ब्रेकिंग न्यूज़

8 नवंबर का इतिहास: जानिए 400 वर्ष में भारत और दुनिया में कौन सी घटनाएं हुईं खास ? History of November 8: Know which events happened in India and the world in 400 years

1731 फिलाडेल्फिया में, बेंजामिन फ्रैंकलिन शहर के उत्तरी अमेरिकी कॉलोनियों में पहला पुस्तकालय खोला गया।

1829 ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा खत्म करने की पहल की।



1895 विश्व विख्यात जर्मन भौतिक शास्त्री, इंजीनियर, फिजिशियन विल्हेम कोनार्ड रॉन्टजन ने एक्स-रे की खोज की। मशीन बनाई। इससे चिकित्सा में क्रांतिकारी बदलाव आया।

1900 थिओडोर ड्रेइजर का उपन्यास बहन कैरी प्रकाशित हुआ।

1908 जाने माने भारतीय अमेरिकी अंग्रेजी लेखक, कथाकार, पद्म भूषण सम्मान प्राप्त राजा राव का जन्म हासन, कर्नाटक में हुआ।

1916 जापानी निर्माता एनएसके लिमिटेड को औद्योगिक बीयरिंग बनाने की मंजूरी मिली।

1917 व्लादिमीन इल्यिच उल्यानोव लेनिन, लियो ट्रोटस्की और जोसेफ स्टालिन को अक्टूबर क्रांति के बाद पीपुल्स कमीसार अधिकृत किया।

1919 विख्यात मराठी लेखक, फिल्म अभिनेता, थिएटर कलाकार, संगीतकार, पटकथा लेखक, कहानीकार, हास्य कलाकार, फिल्म निर्देशक और अध्यापक पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे का जन्म बंबई में हुआ। 

1920 प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना, अभिनेत्री एवं गायिका सितारा देवी का जन्म हुआ।1920 प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना, अभिनेत्री एवं गायिका सितारा देवी का जन्म हुआ।

1923 म्यूनिख में एडोल्फ हिटलर ने जर्मन सरकार को अपदस्थ करने की नाजियों की एक कोशिश का नेतृत्व किया। सेनाओं ने नाजियों का यह प्रयास असफल कर दिया।

1922 दक्षिण अफ्रीकी सर्जन क्रिस्चियन बर्नार्ड का जन्म हुआ।

1925 मिस्ट्रेस वाईजीपी के नाम से सुपरिचित पदम्श्री सम्मान प्राप्त तमिलनाडु की प्रमुख शिक्षा शास्त्री, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता येचा गुंजा राजलक्ष्मी पार्थसारथी का जन्म मद्रास में हुआ।

1927 वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का जन्म कराची, पाकिस्तान में हुआ।

1933 मंदी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलीन डी रूजवेल्ट ने 40 लाख लोगों को रोजगार देने के लिए सिविल वर्क्स एडमिनिस्ट्रेशन का गठन किया।

1935 प्रमुख पाकिस्तानी कवि, हास्य कवि उर्दू, फारसी और पंजाबी भाषाओं के रचनाकार अनवर मसूद का जन्म हुआ।

1940 यूनान पर इटली का आक्रमण विफल हुआ। यूनानी लोगों ने इलैया-कलामास की लड़ाई में हराकर इटालियंस को पीछे लौटने को मजबूर कर दिया।

1945 हांगकांग में हुए नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत हुई।

1956 संयुक्त राष्ट्र ने सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की।

1957 ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप समूह के समीप परमाणु परीक्षण किया।

1959 हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार लोचन प्रसाद पांडेय का निधन हुआ।

1960 जॉन फिटजेराल्ड केनेडी संघर्षपूर्ण मुकाबले में रिचर्ड निकसन को बहुत कम अंतर से हरा कर अमेरिका के 35 वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।



1964 जानी-मानी पत्रकार, स्तंभकार, लेखिका, टाइम्स आॅफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस और बीबीसी जैसे बड़े समाचार संस्थानों में काम करने वाली सागरिका घोष (सुपरिचित पत्रकार राजदीप सरदेसाई की पत्नी) का जन्म दिल्ली में हुआ।

1965 ब्रिटेन में हत्या के लिए मृत्युदंड की सजा को समाप्त किया गया।

1966 अभिनेता रोनाल्ड रीगन कैलिफोर्निया के गवर्नर चुने गए। वे 1980 के दशक में अमेरिका के राष्ट्रपति हुए।

1972 होम बॉक्स ऑफिस एचबीओ लॉन्च हुआ, जो अमेरिका का सबसे पुराना पेड टेलीविजन चैनल है।

1977 प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय सिनेमा निर्देशक बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी का निधन हुआ।

1984 जाने माने टेलीविजन अभिनेता एवं माॅडल विवेक दहिया का चंडीगढ़ में जन्म हुआ।

1988 चीन में आये विनाशकारी भूकंप से 900 लोगों की मौत हुई।

1990 मलयालम सिनेमा की लोकप्रिय गायिका अनु जोसफ का जन्म कांजिराप्पल्ली केरल में हुआ। इसी दिन मैरी रॉबिन्सन रिपब्लिक आॅफ आयरलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गई।



1991 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल पूजा बनर्जी का जन्म नागपुर में हुआ।

1991 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड मलयालम एवं तेलुगू फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल अक्षा परदासनी का जन्म मुंबई में हुआ।

1992 जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया।़

1994 एमटीवी के युवा शो कैसी यह यारियां फेम, जानी मानी बोल्ड, खूबसूरत टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल नीति टेलर का जन्म गुड़गांव, हरियाणा में हुआ।

1994 जाने माने भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन का जन्म चेन्नई में हुआ।

1996 जाने माने भारतीय फुटबाॅल खिलाड़ी फारुख चौधरी का जन्म हुआ।

1998 बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड की सजा दी गई।

1999 राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।

2000 बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा। हिलेरी बराक हुसैन ओबामा मंत्री मंडल में विदेश मंत्री रहीं। उन्होंने 2016 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ा।

2001 अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान पर पुनः जबर्दस्त बमबारी।

2005 भारत ने फिलिस्तीनि संगठनों की आतंकी कार्रवाई और इस्रायली दमन की आलोचना की।

2007 एशियाई बाजारों में पांच सत्रों में तीसरी बार भारी गिरावट दर्ज की गई। हैंग सेंग सूचकांक दिन में लगभग 1,000 अंक गिर गया, जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक लगभग 5 फीसदी नीचे बंद हुआ।

2008 भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान -1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा।

2013 फिलीपींस के हेनान प्रांत में आये विनाशकारी चक्रवाती तूफान से 6000 लोगों की मौत हो गयी।

2016 अमेरिका राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड जाॅन ट्रंप ने जीत हासिल की। 2016 में 8 नवंबर की रात 8 बजे नरेंद्र मोदी ने ने 500 और 1000 रुपये के नोटों का अवैध घोषित किया। इसके बाद करोड़ों लोग बेरोजगार हो गये, देश को भारी आर्थिक क्षति हुई और 5 साल बाद भी देश उस झटके से उबर नहीं पाया। इसके बावजूद मोदी देश को जीएसटी, लाॅकडाउन जैसे तमाम आर्थिक झटके देते आ रहे हैं। भारत आज सर्वाधिक बेकारी के दौर से गुजर रहा है। सरकार ने नोटबंदी को काले धन के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार बताया, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार 99 फीसदी करेंसी वापिस बैंकों में आ गई। कुछ हद तक डिजिटल पेमेंट्स में बढ़ोतरी आई जरूर, लेकिन कुछ समय बाद वह भी कैश इकोनॉमी में कन्वर्ट हो गई। इनकम टैक्स में जरूर एक साल बढ़ोतरी दिखी और टैक्सपेयर्स भी बढ़े, लेकिन कलेक्शन पर उसका बहुत ज्यादा असर नहीं दिखा। नोटबंदी की वजह से जीडीपी ग्रोथ रेट जरूर घट गया था। आर्थिक विकास दर घटकर 5 फीसदी के आसपास रुक गई थी। कुछ महीने के लिए कारोबारी गतिविधियां थम ही गई थीं। नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार ने जीएसटी लागू कर दिया। कारोबारियों, खासकर एमएसएमई की इससे और हालत खराब हो गई। नोटबंदी के बाद से बेपटरी हुई भारतीय अर्थव्यवस्था पटरी पर आने के लिए संघर्ष कर रही है। कोविड-19 के मिस मैनेजमेंट ने भारतीय कारोबारियों की समस्याओं को और बढ़ा दिया है।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

आदर और प्रेम सहित आपका - एपी भारती (संपादक- पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार) रुद्रपुर, उत्तराखंड

No comments

Thank you for your valuable feedback