ब्रेकिंग न्यूज़

5 नवंबर का इतिहास: 500 वर्षों की भारत और दुनिया अहम घटनाओं का संक्षिप्त ब्यौरा History of November 5: India and the world of 500 years, a brief account of important events

1556 द्वितीय पानीपत युद्ध में मुगल बादशाह अकबर ने हेमू को पराजित किया।

1639 अमेरिकी शहर मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना हुई।

1676 वैसे तो नकद मुद्रा के रूप में मुगल शहंशाह औरंगजेब ने सिक्के चलवा दिए थे। लेकिन ब्रिटिश राज में सरकार ने ईस्ट इंडिया कंपनी को दो तरह के सिक्के ढालने की इजाजत दी। बम्बई में ढाली गई इस मुद्रा को रुपया और पैसा कहा गया।

1789 फ्रांस की क्रांति के दौरान पेरिस की महिलाओं ने वर्साय किले तक मार्च किया और किला ध्वस्त कर दिया। 

1793 फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस में ईसाई धर्म को देश से निकाला दिया गया।

1796 इंग्लैंड के विरुद्ध स्पेन ने युद्ध की घोषणा की।

1805 भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल व कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में निधन हुआ।

1813 थेम्स की लड़ाई (जो अब कनाडा का ओंटारियो है) में अमेरिका के सैनिकों ने ब्रिटिश सेना को पराजित किया। ब्रिटिश सेना में लगभग 1000 भारतीय सैनिक थे।

1864 कलकत्ता में आए प्रलंयकारी भूकंप में शहर का बड़ा हिस्सा तबाह हुआ। भूकंप में करीब 60 हजार लोगों की मौत हुई।

1892 फिजियोलोजी, जेनेटिक्स, इवोल्यूशनरी बायोलोजी और मैथमैटिक्स के विख्यात भारतीय वैज्ञानिक जेबीएस हालडने यानी जाॅह्न बर्डन सैंडर्सन हालडने का जन्म आॅक्सफोर्ड, इंग्लैंड में हुआ।

1895 अमेरिकी आविष्कारक, इंजीनियर, कारोबारी जॉर्ज बी सेल्डम को ऑटोमोबाइल के लिए अमेरिका का पहला पेटेंट मिला।

1910 पुर्तगाल में राजशाही खत्म हुई और गणतंत्र की स्थापना हुई।




1913 विख्यात ब्रिटिश फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल विवियन ली का जन्म भारत के दार्जिलिंग में हुआ।

1915 विख्यात भारतीय राजनेता, चिंतक तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता फिरोजशाह मेहता का निधन हुआ। इसी दिन बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।

1918 यूरोपीय देशों से शुरु हुई इन्फलूएन्जा महाभारी ने दुनिया में 10 लाख से अधिक लोगों की जान ली।

1920 इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी की स्थापना।

1927 अंतिम काशी / बनारस नरेश विभूति नारायण सिंह का जन्म हुआ।

1930 अमेरिका के महान् साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति बाबित्त के लिये साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।

1937 तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने गुप्त बैठक बुलाकर जर्मनों के लिए ज्यादा जगह लेने की अपनी योजना का खुलासा किया। यह यहूदियों को तबाह कर देने वाली योजना थी।

1944 फ्रांस में महिलाओं को चुनाव में अपना मत यानी वोट देने का अधिकार मिला। इसी दिन फ्रांस के चिकित्सक, जीव वैज्ञानिक और दार्शनिक डॉक्टर एलेक्सेस कार्ल का निधन हुआ।

1946 फ्रांस में पहले कान्स फिल्मोत्सव का समापन।

1947 जाने माने भारतीय राजनीतिक विज्ञानी, नृविज्ञानी और इतिहास विशेषज्ञ पार्थ चटर्जी का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1948 तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्काबात में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत।

1950 पांडिचेरी के छठवें मुख्यमंत्री हुए जाने माने राजनेता वी. वैथिलिंगम का जन्म हुआ। विख्यात भारतीय ध्रुपद तथा ख्याल गायक फैयाज खाँ का निधन हुआ।

1952 जानी मानी पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ता, भारतीय राजनीतिक सिद्धांतकार और लेखिका वंदना शिवा का जन्म देहरादून में हुआ।

1954 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता गुरुदास कामत का जन्म हुआ।

1955 विख्यात भारतीय अंग्रेजी पत्रकार, नामचीन हस्तियों के साक्षात्कार लेने वाले करन थापर का जन्म श्रीनगर, जम्मू में हुआ।

1961 भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने न्यूयार्क की यात्रा की।

1962 विश्व चर्चित जेम्स बॉंड सीरीज की पहली फिल्म डॉ. नो रिलीज हुई।

1975 बर्कशायर, इंग्लैंड में जन्मी केट विंस्लेट। खूबसूरत, बोल्ड, सेक्स सिंबल अभिनेत्री एवं माॅडल केट ने कई फिल्मों में महिलाओं के अलग-अलग चरित्रों को निभाया लेकिन केट को टाइटैनिक में उनकी भूमिका के लिए दुनिया में बहुत सराहा गया।

1977 जाने माने भारतीय क्रिकेटर शिव सुंदर दास का जन्म भुवनेश्वर में हुआ।

1981 मधुमेह रोगियों के रक्त शर्करा के स्तर को मापने के लिए पहला पोर्टेबल मीटर ग्लूकोमीटर बाजार में पेश किया गया।

1985 तंजानिया में 24 वर्ष तक शासन करने के बाद राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे ने पद छोड़ा।

1988 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री, माॅडल, एमटीवी इंडिया वीजे गायलिन मैंडोका का जन्म मुंबई में हुआ। इसी दिन जाने माने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का जन्म नई दिल्ली में हुआ। इसी दिन ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी। इसी दिन जाने माने भारतीय टेलीविजन अभिनेता तथा माॅडल रित्वििक धंजानी का जन्म हुआ।

1989 न्यायमूर्ति मीरा साहिब फातिमा बीबी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी। 1989 जानी-मानी टीवी एंकर, अभिनेत्री एवं रूपल त्यागी का जन्म। उन्हें जी टीवी के सपने सुहाने लड़कपन के लिए खासतौर पर जाना जाता है। इसी दिन 1989 में तिब्बत के 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो को मानवाधिकारों के क्षेत्र में कार्य के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।



1992 जाने माने फिल्मकार, अभिनेता, कारोबारी, टेलीविजन हस्ती सुनील शेट्टी की बेटी अथिया का जन्म हुआ। अथिया शेट्टी जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल हैं।

1995 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड भारतीय फिल्म अभिनेत्री और माॅडल मेहरीन कौर पीरजादा का जन्म भटिंडा पंजाब में हुआ। इसी दिन आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को वर्ष साहित्य का नोबल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

1996 पाकिस्तान के राष्ट्रपति फारूख अहमद खान ने बेनजीर भुट्टो सरकार को बर्खास्त कर पाक नेशनल असेंबली भंग की।

1997 युगांडा की राजधानी कम्पाला से नील नदी के स्रोत जिन्जा में प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

1997 भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने जिम कूरियर तथा एलेक्स ओ ब्रायन को पराजित कर चाईना ओपन टेनिस टूर्नामेंट का चेंपियनशिप जीती।

1998 जनकवि, विचारक, लेखक और सामाजिक आंदोलनों के समर्थक नागार्जुन का निधन हुआ।

1999 भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण निषेध संधि सीटीबीटी पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।

2000 यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति स्लोवोदान मिलोसेविच के खिलाफ विद्रोह हुआ। बाद में उन पर अंतरराष्ट्रीय अदालत में मुकदमा चला और जेल में उनकी मौत हुई।

2001 पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया। इसी दिन भारत और रूस ने अफगान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।

2002 ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को आम माफी दी।

2004 पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने विरोध किया।

2005 खुशमिजाजी में भारत चौथे नंबर पर आया। चर्चों में यौन शोषण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसी दिन पोप बेनेडिक्ट 16वें ने नए नियमों को मंजूरी दी। इसके अनुसार संस्था में प्रवेश करने से समलैंगिक पुरुषों को प्रतिबंधित किया गया। 

2006 अमेरिकी प्रभाव वाले इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के विरुद्ध अपराध का दोषी पाते हुए फाँसी की सजा सुनाई। इसी दिन 2006 में जर्मनी में 2 उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों की विफलता से फ्रांस और आसपास के देशों सहित पश्चिमी यूरोप के एक बड़े क्षेत्र में बिजली कटौती हुई जिससे परिवहन से लेकर, हर तरह के कारोबार और सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ।

2007 नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ। परवेज मुशर्रफ व बेनजीर भुट्टो के बीच समझौता हुआ।

2008 केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सेतु समुंद्रम परियोजना के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया। 2008 में इसी दिन आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में गगन नारंग ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

2010 को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने भारत और चीन को ग्लोबल इकोनॉमिक हैवीवेट के तौर पर पहचान दी। दुनिया की अर्थव्यवस्था में स्थिरता लाने में उनकी भूमिका को महत्व दिया। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड चीफ डोमिनिक स्ट्रॉस-कॉन ने वॉशिंगटन, डीसी में संगठन के बोर्ड की मीटिंग के बाद फंड्स के वोटिंग पॉवर में सुधार लाने की योजना की घोषणा की।

2011 विख्यात असमी लेखक, कवि, गीतकार और संगीतकार भूपेन हजारिका का निधन हुआ।

2012 नाइजीरिया में बाढ़ के कारण 363 लोगों की मौत हो गई और 21 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए।

2013 भारत ने अपने पहले मंगल ग्रह परिक्रमा अभियान (एमओएम) के लिए ध्रुवीय रॉकेट को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।

2020 कांग्रेस के जाने माने राजनेता और केन्द्रीय मंत्री हुए काजी रशीद मसूद का निधन हुआ।

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

आदर और प्रेम सहित आपका - एपी भारती (संपादक- पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार) रुद्रपुर, उत्तराखंड

No comments

Thank you for your valuable feedback