ब्रेकिंग न्यूज़

30 अक्टूबर का इतिहास - जानिए 500 साल में भारत और विश्व में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में History of 30 October - Know about important events in India and the world in 500 years

1226 लाई राजवंश के अंतिम सम्राट ल्यू ह्योंग को वियतनाम के ट्रान कबीले के मुखिया त्रान थू डो ने आत्महत्या करने के लिए विवश किया।

1611 स्वीडन में गुस्टाॅफ द्वितीय एडोल्फ को 17 वर्ष की में में राजा चुना गया।

1751 रेस्टोरेशन कॉमेडी के लिए प्रसिद्ध रिचर्ड शेरेगन का जन्म हुआ।

1768 मेथोडिस्ट चर्च की उत्तर अमेरिकी कॉलोनियों में पहली शुरुआत हुई।



1821 विश्व विख्यात प्रसिद्ध रूसी उपन्यासकार, लेखक फ्योडोर मिखाइलोविच डोस्टोव्स्की का जन्म हुआ। द ईडियट, क्राइम एंड पनिश्मेंट जैसी उनकी औपन्यासिक रचनाएं दुनिया भर में बहुत पढ़ी गईं।

1853 अनुशीलन समिति के प्रारंभिक संस्थापक सदस्य प्रमथनाथ मित्र का जन्म हुआ।

1883 सामाजिक कार्यकर्ता, चिंतक स्वामी दयानंद सरस्वती का देहावसान हुआ।

1887 सुविख्यात बांग्ला कथाकार, उपन्यासकार सुकुमार रे का जन्म हुआ।

1905 रूसी शासक जार निकोलस द्वितीय ने पहले रूसी संविधान को स्वीकृती दी।

1909 प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक होमी जहाँगीर भाभा का जन्म हुआ।

1910 अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस संस्था के संस्थापक हेनरी डुनेंट का निधन हुआ।

1922 भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के राज्यपाल हुए भाई महावीर का जन्म हुआ। इसी दिन इटली में तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सरकार बनाई।

1925 पहली बार लंदन में टेलिविजन ट्रांसमिशन हुआ।

1930 तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किये।

1932 प्रसिद्ध इतिहासकार बरुन डे का जन्म हुआ।

1938 अंग्रेजी के विख्यात विज्ञान कथाकार लेखक एच. जी. वेल्स के विज्ञान कथा उपन्यास पर आधारित रेडियो नाटक द वार ऑफ द वर्ल्ड्स के रेडियो प्रसारण के वक्त नाटक कुछ संवादों ने श्रोताओं को भयभीत कर दिया। चेतावनी के तौर पर प्रसारित नाटक की उद्घोषणा को वास्तविक रेडियो उद्घोषणा समझ कर सड़कों इत्यादि जो जहां था, वहीं काफी देर रुका रहा। उद्घोषणा में नगर पर हमले की जानकारी दी गई थी।

1940 जाने माने थिएटर, फिल्म और टेलीविजन अभिनेता विक्रम गोखले का जन्म पुणे में हुआ।

1945 भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1948 विख्यात भारतीय फिल्मकार और लोकप्रिय फिल्म अभिनेता राज कपूर की बेटी रितु राज कपूर का जन्म हुआ। विख्यात बीमा सलाहकार रितु राज कपूर रितु नंदा के नाम से मशहूर हैं।

1949 भाजपा के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का जन्म हुआ।

1951 भारत के जाने माने संगीतकार, तबला वादक और पश्चिमी संगीत के विविध प्रयोगों के जरिये भारतीय संगीत के साथ मिश्रण करने वाले त्रिलोक गुर्टू का जन्म बंबई में हुआ।

1952 जाने माने थिएटर, फिल्म और टेलीविजन अभिनेता दलीप ताहिल का जन्म आगरा में हुआ।

1953 भारत के जाने माने कारोबारी, अमीर व्यक्ति प्रेस्टीज समूह के मुखिया इरफान रज्जाक का जन्म हुआ।

1956 भारत का पहला पांच सितारा होटल अशोक खुला।

1958 बाॅलीवुड के प्रमुख पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य का जन्म हुआ।

1960 सर माइकल वुडरफ ने ब्रिटेन के एक अस्पताल में पहली बार किसी जिंदा इंसान के शरीर में किडनी का प्रत्यारोपण किया।

1961 सोवियत संघ ने दुनिया का सबसे बड़ा बम परीक्षण किया, जो उस परमाणु बम की तुलना में लगभग 4,000 गुना अधिक शक्तिशाली है, जो अमेरिका द्वारा 1945 में हिरोशिमा पर गिराया गया था। इसी दिन 1961 में सोवियत प्रशासन प्रमुख रहे महान समाजवादी नेता जोसेफ स्तालिन की कब्र को मास्को के रेड स्क्वायर स्थित लेनिन के मकबरे से निकालकर क्रेमलिन वाल के पास दफनाया गया।

1963 अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1965 जानी मानी भारतीय कत्थक नृत्यांगना और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राजनेता शर्मिष्ठा मुखर्जी का जन्म हुआ। शर्मिष्ठा राष्ट्रपति हुए प्रणब मुखर्जी की बेटी हैं। इसी दिन जाने माने बाॅलीवुड एवं टेलीविजन अभिनेता अमित बहल का जन्म बंबई में हुआ।

1966 तमिल सिनेमा के प्रमुख सिनेमाटोग्राफर, फोटो पत्रकार एवं फिल्म निर्देश करीमनल वेंकटेशन आनंद का जन्म चेन्नई में हुआ।

1973 तुर्की में इस्तांबुल में यूरोप और एशिया को जोड़ने वाला बॉस्पोरस ब्रिज बनकर तैयार हुआ।

1974 भारत की सुविख्यात गजल और ठुमरी गायिका बेगम अख्तर का इंतकाल हुआ।

1975 प्रसिद्ध स्पेनिश नेता किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।

1980 मध्य अमेरिकी देशों होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने आपसी सहमति से सीमा विवाद को हल किया।

1983 जानी मानी फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री और माॅडल नवीना बोले का जन्म बंबई में हुआ।

1984 प्रसिद्ध संगीतकार ख्वाजा खुर्शीद अनवर की मृत्यु हुई।

1985 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल प्रिया भठीजा का जन्म हुआ।



1989 जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री, मंच प्रोग्राम परफारमर और माॅडल निकुंज मलिक का जन्म गुड़गांव, हरियाणा में हुआ।

1990 बाॅलीवुड के लोकप्रिय फिल्म अभिनेता विनोद मेहरा की मृत्यु हुई। इसी दिन भारत की महिला पिस्टल निशानेबाज राही सरनोबत का जन्म हुआ। इसी दिन प्रख्यात फिल्म अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक वी शांताराम की मृत्यु हुई।



1993 सुपरिचित, लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक अभिनेत्री एवं माॅडल अदिति राठौर का जन्म बीकाने में हुआ।

1994 जाने माने भारतीय फुटबाल खिलाड़ी माइकल सुसाईराज का जन्म हुआ। इसी दिन बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत हुई।

1999 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता, माॅडल और फिल्म निर्देशक अली हाज़ी का जन्म मुंबई में हुआ।

2001 लादेन के संपर्क में रहने के आरोपी 3 परमाणु वैज्ञानिकों को पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा।

2003 ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा प्रारंभ हुआ। इसी दि 2003 में अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने 2003 में इसी दिन लोकतंत्र की बहाली के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

2004 यूक्रेन ने फ्रांस को 3-1 से पराजित कर 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता।

2008 असम (भारत)की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर श्रेणिबद्ध धमाके हुए। इसमें 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। स्टेट बैंक आफ बीकानेर एवं जयपुर ने 2008 में इसी दिन फिक्स डिपोजिट की व्याज दरों में एक प्रतिशत की कमी की। इसी दिन गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में कम से कम 18 धमाके हुए जिनमें 81 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई और 400 से अधिक लोग घायल हुए।

2013 तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत हुई।

2014 स्वीडन ने आधिकारिक तौर पर फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में स्वीकार किया।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

आदर और प्रेम सहित आपका - एपी भारती (संपादक- पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार) रुद्रपुर, उत्तराखंड

No comments

Thank you for your valuable feedback