ब्रेकिंग न्यूज़

1 नवंबर का इतिहास: जानिए 1500 वर्ष की भारत और दुनिया की बेहद अहम घटनाओं के बारे में History of November 1: Know about the most important events of 1500 years of India and the world

996 पवित्र रोमन सम्राट ओटो तृतीय द्वारा जारी एक दस्तावेज में ऑस्ट्रिया के पुराने उच्च जर्मन नाम ओस्ट्रेरोची का इस्तेमाल किया गया।

619 सम्राट गाजू ने पूर्वी तुर्किक प्रतिद्वंद्वि पश्चिमी तुर्किक खानते के खागान की हत्या करने का आदेश दिया गया, क्योंकि वह गाजू के तांग राजशाही के खिलाफ अभियान में शामिल थे।



1611 विश्व विख्यात अंग्रेजी नाटककार विलियम शेक्सपियर के नाटक द टेम्पेस्ट का पहला ज्ञात प्रदर्शन / मंचन लंदन के पैलेस ऑफ व्हाइटहॉल में आयोजित किया गया था।

1755 पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन और उसके पास के क्षेत्र में आये जबरदस्त भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।

1765 ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैंप एक्ट लागू किया गया।

1787 स्वीडन के सोसायेट्स स्कोलन लड़कियों के लिए पहला माध्यमिक शिक्षा विद्यालय, गोटेबोर्ग में स्थापित किया गया।

1800 जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।

1858 भारत पर शासन करने का अधिकार ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन सरकार ने अपने हाथ में ले लिया और भारत पर ब्रिटिश राजा का अधिकार हो गया। भारत पर शासन करने की नीति के तहत अब ब्रिटिश अफसर गवर्नर-जनरल की जगह वायसराय की नियुक्ति की व्यवस्था की गई।

1881 कलकत्ता में ट्राम सेवा स्यालदाह तथा अर्मेनिया घाट के बीच शुरू हुई।

1903 पनामा की जनता का स्वतंत्रता का संघर्ष सफल हुआ और यह देश पूर्ण रुप से स्वतंत्र हो गया।

1913 महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।

1924 प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय का जन्म हुआ।

1927 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक, केंद्र में मंत्री हुए एबीए गनी खान चौधरी का जन्म इंग्लिश बाजार, मालदा, पश्चिम बंगाल में हुआ। इसी दिन अमेरिका की फोर्ड मोटर का सुदृढ़ मॉडल ए का उत्पादन प्रारंभ हुआ। जो पहले के पहले और लोकप्रिय जनता कार टी मॉडल यानी टिन लिजी जगह प्रस्तुत किया गया।

1930 उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर अब्दुल कावी देसनावी का जन्म हुआ।

1932 साहित्य अकादमी और काॅमनवेल्थ पोएट्री प्राइज जैसे तमाम प्रतिष्ठित सम्मान, पुरस्कार प्राप्त करने वाले विख्यात मानवतावादी मराठी और अंग्रेजी कवि अरुण कोलटकर का जन्म कोल्हापुर में हुआ।

1936 जाने माने भारतीय कानूनविद और 29वें भारतीय मुख्य न्यायाधीश हुए आदर्श सेन आनंद का जन्म जम्मू में हुआ।

1939 भारत के 19वें सेनाध्यक्ष हुए जनरल वेद प्रकाश मलिक का जन्म डेरा इस्माइल खान, पाकिस्तान की धरती पर हुआ।

1940 विख्यात कानूनविद और भारत के 35वें प्रधान न्यायाधीश हुए रमेश चंद्र लाहौटी का जन्म गुना, मध्य प्रदेश में हुआ।

1942 हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका, उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक और समाज सेविका प्रभा खेतान का जन्म हुआ।

1944 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।



1945 महाराष्ट्र में अंधश्रद्धा, अंधविश्वासों के खिलाफ जन जागरूकता के लिए जीवन समर्पित कर देने वाले, महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष, फिजिशियन, लेखक, तर्कवादी और सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र अच्युत दाभोलकर का जन्म सतारा में हुआ। राष्ट्रयी स्वयं सेवक समर्थित कट्टरपंथी हिंदू धार्मिक धंधेबाजों ने 20 अगस्त 13 को दाभोलकर की हत्या कर दी।

1946 पश्चिम जर्मनी के राज्य निदरसचसेन का गठन किया गया।

1948 बरेली उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध भाजपा नेता एवं मोदी सरकार में संसदीय कार्य राज्यमंत्री संतोष गंगवार का जन्म हुआ।

1950 भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।

1952 जय नारायण राजस्थान के मुख्यमंत्री बने। इसी दिन अमेरिका ने माइक कोडनेम वाला पहला बड़ा हाइड्रोजन बम परीक्षण किया।

1955 अमेरिका के कोलोराडो के ऊपर यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 629 में लगेज में रखा बम फटने से 44 लोगों की मौत हुई।

1956 कर्नाटक, मध्य प्रदेश राज्य का गठन, केंद्रीय राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बनाया गया। इसी दिन बेजवाड़ा गोपाल रेड्डी आंध्र राज्य के मुख्यमंत्री पद से हटे और नीलम संजीव रेड्डी ने मुख्यमंत्री पद का पदभार ग्रहण किया। केरल एवं आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना की गई। हैदराबाद राज्य प्रशासनिक रूप से समाप्त किया गया। इसकी जगह आंध्र प्रदेश बना।

1956 एस. निजलिंगप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री और पंडित रविशंकर शुक्ल ने 1956 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।

1957 भारत की बड़ी ज्वैलरी कंपनी मालावार गोल्ड एवं डायमंड कंपनी के मालिक, अमीर कारोबारी व्यक्ति एमपी अहमद का जन्म कोझिकोड़ में हुआ।

1964 भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी  का जन्म था।

1965 1970 के दशक की हिंदी फिल्मों की लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड, बहुप्रतिभावान प्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे का जन्म बंबई में हुआ।

1966 हरियाणा एवं चण्डीगढ़ राज्य की स्थापना की गई।

1967 अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार मादक पदार्थ मारिजुआना के उपयोग को लेकर देश के सामने समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। नए आंकड़ों के अनुसार जिसमें बताया गया है कि अमेरिकी कर्मचारी किसी अन्य अपराध की तुलना में मारिजुआना धूम्रपान के लिए कोर्ट मार्शल का सामाना कर रहे हैं और सैन डिएगो कैलिफोर्निया में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी उच्च विद्यालय छात्रों का 25 प्रतिशत छात्र धूम्रपान और मारिजुआना का सेवन करते हैं।

1972 हिमाचल में कांगड़ा जिले के तीन जिले कांगड़ा, ऊना तथा हमीरपुर बनाए गए।

1973 मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया। इसी दिन 1973 में भारतीय अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय का जन्म हुआ। 1973 में इसी दिन भारतीय अभिनेत्री रूबी भाटिया का जन्म हुआ।

1973 बाॅलीवुड फिल्मों की बोल्ड, खूबसूरत चरित्र अभिनेत्री, माॅडल, कारोबारी, फिल्म निर्मात्री टिस्का चोपड़ा का जन्म कसौली, हिमाचल प्रदेश में हुआ।

1974 विख्यात भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण का जन्म हैदराबाद में हुआ। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1979 बोलिविया में सत्ता पर सेना ने कब्जा किया।

1980 भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी दामोदर मेनन का निधन हुआ।

1984 प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में सिख विरोध दंगे भड़के।

1986 जाने माने बाॅलीवुड कोरियोग्राफर, अभिनेता एवं नर्तक पुनीत पाठक का जन्म बंबई में हुआ।

1987 खूबसूरत, बोल्ड सुप्रसिद्ध बाॅलीवुड फिल्म भारतीय अभिनेत्री तथा माॅडल इलियाना डिक्रूज का जन्म हुआ।

1995 अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित ब्राउन संशोधन प्रस्ताव पारित किया गया। इसी दिन मुंबई में जाने माने फिल्म अभिनेता राजेश खट्टर के बेटे आज के जाने माने बाॅलीवुड फिल्मों के युवा अभिनेता तथा माॅडल इशान खट्टर का जन्म हुआ।

1998 ढाका में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टवंडीज को हराकर क्रिकेट का विल्स मिनी विश्व कप जीता।

2000 मध्य प्रदेश के एक टुकड़े को अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया।

2004 बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।

2005 संयुक्त राष्ट्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमले में मारे गये 60 लोगों की याद में 27 जनवरी को विश्व नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।

2006 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में दोषी गेंदबाज अख्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया।

2007 श्रीलंका की संसद द्वारा देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।

2008 आर्थिक घोटाले के कारण रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।

2010 चीन ने दस साल में पहली बार जनगणना करने की घोषणा की।

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

आदर और प्रेम सहित आपका - एपी भारती (संपादक- पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार) रुद्रपुर, उत्तराखंड

No comments

Thank you for your valuable feedback