ब्रेकिंग न्यूज़

एडीएम डा. ललित बने सीडीओ चमोली, डीएम पंत, ऊधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने दी भावभीनी विदाई ADM Dr. Lalit became CDO Chamoli, DM Pant, Udham Singh Nagar district administration gave a heartfelt farewell



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 5 नवंबर (सू.वि.)।  निवर्तमान अपर जिलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र का जनपद चमोली में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति होन के उपरांत स्थानांतरण होने पर कलक्टेªट सभागार में जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षाता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा व कलक्टेªट के अधिकारियों/कर्मचारियों ने निर्वतमान अपर जिलाधिकारी को भावभीनी विदाई दी। जिलाधिकारी ने कहा आज डॉ. मिश्र के विदाई के अवसर पर प्रमोशन की खुशी भी हो रही है और स्थानांतरण का गम भी हो रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी जनपद में योजनाएं तभी सफल होती है जब अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा टीम भावना से कार्य किया जाये। उन्होने कहा कि जिस प्रकार से इस जनपद में एडीएम के पद पर डाॅ. मिश्रा ने सफलातापूर्वक कार्य किया है उसी प्रकार वे जनपद चमोली में भी सीडीओ के पद पर रहते हुये विकास के कार्यो व योजनाओं का आम जनता को लाभ दिलायेंगे।

      निर्वतमान अपर जिलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने इस जनपद में 05 नवम्बर 2021 को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था और 13 अक्टूबर 2022 को मुख्य विकास अधिकारी चमोली के पद पर पदोन्नति होने के उपरांत स्थानान्त्रण हुआ है। जिलाधिकारी पंत व अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने निर्वतमान अपर जिलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेट किए।

    यहां मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्र, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, प्रबंधक नादेही चीनी मिल विवेक प्रकाश, ओसी मनीष बिष्ट, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर नेगी, गोपाल दत्त पाण्डे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

आदर और प्रेम सहित आपका - एपी भारती (संपादक- पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार) रुद्रपुर, उत्तराखंड

No comments

Thank you for your valuable feedback