ब्रेकिंग न्यूज़

14 नवंबर का इतिहास: जानिए 700 वर्ष में भारत और विश्व में हुईं अहम घटनाओं के बारे में History of November 14: Know about the important events that happened in India and the world in 700 years



1380 फ्रांस के चार्ल्स को 12 साल की उम्र में राजा नियुक्त कर राज्याभिषेक किया गया।

1533 स्पेन के उपनिवेशवादियों ने दक्षिणी अमरीका के उत्तर पश्चिम में स्थित एक्वाडोर का पता लगाकर उसे अपने उपनिवेश में शामिल किया।

1681 ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल को एक अलग रियासत बनाने का ऐलान किया।

1732 उत्तरी अमेरिका में सबसे पहले पेशेवर लाइब्रेरियन लुई टिमोथी को फिलाडेल्फिया में काम पर रखा गया।

1794 फ्रैंकलिन लिटेररी सोसाइटी की पहली रिकॉर्डेड बैठक कैनसबर्ग अकादमी आधुनिक वाशिंगटन और जेफरसन कॉलेज में आयोजित की गई।

1834 विलियम थॉमसन 10 वर्ष 4 महीने की उम्र में ग्लासगो विश्वविद्यालय में प्रवेश करने वाला सबसे कम उम्र का विद्यार्थी बना।

1881 चार्ल्स जे गुइटू पर अमेरिकी राष्ट्रपति गारफील्ड की हत्या के लिए मुकदमा चलाया।

1883 चिली की कांग्रेस ने राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना की।



1889 प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ। उन्होंने देश को अपने पैरों पर खड़ा करने में अथक परिश्रम किया। वे विश्व के प्रभावशाली नेता हुए। वे देश की आजादी के लिए लड़े, लंबे समय जेल में भी रहे। वे एक शानदार वक्ता, नेतृत्वकर्ता, विचारक और लेखक भी थे।

1891 डॉ बीरबल साहनी एक विख्यात भारतीय पुरावनस्पती वैज्ञानिक थे, जिन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप के जीवावशेषों का अध्ययन कर इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे एक भूवैज्ञानिक भी थे और पुरातत्व में भी गहन रूचि रखते थे। उन्होंने लखनऊ में ‘बीरबल साहनी इंस्टिट्यूट ऑफ पैलियोबॉटनी’ की स्थापना की। उन्होंने भारत के वनस्पतियों का अध्यन किया और पुरावनस्पती शास्त्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन विषयों पर अनेकों पत्र और जर्नल लिखने के साथ-साथ बीरबल साहनी नेशनल अकैडमी ऑफ साइंसेज, भारत, के अध्यक्ष और इंटरनेशनल बोटैनिकल कांग्रेस, स्टॉकहोम, के मानद अध्यक्ष रहे। उनका जन्म 14 नवम्बर 1891 को भेरा, शाहपुर में (अब पाकिस्तान में) हुआ। 

1896 ओंटारियो, कनाडा के नियाग्रा फॉल्स में बिजली संयंत्र शुरू हुआ।

1908 प्रख्यात वैज्ञानिक और आविष्कारक अल्बर्ट आइंस्टीन ने प्रकाश का क्वांटम सिद्धांत पेश किया।

1914 अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म तिल्लीस पंचर्ड रोमांस रिलीज हुई।

1918 चेकोस्लोवाकिया गणराज्य की स्थापना हुई और टीजी मासरिक राष्ट्रपति बने।

1919 भारत प्रसिद्ध हिन्दी कवि बलवीर सिंह रंग का जन्म हुआ।

1920 एडमोंटन सिंफनी ऑर्केस्ट्रा के प्रथम संगीत कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

1921 कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ स्पेन की स्थापना हुई

1922 ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कोरपोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा की शुरूआत की। इसी दिन खूबसूरत, बोल्ड विख्यात अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल वरोनिका लेक का जन्म हुआ। इसी दिन मिस्र की डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हुए और संयुक्त राष्ट्र के 6वें महासचिव हुए बुतरस बुतरस घाली का जन्म मिस्र की राजधानी काहिरा में हुआ।

1926 स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक पीलू मोदी का जन्म हुआ।

1935 आधुनिक जार्डन के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शाह हुसैन का जन्म हुआ। उन्होंने 1953 से 1999 तक जार्डन पर शासन किया।

1942 सर्वोच्च भारतीय साहित्यिक पुरस्कार ज्ञानपीठ प्राप्त विख्यात असमिया साहित्यकार, कवियत्रि इंदिरा गोस्वामी यानी मामोनी रायसम का जन्म गुवाहाटी में हुआ।



1943 प्रमुख उद्योगपति बसंत कुमार बिरला और श्रीमती सरला बिरला के बेटे जो बड़े उद्योगपति बने, आदित्य विक्रम बिरला का कलकत्ता में जन्म हुआ। जनवरी 2013 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बिरला पर भारत सरकार द्वारा जारी एक स्मारक डाक टिकट का अनावरण किया। इस डाक टिकट का विषय था, प्रथम भारतीय अंतर्राष्ट्रीय उद्योगपति।

1948 ब्रिटेन के प्रिंस आॅफ वेल्स यानी प्रिंस चार्ल्स का जन्म हुआ। वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े पुत्र हैं। अब महारानी के निधन के बाद ब्रिटेन के राजा हैं।

1948 महाराष्ट्र में अनेक कठिनाइयों के बावजूद अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए अथक आजीवन श्रम करने वाली पद्मश्री सम्मान प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल का जन्म हुआ।

1948 लोकप्रिय तेलुगू कथाकार, उपन्यासकार और फिल्म पटकथा लेखक यंदामुरि वीरेंद्रनाथ का जन्म राजोल में हुआ।

1952 अल मार्टिनो का हियर इन माई हार्ट यूके सिंगल्स चार्ट में सर्वाधिक गाया जाने वाला, सर्वाधिक लोकप्रिय गीत बना।

1955 कर्मचारी राज्य बीमा निगम का उद्घाटन हुआ।

1958 जाने माने प्रभावशाली तमिल फिल्मकार, अभिनेता एवं निर्देशक आर प्रतिबन का जन्म मद्रास में हुआ।

1964 पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में मनाने का आधिकारिक ऐलान किया गया।

1967 भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान सी. के. नायडू का निधन हुआ। इसी दिन विख्यात भारतीय क्रिकेट सैयद सबा करीम का जन्म पटना में हुआ।

1968 अमेरिका के कनेक्टिकट स्थित येल विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विद्यालय में प्रवेश का देने का निर्णय किया।

1969 अपोलो-12 को प्रक्षेपित किया गया, जो तीन अंतरिक्षयात्रियों को लेकर आकाश की अनंत गहराइयों को पार करते हुए चंद्रमा पर पहुंचा।

1971 ऑस्ट्रेलिया के विश्व प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट का जन्म हुआ। इसी दिन विख्यात भारतीय अमेरिकी खान पान विशेषज्ञ, रेस्त्रां संचालक, अभिनेता, खान पान विषयक लेखक, मानवतावादी  विकास खन्ना का जन्म अमृतसर में हुआ।

1973 ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ की एकमात्र पुत्री राजकुमारी ऐन ने फौज में लेफ्टीनेंट मार्क फिलिप्स से विवाह किया। यह शाही परिवार के किसी सदस्य का किसी आम शहरी से विवाह करने का दुर्लभ अवसर था।

1974 विख्यात भारतीय क्रिकेटर हृषिकेश हेमंत कानितकर का जन्म पुणे में हुआ।

1976 विख्यात भारतीय क्रिकेटर हेमांग कमल बदानी का जन्म मद्रास में हुआ।

1977 गौड़ीय वैष्णव गुरु भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद का निधन हुआ।़

1979 जाॅली एलएलबी जैसी अनेक फिल्मों के पटकथाकार, बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता इनामुलहक का जन्म सहारनपुर उत्तर प्रदेश में हुआ।

1983 जाने माने टेलीविजन अभिनेता, लेखक, निर्देशक मयंक आनंद का जन्म बंबई में हुआ।

1984 फिल्म फेयर सहित अनेक पुरस्कार प्राप्त जानी मानी, बोल्ड दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री, गायिका तथा माॅडल ममता मोहनदास का जन्म हुआ।

1985 भारत के जाने माने क्रिकेट खिलाड़ी मनोज कुमार तिवारी का जन्म हावड़ा, पश्चिम बंगाल में हुआ। इसी दिन कोलंबिया में एक ज्वालामुखी विस्फोट से तीन गांवों के साथ शहर राख में तब्दील हो गया। इसमें मरने वालों की संख्या आधिकारिक तौर पर अनुमानित 20,000 बताई गई।

1986 आदित्य कपाड़िया का जन्म मुंबई में हुआ। आदित्य जाने माने टेलीविजन अभिनेता और माॅडल हैं।

1991 अमेरिका ने लॉकर्बी विमान हमले के लिए लीबिया के दो गुप्तचर अधिकारियों को दोषी ठहराया और उन्हें अमेरिका के हवाले करने की मांग की।



1996 जानी-मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल हिबा नवाब का जन्म हुआ।

2002 चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2006 भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एक आतंकवाद निरोधक तंत्र विकसित करने पर सहमति जतायी।

2007 डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।

2008 अंतरिक्ष यान मून इंपैक्ट प्रोब चांद की सतह पर उतरा। 22 अक्टूबर 2008 को चंद्रयान लॉन्च किया गया था, जो 30 अगस्त 2009 तक चांद के चक्कर लगाता रहा। चंद्रयान में एक डिवाइस थी- एमआईपी अर्थात मून इम्पैक्ट प्रोब जिसने 14 नवंबर 2008 को चांद की सतह पर उतरकर अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत का दबदबा बढ़ाया। ऐसा करने वाला भारत चौथा देश बन गया। इससे पहले सिर्फ अमेरिका, रूस और जापान ही ऐसा करने में कामयाब हो सके थे। इस डिवाइस ने चांद की सतह पर पानी की खोज की। यह इतनी बड़ी खोज थी कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनाॅटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन नासा ने भी पहले ही प्रयास में यह खोज करने के लिए भारत की पीठ थपथपाई थी। चंद्रयान-1 इसरो के मून मिशन का पहला यान था। इसे चंद्रमा तक पहुंचने में 5 दिन और उसका चक्कर लगाने के लिए कक्षा में स्थापित होने में 15 दिन लग गए थे। एमआईपी की कल्पना पूर्व राष्ट्रपति और प्रमुख वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम ने की थी। उनके सुझाव पर ही इसरो के वैज्ञानिकों ने एमआईपी बनाया था। 

2008 पहले कांग्रेस में रहे केन्दीय मंत्री एवं बाद में तृणमूल कांग्रेस के नेता हुए अजीत पांजा का निधन हुआ। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव सम्पन्न हुआ।

2009 मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतर गए। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है।

2010 प्रसिद्ध भारतीय अर्थशास्त्री लक्ष्मीचंद जैन का निधन हुआ।



2012 में 14 नवंबर को एक भारतीय महिला की मृत्यु से आयरलैंड की जनता आंदोलित हो उठी और इसकी वजह से सरकार को एक कानून बनाना पड़ा। हालांकि इस तरह के कानून की मांग वहां दशकों से की जा रही थी लेकिन जनता की मांग पूरी नहीं हुई थी। इस बीच अनेक महिलाओं की मृत्यु हो चुकी थी। 2012 में आयरलैंड के एक अस्पताल में सेप्टीसीमिया से गर्भवती भारतीय महिला डेंटिस्ट सविता हलप्पनवार की मृत्यु हो गई। उसने अदालत से समय रहते गर्भपात की इजाजत मांगी थी जो उसे नहीं दी गई। यूनिवर्सिटी कॉलेज अस्पताल गैलवे ने सविता हलप्पनवार और उसके परिवार की अपील इस आधार पर खारिज कर दी कि यह एक कैथोलिक देश है। आयरलैंड में गर्भपात कराने की इजाजत नहीं थी किसी भी हालत में, चाहे गर्भवती की जान ही क्यों न जा रही हो। भारत में जन्मी इस महिला सविता की मौत के बाद आयरिश जनता सड़क पर उतर गई। लंबा संघर्ष चला और अगले करीब 4 साल में सरकार ने जरूरत के मुताबिक गर्भपात कराने का कानून पारित किया।

2013 प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं टाइम्स आॅफ इंडिया ग्रुप की प्रसिद्ध बाल पत्रिका पराग के संपादक हरिकृष्ण देवसरे का निधन हुआ।

-समस्त करुणावान, प्रकृति प्रेमी, लोकतांत्रिक, तार्किक, मानवीय, वैचारिक, न्यायप्रिय, मेहनतकश और किसान वर्ग को यथायोग्य अभिवादन !

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें।

-एपी भारती (पत्रकार, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 09411175848

कृपया यह पोस्ट अपने मित्र-परिचितों को शेयर करें, कमेंट करें और हमें अपने सुझाव, रचनाएं, समाचार एवं विज्ञापन तथा रिपोर्टर बनने के लिए अपने फोटो सहित आवेदन हमें व्हाट्सऐप पर भेजें। आपके सहयोग के लिए हम आपके आभारी होंगे। अगर आप अपना अखबार, पत्रिका अथवा न्यूज वेबसाइट या यूट्यूब चैनल चलाना चाहते हों तो इनके पंजीकरण, संचालन संबंधी जानकारी, सहायता हेतु भी संपर्क कर सकते हैं।

Humble request - The above facts have been verified as far as possible. We do not claim the facts to be correct. Please check your level as well.

-AP Bharti (journalist, writer, social worker) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 09411175848

Please share this post with your friends and acquaintances, comment and send us your suggestions, creations, news and advertisements and application with your photo to become a reporter on WhatsApp. We would be grateful to you for your cooperation. If you want to run your own newspaper, magazine or news website or YouTube channel, then you can also contact for their registration, operating information, help.

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

No comments

Thank you for your valuable feedback