ब्रेकिंग न्यूज़

10 अक्टूबर का इतिहास : भारत सहित विश्व की 1500 वर्ष की अहम घटनाओं की जानकारी History of October 10: Information about important events of 1500 years of the world including India

680 इस्लामिक पैगंबर मुहम्मद के पोते हुसैन इब्न अली को यजीद प्रथम की सेना ने युद्ध में मार दिया।

1731 हाइड्रोजन गैस की खोज करने वाले ब्रिटेन के वैज्ञानिक हेनरी कैवेन्डिश का जन्म हुआ।

1756 भारत में अपना आधिपत्य जमाने में लगे ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुनः कब्जे के लिए मद्रास से बंगाल की ओर प्रस्थान किया।

1780 कैरिबियन सागर में आए जबरदस्त अटलांटिक तूफान ने व्यापक क्षेत्र में भारी तबाही मचाई जिससे 22,000 से अधिक लोगों की मौत का अंदाजा लगाया गया। जब जन संख्या बहुत कम थी, तब इतने लोगों की मौत से आप क्षेत्रफल और तबाही का अंदाजा लगा सकते हैं।

1846 ब्रिटिश खगोलविद विलियम लासेल ने नेपच्यून के प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।

1865 जॉन वेल्से हयात को बिलियर्ड बॉल का पेटेंट प्राप्त हुआ।

1893 पहली कार नंबर प्लेट फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रस्तुत की गई।

1899 भारत के प्रारंभिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक प्रमुख नेता श्रीपाद अमृत डांगे का जन्म हुआ।

1902 कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार, नाटककार कोटा शिवराम कारंत का जन्म हुआ। इतिहासकार रामचंद्र गुहा के अनुसार कारंत आधुनिक भारत के रविंद्रनाथ टैगोर हैं।

1906 मालगुडी डेज जैसी अमर कथाओं के लोकप्रिय, प्रसिद्ध भारतीय अंग्रेजी लेखक आरके नारायण का जन्म हुआ।

1910 द्वितीय विश्वयुद्ध के बीच चीन में निस्वार्थ सेवाएँ देते हुए जान देने वाले प्रसिद्ध भारतीय डॉक्टर द्वारकानाथ कोटणीस का जन्म हुआ। इसी दिन मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन का बनारस में आयोजन किया गया।

1911 वुचांग विद्रोह के साथ सिन्हाई क्रांति शुरु हुई। इसने किंग राजवंश के पतन और चीन गणराज्य की स्थापना में अहम रोल अदा किया।

1912 प्रमुख प्रगतिशील हिंदी आलोचक, कवि और विचारक डॉ. रामविलास शर्मा का जन्म हुआ।

1920 मध्य प्रदेश के प्रमुख नेताओं में से एक मुख्यमंत्री रहे प्रकाश चंद्र सेठी का जन्म हुआ।

1923 प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक शिवराज रामशरण का जन्म हुआ।

1924 भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह दोसांझ का जन्म हरीपुर खालसा, पंजाब में हुआ। इन्हें बलबीर सिंह सीनियर भी कहा जाता है। इसी दिन अमेरिका के शिकागो शहर में स्थित लोयोला विश्वविद्यालय के लेक शोर परिसर में अल्फा डेल्टा गामा बिरादरी की स्थापना की गई।

1928 च्ययांग काई शेक चीन की राष्ट्रीय सरकार के अध्यक्ष बने।

1942 सोवियत संघ ने आस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध की शुरुआत की।

1946 विख्यात जैन मुनि आचार्य विद्यासागर का जन्म हुआ।

1954 हिंदी फिल्मो की प्रमुख हीरोइनों में से एक रेखा का जन्म मद्रास में हुआ। उनका वास्तविक नाम भानुरेखा जेमिनी गणेसन है।

1956 दूरदर्शन के बहुचर्चित धारावाहिक महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले टेलीविजन अभिनेता गजेंद्र चौहान का जन्म दिल्ली में हुआ।

1964 जापान की राजधानी टोक्यो में ओलिंपिक खेलों की शुरुआत हुई। एशिया में होने वाले ये पहले ओलिंपिक थे। 24 अक्टूबर को इन खेलों का समापन हुआ था। दूसरे विश्वयुद्ध की भयावहता को याद करने के लिए 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा में जन्मी योशिनोरी सकाई को मशाल जलाने के लिए चुना गया था। हिरोशिमा में 6 अगस्त 1945 को ही परमाणु बम फेंका गया था। उसके बाद दूसरा परमाणु बम नागासाकी में 9 अगस्त को फेंका गया। टोक्यो ओलिंपिक पहला ऐसा ओलिंपिक था, जिसका प्रसारण सैटेलाइट का इस्तेमाल करते हुए अमेरिका और यूरोप में किया गया। 

1967 आउटर स्पेस ट्रीटी यानी बाह्य अंतरिक्ष संधि 27 जनवरी, 1967 को अमेरिका, सोवियत संघ और ब्रिटेन के बीच हुई। यह आउटर स्पेस में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को रोकने के लिए की गई थी। इस समझौते पर 105 देशों ने दस्तखत किए हैं। यह 10 अक्टूबर 1967 से लागू हुई थी। दिसंबर-1966 में यूएन महासभा की ओर से मंजूर ट्रीटी की शर्तों के अनुसार बाहरी अंतरिक्ष पर किसी भी देश का अधिकार नहीं है। सभी देशों को अंतरिक्ष अनुसंधान की पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त है। संधि पर हस्ताक्षर करने वाले सभी देश आउटर स्पेस का इस्तेमाल केवल शांति से जुड़े कामों के लिए कर सकते हैं। चांद तथा दूसरे ग्रहों पर किसी भी तरह सैनिक केंद्रों की स्थापना नहीं की जा सकेगी।

1967 नई दिल्ली में राजीव सूरी का जन्म हुआ। वे सिंगापुर में बिजनेस एक्जीक्यूटिव रहे और मोबाइल कंपनी नोकिया के सीईओ भी रहे।

1969 मलयालम सिनेमा के प्रमुख व्यक्तित्व, अभिनेता, लेखक, हास्य कलाकार, निर्देशक सलीम कुमार का जन्म चिट्टाटुकारा में हुआ।

1970 फिजी को स्वतंत्रता मिली।

1971 अमेरिका के एरिजोना के लेक हवासु शहर में लंदन ब्रिज को पुनर्निर्मित किया गया। इसे ब्रिटेन से खरीदकर तोड़कर अमेरिका लाया गया था।

1973 तेलुगू सिनेमा के विख्यात निर्देशक और पटकथा लेखक कोडुरी श्रीसैला श्री राजामौली का जन्म अमरेश्वर में हुआ। इसी दिन संयुक्त राज्य के उपराष्ट्रपति स्पाइरो एग्न्यू ने कर चोरी के आरोप के बाद इस्तीफा दे दिया।

1978 रोहिणी खादिलकर राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला बनी।



1986 खूबसूरत, बोल्ड, सुपरिचित हिंदी, मराठी, तमिल फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल श्रुति मराठे का जन्म वडोदरा में हुआ। अलसल्वाडोर की राजधानी सैन सल्वाडोर और आसपास आए 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में 1,500 लोगों की मौत हुई।

1988 जाने माने भारतीय रोवर एथलीट मंजीत सिंह का जन्म हुआ।

1989 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल संजना गलरानी का जन्म बंगलौर में हुआ।

1989 जानी मानी, बोल्ड, खूबसूरत फिल्म अभिनेत्री, माॅडल, मिस इंडिया और फिल्म निर्मात्री मनस्वी ममगाई का जन्म दिल्ली में हुआ।

1990 जानी मानी हिंदी, तमिल, तेलुगू और अन्य भाषाओं की फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल रकुल प्रीत सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ। इसी दिन अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से लौटा।

1992 पश्चिम बंगाल में दूसरा हुगली पुल विद्यासागर सेतु खुला। यह सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर चंद्र विद्यासागर को समर्पित है।

1994 मलयालम सिनेमा की खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री एवं माॅडल सिझा रोज का जन्म कोझिकोड़ में हुआ।

1995 भारत की प्रसिद्ध टेबल टेनिस खिलाड़ी सुतीर्था मुखर्जी का जन्म हुआ।

2001 बांग्लादेश में खालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

2003 भारत ने इस्रायल और रूस के साथ एवाक्स निर्माण के लिए समझौता किया।

2004 आस्ट्रेलिया के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री जान हावर्ड की भारी जीत हुई।

2005 एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।

2007 कर्नाटक के प्रभावशाली राजनेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे सोमप्पा रायप्पा बोम्मई का देहावसान हुआ।

2011 विख्यात भारतीय ग़ज़ल गायक, पद्मभूषण सम्मान प्राप्त और गजल सम्राट कहे गये जगजीत सिंह का निधन हुआ।

2015 दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा का देहांत हुआ।

2014 भारत में बाल कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गयी.

2015 तुर्की की राजधानी अंकारा में एक शांति रैली में बम विस्फोट से कम से कम 95 लोग मारे गए और 200 घायल हुए।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

No comments

Thank you for your valuable feedback