ब्रेकिंग न्यूज़

3 नवंबर का इतिहास पिछले 1500 साल की दुनिया को बेहद प्रभावित करने वाली चुनिंदा घटनाओं का संक्षिप्त ब्यौरा History of November 3 Brief description of selected events that greatly influenced the world of the last 1500 years

644 ईसा पश्चात् दूसरे मुस्लिम खलीफा उमर इब्न अल खत्ताब की मदीना में एक फारसी गुलाम ने हत्या कर दी।

1394 फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से बाहर खदेड़ दिया।

1493 अमेरिका खोजने वाले विश्व विख्यात इतालवी नाविक, यात्री और खोजी क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।

1618 छठे मुगल बादशाह औरंगजेब मुहिउद्दीन मोहम्मद आलमगीर का जन्म हुआ। उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप पर आधी सदी से भी ज्यादा समय तक शासन किया। अपने समय के सबसे धनी और शक्तिशाली शासक औरंगजेब के शासन में मुगल साम्राज्य अपने विस्तार के चरमोत्कर्ष पर पहुंचा। सम्राट अशोक के बाद औरंगजेब ऐसे शासक हुए जिन्होंने छोटे-छोटे राज्यों को अपने अधीन कर एक बड़े साम्राज्य का निर्माण किया।

1655 इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।

1688 राजस्थान में आमेर के राजा सवाई जयसिंह  का जन्म हुआ।

1762 ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।

1796 जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।

1838 भारत का प्रमुख अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया ब्रॉडशीट कागज पर द बॉम्बे टाइम्स एंड जर्नल ऑफ कॉमर्स के रूप में शुरु हुआ।

1857 नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये आदेश।

1869 कनाडा में हैमिल्टन फुटबाॅल क्लब अस्तित्व में आया।

1890 भारत के प्रथम प्रधान न्यायाधीश एच. जे. कानिया का जन्म नवसारी में हुआ।

1903 पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।



1906 बंबई में पृथ्वी थिएटर स्थापित करनेवाले हिंदी फिल्म और रंगमंच अभिनय के महापुरुष, निर्माता और निर्देशक तथा सशक्त अदाकार पृथ्वीराज कपूर का जन्म पाकिस्तान की धरती पर फैसलाबाद में हुआ। हुआ। अपने अभिनय और बुलंद आवाज से उन्होंने कई किरदारों को अमर बना दिया। इनमें अलैक्जैंडर द ग्रेट और मुगले आजम का जिक्र खास तौर से किया जा सकता है।

1911 लुई शेवरले और विलियम सी डुरंट ने डेट्रॉयट में शेवरले मोटर कार कंपनी की शुरूआत की।

1917 स्वतंत्रता सेनानी और महिला अधिकारों की पैरवी करने वाली अन्नापूर्णा महाराणा का जन्म हुआ था।

1928 तुर्की की भाषा के लिए अरबी की बजाय रोमन लिपि के अक्षरों को स्वीकृत किया गया।

1933 अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्राप्त विश्व विख्यात अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का जन्म हुआ।। उन्होंने कल्याणकारी अर्थव्यवस्था और सामाजिक चयन की थ्योरी देकर समाज के निर्धनतम सदस्यों की समस्याओं की तरफ ध्यान आकर्षित किया।

1936 विख्यात तमिल विद्वान और प्रख्यात समाज-सुधारक चिदंबरम पिल्लई का निधन हुआ।

1937 हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतज्ञ जोड़ी लक्ष्मीकांत प्यारे लाल के एक संगीतज्ञ लक्ष्मीकांत का जन्म हुआ।

‘1938 असम हिंदी प्रचार समिति’ नामक एक संस्था कायम की गई।

1947 परमवीर चक्र प्राप्त प्रथम भारतीय सैनिक सोमनाथ शर्मा का निधन हुआ।

1948 प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।

1949 विख्यात हिंदी फिल्म अभिनेता, राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी फिल्म अभिनेत्री और राजनेत्री पूनम सिन्हा का जन्म हुआ।

1954 गॉडजिला नामक विशालकाय राक्षस पात्र वाली पहली फिल्म का प्रीमियर जापान में हुआ।

1957 सोवियत संघ ने लाइका नाम के कुतिया को अंतरिक्ष में भेजा था. वो पहला प्राणी था जिसने अंतरिक्ष यात्रा की।

1958 नरम गरम सहित तमाम हिंदी फिल्मों में अभिनय करने वाली, मिस यूनिवर्स 1979 की प्रतियोगी डाॅ. स्वरूप रावत का जन्म हुआ। इसी दिन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। इसी दिन गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहेते रहे गुजरात कैडर के आइएएस अधिकारी हसमुख अधिया का जन्म वंकानेर में हुआ।

1959 भारत के वर्तमान नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह का जन्म जालंधर, पंजाब में हुआ।

1962 चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड स्कीम की घोषणा की गयी।



1974 जानी मानी, खूबसूरत एवं बोल्ड हिंदी तथा मराठी फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल और फिल्म निर्मात्री सोनाली कुलकर्णी का जन्म पुणे में हुआ।

1979 भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड, खूबसूरत, लोकप्रिय अभिनेत्री तथा माॅडल रानी चटर्जी का जन्म बंबई में हुआ।



1985 जानी मानी बाॅलीवुड गायिका, अभिनेत्री एवं माॅडल मोनाली ठाकुर का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1989 नव नाम से मशहूर जाने माने कनाडाई गायक, रैपर, गीतकार और संगीत के कारोबारी नवरोज सिंह गोराया का जन्म कनाडा के शहर टोरंटो में हुआ। इसी दिन जाने माने भारतीय टेलीविजन अभिनेता और माॅडल हिमांश कोहली का जन्म दिल्ली में हुआ। 

1976 भारतीय निशानेबाज मानवजीत सिंह संधू का जन्म हुआ।

1984 प्रधामंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की सिख चरमपंथ से प्रेरित सुरक्षा गार्डों द्वारा 31 अक्टूबर 1984 को हत्या कर दिए जाने के बाद भारत में हुए सिख विरोधी दंगों में करीब तीन हजार लोगों के मारे जाने का अंदाजा जाहिर किया गया।



1984 लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं की अनीता मिश्रा, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री, माॅडल और टेलीविजन तथा रियलिटी शो होस्ट सौम्या टंडन का जन्म भोपाल में हुआ।

1988 वायु सेना ने आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया।

1990 बांग्ला सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री एवं माॅडल शुभाश्री गांगुली का जन्म बर्दमान पश्चिम बंगाल में हुआ।

1992 दक्षिण भारतीय सिनेमा की खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल मनीषा यादव का जन्म बंगलौर में हुआ। इसी दिन राष्ट्रपति एच डब्ल्यू बुश को हराकर डेमोक्रेट बिल क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बने।

1996 अपनी क्रूरता के लिए कुख्यात केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य के तानाशाह जान बेडेल बोकासा का निधन हुआ।

1997 जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।

2000 भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी।

2001 अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।

2002 नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।

2003 पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।

2004 अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए पहले चुनाव में हामिद करजई को विजेता घोषित किया गया। 2004 में इसी दिन अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश दूसरी बार अमरीका के राष्ट्रपति चुने गए थे.

2007 पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को उनके घर में नजरबन्द किया गया। इसी दिन बढ़ती आतंकवादी हिंसा के कारण राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान में आपातकाल की घोषणा की।

2008 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की।

2011 फ्रांस के कैन्स में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई। इसी दिन पाकिस्तान के तीन क्रिकेटरों सलमान बट्ट, मो, आसिफ और मो. आमेर को एक साल पहले लॉडर्स टेस्ट के दौरान हुए स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में तीन साल की जेल हुई।

2012 इटली के ट्यूरिन शहर को आधिकारिक तौर पर 2015 यूरोपियन कैपिटल ऑफ स्पोर्ट के रूप में नामित किया गया।

2013 लाहौर में जन्मी मशहूर लोक गायिका रेशमा का निधन हुआ। उन्होंने भारतीय फिल्मी गीतों को भी अपनी आवाज दी।

2014 अमेरिका के न्यू याॅर्क में हुए आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराये जाने के 13 साल बाद उसी जगह पर एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर खोला गया।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन


साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

आदर और प्रेम सहित आपका - एपी भारती (संपादक- पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार) रुद्रपुर, उत्तराखंड

No comments

Thank you for your valuable feedback