ब्रेकिंग न्यूज़

27 अक्टूबर के भारत और विश्व इतिहास में है कुछ खास, जानिये 800 वर्ष की प्रेरक, मार्मिक, वैचारिक, वैज्ञानिक, राजनीतिक, प्राकृतिक और तमाम तरह की अहम घटनाओं के बारे में There is something special in India and world history of 27 October, know about 800 years of inspirational, poignant, ideological, scientific, political, natural and all kinds of important events

1275 सबसे पुराना रिकॉर्ड ओना सर्टिफिकेट हॉलैंड के काउंट फ्लोरिस वी द्वारा बनाया गया था, जिसने इनहैंबेंट्स को अनुमति दी थी, जिन्होंने अम्स्टेल के पार एक बांध के साथ एक पुल बनाया था और पुल के टोल का भुगतान करने से छूट दी गई थी।

1553 गैर ट्रिनिटेरियनवाद और शिशु बपतिस्मा का प्रचार करने के लिए माइकल सेर्वेटस की एक विधर्मी के रूप में निंदा की गई और जेनेवा के बाहर जिंदा जला दिया गया।

1644 अंग्रेजी गृहयुद्ध में संसद की संयुक्त सेनाओं ने रॉयलिस्टों पर जीत दर्ज की, लेकिन न्यूबरी की दूसरी लड़ाई में कोई रणनीतिक नुकसान करने में विफल रहे।



1605 मुगल साम्राज्य के तीसरे शासक अकबर (अबुल फतह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर) यानी अकबर द ग्रेट का फतेहपुर सीकरी, आगरा में निधन हुआ।



1670 सिख मिलीटरी कमांडर बंदा सिंह बहादुर का जन्म हुआ। यह गुरु गोविंद सिंह के शिष्य और उनकी सेना खालसा आर्मी के अफसर थे।

1676 पोलैंड और तुर्की ने वारसा संधि पर हस्ताक्षर किए।

1682 यूरोपीय खोजी विलियम पेन न्यू कैसल, डेलावेयर कॉलोनी, फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया के शहर के रास्ते पर उतरा।

1795 अमेरिका और स्पेन ने सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए। यह संधि स्पेनिश कॉलोनियों और अमेरिका के बीच की सीमाओं को निर्धारित करती है।

1806 फ्रांस की सेना जर्मनी के शहर बर्लिन में घुसी।

1810 संयुक्त राज्य अमेरिका ने पश्चिम फ्लोरिडा गणराज्य को अपने कब्जे में लिया।



1811 सिलाई मशीन बनाने वाले अमेरिकी आविष्कारक आइजैक मेरिट सिंगर का जन्म हुआ। सिंगर को 12 साल की उम्र में अपना घर छोड़ना पड़ा। सिंगर ने शुरुआत में मैकेनिक का काम किया, लेकिन उन्हें अभिनय का शौक था इसलिए एक थियेटर समूह में शामिल हुए। 10 साल तक सिंगर इस थियेटर में काम करते रहे। समूह के बंद होने के बाद सिंगर दोबारा मैकेनिक का काम करने लगे। 1839 में सिंगर ने चट्टान में छेद करने की एक मशीन बनाई। उनकी ये मशीन चल निकली और अगले एक दशक में लकड़ी और मेटल कटिंग के लिए अलग-अलग मशीनें बनाईं। 1851 में सिंगर के पास एक सिलाई मशीन सुधरने आई थी। इस मशीन को सुधारते हुए सिंगर ने मशीन की कमियों को देखा और तब उन्हें विचार आया कि इससे बेहतर सिलाई मशीन बनाई जा सकती है। सिंगर इसे सुधारने में लगे और कहते हैं कि 11 दिन में ही उन्होंने अपनी नई सिलाई मशीन बना डाली। जून 1851 में उन्होंने एडवर्ड क्लार्क के साथ मिलकर सिंगर एंड कंपनी बनाई। न्यूयॉर्क में एक कारखाना स्थापित किया। एक मशीन की शुरुआती कीमत 10 डॉलर रखी गई और इसे हाथ से चलाया जाता था, हालांकि यह कीमत उस समय बहुत ज्यादा थी। लेकिन मशीन काफी सुविधाजनतक थी। ऐसी भी बात कही जाती है कि सिंगर को दूसरे दर्जी के सिले कपड़े पसंद नहीं आते थे, क्योंकि उस समय सिलाई के लिए बेहतर मशीन और करीगर नहीं थे। इस वजह से उन्होंने अपने कपड़े खुद सिलने का फैसला किया और उनके इस फैसले ने सिलाई मशीन के आविष्कार का रास्ता खोला। 1860 तक सिंगर की कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी सिलाई मशीन निर्माता कंपनी बन गई थी।



1904 भारत के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी जितेंद्र नाथ दास उर्फ जतिन दास का कलकत्ता में जन्म हुआ।

1904 अमेरिकी नगर न्यूयॉर्क ने पहले भूमिगत पैदल पथ सड़क का निर्माण किया।

1905 नार्वे ने स्वीडन से अपना गठजोड़ समाप्त किया और स्वतंत्र हो गया।

1920 लीग ऑफ नेशन का मुख्यालय जिनेवा में स्थानांतरित किया गया।



1920 भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति केआर नारायणन यानी कोचेरिल रमण नारायणन का जन्म हुआ। सवर्ण वर्चस्ववादियों ने इन्हें बमुश्किल बर्दाश्त किया और दोबारा नहीं चुना। जबकि यह भारत के सर्वाधिक गंभीर और विद्वान राष्ट्रपतियों में से एक हुए। यह भारत के दसवें राष्ट्रपति हुए।

1924 उज्बेकिस्तान का सोवियत संघ में विलय हुआ।

1930 भारत के रईस, कारोबारी, उद्योगपति, थापर ग्रुप आॅफ कंपनीज के प्रमुख ललित मोहन थापर का जन्म दिल्ली में हुआ।

1940 न्यूयॉर्क में विश्व मेला 537,952 आगंतुकों के एक दिन के समापन के साथ संपन्न हुआ। उस समय यह लोगों का सबसे बड़ा जमावड़ा था।

1947 जम्मू कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत में जम्मू कश्मीर के विलय को स्वीकार कर लिया।

1949 विख्यात मलयालम कवि आइकन आॅफ अनार्किज्म ए अय्यप्पन नेमोम, केरल में हुआ।

1952 भजन गायिका अनुराधा पौडवाल का जन्म हुआ।

1958 पाकिस्तान के राष्ट्रपति सिकंदर मिर्जा को अपदस्थ कर जनरल अय्यूब खां पाकिस्तान के शासक बने।

1965 जाने माने भारतीय अभिनेता, वायस एक्टर, टेलीविजन शो प्रस्तोता मोहन कपूर का जन्म हुआ।

1967 दिलीप के नाम से सुप्रसिद्ध मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता गोपालाकृष्णन पद्मनाभन पिल्लई का जन्म हुआ।

1968 जाने माने भारतीय स्टेंडअप काॅमेडियन और फिल्म अभिनेता सुदेश लेहरी का जन्म जालंधर, पंजाब में हुआ। इसी दिन मेक्सिको सिटी में 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

1974 प्रख्यात गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन हुआ।



1976 खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल पूजा बत्रा का जन्म हुआ। इसी दिन असम के बारपेटा में जन्मी कल्पना पटोवरी भोजपुरी सहित 30 भाषाओं में गाने वाली मशहूर गायिका हैं। इसी दिन अमेरिका की मशहूर शेफ, अनेक नामचीन रेस्त्रां में सेवा देने वाली, टेलीविजन शो प्रस्तोता मनीत चौहान का जन्म लुधियाना में हुआ।

1978 मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाचेम बेगिन को कैंप डेविड समझौते के बाद शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

1982 चीन ने अपनी जनसंख्या एक अरब से ज्यादा होने का ऐलान किया। 1982 में इसी दिन महात्मा गांधी के निजी सचिव रहे प्यारे लाल का निधन हुआ। इसी दिन सुपरिचित गायिका श्रुति पाठक का जन्म अहमदाबाद में हुआ।

1984 भारत के मशहूर आल राउंडर क्रिकेटर इरफान पठान का जन्म हुआ।

1987 ब्रिटेन के डॉन ब्रैडमैन के जमाने के महान् भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेन्ट का निधन हुआ।

1989 बोल्ड, खूबसूरत फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल महिमा नांबियार का जन्म हुआ।

1991 तुर्कमेनिस्तान की उच्च परिषद ने सोवियत संघ से इस देश की स्वतंत्रता को मंजूरी दी गई।

1995 जानी मानी कर्नाटक शास्त्रीय संगीतज्ञ एस. ऐश्वर्या का जन्म हुआ। इसी दिन रूस के यूक्रेन में कीव स्थित चेर्नोबिल परमाणु संयुत्र सुरक्षा खामियों के कारण पूरी तरह बंद किया गया।

1997 भारत के सुपरिचित क्रिकेटर सरफराज खान का जन्म बंबई में हुआ।

1999 प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, आलोचक डॉ. नगेन्द्र का निधन हुआ।

1999 कुछ हथियारबंद हमलावरों ने आर्मेनिया की संसद में सांसदों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस हमले में आर्मेनिया के प्रधानमंत्री वाजगेन सर्ग्सयान और स्पीकर कारेन देमिरच्यान मारे गए थे। बागी हमलावरों का दावा था कि उनके निशाने पर प्रधानमंत्री थे। आर्मेनियाई सैनिकों ने संसद भवन को चारों ओर से घेर लिया था, तब जाकर हमलावरों ने सरेंडर किया था।

2001 हिन्दी, अंग्रेजी और बंगाली फिल्म अभिनेता प्रदीप कुमार का निधन हुआ।

2003 चीन में भूकंप से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए, अनेक लोग मारे गये, तमाम लोग घायल हुए। इसी दिन इराक की राजधनी बगदाद में बम धमाकों से 40 की मौत हुई।

2004 चीन ने विश्व की सबसे बड़ी विशालकाय क्रेन का निर्माण किया।

2004 फ्रांस के विदेश मंत्री माइकल वार्नियर दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

2004 अमेरिका में बोस्टन की पेशेवर बेसबॉल टीम द बोस्टन रेड सॉक्स ने 86 बरस में पहली बार विश्व श्रृंखला जीती।

2008 कांग्रेस - यूपीए की केन्द्र सरकार ने अखबार उद्योग के पत्रकारों और गैर पत्रकारों को अंतरिम राहत की अधिसूचना जारी की।

2008 केन्याई मूल के अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बराक हुसैन ओबामा को खत्म करने के लिए षडयंत्र के आरोप में दो नाजी श्वेत वर्चस्ववादियों को गिरफ्तार किया गया है। नाजी या नात्सी हिटलर की विचारधारा के लोग हैं। 

2017 स्पेन के स्वायत्त क्षेत्र कैटेलोनिया की संसद ने स्पेन से आजादी संबंधी प्रस्ताव को मंजूर किया और सरकार को बर्खास्त करके नये चुनाव कराने के फैसले पर मोहर लगाई।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

आदर और प्रेम सहित आपका - एपी भारती (संपादक- पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार) रुद्रपुर, उत्तराखंड

No comments

Thank you for your valuable feedback