ब्रेकिंग न्यूज़

17 अक्टूबर का इतिहास : भारत और विश्व की 600 वर्ष की अहम घटनाओं की जानकारी History of October 17: Information about important events of 600 years of India and the world

 1456 यूनिवर्सिटी आॅफ ग्रीफ्सवाल्ड की स्थापना जर्मनी में हुई। यह उत्तरी यूरोप का दूसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।

1558 पोलैंड की डाक सेवा पोक्स्टा पोल्स्का राजा सिगिस्मंड द्वितीय ऑगस्टस की मंजूरी मिलने पर शुरु की गई।

1604 जर्मनी के खगोलशास्त्री जोहान्स केपलर ने एक असाधारण तारे का पता लगाया। इसे केप्लर्स सुपरनोवा के नाम से जाना जाता है।

1806 कैरेबियन देश हैती क्रांति के सम्राट जैक्स प्रथम की उनके विरोधियों ने हत्या कर दी।



1814 लंदन के सेंट जाइल्स स्थित काॅलोनी में बियर की बाढ़ की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई थी और तमाम घर तबाह हो गये। 3.20 लाख गैलन से ज्यादा बियर से भरे कंटेनर धमाके में फट गए थे। नीचे गरीबों की बस्ती थी, जिस पर यह बियर भारी मात्रा में अचानक गिर पड़ी। इस तेज धमाके से बियर फैक्टरी की दीवारें टूट गई। फैक्टरी के पास रहने वाले एक बच्चे को अंतिम बिदाई देने जुटे लोगों पर यह आपदा ही थी। इस दुर्घटना या गरीबों पर आई आपदा के लिए फैक्टरी मालिक की लापरवाही न मानकर एक्ट ऑफ गॉड कहा गया। बियर की लहर 15 फीट तक ऊंची गई थी, जो यकायक आई और लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला था।

1817 प्रख्यात भारतीय इस्लामी विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापक सर सैयद अहमद खां का जन्म हुआ। यह काॅलेज बाद में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में तब्दील हुआ।

1817 प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक, नाटककार आर्थर ऐशन मिलर का जन्म हुआ।

1870 कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।

1878 पांच वर्ष तक विपक्ष में रहने के बाद जॉन ए मैकडॉनाल्ड फिर से कनाडा के प्रधानमंत्री चुने गये।

1888 वैज्ञानिक और आविष्कारक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।

1892 प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री हुए आर. के. शनमुखम चेट्टी का जन्म हुआ।

1904 इटली के प्रमुख सरकारी बैंक, बैंक ऑफ इटली को आम लोगों के लिए खोला गया।

1906 प्रसिद्ध, प्रतिष्ठित हिन्दू धर्मगुरु स्वामी रामतीर्थ का निधन हुआ।

1907 प्रथम वाणिज्यिक वायरलेस टेलीग्राफ अटलांटिक महासागर के पर भेजा गया।

1912 बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1917 प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने प्रथम बार जर्मनी पर हवाई हमले किए।

1918 युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया।

1923 भारत की प्रख्यात लेखिका, पत्रकार और संपादक मृणाल पांडेय की मां सुप्रसिद्ध कहानीकार शिवानी यानी गौरा पंत का जन्म हुआ।

1929 उड़िया भाषा, ओडिसा के सुप्रसिद्ध कथाकार व साहित्यकार चंद्रशेखर रथ का जन्म हुआ।

1931 अमेरिकी माफिया, गैंगस्टर अल कैपोन को आय कर चोरी के पांच मामलों में दोषी ठहराया गया।

1933 परमाणु बम के जनक और प्रख्यात वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और उनकी पत्नी एडोल्फ हिटलर और उनकी नाजी सरकार से त्रस्त होकर जर्मनी से प्रिंसटन, न्यू जर्सी अमेरिका चले गये। इसी दिन भारत के  नागालैंड राज्य के छठे मुख्यमंत्री हुए एस. सी. जमीर का जन्म हुआ।

1936 हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, कथाकार दूधनाथ सिंह का जन्म हुआ।

1941 द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।

1947 भारत की प्रमुख वामपंथी महिला राजनीतिज्ञ, कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया के पोलित ब्यूरो की पहली महिला सदस्य और राज्य सभा सदस्य रहीं बृंदा करात का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1947 बाॅलीवुड की खूबसूरत, बोल्ड लोकप्रिय फिल्म अभिनेत्री, माॅडल, निर्देशिका, फिल्म निर्मात्री एवं मंच, टेलीविजन शो प्रस्तुतकर्ता सिमी ग्रेवाल का जन्म लुधियाना, पंजाब में हुआ। इसी दिन बर्मा और ब्रिटेन के बीच हुए एक समझौते के तहत बर्मा को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1952 हिंदी एवं असमिया की तमाम शानदार फिल्मों के निर्देशक जाह्नू बरुआ का जन्म शिवसागर में हुआ।

1955 हिन्दी फिल्मों की 1970 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्म हुआ। यह थिएटर से निकलकर आई थीं। इन्होंने कम उम्र में बहुत जल्द अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। काफी कम उम्र में 1986 में इनकी मौत हो गई।

1956 न्यूयॉर्क में खेले गये शतरंज के एक खेल में 13 साल के रॉबर्ट जेम्स फिशर ने इतिहास रचा, जिसे बाद में बॉबी फिशर के नाम से जाना गया। बॉबी ने शतरंज के खेल में क्वीन को दांव पर लगाकर उस समय के चर्चित शतरंज खिलाड़ी डोनाल्ड बायर्न को हराया। इस गेम को कहा गया गेम ऑफ द सेंचुरी।

1964 ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री रॉबर्ट मेन्जीस ने राजधानी कैनबरा के बीच में बर्टिल्ले लेक बर्ली ग्रिफिन खोला। यह शहर में शानदार झील है।

1970 भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर और कप्तान अनिल कुंबले का कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर में जन्म हुआ। इसी दिन 1970 में श्रीलंका के प्रसिद्ध क्रिकेटर और प्रमुख बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा का जन्म हुआ।

1973 पंजाब के विख्यात हास्य कलाकार, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता, आम आदमी पार्टी के नेता, लोकसभा सदस्य रहे और वर्तमान में पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का जन्म संगरूर में हुआ।

1973 अरब के तेल निर्यातक देशों ने इजरायल को तेल बेचने वाली कंपनियों तथा अमरीका एवं ब्रिटेन पर प्रतिबंध लगा दिया।

1979 भारत की प्रमुख और विश्व चर्चित इसाई मिशनरी मदर टेरेसा को शांति का नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई। उन्हें यह पुरस्कार मानवता की सेवा के लिए दिया गया था। मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को मैसिडोनिया के स्कोप्जे में हुआ था। उनका नाम गोंझा बोयाजिजू था। 18 साल की उम्र में सिस्टर्स ऑफ लोरेटो याीन धार्मिक बालिका शिक्षा में शामिल होने का फैसला लिया। आयरलैंड जाकर अंग्रेजी सीखी। 1929 में कोलकाता में लोरेटो कॉन्वेंट पहुंचीं। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद बंगाल में भीषण अकाल पड़ा। तब मदर टेरेसा ने गरीबों की सेवा शुरू की। अक्टूबर 1950 में कैथोलिक इसाइयों के सर्वोच्च धार्मिक निकाय वेटिकन की अनुमति से मिशनरी ऑफ चैरिटी नामक समाज सेवा के लिए समिति बनाई। अब तक वे भारतीय नागरिक बन चुकी थीं। उनकी मौत के वक्त यानी 1997 तक 120 देशों में उनकी मिशनरी 594 आश्रमों में और 3480 सिस्टर के रूप में फैल चुकी थी। मदर टेरेसा को मानवता की सेवा के लिए भारत सरकार ने पहले 1962 में पद्मश्री और बाद में 1980 में भारत रत्न से सम्मानित किया। मानव सेवा और गरीबों की देखभाल करने वाली मदर टेरेसा को पोप जॉन पॉल द्वितीय ने 19 अक्टूबर 2003 को रोम में धन्य घोषित किया। 15 मार्च 2016 को वर्तमान पोप फ्रांसिस ने कार्डेना परिषद में संत की उपाधि देने की घोषणा की।

1986 केरल की बहुचर्चित बोल्ड भारतीय प्रशासनिक सेवा की अफसर टी. वी. अनुपमा का जन्म हुआ।

1989 रिक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता के लोमा प्रीता भूकंप ने अमेरिका के कैलिफोर्निया सैनफ्रांसिस्को बे एरिया में 63 लोगों की जान ली, करीब 3,757 लोग घायल हुए और 8,000 से अधिक लोग बेघर हो गए।

1992 तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं की प्रमुख, लोकप्रिय अभिनेत्री तथा माॅडल कीर्ति सुरेश का जन्म मद्रास / चेन्नई में हुआ।

1994 सैन्य अधिकारियों के भ्रष्टाचार को उजागर करने पर रूसी पत्रकार दिमित्री खोलोदोव की हत्या रूसी सेना ने कर दी।

2003 चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की। चर्चित ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास वेरनारन गॉड लिटिल को इसी दिन प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इसी दिन पाकिस्तान में चरमपंथी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक नेता गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ की हत्या की साजिश रचने के आरोप में तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई।

2004 न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री हेलेन एलिजाबेथ क्लार्क भारत पहुंची। तब प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह थे। इसी दिन 2004 में अमेरिका की कुख्यात जेल गुआंतानामो बे में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएं दिये जाने का रहस्योद्घाटन हुआ।

2007 प्रख्यात आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास द गेदरिंग के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को अमेरिकी कांग्रेस द्वारा कांग्रेस स्वर्ण पदक प्रदान करने के निर्णय को राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने सहमति दी।

2008 भारत सरकार के एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने प्राइवेट एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।

2009 हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के भीतर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी देशों को ग्लोबल वार्मिंग (जलवायु परिवर्तन) के खतरे से आगाह करने का अभूतपूर्व प्रयास किया।

2010 रोम स्थित रोमन कैथोलिक चर्च वेटिकन सिटी ने पहली ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी महिला इसाई नन मैरी मैककिल को संत की मान्यता प्रदान की।

2011 यमन में राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई लड़ाई बारह से अधिक लोग मारे गये।

2013 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लिथुआनिया, सऊदी अरब, चाड, चिली और नाइजीरिया को दो साल के कार्यकाल के लिए चुना है, कार्यकाल 1 जनवरी 2014 से शुरू होना है।

2014 संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य-चिकित्सा संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सेनेगल के इबोला वायरस से मुक्त होने का ऐलान किया।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

No comments

Thank you for your valuable feedback