ब्रेकिंग न्यूज़

16 नवंबर का इतिहास: जानिए भारत और दुनिया में कौन सी घटनाएं 800 साल में हुईं खास ? History of November 16: Know which special events happened in 800 years in India and the world?

 1272 नौवें धर्मयुद्ध में सिसिली जाने वाले रास्ते में इंग्लैंड के एडवर्ड इबकेम अपने पिता हेनरी तृतीय की मृत्यु के बाद भी दो साल तक डटे रहे।

1632 स्वीडन के महाराजा एडल्फ की हत्या कर दी गई।

1846 राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक विसंगतियों पर तीखे तंज कसने वाले प्रख्यात उर्दू शायर अकबर इलाहबादी यानी सय्यद अकबर हुसैन का जन्म हुआ।

बौड़म, अपराध और दंड जैसे कई विश्व चर्चित उपन्यास लिखने वाले विश्व प्रसिद्ध रूसी लेखक फ्योदोर दोस्तोविस्की को 1849 में एक भूमिगत संगठन का सदस्य होने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी। इससे पहले उन्हें साइबेरिया में निर्वासित कर दिया गया था।

1857 पासी जाति से सम्बंधित एक वीरांगना ऊदा देवी का निधन हुआ।

1870 ओकलाहोमा अमेरिका का 46वां राज्य बना।

1880 ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार अलफ्रेड नॉयस का जन्म हुआ।

1897 पाकिस्तान की माँग करने वाले सबसे पहले समर्थकों में से एक चौधरी रहमत अली का जन्म हुआ। हिंदुओं में विनायक दामोदर सावरकर ने हिंदुओं और मुसलमानों के लिए अलग-अलग देश के लिए मांग उठाई। उन्होंने द्विराष्ट्रवाद का सिद्धांत दिया।

1907 विख्यात कत्थक नर्तक शंभू महाराज का जन्म हुआ।

1908 दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी का जन्म हुआ। 1

1909 अहमदिया मुस्लिम संप्रदाय के तीसरे खलीफा, इस्लामी चिंतक हाफ़िज मिर्जा नासिर अहमद का जन्म हुआ।

1914 अमरीका में फेडरल रिजर्व व्यवस्था का औपचारिक रूप से शुभारंभ हुआ।



1915 अमेरिका में गदर पार्टी के संस्थापकों में से एक, विख्यात भारतीय क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा को ब्रिटिश सरकार ने 19 साल की उम्र में उनके अन्य साथियों के साथ फांसी की सजा दी। करतार का जन्म 24 मई 1896 में लुधियाना जिले के सराभा गांव में हुआ था। शहीदे-आज़म भगत सिंह करतार सिंह को अपना आदर्श और पथप्रदर्शक मानते थे।

1920 विख्यात अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट आर्ट सैनसम का जन्म हुआ।

1922 अमेरिकी मानव विज्ञानी सिडनी मिंत्ज का जन्म हुआ। इसी दिन विख्यात पुर्तगाली लेखक, नोबल पुरस्कार विजेता जोसे सरामैगो का जन्म हुआ। विश्व प्रसिद्ध वियतनामी राजनितिज्ञ होन्ग मिन्ह चिन्ह का जन्म 1922 में इसी दिन हुआ।

1923 बीसवीं सदी के तेलुगू सिनेमा के प्रमुख व्यक्तित्व, अभिनेता, निर्माता, निर्देशक तदेपल्ली लक्ष्मी कांता राव का जन्म कोडड आंध्र प्रदेश में हुआ।

1927 हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता डाॅ. श्रीराम लागू का जन्म हुआ।



1930 इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले भारतीय और एशियाई तैराक मिहिर सेन का जन्म हुआ। 1958 में उन्होंने इंग्लिश चैनल पार किया था। 1966 में वे हर महाद्वीप के वॉटर चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले तैराक बने।

1931 विख्यात भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का जन्म हुआ।

1936 आंध्र प्रदेश में रामोजी फिल्म सिटि के मालिक, फिल्म निर्माता, मीडिया कारोबारी इनाडु अखबार समूह और टेलीविजन चैनल ईटीवी के मालिक चेरुकुरी रामोजी राव का जन्म पेडापारुपुडी में हुआ।

1938 विख्यात स्विस रसायनज्ञ अल्बर्ट होफमैन का आविष्कार लाइर्सेजिक एसिड डाइथलामाइड ड्रग अस्तित्व में आया.

1943 चिकित्सीय क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाली विख्यात भारतीय महिला के. ए. दिनशा का जन्म हुआ।

1945 संयुक्त राष्ट्र की बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था यूनेस्को का गठन हुआ। इस संस्था का मकसद शिक्षा, संस्कृति के सहयोग से दुनिया में शांति और सुरक्षा स्थापित करना है। इसका मकसद संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में दिए जस्टिस, ह्यूमन राइट और मौलिक अधिकारों की स्वतंत्रता पर वैश्विक सहमति बनाना था। यूनेस्को यानी यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक, और कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन में 193 देश सक्रिय सदस्य हैं। 11 सहयोगी देश और दो देश सुपरवाइजर की भूमिका में हैं। यूनेस्को का हेडक्वार्टर पेरिस में है। साथ ही इसके 21 नेशनल और 27 क्लस्टर ऑफिस भी हैं। भारत इस संस्था का 1946 से सदस्य है।

1946 अमरीकी वैज्ञानिकों ने वातावरण में कारबोनिक गैस के तत्व छिड़ककर पहली बार कृत्रिम वर्षा करने में सफलता प्राप्त की।

1947 टोक्यो के सईतामा में आये चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।



1963 बाॅलीवुड की विख्यात, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री, नर्तकी और माॅडल मीनाक्षी सेशाद्री का जन्म धनबाद में हुआ।

1965 विश्व विख्यता मनोरंजन कंपनी वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड के बारे में पहली सार्वजनिक घोषणा हुई।

1971 प्रमुख कांग्रेस नेता पलनियप्पन चिदंबरम के पुत्र, लोक सभा सदस्य और कारोबारी कार्ति चिदंबरम का जन्म चेन्नई में हुआ।

1973 तमिल, तेलुगू, कन्नड़ आदि दक्षिण भारतीय भाषाओं की जानी मानी, बोल्ड अभिनेत्री एवं माॅडल अमानी का जन्म बंगलौर में हुआ। इसी दिन स्काईलैब-4 को पृथ्वी की कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।

1973 प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद का जन्म हुआ था। 1980 में उन्होंने इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप जीती थी। 2001 में उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न और 2005 में पद्मश्री से सम्मानित किया।

1975 दक्षिण भारत के प्रमुख पत्रकार, अनेक बड़े मीडिया हाउसों में काम करने के बाद खुद का यूट्यूब चैनल चाणक्या नेटवर्क स्थापित करने वाले रंगाराज पांडेय रघुनाथाचार्य का जन्म हुआ। इसी दिन केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए। 1975 में इसी दिन पापुआ न्यू गिनी ने ऑस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।

1982 अमेरिका का पांचवां अंतरिक्ष यान कोलंबिया-5 एडवर्ड सैन्य अड्डे पर उतरा।

1985 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता आदित्य राय कपूर का जन्म हुआ।

1988 पाकिस्तान में 11 साल बाद हुए आम चुनाव में बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी। उनके पिता प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को सैनिक तानाशाह मोहम्मद जिया उल हक ने 4 अप्रैल 1979 को फांसी लगवा दी थी। विरोधियों ने बेनजीर की भी एक सभा के दौरान 7 दिसंबर 2007 को हत्या कर दी।

1990 कर्नाटक में भाजपा के युवा, तेज-तर्रार, विवादित और घोर सांप्रदायिक नेता तेजस्वी सूर्या का जन्म बंगलौर में हुआ।

1992 इंग्लैंड के सफोल्क में, एक शौकिया धातु खोजी ने चौथी एवं पांचवीं शताब्दी के सोने, चांदी और कांस्य के सबसे बड़े सिक्कों के खजाने की खोज की।



1995 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड हिंदी टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल मीरा देवस्थले का जन्म गुजरात के वडोदरा में हुआ। इसी दिन भारतीय मूल के वासुदेव पाण्डे त्रिनिदाद एवं टौबेगो के प्रधानमंत्री बने।

1996 भारत की प्रमुख इसाई मिशनरी मदर टेरेसा को अमेरिका ने मानद नागरिकता प्रदान की थी।

1997 चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता जिंग शेंग 18 वर्ष बाद रिहा किये गए।

1998 कनाडा ने अपना नागरिकता कानून सख्त किया।

2000 रूस ने अपना अंतरिक्ष केन्द्र मीर को डुबाने का फैसला।

2001 हैरी पॉटर पर बनी पहली फिल्म हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन रिलीज हुई। इसकी कथा लेखिका जेके रोलिंग ने 1 मिलियन डॉलर में अपनी 4 किताबों के सभी राइट्स वॉर्नर ब्रदर्स को बेच दिए।

2001 अफगानिस्तान हेतु संयुक्त राष्ट्र के 21 सदस्यीय दल में भारत शामिल।

2002 जनरल मोहम्मद परवेज मुशर्रफ ने पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

2006 पाकिस्तान ने मध्यम दूरी के गौरी-ट मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इसी दिन पूरे एक वर्ष के लिए प्रतिबंधित किए जाने के बाद चीन सरकार ने विकिपीडिया की वेबसाइट को अनब्लॉक किया।

2007 बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चक्रवाती तूफान सीडर ने बांग्ला देश में भीषण तबाही मचाई। इसी दिन वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत हुई।

2008 चंद्रयान के लूनर लेजर रेजिंग उपकरण ने सफलतापूर्वक काम करना शुरू किया।

2013 वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की। इसी दिन 2013 में मुंबई में सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट से संन्यास लेने के संकल्प के बाद ही भारत सरकार ने भी देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की आधिकारिक घोषणा कर दी। 40 वर्ष की आयु मे इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे सबसे कम उम्र के व्यक्ति और सर्वप्रथम खिलाड़ी हैं। इससे पहले यह सम्मान खेल के क्षेत्र में नहीं दिया गया। सचिन को यह सम्मान देने के लिए पहले नियमों में बदलाव किया गया था। पूंजीवादियों ने सचिन को क्रिकेट का भगवान कहा। हालांकि पिछले दिनों आए पेंडोरा पेपर से पता चला कि टैक्स चोरी कर काला धन विदेशों में रखने वालों में सचिन भी शामिल हैं।

2014 इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।

2017 जर्मनी में संयुक्त राष्ट्र की जनवायु परिवर्तन संबंधी समिति की बैठक में 19 देशों ने कोयले के इस्तेमाल कम करने की प्रतिज्ञा ली।

2019 गोटबाया राजपक्षे ने श्रीलंकाई आम चुनाव में जीत दर्ज की।

-समस्त करुणावान, प्रकृति प्रेमी, लोकतांत्रिक, तार्किक, मानवीय, वैचारिक, न्यायप्रिय, मेहनतकश और किसान वर्ग को यथायोग्य अभिवादन !

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें।

-एपी भारती (पत्रकार, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 09411175848

कृपया यह पोस्ट अपने मित्र-परिचितों को शेयर करें, कमेंट करें और हमें अपने सुझाव, रचनाएं, समाचार एवं विज्ञापन तथा रिपोर्टर बनने के लिए अपने फोटो सहित आवेदन हमें व्हाट्सऐप पर भेजें। आपके सहयोग के लिए हम आपके आभारी होंगे। अगर आप अपना अखबार, पत्रिका अथवा न्यूज वेबसाइट या यूट्यूब चैनल चलाना चाहते हों तो इनके पंजीकरण, संचालन संबंधी जानकारी, सहायता हेतु भी संपर्क कर सकते हैं।

Humble request - The above facts have been verified as far as possible. We do not claim the facts to be correct. Please check your level as well.

-AP Bharti (journalist, writer, social worker) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 09411175848

Please share this post with your friends and acquaintances, comment and send us your suggestions, creations, news and advertisements and application with your photo to become a reporter on WhatsApp. We would be grateful to you for your cooperation. If you want to run your own newspaper, magazine or news website or YouTube channel, then you can also contact for their registration, operating information, help.

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

No comments

Thank you for your valuable feedback