ब्रेकिंग न्यूज़

4 नवंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटी 500 वर्ष की महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी History of 4 November: Information about important events of 500 years that happened in India and the world

1509 फ्रांसिस्को डे अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बुकर्क भारत में दूसरे पुर्तगाली वायसराय बने।

1619 फ्रेडरिक पंचम यूरोपीय देश बोहेमिया के राजा बने।

1822 दिल्ली में जल आपूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ हुआ।

1822 अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने मैरी टोड से शादी की।

1845 भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी वासुदेव बलवन्त फड़के का जन्म हुआ।

1856 जेम्स बुकानन अमेरिका के 15वें राष्ट्रपति बने।

1875 बोस्टन, अमेरिका में मैसाचुसेट्स राइफल एसोसिएशन की स्थापना हुयी।

1876 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भाई परमानन्द का जन्म हुआ।

1879 अमेरिका में अफ्रीकी अमेरिकी आविष्कारक थॉमस इल्किन्स ने फ्रिज का आविष्कार किया।

1889 प्रख्यात भारतीय स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल का जन्म हुआ।



1897 विख्यात भारतीय वनस्पति, कोशिका वैज्ञानिक, आनुवांशिकी, उद्विकास, वानस्पतिक भूगोल और नृजातीय वानस्पतिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला वनस्पति वैज्ञानिक एडावलेट कक्कट जानकी अम्मल का जन्म थलासेरी, तमिलनाडु में हुआ।

1911 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं साहित्यकार सुदर्शन सिंह चक्र का जन्म हुआ। इसी दिन अफ्रीकी देश मोरक्को और कांगो को लेकर फ्रांस तथा जर्मनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर।

1922 विख्यात ब्रिटिश पुरातत्वविद हॉवर्ड कार्टर ने मिस्र में राजाओं की घाटी में स्थित राजा तूतनखामेन की हजारों साल पुराीन कब्र का पता लगाया।

1924 वायोमिंग की नेली टेलो रॉस संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रथम महिला गवर्नर चुनी गई।

1925 विख्यात और प्रतिष्ठित भारतीय लेखक और फिल्मकार ऋत्विक घटक का जन्म हुआ। इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा गुजरात के नौंवे मुख्यमंत्री छबीलदास मेहता का जन्म हुआ। इसी दिन स्पेनिश मूल के मशहूर गुजराती, भारतीय लेखक एवं पादरी फादर वालेस का जन्म हुआ।

1929 विश्व प्रसिद्ध भारतीय मानसिक परिकलित्र अर्थात गणितज्ञ शकुन्तला देवी का जन्म हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध बाॅलीवुड संगीतकार जोड़ी शंकर जयकिशन के जयकिशन दयाभाई पांचाल का जन्म हुआ।

1934 प्रख्यात भारतीय महिला फिल्मकार विजया मेहता का जन्म हुआ। 1924 इटली के संगीतकार जियाकोमो पोचीनी का निधन हुआ।

1945 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते (सुपुत्र श्री देवदास गांधी श्रीमती लक्ष्मी) आइएएस अधिकारी, कूटनीतिक, राज्यपाल और विदेशों में भारतीय राजदूत रहे, सामाजिक कार्यकर्ता राजमोहन गांधी का जन्म दिल्ली में हुआ।

1947 कश्मीर के बडगांव के मेजर सोमनाथ शर्मा को पहला परमवीर चक्र मिला। उन्हें यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया।

1952 अमेरिका में नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी बनी। यह दुनियाभर से सिग्नल इंटेलिजेंस जुटाती है और उनकी मॉनिटरिंग करती है।

1954 दार्जिलिंग में पद्मजा नायडू जूलोजिकल पार्क एवं हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान की स्थापना की गई। यह पर्वतारोहण को बढ़ावा देने वाला संस्थान है।

1955 बाॅलीवुड सिनेमा की प्रसिद्ध एवं माॅडल रीता भादुड़ी का जन्म हुआ।

1957 ऑस्ट्रेलिया के 28वें प्रधानमंत्री विश्व चर्चित राजनेता टोनी एबॉट का जन्म हुआ।

1965 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता, फिल्म निर्माता, फिटनेस एक्सपर्ट और सुपरमाॅडल मिलिंद सोमन का जन्म ग्लासगो, इंग्लैंड में हुआ।

1970 सलीमा के नाम से प्रसिद्ध मलयालम सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री कालीश्वरी देवी का जन्म हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित शम्भू महाराज का निधन हुआ। 1970 आम चुनाव के जरिये सत्ता में आए मार्क्सवादी नेता साल्वाडोर अलेंदे ने चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया।

1971 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल तब्बू का जन्म हुआ। तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है।

1979 ईरान के तेहरान में स्टूडेंट्स ग्रुप ने अमेरिकी दूतावास में 52 अमेरिकियों को बंधक बनाया। यह संकट 444 दिन चला। दोनों देशों के रिश्ते भी खराब रहे।

1981 भारत की प्रमुख माॅडल लक्ष्मी मेनन का जन्म बंगलौर में हुआ।

1984 भारत के ओ बी अग्रवाल एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने। इसी दिन फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति फर्डिनंड मार्कोस की सरकारी धन की फिजूलखर्ची के लिए विश्व कुख्यात पत्नी इमेल्डा मार्कोस को कोराजोन एक्विनो सरकार ने एप्रिसिएशन माफी और निर्वासन से स्वदेश लौटने की अनुमति दी गई।

1995 यिगाल अमीर ने इजरायल के प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन की हत्या कर दी।

1997 सियाचीन बेस कैंप में सेना की आफ सिग्नल ने विश्व में सर्वाधिक ऊँचाई पर एस.टी.डी. बूथ स्थापित किया।

2000 संयुक्त राष्ट्र संघ में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने व विखंडनीय पदार्थों के उत्पादन पर रोक संबंधी जापान का प्रस्ताव भारत के विरोध के बावजूद पारित।

2002 चीन द्वारा आसियान देशों के साथ मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किए गये।

2003 श्रीलंकाई राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने रक्षा, गृह और सूचना मंत्रियों को बर्खास्त कर संसद को निलम्बित किया।

2008 बराक हुसैन ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति चुने गए। वे अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति हुए। अमेरिका के हवाई के होनुलूलू में जन्मे बराक की मां अमेरिकी गोरी और पिता केन्या के मुस्लिम बुद्धिजीवी अश्वेत हैं। बचपन में ही उनके माता-पिता के बीच तलाक हो गया था। ओबामा का पालन-पोषण नाना एवं नानी ने किया। पद ग्रहण करने से पूर्व ही नोबल समिति ने ओबामा को जनवरी 2009 में शांति का नोबेल पुरस्कार घोषित कर दिया। ओबामा ने दो पुस्तकें लिखी हैं- ड्रीम्स फ्रॉम माई फादर: ए स्टोरी ऑफ रेड एंड इनहेरिटेन्स और द ओडेसिटी ऑफ होप। पुस्तकों पर आधारित ऑडियो बुक को प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार मिला है। ओबामा ने कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए ऑपरेशन जेरोनिमो चलाया था। ओबामा का नाम 2005 में टाइम मैगजीन द्वारा विश्व के महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सूची में आया। ओबामा की दो बेटियां हैं साशा और मालिया। ओबामा फिट रहने के लिए अक्सर बास्केटबॉल खेलते हैं। वे बास्केटबॉल के अच्छे खिलाड़ी भी हैं।

2008 भारत का पहला मानवरहित अंतरिक्षयान चंद्रयान-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा। 2008 नवंबर को मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में यूपीए सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया और इस नदी को प्रदूषण और अन्य समस्याओं से मुक्त करने के लिए उच्च अधिकार प्राप्त गंगा नदी घाटी प्राधिकरण गठित करने का फैसला लिया गया। गंगा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1985 में ही गंगा कार्ययोजना शुरू कर दी थी। मनमोहन सिंह सरकार ने इसे आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय नदी का दर्जा दिया। 2008 में यह फैसला भी हुआ था कि गंगा नदी घाटी प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रधानमंत्री होंगे। जिन राज्यों से गंगा नदी बहती है, उनके मुख्यमंत्री इसके सदस्य होंगे। एक तरह से मनमोहन सिंह के कार्यकाल में ही गंगा नदी पर काम को गति मिली। नरेंद्र मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद 20 हजार करोड़ की लागत से नमामि गंगे परियोजना प्रारंभ हुई लेकिन इसके बावजूद गंगा की दशा और खराब हो गई।

2009 चीन ने प्रमुख वाणिज्यिक नगर शंघाई में एक डिज्नी थीम पार्क को मंजूरी दी।

2011 भारत सरकार ने ओडिशा की अंग्रेजी स्पेलिंग Orissa से बदल कर Odisha की। पहले इसे हिंदी में उड़ीसा कहा जाता था, जिसे अब ओडिशा कहते हैं।

2015 पाकिस्तान के लाहौर में एक इमारत ढ़हने से 45 मरे तथा करीब 100 लोग घायल हुए। दक्षिणी सूडान के जूबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 37 लोगों की मौत।

2016 फ्रांस सरकार ने प्रभावी जलवायु परिवर्तन पर समझौता किया।

2017 भारत में वर्ल्ड फूड इंडिया एक्जिबिशन लगी, जिसमें 20 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

आदर और प्रेम सहित आपका - एपी भारती (संपादक- पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार) रुद्रपुर, उत्तराखंड

No comments

Thank you for your valuable feedback