ब्रेकिंग न्यूज़

5 दिसंबर का इतिहास: जानिए 800 साल में भारत और दुनिया में क्या घटा खास ? History of December 5: Know what special happened in India and the world in 800 years?

सम्मानित पाठकों, आपका अभिनंदन है। कहते हैं कि इतिहास से बड़ा शिक्षक और कोई नहीं। हम इतिहास में घटी घटनाओं से बहुत कुछ सीख सकते हैं। इतिहास से मिले सबक हमें पुरानी गलतियां न दोहराने और अपने कार्य व्यवहार में परिवर्तन कर बेहतरी की दिशा में आगे ले जाने वाले हैं। हम विश्व इतिहास से कुछ चुनिंदा घटनाओं को संजो कर आपके लिए लाते हैं। ताकि आप जानें और अपनी समझ साफ करें और उससे सबक और प्रेरणा लेकर अपने जीवन में बेहतर काम करने को उद्यत हों। तथ्यों को जुटाने में काफी समय और श्रम लगता है। जिस तरह हमारे द्वारा तैयार इतिहास के इस दैनिक आलेख को आप लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है उससे हम उत्साहित हैं। हम इसके लिए आपके आभारी हैं। कृपया इन संक्षिप्त जानकारियों को पढ़ने के बाद अपनी रुचि के विषय को विस्तार से जानने के लिए संबंधित विषयों की इतिहास की पुस्तकों को तलाशिये, पढ़िए और अधिकाधिक जानने का प्रयत्न कीजिए। अधिकाधिक ज्ञान और आपको बेहतर आदमी बनाने में सहायक सिद्ध होगा। इस पोस्ट को पढ़ने के लिए औरों को शेयर कीजिए, यह सब पढ़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित कीजिए। हम यथा संभव तथ्यों को जांचने का प्रयास करते हैं। फिर भी त्रुटियां हो सकती हैं। हमारा अनुरोध है कि आप भी अपने स्तर पर तथ्यों को जांचिए। यदि कहीं हम से भूल-चूक हो जाए तो कृपया पोस्ट के नीचे दिए गये कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया लिखिए और हमें हमारे व्हाट्सऐप नंबर 9411175848 पर भी हमें सूचित करिए। धन्यवाद ! -एपी भारती (संपादक पीपुल्सफ्रैंड.इन)

1230 आर्सेनिक से तांबे के रंग को साफ करने में सफलता प्राप्त करने वाले विख्यात जर्मन रसायन शास्त्री और दार्शनिक अलबर्ट महान का निधन हुआ।

1573 ब्रिटेन के विख्यात कवि और नाट्य लेखक जॉन्सन का जन्म हुआ.

1230 विख्यात जर्मन रसायन शास्त्री और दार्शनिक अलबर्ट महान का निधन हुआ। इन्होंने आर्सेनिक द्वारा तांबे को सफेद करने में सफलता प्राप्त की थी।

1657 इतिहास प्रसिद्ध मुगल शहंशाह शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।

1746 स्पेन के शासन के खिलाफ जेनेवा में विद्रोह किया गया।

1757 ल्यूटन की लड़ाई में प्रशिया की सेना ने ऑस्ट्रियाई को धराशायी कर दिया।

1766 जेम्स क्रिस्टी ने क्रिस्टी की नीलामी की पहली बिक्री लंदन के एक घर में की। आज यह दुनिया की अग्रणी नीलामी कंपनी है।

1812 महान कहे जाने वाले फ्रांस के शक्तिशाली सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट रुस में भारी पराजय और नुकसान का सामना करने के बाद स्वदेश वापस लौटे।

1868 पहला अमेरिकी साइकिल कॉलेज खोला गया।

1872 प्रसिद्ध आधुनिक पंजाबी कवि और गद्यकार भाई वीर सिंह का जन्म हुआ।

1876 न्यू यॉर्क ब्रुकलिन थिएटर में भयंकर आग लगने से 278 से अधिक लोग मारे गए।

1879 पहला स्वचालित फोन स्विचिंग प्रणाली तैयार की गयी।



1886 भारत की पहली बोलती, गाती, नृत्य परिपूर्ण फिल्म आलम आरा का निर्देशन करने वाले फिल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, फिल्म वितरक, लेखक आर्देशिर ईरानी यानी खान बहादुर का जन्म पुणे में हुआ।

1893 कनाडा के टोरंटो में पहली इलेक्ट्रिक कार बनी जो एक बार चार्ज होने पर 15 मील चलती थी।

1894 स्वतंत्रता सेनानी एच. सी. दासप्पा का जन्म हुआ।

1898 ब्रिटिश भारत में शायर-ए-इंकलाब प्रसिद्ध भारतीय और पाकिस्तानी उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म हुआ।

1905 जम्मू और कश्मीर के प्रमुख नेता और प्रधानमंत्री हुए शेख मोहम्मद अब्दुल्ला का जन्म हुआ।

1913 अली मियां के नाम से मशहूर मुस्लिम पुनरुत्थानवादी आंदोलन के सिद्धांतकार, लेखक, वक्ता, चिंतक अबुल हसन अली हसनी नदवी का जन्म रायबरेली में हुआ।

1917 रूस में व्लादिमीर उल्यानोव लेनिन के नेतृत्व में नई क्रांतिकारी सरकार का गठन हुआ तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम समझौता हुआ। 1917 में इसी दिन कनाडा में हुए दो जहाजों के भीषण टक्कर में कम से कम 15 सौ लोगों की मौत हो गई।

1922 ब्रिटिश संसद ने आयरिश स्वतंत्र राज्य संविधान अधिनियम को स्वीकृति दी।

1924 स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता एस. सुब्रह्मण्य अय्यर का निधन हुआ।

1928 इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट क्रिकेट मैच 675 रनों से जीता।

1932 विख्यात हिंदी फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल नादिरा का जन्म हुआ।

1938 प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार रघुवीर चौधरी का जन्म हुआ।

1940 भारत सहित दुनिया भर में मशहूर पटियाला घराने से संबद्ध पाकिस्तानी ग़ज़ल गायक उस्ताद गुलाम अली का जन्म कालेके, सियालकोट, पाकिस्तान में हुआ।

1941 हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में जन्मी 20वीं सदी की प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का निधन हुआ।

1943 जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।

1946 भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।

1950 सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना। 1950 में इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय लेखक अरबिंदो घोष का निधन हुआ।

1951 प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन हुआ।



1952 5 दिसंबर को लंदन में ऐसा भयानक स्मॉग यानी धुंध छाई जिसके कारण करीब 12 हजार लोगों की मौत हो गई। यह ग्रेट स्मॉग आॅफ लंदन के नाम से इतिहास में दर्ज है। यह धुंध या स्मॉग करीब एक हफ्ते छाया रहा। दिसंबर में ब्रिटेन में जबरदस्त ठंड पड़ती है। सर्दियों के मौसम में अक्सर कोहरा छाया रहता था। 5 दिसंबर की सुबह भी कुछ ऐसी ही थी। जब लंदन के लोग सुबह सोकर उठे, तो बाहर घना अंधेरा था और चारों तरफ सिर्फ धुआं ही धुआं था। सबको लगा कि जैसा कोहरा रोज होता है, वैसा ही ये भी होगा। ये इतना गहरा स्मॉग था कि विजिबिलिटी 1 फीट से भी कम हो गई थी। लोग घबराने लगे थे। सांस लेने में तकलीफ भी होने लगी थी। 5 दिसंबर को लंदन पर छाया ये स्मॉग 9 दिसंबर को हटा था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस स्मॉग की वजह से 5 दिन में ही 4 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। जबकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस स्मॉग में मरने वालों की संख्या 12 हजार से ज्यादा बताई गई थी। इस स्मॉग में 1.5 लाख से ज्यादा लोग बीमार पड़े थे। आमतौर पर होता ये था कि 13वीं सदी से ही लंदन में लोगों को कोयला जलाने की आदत पड़ गई थी। फैक्ट्रियों में भी कोयले का बहुत इस्तेमाल होता था। क्योंकि पहली औद्योगिक क्रांति इंग्लैंड में ही हुई थी। भारत सहित ब्रिटेन शासित देशों से भारी मात्रा में विविध प्रकार का कच्चा माल इंग्लैंड जाता और वहां से तैयार उत्पाद दुनिया भर में बेचे जाते। ऐसे में ऐसे में लोगों के घरों से और कारखानों से निकला धुआं ऊपर हवा में उठा। वहां पहले से ही धुंध की नमी थी। धुआं और नमी एक-दूसरे से मिले और स्मॉग बन गया। सर्दी और धुंध की वजह से धुआं ऊपर उठा ही नहीं। वहीं जम गया। इस खतरनाक स्मॉग को ग्रेट स्मॉग ऑफ लंदन कहा जाता है। इस स्मॉग के बाद कानून बना, जिसमें घरों में कोयला जलाने पर रोक लगा दी गई। इसके साथ ही फैक्ट्रियों में भी कोयले की जगह ऐसे फ्यूल का इस्तेमाल करना जरूरी कर दिया, जिससे धुआं न निकले।

1955 में आज ही के दिन लंबी दूरी के टेलिफोन कॉल को हर घर तक पहुंचा देने वाली एसटीडी सेवा अस्तित्व में आई।  5 दिसंबर 1958 को इंग्लैंड के ब्रिस्टल में सब्सक्राइबर ट्रंक डायलिंग यानी एसटीडी की सर्विस शुरू हुई थी। पहली बार ये सर्विस ब्रिस्टल के 18 हजार लोगों के लिए शुरू हुई थी। इसी सर्विस की मदद से लंबी दूरी फोन बातचीत को संभव बनाया था। यद्यपि इंग्लैंड में इससे पहले भी एसटीडी कॉलिंग होती थी, लेकिन वो सिर्फ वहां की महारानी के लिए थी। भारत में एसटीडी सेवा 1960 में शुरू हुई थी। भारत में पहली बार लखनऊ और कानपुर के बीच एसटीडी के जरिए कॉलिंग हुई थी।

1955 प्रसिद्ध इंकलाबी शायर मजाज लखनवी यानी असरारुल हक मजाज का निधन हुआ। यह दोस्तों के साथ रात को छत पर शराब पी रहे थे। पीने के बाद दोस्त तो चले गये। मजाज छत पर रह गये और रात में ठंड से उनकी मौत हो गई। सुबह पड़ोसियों की छत पर नजर पड़ी तो इसका पता चला।

1956 गुलाब हेइलब्रॉन ब्रिटेन की प्रथम महिला न्यायाधीश बनी।

1959 भारत के एक बड़े अमीर, कारोबारी सज्जन जिंदल का जन्म हिसार, हरियाणा में हुआ। जब प्रधानमंत्री बनने के कुछ दिन बाद नरेंद्र मोदी अचानक पाकिस्तान में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर पहुंच गये थे तब उस पूरे आयोजन का प्रबंधन कहते हैं सज्जन जिंदल ने ही किया था।

1960 अफ्रीकी देश घाना ने बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये।

1961 परमवीर चक्र से सम्मानित गुरबचन सिंह सालारिया का निधन हुआ।

1966 भारत के विख्यात फैशन डिजाइनर, फैशन समीक्षक, सलाहकार, फिल्म निर्माता, फैशन और चमक-दमक की दुनिया के बड़े कारोबारी मनीष मल्होत्रा का जन्म बंबई में हुआ।

1966 दक्षिण भारत के प्रमुख राजनेता द्रविड़ मुनेत्र कज़गम यानी डीएमके प्रमुख सदस्य, लोकसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री मंडल में कपड़ा मंत्री रहे दयानिधि मुरासोली मारन का जन्म कुंभकोणम में हुआ।

1969 प्रसिद्ध महिला निशानेबाज अंजलि भागवत का जन्म हुआ।

1971 भारत ने बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।

1973 मलयालम और अंग्रेजी के जाने माने भारतीय लेखक, जन वक्ता, स्तंभकार और फिल्म तथा टेलीविजन पटकथा लेखक आनंद नीलकंठन का जन्म केरल में हुआ। इसी दिन गेराल्ड फोर्ड ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।



1974 जाने-माने भारतीय पत्रकार, लेखक, आलोचक और एनडीटीवी के लोकप्रिय एंकर तथा सीनियर एक्यूटिव एडिटर हुए एनडीटीवी इंडिया रवीश कुमार का जन्म पूर्वी चंपारण बिहार के जीतवरपुर गांव में हुआ। रवीश अब इस्तीफा देकर अपना यूट्यूब चैनल चला रहे हैं। हाल ही में एनडीटीवी के ज्यादा शेयर भारत के प्रमुख कारोबारी गौतम अडानी ने खरीद लिए और एनडीटीवी के प्रणय राय और राधिका राय ने एनडीटीवी की प्रोमोटर फर्म से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद रवीश ने भी इसे छोड़ दिया। 1974 माल्टा गणराज्य घोषित हुआ। 



1983 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड पंजाबी, हिंदी टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल प्रभलीन संधू का जन्म फिरोजपुर पंजाब में हुआ।

1985 जाने माने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन का जन्म दिल्ली में हुआ।

1989 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

1990 विश्व चर्चित उपन्यास द सेटेनिक वर्सेस के रचयिता और विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी दो वर्ष के अंतराल के बाद पहली बार लोगों के सामने आये।



1992 तमिल, तेलुगू, हिंदी आदि विविध भाषाओं की फिल्मों और टेलीविजन तथा रियलिटी शो की जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री तथा माॅडल पायल राजपूत का जन्म दिल्ली में हुआ।



1992 भारत की टाॅप, जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड माॅडल और दक्षिण भारतीय सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री पार्वती नायर का जन्म एक मलियाली परिवार में संयुक्त अरब अमारात के अबु धाबी में हुआ।



1993 मुलायम सिंह यादव दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

1997 जाने माने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी खलील अहमद का जन्म टौंक, राजस्थान में हुआ। इसी दिन गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का किला और बांग्लादेश में सुंदरवन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया। 

1999 चेचेन्या में रूस ने अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की। 1999 में इसी दिन एक भारतीय युवती युक्ता मुखी को विश्व सुंदरी चुना गया।

2000 अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।

2001 अफगानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत। इसी दिन अमरीकी सेनाओं ने ओसामा बिन लादेन के अफगानिस्तान स्थित तोरा बोरा के पहाड़ी ठिकाने पर कब्जा किया।

2003 चीन में पहली बार आयोजित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में आयरलैंड की रोसन्ना दाविसन विजयी। चेचेन्या में ट्रेन में 2003 में इसी दिन हुए आत्मघाती हमले में 42 लोगों की मृत्यु, जबकि 160 घायल हुए। इसी दिन 2003 में राष्ट्रकुल देशों के शासनाध्यक्षों का चार दिवसीय सम्मेलन अबुजा में प्रारम्भ हुआ।

2005 बनाये गए एक नये कानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष (गे) और समलैंगिक स्त्री (लेस्बियन) द्वारा वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।

2008 रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदेवेदेव ने अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 2008 में इसी दिन अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।

2013 दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति हुए एवं भारत रत्न सम्मनित नेल्सन मंडेला का निधन हुआ। इसी दिन यमन की राजधानी में रक्षा मंत्रालय परिसर पर हुए आतंकवादी हमले में 52 लोगों की मौत हुई।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। त्रुटियां संभव हैं, हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत #5december2022

History of December 5: Know what special happened in India and the world in 800 years?

Respected readers, greetings to you. It is said that there is no greater teacher than history. We can learn a lot from the events that happened in history. Lessons learned from history are going to take us forward in the direction of betterment by not repeating old mistakes and changing our work behaviour. We curate and bring to you a few select incidents from world history. So that you learn and clear your understanding and get ready to do better work in your life by taking lessons and inspiration from it. It takes a lot of time and effort to gather facts. We are excited with the way you guys are liking this daily history article prepared by us. We are grateful to you for this. After reading these brief information, please find, read and try to know more and more history books related to the subject of your interest in detail. More and more knowledge will prove helpful in making you a better person. Share this post to others to read, inspire and encourage them to read it all. We try to fact check as much as possible. Still errors can happen. We request that you also check the facts at your level. If there is any mistake by us, please write your feedback in the comment box below the post and also inform us on our WhatsApp number 9411175848. Thank you ! -AP Bharti (Editor PeopleFriends.in)

1230 Albert Mahan, German chemist and philosopher who succeeded in decolorizing copper with arsenic, passed away.

1573 Britain's famous poet and playwright Johnson was born.

1230 Albert Mahan, noted German chemist and philosopher, died. He succeeded in whitening copper by arsenic.

1657 History Murad, the younger son of the famous Mughal emperor Shah Jahan, declared himself emperor.

1746 Revolt in Geneva against Spanish rule.

1757 Prussian army defeats Austrian at Battle of Luton.

1766 James Christie makes the first Christie's auction sale of a house in London. Today it is the world's leading auction company.

1812 Napoleon Bonaparte, the powerful emperor of France, called the Great, returned home after facing heavy defeats and losses in Russia.

1868 The first American bicycle college was opened.

1872 Bhai Vir Singh, famous modern Punjabi poet and prose writer, was born.

1876 A massive fire at the Brooklyn Theater in New York kills more than 278 people.

1879 The first automatic telephone switching system was developed.

1886 Film producer, director, actor, film distributor, writer Ardeshir Irani i.e. Khan Bahadur, who directed India's first talking, singing, dance full film Alam Ara, was born in Pune.

1893 The first electric car was built in Toronto, Canada, which ran 15 miles on a single charge.

1894 H. C. Dasappa, freedom fighter, was born.

1898 Shaheer-e-Inquilab, famous Indian and Pakistani Urdu poet Josh Malihabadi, was born in British India.

1905 Sheikh Mohammad Abdullah, prominent leader and Prime Minister of Jammu and Kashmir, was born.

1913 Abul Hasan Ali Hasani Nadvi, the theorist, writer, orator, thinker of the Muslim revivalist movement known as Ali Miyan, was born in Rae Bareli.

In 1917, a new revolutionary government was formed in Russia under the leadership of Vladimir Ulyanov Lenin and there was a ceasefire agreement between Russia and Germany. On this day in 1917, at least 1500 people died in a fierce collision of two ships in Canada.

1922 The British Parliament approved the Irish Free State Constitution Act.

1924 Freedom fighter, educationist and social worker S. Subrahmanya Iyer passed away.

1928 England won the first Test cricket match against Australia by 675 runs.

1932 Nadira, noted Hindi film actress and model, was born.

1938 Raghuveer Chowdhary, famous Gujarati litterateur, was born.

1940 Pakistani ghazal singer Ustad Ghulam Ali belonging to Patiala Gharana, famous worldwide including India, was born in Kaleke, Sialkot, Pakistan.

1941 Amrita Sher-Gil, famous Indian woman painter of the 20th century, born in Budapest, capital of Hungary, passed away.

1943 Japanese airplanes dropped bombs on Kolkata.

1946 Home Guard organization was established in India.

1950 Sikkim became a protectorate of India. Famous Indian writer Aurobindo Ghosh died on this day in 1950.

1951 Abanindranath Thakur, eminent artist and litterateur, passed away.

On December 5, 1952, there was such a terrible smog in London, due to which about 12 thousand people died. This is recorded in history as the Great Smog of London. This fog or smog remained in shadow for about a week. It is very cold in Britain in December. There was often fog in the winter season. The morning of 5th December was also similar. When the people of London woke up in the morning, it was pitch dark outside and there was only smoke all around. Everyone felt that as the fog happens every day, so will it happen. It was such a thick smog that the visibility was reduced to less than 1 feet. People started getting scared. There was also difficulty in breathing. The smog that enveloped London on 5th December was removed on 9th December. According to government figures, more than 4 thousand people were killed in 5 days due to this smog. While in many media reports, the death toll in this smog was said to be more than 12 thousand. More than 1.5 lakh people fell ill in this smog. What usually happened was that from the 13th century onwards people in London had got into the habit of burning coal. Coal was also used a lot in factories. Because the first industrial revolution took place in England only. A large variety of raw materials from British ruled countries including India went to England and from there the finished products were sold all over the world. In such a situation, the smoke coming out of people's houses and factories rose in the air. There was already the dampness of the mist. Smoke and moisture mixed with each other and became smog. Due to cold and fog, the smoke did not rise up. It froze there. This dangerous smog is called the Great Smog of London. After this smog, a law was made, in which the burning of coal in homes was banned. Along with this, it was made necessary to use such fuel instead of coal in factories, which does not emit smoke.

On this day in 1955, the STD service that took long distance telephone calls to every home came into existence. On December 5, 1958, subscriber trunk dialing ie STD service was started in Bristol, England. For the first time this service was started for 18 thousand people of Bristol. With the help of this service long distance phone conversation was made possible. Although STD calling used to happen in England earlier also, but it was only for the Queen there. STD service in India started in 1960. For the first time in India, calling was done between Lucknow and Kanpur via STD.

1955 Famous revolutionary poet Majaj Lucknowi i.e. Asrarul Haq Majaj passed away. He was drinking alcohol with friends on the terrace at night. After drinking, the friends left. Majaj stayed on the terrace and died of cold in the night. In the morning, when we looked at the roof of the neighbors, we came to know about it.

1956 Rose Heilbron became Britain's first female judge.

1959 Sajjan Jindal, a wealthy Indian businessman, was born in Hisar, Haryana. When Narendra Modi suddenly reached Prime Minister Nawaz Sharif's house in Pakistan a few days after becoming Prime Minister, it is said that Sajjan Jindal had managed the entire event.

1960 African country Ghana ends diplomatic relations with Belgium.

1961 Param Vir Chakra awardee Gurbachan Singh Salaria passed away.

1966 Manish Malhotra, India's noted fashion designer, fashion critic, consultant, film producer, fashion and glamor tycoon, was born in Bombay.

1966 Dayanidhi Murasoli Maran, prominent South Indian politician Dravida Munnetra Kazhagam i.e. DMK chief member, Lok Sabha member and textile minister in Union Cabinet, was born in Kumbakonam.

1969 Anjali Bhagwat, famous female shooter, was born.

1971 India recognized Bangladesh as a country.

1973 Ananda Neelakanthan, noted Indian writer in Malayalam and English, public speaker, columnist and film and television screenwriter, was born in Kerala. On this day, Gerald Ford was sworn in as the Vice President of America.

1974 Ravish Kumar, well-known Indian journalist, writer, critic and popular anchor of NDTV and senior executive editor of NDTV India, was born in Jitwarpur village of East Champaran, Bihar. Ravish is now running his YouTube channel after resigning. Recently most of the shares of NDTV were bought by India's leading businessman Gautam Adani and NDTV's Pranay Rai and Radhika Rai resigned from the promoter firm of NDTV after which Ravish also left it. 1974 The Republic of Malta was declared.

1983 Prabhleen Sandhu, a well-known beautiful, bold Punjabi, Hindi television and film actress and model, was born in Ferozepur, Punjab.

1985 Shikhar Dhawan, noted Indian cricketer, was born in Delhi.

1989 Samajwadi Party President Mulayam Singh Yadav becomes the Chief Minister of Uttar Pradesh for the first time.

1990 Controversial author Salman Rushdie, author of the world famous novel The Satanic Verses, appears in public for the first time after a gap of two years.

1992 Tamil, Telugu, Hindi etc. Tamil, Telugu, Hindi etc. films and television and reality shows, well-known, beautiful, bold actress and model Payal Rajput was born in Delhi.

1992 India's top, famous, beautiful, bold model and famous actress of South Indian cinema Parvati Nair was born in Abu Dhabi, United Arab Emirates in a Malayali family.

1993 Mulayam Singh Yadav again became the Chief Minister of Uttar Pradesh.

1997 Khaleel Ahmed, noted Indian cricketer, was born in Tonk, Rajasthan. On this day, Lumbini, the birthplace of Gautam Buddha, Pompeili and Hamreulenium in Italy, Rohtas Fort built by Sher Shah Suri in Pakistan and Sundarbans in Bangladesh were included in the UNESCO World Heritage List.

In 1999, Russia announced the temporary deployment of troops in Chechnya. On this day in 1999, an Indian girl Yukta Mookhey was elected Miss World.

2000 The US Supreme Court ruled in favor of George Bush in the presidential election.

In 2001, the four factions agreed on the formation of an interim government under the leadership of Hamid Karzai in Afghanistan. On the same day, US forces captured Osama bin Laden's Tora Bora mountain hideout in Afghanistan.

2003 Ireland's Rosanna Davison wins the first Miss World pageant held in China. A suicide attack on a train in Chechnya on this day in 2003 killed 42 people and injured 160. On this day in 2003, a four-day conference of Heads of Government of Commonwealth countries began in Abuja.

By a new law made in 2005, gay men (Gay) and lesbian women (Lesbian) were recognized to establish legal relations in Britain.

2008 Russian President Dmitry Medvedev proposes joint development of next-generation nuclear engineering with India. The Indian National Congress announced the appointment of Ashok Chavan as the Chief Minister of Maharashtra on this day in 2008.

In 2013, Nelson Mandela, who was awarded the Bharat Ratna, became the President of South Africa. On the same day, 52 people were killed in a terrorist attack on the Defense Ministry compound in Yemen's capital.

Humble request - The above mentioned facts have been verified as far as possible. Errors are possible, we do not claim the correctness of the facts. Please check at your level also. Support by sharing this post. Thank you . -Editor, PeoplesFriend.in

Special notice - Greetings to respected readers!

To publish news, writings, advertisements in PeoplesFriend.in and to become a reporter of PeoplesFriend Hindi newspaper and PeoplesFriend.in website or to run your own newspaper, magazine, news website, YouTube channel, Facebook page etc. contact- AP Bharti (Editor) WhatsApp 9411175848 Rudrapur, Uttarakhand, India #5december2022

No comments

Thank you for your valuable feedback