ब्रेकिंग न्यूज़

11 अक्टूबर का इतिहास : भारत और विश्व की 400 वर्ष की बेहद अहम घटनाओं की जानकारी History of October 11: Information about the most important events of 400 years of India and the world

737 कलकत्ता में सबसे खतरनाक चक्रवात तूफान आया। इसमें लाखों लोगों के मरने का अनुमान है।

1492 विश्व विख्यात खोजी, इटली के यात्री क्रिस्टोफर कोलंबस की पहली यात्रा में उसके जहाज के सदस्यों ने गुयाना के रास्ते पर अज्ञात प्रकाश के देखे जाने की सूचना दी। इसके बाद वह जहाज से उतरे और बाद में पता चला कि वह अमेरिकी धरती थी। जिसके बाद कोलंबस लंबे समय तक इटली, स्पेन आदि ने अमेरिका को खूब लूटा, स्थानीय लोगों का खूब दमन किया।

1521 पोप लियो दसवें ने इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम को आस्था के रक्षक की उपाधि दी।

1531 स्विटजरलैंड के रिफॉर्मेशन लीडर हल्ल्ड्रीच जिंगली लड़ाई में मारे गए थे जब कैथोलिक केंटन ने उनके गठबंधन द्वारा लागू किए जा रहे खाद्य नाकाबंदी के जवाब में हमला किया था।

1634 उत्तरी प्रशिया के तट पर आए एक तूफान के ज्वार ने बड़े पैमाने पर बाढ़ ला दी जिससे 8 हजार से अधिक लोग मारे गए और स्ट्रैंड द्वीप को छोटे छोटे द्वीपों में विभाजित कर दिया।

1826 विख्यात तमिल कवि, कथाकार, सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय प्रशानिक सेवा के अफसर रहे सैमुएल वेदानागायम पिल्लई का जन्म तिरुचिरापल्ली में हुआ।

1852 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पहले विश्वविद्यालय सिडनी यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।

1862 विश्व विख्यात अमेरिकी वैज्ञानिक, आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिशन ने अपनी पहली खोज, इलेक्ट्रिक वॉइस मशीन का पेटेंट प्राप्त किया।

1869 प्रख्यात भारतीय गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद मगन भाई देसाई का जन्म हुआ। इसी दिन अमेरिकी वैज्ञानिक, खोजकर्ता और आविष्कारक थॉमस एडीसन ने अपने पहले आविष्कार पर एक पेटेंट के लिए आवेदन किया। इस इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल वोटों की गिनती के लिए किया गया था।

1869 कनाडा में ब्रिटिश सेना के खिलाफ स्थानीय लोगों ने लाल नदी विद्रोह शुरू किया।

1881 विख्यात अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरे के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया।

1887 प्रसिद्ध अमेरिकी आविष्कारक ई. मिल्स ने स्वचालित सीढ़ियों का पेटेंट हासिल किया था।

1902 लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध समाजवादी राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का जन्म हुआ।

1911 रामकृष्ण परमहंस के प्रमुख शिष्य विवेकानन्द की सहयोगी, शिक्षिका तथा समाज सेविका सिस्टर निवेदिता का निधन।

1916 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख विचारक, संगठनकर्ता और वक्ता नानाजी देशमुख का जन्म।

1923 विख्यात भारतीय अमेरिकी गणितज्ञ और फिजिसिस्ट हरीश चंद्र का जन्म कानपुर में हुआ।

1930 लंबे समय जेल में बिताने के बाद पं. जवाहरलाल नेहरू नैनी सेंट्रल जेल  इलाहाबाद से हुए।

1932 न्यूयॉर्क में राजनीतिक अभियान के लिए पहला रेडियो प्रसारण किया गया।

1938 हिंदी के प्रख्यात लेखक, विचारक कमल किशोर गोयनका जन्म हुआ।

1941 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी मैसेडोनिया के सशस्त्र विद्रोहियों ने मैसिडोनिया के राष्ट्रीय मुक्ति युद्ध की शुरुआत करते हुए, प्रिलेप शहर में एक्सिस के कब्जे वाले क्षेत्रों पर हमला किया।

1942 बाॅलीवुड के बिग बी फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्म। यह प्रख्यात हिंदी कवि डा. हरिवंश राय बच्चन के पुत्र हैं।

1946 प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक विजय पी. भटकर का जन्म हुआ।

1951 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मुकुल एस आनंद का जन्म बंबई में हुआ।

1961 आंध्र प्रदेश के प्रमुख कारोबारी, उद्योगपति, टेलीविजन और फार्मास्यूटिकल क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति निम्मागड़ा प्रसाद का जन्म हुआ।

1965 छोटे पर्दे यानी टेलीविजन के अमिताभ बच्चन कहे गये टेलीविजन के प्रमुख अभिनेता तथा माॅडल रोनित राॅय का जन्म नागपुर में हुआ।

1968 जाने माने तथा अनेक पुरस्कार और सम्मान प्राप्त बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ। इसी दिन अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन अपोलो 7 के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया गया।

1971 जाने माने भारतीय टेलीविजन अभिनेता और एंकर अमन वर्मा का जन्म हुआ।

1972 जाने माने भारतीय क्रिकेटर संजय बापूसाहेब बांगर का जन्म बीड महाराष्ट्र में हुआ।

1973 स्वतंत्रता सेनानी राजस्थान के छठवें मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता, बरकतुल्लाह खान का निधन हुआ।

1975 एक अमेरिकी साप्ताहिक स्केच कॉमेडी वैरायटी शो सैटरडे नाइट लाइव पहली बार टेलीविजन पर प्रसारित किया गया।

1984 जाने माने भारतीय टेलीविजन अभिनेता तथा माॅडल करन कुंदरा का जन्म जालंधर में हुआ। इसी दिन विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। वह अंतरिक्ष शटल चैलेंजर पर सवार होकर अंतरिक्ष यात्रा पर गईं।

1987 भारत की शांति सेना ने श्रीलंका में ऑपरेशन पवन की शुरुआत की. यह अभियान लिट्टे का कब्घ्जा खत्म कर जाफना को मुक्त कराने के लिए छेड़ा गया था।

1993 जाने माने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या का जन्म चोरयासी, सूरत, गुजरात में हुआ।

1994 कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट अमेरिका ने राज्य में समलैंगिक विरोधी प्रावधानों को असंवैधानिक घोषित कर दिया। यानी समलैंगिकों के साथ किये जाने वाले कानूनी भेदभाव, सजा इत्यादि को खत्म किया।



2000 जानी मानी प्रतिभावान टेलीविजन धारावाहिकों की बाल अभिनेत्री स्पर्श कंचनदानी का जन्म उल्हासनगर, महाराष्ट्र में हुआ। इसी दिन मैच फिक्सिंग के आरोपों के कारण दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड क्रिकेटर हैन्सी क्रोन्ये पर आजीवन प्रतिबंध।

2001 त्रिनिदाद में जन्मे भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।.

2002 खूबसूरत और गोलमाल सहित 120 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम करने वाली खूबसूरत, बोल्ड प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल का निधन हुआ। इसी दिन नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया.

2006 संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर के कई स्थानों पर बच्चों का दुरुपयोग व्यापक और सहनशील है। यानी दुनिया भर में बाल श्रम और बच्चों के साथ दुव्र्यवहार इत्यादि सामान्य बात है।

2007 विख्यात ब्रिटिश उपन्यासकार डोरिस लैसिंग को वर्ष 2007 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

2008 भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगांव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

No comments

Thank you for your valuable feedback