ब्रेकिंग न्यूज़

30 लाख की आबादी वाले हिमाचल में 15 लाख बेरोजगार, कांग्रेस सत्ता में आई तो देगी पुरानी पेंशन और रोजगार - प्रियंका गांधी 15 lakh unemployed in Himachal with a population of 30 lakh, if Congress comes to power, it will give old pension and employment - Priyanka Gandhi



शिमला / धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में प्रचार को गति देने के लिए कांग्रेस की मुख्य स्टार प्रचारक व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं। ऊना जिले में कांग्रेस की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए भाजपा को कर्मचारी तथा युवा विरोधी बताया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और नेता प्रतिपक्ष मुकेश के साथ जिला ऊना के अन्य चारों विधानसभा सीटों से कांग्रेस के प्रत्याशी भी शामिल हुए। जनसभा स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव हर 5 साल के बाद आते हैं लेकिन वर्तमान चुनाव स्थानीय लोगों की दिशा और दशा निर्धारित करने वाला होगा। पुरानी पेंशन योजना का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा कि जब कांग्रेस शासित राज्य पुरानी पेंशन स्कीम दे रहे हैं तो फिर भाजपा शासित राज्यों में इसे लागू करने में परेशानी क्या है ? प्रियंका गांधी ने कहा कि मौजूदा सरकार के समय में प्रदेश भर में बेरोजगारों की फौज बढ़ी है और करीब 30 लाख की आबादी वाले हिमाचल प्रदेश में 15 लाख युवा बेरोजगार हैं। प्रियंका गांधी ने ऐलान किया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहले ही कैबिनेट में एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि हिमाचल का युवा रोजगार चाहता है, लेकिन उन्हें नशा और ड्रग्स दिया जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश की स्थापना का जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को इस राज्य के लोगों ने बनाया है और ऐसा उनकी दादी इंदिरा गांधी कहती थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बड़े नेता वाईएस परमार और वीरभद्र सिंह हुए और जो इसी मिट्टी से पैदा होकर देशभर में हिमाचल को गौरवान्वित करने में सक्षम रहे। प्रियंका ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का जिक्र करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष होते हुए भी उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जनता की आवाज को सदैव बुलंद किया। दिन रात मेहनत करते हुए हिमाचल प्रदेश की जनता के मुद्दों को उठाया। प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नौकरियों को बेचा गया है। कोविड-19 के दौर में यहां पर पीपीई किट घोटाला हुआ वहीं कुछ समय पूर्व ही हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती में घोटाला हुआ। वर्तमान सरकार के घोटालों के कारण प्रदेश की जनता कई मुसीबतों से जूझ रही है। लेकिन अब समय आ गया है कि हिमाचल प्रदेश में सरकार को बदल कर हालात भी बदले जाएं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि पांच साल में राज्य सरकार बदल देनी चाहिए अन्यथा सरकार में अहंकार बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करते हैं और प्रचार के बाद भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज किसान-बागवान, छोटे व्यापारी सब मुसीबत में हैं, किसी की तरक्की नहीं हुई है। सरकार की पहली प्राथमिकता गरीबों व जरूरतमंदों की समस्याएं दूर करना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की संपत्ति को बेच दिया। प्रदेश में 20 से ज्यादा बोर्ड-निगम घाटे में हैं। यह सच है कि हिमाचल से भाजपा के बड़े-बड़े नेता बने, लेकिन आम जनता के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। प्रियंका ने कहा कि पेंशन जीवनभर की सुरक्षा होती है, लेकिन हिमाचल भाजपा ने इस मामले में भी कुछ नहीं किया। उन्घ्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री आपकी आवाज बुलंद करते हैं, जबकि भाजपा के लोग जुमलेबाजी करते हैं। प्रदेश में 5 साल से डबल इंजन वाली भाजपा की सरकार है। लोग इंजन में तेल भरना भूल गए, क्योंकि सारा तेल बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों को जा रहा है। केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर भी कड़ा प्रहार करते हुए युवाओं से धोखा करार दिया। ऊना जिले में गांधी परिवार के किसी सदस्य की यह पहली चुनावी रैली थी। हरोली हॉट सीटों में से एक है। यहां से नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री 4 बार से विधायक हैं।

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

No comments

Thank you for your valuable feedback