ञ पियर लारोस का निधन हुआ।

1882 प्रख्यात कलाकार नंदलाल बोस का जन्म हुआ।

1880 भारत की प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्रिका इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया का पहला अंक बम्बई (अब मुंबई) में प्रकाशित हुआ। टाइम्स आॅफ इंडिया ग्रुप की मालिक कंपनी बेनेट कोलमैन एंड कंपनी की यह विश्व विख्यात पत्रिका 1990 के दशक में बंद हो गई।

1888 सैन जोस, कैलिफोर्निया के पास स्पबा आॅब्जर्वेटरी में 91 सेमी की अपवर्तन टेलीस्कोप, उस समय दुनिया में सबसे बड़ी दूरबीन का उपयोग किया गया।

1889 मशहूर स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का जन्म हुआ।

1894 रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में पौष मेले का उद्घाटन किया।

1901 शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।

1903 प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी जयपाल सिंह का जन्म हुआ।

1910 रोज काम के लिए 8 घंटे तय करने के लिए ब्रिटेन में हड़ताल हुई। 1910 में इसी दिन संयुक्त राज्य में पहली बार जूनियर हाई स्कूल की कक्षाएं शुरू हुईं।

1911 अमेरिका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ।

1919 इराक के अमीर फैसल ने फिलिस्तीन में एक यहूदी देश की स्थापना के लिए और मध्य पूर्व के एक बड़े हिस्से में एक अरब राष्ट्र के विकास पर जायोनी नेता चौम वीजमैन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1920 अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ। इसी दिन तुर्की और आर्मिनिया के बीच शांति संधि हुई।



1921 भारत के विश्व चर्चित फिल्म निर्माता, लेखक, निर्देश चेतन आनंद का जन्म लाहौर में हुआ। 1946 में इन्हें कान्स फिल्म समारोह में ग्रांड प्रिक्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया।



1925 बेनीटो मुसोलिनी ने खुद को इटली का तानाशाह घोषित कर दिया था। मुसोलिनी इटली की नेशनल फासिस्ट पार्टी का नेता था। वह 1922 से लेकर 1943 तक लगातार 21 सालों तक इटली के प्रधानमंत्री पद पर रहा। मुसोलिनी ने अपने कार्यकाल के शुरुआती वर्षों में लोकतंत्र की इज्जत करते हुए शांतिपूर्वक शासन किया। उस वक्त उसे जनता का पूरा समर्थन हासिल था। लेकिन मुसोलिनी के तानाशाही शुरू करते ही जनता का जीवन मुश्किल होना शुरू हो गया और धीरे-धीरे इटली की जनता मुसोलिनी के खिलाफ हो गई। उसने जनता का भयानक दमन किया। बहुत हत्याएं करवाईं और हजारों को यातनाएं दीं। काफी विध्वंस किया।

दुनिया के बर्बरतम शासकों में से दो इटली के तानाशाह मुसोलिनी और जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर की दोस्ती भी इतिहास में प्रसिद्ध है। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान मुसोलिनी ने हिटलर का साथ दिया था। इस कारण 25 जुलाई 1943 को इटली के राजा ने मुसोलिनी की सरकार को बर्खास्त कर दिया था।  दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 1945 में जब जर्मनी की हार तय हो गई और इटली में जनता का रोष बहुत बढ़ गया तो मुसोलिनी ने वेश बदलकर स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश की। लेकिन मुसोलिनी को उसके कुछ साथियों और प्रेमिका क्लारेटा पेटाची के साथ पकड़ लिया गया। 28 अप्रैल 1945 को मुसोलिनी और उसकी प्रेमिका को गोली मार दी गई। गोली मारने के बाद उनके शव को उल्टा लटका दिया गया। इटली की जनता मुसोलिनी से इतनी नाराज थी कि उसके और उसकी प्रेमिका की लाश पर लोगों ने थूका, लात-घूसे मारे और उनके शव पर चढ़कर कूदे। एक महिला ने उसने मुंह पर पेशाब कर दिया। लाशों में गोलियां, डंडे मारे, कई दिन उनके शव मिलान में एक चौराहे पर पड़े रहे। बाद में उन्हें किसी गुमनाम जगह दफना दिया गया।

1926 जानी मानी तेलुगू फिल्म अभिनेत्री पुष्पावल्ली का जन्म हुआ। यह जानी मानी बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री रेखा की मां हैं। इनका नाम वैसे कंडाला वेंकटा है। इन्हें सत्यभामा फिल्म के लिए खासतौर पर याद किया जात है।

1927 उड़ीसा या ओडिशा के प्रमुख राजनेता तथा मुख्यमंत्री हुए जानकी बल्लभ पटनायक का जन्म हुआ।

1929 भारत में प्रशासनिक, राजनीतिक सुधारों के लिए महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।

1930 बेल्जियम में जहरीली गैस का रिसाव हुआ उसमे 60 लोग मरे।

1938 अमेरिका के राष्ट्रपति डी रूजवेल्ट ने पोलियो की बीमारी का इलाज ढूंढने के लिए एक फाउंडेशन की स्थापना की। रूजवेल्ट 1921 में इस बीमारी की चपेट में आए थे। 1938 में इसी दिन भारतीय जनता पार्टी के राजनेता जसवंत सिंह का जन्म हुआ।

1941 जाने माने फिल्म अभिनेता संजय खान का जन्म हुआ।

1943 टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण किया गया।

1948 चीन के शरणार्थी जहाज में विस्फोट होने से 1100 लोग मरे।

1954 प्रसिद्ध भारतीय आकाशवाणी व दूरदर्शन कलाकार बागेश्री चक्रधर का जन्म हुआ। इसी दिन अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे।

1956 फ्रांस के एफिल टॉवर के ऊपरी हिस्से में आग लगने से काफी नुकसान हुआ।

1957 अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में पहली बार बिजली घड़ी प्रदर्शित की हैमिल्टन वॉच कंपनी ने।

1959 अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।

1962 अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना।

1966 भारत के जाने माने क्रिकेटर चेतन शर्मा लुधियाना में जन्म हुआ।

1968 भारत के पहले मौसम विज्ञान राकेट मेनका का प्रक्षेपण हुआ।

1969 मशहूर फॉर्मूला वन कार रेसर माइकल शूमाकर का जन्म हुआ। शूमाकर ने रिकॉर्ड सात बार फॉर्मूला वन रेस जीती। बाद में लुइस हेमिल्टन ने उनके रिकॉर्ड की बराबरी की।

1971 भारत पाकिस्तान युध्द शुरू हुआ और राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की।

1972 प्रसिद्ध भारतीय लेखक व नाटककार मोहन राकेश का निधन हुआ।

1973 अमेरिकी व्यवसायी जॉर्ज स्टीनब्रेनर और निवेशकों के एक समूह ने न्यूयॉर्क यैंकीज की पेशेवर बेसबॉल टीम को 8.7 मिलियन डाॅलर में खरीदा।

1974 बर्मा में संविधान अंगीकार किया गया। बर्मा को अब म्यान्मार के रूप में जाना जाता है।



1979 भारत की पहली मिस यूनिवर्स, मॉडल, बॉलीवुड अभिनेत्री, अब सामाजिक कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी की नेत्री गुल पनाग का चंडीगढ़ में जन्म हुआ। 

1981 प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायक नरेश अय्यर का जन्म हुआ।



1985 जानी मानी टेलीविजन, फिल्म अभिनेत्री, माॅडल व मिस इंडिया इंटरनेशनल मिहिका वर्मा का जन्म बंबई में हुआ।



1986 महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय लोक सभा सांसद नवनीत कौर राणा का जन्म मुंबई में हुआ। वे जानी मानी बोल्ड, खूबसूरत फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल हैं और अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं।

1991 इजरायल ने 23 साल बाद सोवियत संघ में वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला।

1993 अमरीका और रूस ने अपने परमाणु हथियारों की संख्या को आधा करने पर सहमति जताई।

1993 अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने स्टार्ट द्वितीय संधि पर हस्ताक्षर किये। 1996 में इसी दिन अमेरिकी कंपनी ने पहला मोबाइल फोन मोटोरोला स्टारटैक जारी किया। यह सर्वाधिक लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल हैंडसेट बन गया।

1997 इटली के अभिनेता एवं लेखक दारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।

1998 पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वोच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया।

1998 अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या हुई।

2001 हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क के सीनेटर के तौर पर शपथ ग्रहण की। अमेरिका के इतिहास में हिलेरी पहली पूर्व प्रथम महिला हैं, जिन्होंने चुनावी विजय हासिल की।

2002 भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोशिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई। 2002 में इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का निधन हुआ। इसी दिन 2002 में इजराइली बलों ने एमवी काराइन ए समुद्री जहाज को जब्त कर लिया, जो 50 टन हथियार ले जा रहा था जिसे फिलिस्तीनी प्राधिकरण की ओर से तस्करी किया जा रहा था।

2004 मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गये। 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने के लिए 2004 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुँचे। इसी दिन 2004 में मंगल पर खोज के लिए निकला अंतरिक्ष यान रोवर स्पिरिट मंगल पर उतरा।

2005 अमेरिका ने तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों को साफ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की। इसी दिन यूरोपीय उपग्रह क्रायोसेट का प्रक्षेपण विफल हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय सरकारी अधिकारी जे एन दीक्षित का निधन हुआ।

2006 गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।

2007 चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक पद की कमान संभाली।

2008 बिजली उपकरण बनाने वाली इंडो एशियन फ्युजगीयर लिमिटेड ने उत्तराखंड के हरिद्वार में 40 करोड़ रुपये के निवेश से नया अत्याधुनिक संयंत्र खोलने की घोषणा की। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।

2009 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा में विश्वास मत हासिल किया।

2012 पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को आतंकवादियों ने गोली मारी। इसके बाद वह दुनिया की जानी-मानी बालिका और शांतिदूत बन गईं। बाल अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने के कारण उन्हें नोबल शांति पुरस्कार भी दिया गया।

2013 इराक के मुसय्यिब क्षेत्र में एक आत्मघाती बम विस्फोट में शिया समुदाय के 27 लोगों की मौत हो गयी और 60 घायल हो गये।

2014 अल कायदा के आतंकवादियों ने इराक के फालुजा में पुलिस मुख्यालय को नुकसान पहुंचाया और इलाके को अपने कब्जे में बताते हुए उसके एक स्वतंत्र क्षेत्र होने का ऐलान किया।

2014 विश्व विख्यात मीडिया और सर्वेक्षण एजेंसी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स ने जारी किया है कि दुनिया के 300 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति में 524 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

2015 नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर बागा में आतंकवादी संगठन बोको हरम के हमले में लगभग 2000 लोगों की मौत हुई।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। त्रुटियां संभव हैं, हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत #3rdjanuary2023




History of 3 January: Brief details of important events of 400 years of India and the world

1621 Galileo Galilei, the great scientist and astronomer, invented the telescope.

1698 Peter Matej Tazio, Italian writer and poet, was born.

1730 Velu Nachiyar, queen of Sivagangai princely state in Tamil Nadu, noted female freedom fighter, was born at Ramanathapuram.

1749 The first issue of Berligske, Denmark's oldest newspaper, is published. It is the country's prestigious national newspaper published from the capital Copenhagen.

1753 Freedom fighter Kerala Varma Pazhassi Raja, prince of the Kottayam Kingdom, was born in Kerala.

1760 Veerapandya Kattabomman, noted freedom fighter, was born at Panchalankurichi, Tamil Nadu. He fought against the British.

1823 Stephen F. Austin received land in Texas as a grant from the government of Mexico.

1831 Savitribai Phule, great social worker, first woman teacher in India, and first woman poetess in Marathi language, was born in a farming family in Naigaon, Satara, Maharashtra. Girls, women should be indebted to Mata Savitri Bai Phule. Savitri Bai did the work of reducing the difficulties of women, opening the doors of their liberation. She played an important role in improving the status of women and became a pioneer of women's education in India. Savitribai Phule is considered to be one of the first modern feminists of India. In 1840, at the age of just nine, Savitribai was married to 13-year-old Jyotirao Phule. He raised his voice against the barbaric evils of Hinduism like child marriage and Sati Pratha. Together with her husband Jyotirao, she laid great emphasis on women's education. The first school for girls in the country was opened by Savitribai and her husband Jyotirao in Pune in 1848. After this Savitribai and her husband Jyotirao together opened 17 more schools for girls. Savitribai not only worked for the rights of women but she also fought against the corrupt, humiliating, exploitative caste system prevailing in the society. As part of his passion to end the caste system, he built a well in his house for the untouchables. Savitribai was a social reformer as well as a philosopher and poetess. His poems mostly focused on nature, education and abolition of caste system. Savitribai Phule, seeing the pitiable condition of pregnant women and girls who were raped, along with her husband, opened a care center named Child Murder Prevention Home for the victims. To alleviate the suffering of the widows, he led a strike against the barbers for not shaving the widows, which was a custom of the time.

Savitribai Phule made a unique effort to prevent children from studying and dropping out of school. She used to give stipend to the children to go to school. At a time when caste system was at its peak in the country, he promoted inter-caste marriages. Along with her husband, she founded the Satyashodhak Samaj, which conducted marriages without priests and dowry. Plague had spread in Pune in 1897 and due to this epidemic, Savitribai Phule died on 10 March 1897 in Pune at the age of 66. Hindus, who claim themselves to be the best religion, exploited and oppressed women and Dalits a lot for centuries. They always opposed the rights of women and Dalits and kept insulting and exploiting them. There were many social reformers among the Hindus. He tried to end the evils, in which Savitri Bai is leading. He not only protested but also worked on the ground for women and Dalits. Faced opposition and obstruction from the leading, powerful people of the society.

1833 Britain annexed the Falkland Islands in the South Atlantic. With the arrival of two British naval ships in the Falkland Islands, the United Kingdom asserted sovereignty there.

1836 Munshi Naval Kishore, who established the first printing press in North India, was born in Aligarh, Uttar Pradesh.

1848 Joseph Jenkins Roberts begins his term as the first President of Liberia.

1871 Kuriakose Ilyas Chavara, Syrian Catholic saint and social reformer of Kerala, passed away.

1875 Pierre Larose, world famous litterateur and lexicographer of France, passed away.

1882 Renowned artist Nandlal Bose was born.

1880 The first issue of the Illustrated Weekly of India, India's leading English news magazine, was published in Bombay (now Mumbai). This world-renowned magazine by Bennett Coleman & Company, the owner of the Times of India group, closed down in the 1990s.

1888 The 91 cm refracting telescope at Spaba Observatory near San Jose, California, the largest telescope in the world at the time, is in use.

1889 Khudiram Bose, famous freedom fighter, was born.

1894 Rabindra Nath Tagore inaugurated the Poush Mela at Santiniketan.

1901 Brahmacharya Ashram opened in Shantiniketan.

1903 Jaipal Singh, famous Indian hockey player, was born.

1910 There was a strike in Britain to fix 8 hours for daily work. On this day in 1910, junior high school classes began for the first time in the United States.

1911 Postal Savings Bank was inaugurated in America.

1915 Chetan Anand, famous film producer-director, was born. He is the brother of the evergreen actor Dev Anand.

1919 Emir Faisal of Iraq signs an agreement with Zionist leader Chaum Weizmann on the establishment of a Jewish state in Palestine and the development of an Arab nation in a large part of the Middle East.

1920 The Anglo Oriental College of Aligarh was transformed into the Aligarh Muslim University. On this day a peace treaty was signed between Turkey and Armenia.

1921 Chetan Anand, India's world-renowned filmmaker, writer, director, was born in Lahore. In 1946, he was awarded the Grand Prix Award at the Cannes Film Festival.

1925 Benito Mussolini declared himself dictator of Italy. Mussolini was the leader of the National Fascist Party of Italy. He held the post of Prime Minister of Italy for 21 consecutive years from 1922 to 1943. Mussolini ruled peacefully in the early years of his tenure, respecting democracy. At that time he had full support of the public. But as soon as Mussolini started dictatorship, the life of the public started becoming difficult and gradually the people of Italy turned against Mussolini. He brutally suppressed the people. Many murders were done and thousands were tortured. Destroyed a lot.

The friendship between Italy's dictator Mussolini and Germany's dictator Adolf Hitler, two of the world's most barbaric rulers, is also famous in history. Mussolini supported Hitler during World War II. For this reason, on July 25, 1943, the King of Italy dismissed Mussolini's government. During World War II, in 1945, when Germany's defeat was certain and public anger in Italy increased, Mussolini tried to escape to Switzerland in disguise. But Mussolini was captured along with some of his comrades and his girlfriend, Claretta Petacchi. Mussolini and his girlfriend were shot on 28 April 1945. After being shot, his body was hanged upside down. The people of Italy were so angry with Mussolini that people spit on his and his girlfriend's dead body, kicked and jumped on their dead bodies. A woman urinated on his face. Bullets, sticks hit the dead bodies, their dead bodies were lying at a crossroads in Milan for many days. He was later buried at an undisclosed location.

1926 Pushpavalli, noted Telugu film actress, was born. She is the mother of well-known Bollywood film actress Rekha. By the way, his name is Kandala Venkata. He is especially remembered for the film Satyabhama.

1927 Janaki Ballabh Patnaik, prominent politician and Chief Minister of Orissa or Odisha, was born.

1929 Mahatma Gandhi met Lord Irwin for administrative, political reforms in India.

1930 Poisonous gas leaked in Belgium, 60 people died in it.

In 1938, US President D. Roosevelt established a foundation to find a cure for polio. Roosevelt was in the grip of this disease in 1921. Bharatiya Janata Party politician Jaswant Singh was born on this day in 1938.

1941: Sanjay Khan, well-known film actor, was born.

1943 Information about missing persons is broadcast on television for the first time.

1948 China's refugee ship explodes, killing 1100 people.

1954 Bageshree Chakradhar, famous Indian All India Radio and Doordarshan artist, was born. On the same day 1400 people died due to an earthquake in the African country of Algeria.

1956 A major fire broke out at the top of the Eiffel Tower in France.

1957 Hamilton Watch Company displays the first electric clock in Pennsylvania, USA.

1959 Alaska was declared the 49th state of America.

1962 African country Uganda became a republic.

1966 Chetan Sharma, noted Indian cricketer, was born in Ludhiana.

1968 India's first meteorological rocket Maneka was launched.

1969 Michael Schumacher, famous Formula One car racer, was born. Schumacher won Formula One races a record seven times. His record was later equaled by Lewis Hamilton.

1971 Indo-Pakistani War begins and President declares National Emergency.

1972 Mohan Rakesh, famous Indian writer and playwright, passed away.

1973 American businessman George Steinbrenner and a group of investors buy the New York Yankees professional baseball team for $8.7 million.

1974 Constitution was adopted in Burma. Burma is now known as Myanmar.

1979 Gul Panag, India's first Miss Universe, model, Bollywood actress, now social activist and Aam Aadmi Party leader, was born in Chandigarh.

1981 Naresh Iyer, famous Indian playback singer, was born.

1985 Mihika Verma, well-known television, film actress, model and Miss India International, was born in Bombay.

1986 Navneet Kaur Rana, Independent Lok Sabha MP from Amravati, Maharashtra, was born in Mumbai. She is a well known bold, beautiful film actress and model and is often embroiled in controversies.

1991 Israel reopens consulate in Soviet Union after 23 years.

1993 The US and Russia agreed to halve the number of their nuclear weapons.

1993 US President George Bush and Russian President Boris Yeltsin sign START II treaty. On this day in 1996, the American company released the first mobile phone Motorola StarTAC. It became the mobile handset used by most people.

1997 Italian actor and writer Dario Fo was awarded the Nobel Prize in Literature.

1998 Pakistan's National Assembly approves Islamic Sharia law as the country's supreme law.

The 1998 Algerian Islamist insurgency killed 412 people.

2001 Hillary Clinton sworn in as Senator of New York. Hillary is the first former first lady in US history to win an election.

The 2002 Nobel Prize in Physics was announced jointly to Raymond Davis of America and Koshiba of Japan. On this day in 2002, famous Indian rocket scientist Satish Dhawan passed away. On the same day in 2002, Israeli forces seized the cruise ship MV Karine A, which was carrying 50 tons of weapons that were being smuggled on behalf of the Palestinian Authority.

2004 Boeing 737 Flight 604 of the Egyptian airline Flash Airlines crashes, killing all 148 people on board. In 2004, Prime Minister Atal Bihari Vajpayee reached Islamabad, the capital of Pakistan, to participate in the 12th SAARC conference. On this day in 2004, the rover spirit, a spacecraft set out to search for Mars, landed on Mars.

2005 US announces Rs 6.2 crore aid to provide clean drinking water to Tsunami victims in Tamil Nadu. The launch of the European satellite CryoSat failed on the same day. On this day famous Indian government official JN Dixit passed away.

2006 Google announced the acquisition of YouTube.

2007 China's Margaret Chan took charge as the Director-General of the World Health Organisation.

2008 Power equipment maker Indo Asian Fusegear Limited announced the opening of a new state-of-the-art plant at Haridwar in Uttarakhand with an investment of Rs 40 crore. On the same day, Libya, Vietnam, Croatia, Costa Rica and Burkina Faso were elected as five new non-permanent members of the 15-member UN Security Council.

2009 Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot won the trust vote in the assembly.

2012 Malala Yousafzai of Pakistan was shot by terrorists. After this she became the world's well-known girl child and peace ambassador. He was also awarded the Nobel Peace Prize for raising his voice for child rights.

2013 A suicide bombing in the Musayyib region of Iraq kills 27 Shiites and injures 60.

2014 Al Qaeda terrorists damage the police headquarters in Fallujah, Iraq, and declare the area under their control as a free zone.

2014 The world-renowned media and survey agency Bloomberg Billionaires Index released that the world's 300 richest people have increased their net worth by $524 billion.

2015 An attack by the terrorist organization Boko Haram in the northeastern city of Baga in Nigeria kills about 2000 people.

Humble request - The above mentioned facts have been verified as far as possible. Errors are possible, we do not claim the correctness of the facts. Please check at your level also. Support by sharing this post. Thank you . -Editor, PeoplesFriend.in

Special notice - Greetings to respected readers!

To publish news, writings, advertisements in PeoplesFriend.in and to become a reporter of PeoplesFriend Hindi newspaper and PeoplesFriend.in website or to run your own newspaper, magazine, news website, YouTube channel, Facebook page etc. contact- AP Bharti (Editor) WhatsApp 9411175848 Rudrapur, Uttarakhand, India #3rdjanuary2023

No comments

Thank you for your valuable feedback