ब्रेकिंग न्यूज़

11 नवंबर का इतिहास: जानिए पिछले 800 सालों में भारत और दुनिया में कौन सी घटनाएं हुईं खास ? History of November 11: Know which events happened in India and the world in the last 800 years

भारत 11 नवंबर को शिक्षा दिवस और मौलाना आजाद जन्म दिवस मनाता है।

1208 ओत्तो वान विटल्सबाश को जर्मनी का राजा चुना गया।

1675 गोबिन्द सिंह सिक्खों के दसवें गुरु बने।

1725 लंदन में जॉर्ज फ्रैडरिक हैंडल के ओपेरा टेमरलेनो का प्रीमियर हुआ।

1745 चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना इंग्लैंड में घुसी।

1765 ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।

1765 फ्रांस के एक रसायनशास्त्री तथा आधुनिक फोटोग्राफी के जनक नैस्फर नेपेस का जन्म हुआ। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने फोटो खींचने में सफलता प्राप्त की।

1809 केरल में वेलुत्तम्पि ने ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली, जो कुण्डरा घोषणा नाम से जानी जाती है।

1811 कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

1836 चिली ने बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1837 प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि अल्ताफ हुसैन हाली का जन्म हुआ।

1839 वर्जीनिया मिलिट्री इंस्टीट्यूट, वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराना राजकीय सैन्य कॉलेज की स्थापना हुई।

1885 मजदूर महाजन संघ की संस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता अनसूया साराभाई का जन्म हुआ।

1888 स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जेबी कृपलानी का जन्म हुआ।

1889 वाशिंगटन को अमेरिका का 42वां प्रांत घोषित किया गया। पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के सम्मान में नामित वाशिंगटन को 42 वें राज्य के रूप में संयुक्त राज्य में भर्ती कराया गया था। 1889 में इसी दिन अपने जमाने के सेठ और स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज का जन्म हुआ।

1905 ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस ऑफ वेल्स ने द प्रिंस ऑफ वेल्स संग्रहालय की नींव रखी थी।

1913 स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।

1918 अट्ठाइस जून 1914 को फर्डिनांड अपनी पत्नी सोफी के साथ बोस्निया के दौरे पर थे, जहां उनकी हत्या हुई थी। इस हत्या से ऑस्ट्रिया का राजघराना बौखला गया और उसे हत्या में सर्बिया की साजिश लग रही थी। ऑस्ट्रिया-हंगरी के सम्राट फ्रांत्स योजेफ ने 28 जुलाई 1914 को सर्बिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। युद्ध में लाखों भारतीय सैनिक ब्रिटेन की ओर से लड़े। पहले विश्वयुद्ध वाले दिनों में मध्य पूर्व भेजे गए भारतीय सैनिकों में से 60 प्रतिशत मेसोपोटामिया जो वर्तमान में इराक के नाम से सुपरिचित है, में और 10 फीसदी मिस्र और फिलिस्तीन में लड़े। इन देशों में वे लड़ाई से ज्यादा बीमारियों से मारे गए। इसमें लाखों भारतीय सैनिक मारे गये। यह पहला युद्ध था, जिसमें यूरोप के ज्यादातर देश शामिल थे। रूस, अमेरिका, मध्य पूर्व और अन्य इलाकों में भी यह युद्ध लड़ा गया। मुख्य रूप से यह युद्ध सेंट्रल पॉवर्स यानी जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी और तुर्की के खिलाफ मित्र गुट यानी फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन, रूस, इटली, जापान और 1917 से अमेरिका ने लड़ा। यह युद्ध सेंट्रल पॉवर्स की हार के बाद ही खत्म हुआ। 11 नवंबर 1918 को युद्धविराम से पहले ही जर्मनी में जन-असंतोष इतना बढ़ गया था कि सम्राट विलहेल्म द्वितीय को सिंहासन छोड़ना पड़ा और नीदरलैंड में शरण लेनी पड़ी। 11 नवंबर 1918 को खत्म हुआ। करीब चार साल तक चले इस महायुद्ध में 1.7 करोड़ लोगों की मौतें हुईं। इसे आधुनिक इतिहास का पहला ‘वैश्विक महाभारत’ भी कहा जाता है।

1918 पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।

1922 विख्यात अमेरिकी उपन्यासकार और स्लोटर हाउस पांच के लेखक कर्ट वोन्नीगट का जन्म हुआ।

1924 भारतीय रिजर्व बैंक के 14वें गवर्नर आईजी पटेल का जन्म हुआ।

1925 मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्रित्व वाली 1977 की जनता पार्टी सरकार में विधि एवं न्याय मंत्री हुए विख्यात भारतीय अधिवक्ता और राजनीतिज्ञ, सुप्रीम कोर्ट में वकील शांति भूषण का जन्म इलाहाबाद में हुआ।

1926 जॉनी वॉकर के नाम से मशहूर भारतीय हास्य अभिनेता बदरुद्दीन कमालुद्दीन काज़ी का जन्म हुआ। करीब 300 फिल्मों में काम करने वाले इस सुपर हास्य अभिनेता का फिल्मी नामकरण गुरुदत्त ने अपनी प्रिय शराब जॉनी वॉकर के नाम पर किया था।

1930 प्रख्यात वैज्ञानिक और आविष्कारक एल्बर्ट आइंस्टीन को आइंस्टीन रेफ्रीजरेटर के अविष्कार का पेटेंट दिया गया।

1934 द श्राइन ऑफ रिमेंबरेंस, सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए एक स्मारक है, जिन्होंने युद्ध में सेवा की है, मेलबर्न में खोला गया।



1936 माला सिन्हा के नाम से सुपरिचित 1950, 60, 70 के दशक की प्रसिद्ध, लोकप्रिय बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल अल्दा सिन्हा का जन्म कलकत्ता में हुआ। प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का जन्म इसी दिन हुआ।

1937 अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थाॅमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया। इसी दिन जाने माने भारतीय चिंतक और पत्रकार अमिताभ चैधरी का जन्म हुआ।

1943 विख्यात भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोदकर का जन्म हुआ।

1944 विख्यात भारतीय फैशन डिजाइनर रितु कुमार का जन्म अमृतसर, पंजाब में हुआ।

1950 नागालैंड के 9वें मुख्यमंत्री एवं नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के अध्यक्ष नेफियू रियो का जन्म हुआ। भारत में 1950 में इसी दिन पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।

1953 कैम्ब्रिज विवि में पहली बार पोलियो वायरस की पहचान हुई और उसका चित्र लिया गया।

1954 फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये।

1955 भूटान के राजा रहे जिग्मे सिंग्ये वांग्चुक का जन्म हुआ। इसी दिन बाॅनी कपूर के नाम से सुपरिचित बाॅलीवुड फिल्मकार अचल सुरिंदर का जन्म मेरठ में हुआ।

1959 भारत के वर्तमान और 50वें मुख्य न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ का जन्म बंबई में हुआ।

1962 कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया। 1962 में इसी दिन विख्यात अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री, माॅडल एवं फिल्म निर्मात्री डेमी मूर का जन्म हुआ।

1865 थॉमस रॉबर्टसन की सोसाइटी का प्रीमियर लंदन में शुरू किया गया।

1966 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा - नेशनल एयरोनाॅटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने अंतरिक्ष यान जेमिनी-12 लांच किया। इसी दिन जाने माने बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता आरिफ जकारिया का जन्म हुआ।

1966 पंजाब से अलग करके हरियाणा राज्य का गठन किया गया।

1970 प्रसिद्ध भारतीय कथक नर्तक पंडित शम्भू महाराज का निधन हुआ।

1971 मशहूर भारतीय फिल्म निर्देशक और संगीतज्ञ देवकी बोस का निधन हुआ।

1973 मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया। इसी दिन 1973 में पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।

1974 भारत के जाने माने क्रिकेटर अमोल अनिल मजूमदार का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1975 शिलॉन्ग समझौता हुआ, जिसमें नागालैंड की भूमिगत सरकार ने बिना किसी शर्त के भारत का संविधान स्वीकार किया। इसी दिन अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली।

1978 मॉमून अब्दुल गयूम मालदीव के राष्ट्रपति बने।

1982 प्रतिष्ठित कवि, निबंधकार एवं गीतकार उमाकांत मालवीय का निधन हुआ।

1985 एक्वायर्ड इम्यूनो डिफिसिएंशी सिंड्रोम यानी एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फिल्म एन अर्ली फ्रोस्ट अमेरिका में प्रदर्शित की गयी। इसी दिन भारत के जाने माने क्रिकेटर रोबिन उथप्पा का जन्म हुआ।

1989 पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के विलय के बाद दोनों देशों को विभाजित करने वाली बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत हुयी। इसी दिन जानी मानी भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल श्रेनु पारीख का जन्म गुजरात के वडोदरा में हुआ।



1991 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड हिंदी तथा मराठी फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल तन्वी हेगड़े का जन्म हुआ।


 

1994 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल (जाने माने बाॅलीवुड गायक राहुल वैद्य की पत्नी) दिशा परमार का जन्म नागपुर में हुआ।

1994 प्रसिद्ध कन्नड़ कवि व लेखक कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा का निधन हुआ। इसी दिन जाने माने भारतीय क्रिकेटर संजू विश्वनाथ सैमसन का जन्म हुआ।

2000 ऑस्ट्रिया में सुरंग से गुजरती हुई ट्रेन में आग लगने से 180 लोगों की मृत्यु।

2002 दुनिया की दिग्गज तकनीकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स ने भारत में एड्स के खिलाफ लड़ाई में 100 मिलियन डॉलर देने की घोषणा की।

2004 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के साथ शांति प्रक्रिया के तहत कश्मीर में सैनिकों की संख्या घटाने की घोषणा की।

2004 फलस्तीनी नेता एवं फलस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासिर अराफात का 75 साल की उम्र में निधन हुआ।

2006 जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू के छात्रसंघ चुनावों में अमेरिकी छात्र टायलर विलियम्स ने जीत हासिल की। हिंदी के छात्र टायलर वामपंथी थे और फर्राटेदार हिंदी बोल लेते थे।। 28 साल की उम्र में वे जेएनयू छात्रसंघ में 300 से अधिक वोटों के अंतर से उपाध्यक्ष बने थे। नक्सलबाड़ी आंदोलन पर टायलर ने बीबीसी से कहा था कि भारत के छोटे-छोटे गांवों में लोग अपने बुनियादी अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। अगर वे हथियार उठाते हैं तो हम इसका समर्थन करेंगे। वे अमेरिका बनाने के लिए हथियार नहीं उठा रहे हैं।

2007 अमेरिकी साहित्यकार नारमन मेलर का निधन।

2008 मिस्र में लगभग 4300 साल पुराने पिरामिड की खोज हुई, जिसमें रानी सेशेत की ममी थी। 2008 में इसी दिन आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी एवं राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का निधन। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मार्गरेट अल्वा ने 2008 में इसी दिन पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफा दिया। 2008 में इसी दिन आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी, राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का निधन।

2013 सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में आए भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये।

2014 पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये।


-समस्त करुणावान, प्रकृति प्रेमी, लोकतांत्रिक, तार्किक, मानवीय, वैचारिक, न्यायप्रिय, मेहनतकश और किसान वर्ग को यथायोग्य अभिवादन ! बेवसाइट पीपुल्सफ्रैंड.काॅम ीजजचेरूध्ध्ूूूण्चमवचसमेतिपमदकण्पद पसंद करने वालों का बहुत-बहुत आभार।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें।

-एपी भारती (पत्रकार, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 09411175848

कृपया यह पोस्ट अपने मित्र-परिचितों को शेयर करें, कमेंट करें और हमें अपने सुझाव, रचनाएं, समाचार एवं विज्ञापन तथा रिपोर्टर बनने के लिए अपने फोटो सहित आवेदन हमें व्हाट्सऐप पर भेजें। आपके सहयोग के लिए हम आपके आभारी होंगे। अगर आप अपना अखबार, पत्रिका अथवा न्यूज वेबसाइट या यूट्यूब चैनल चलाना चाहते हों तो इनके पंजीकरण, संचालन संबंधी जानकारी, सहायता हेतु भी संपर्क कर सकते हैं।

Humble request - The above facts have been verified as far as possible. We do not claim the facts to be correct. Please check your level as well.

-AP Bharti (journalist, writer, social worker) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 09411175848

Please share this post with your friends and acquaintances, comment and send us your suggestions, creations, news and advertisements and application with your photo to become a reporter on WhatsApp. We would be grateful to you for your cooperation. If you want to run your own newspaper, magazine or news website or YouTube channel, then you can also contact for their registration, operating information, help.

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

No comments

Thank you for your valuable feedback